Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

भारतीय कबड्डी टीम आठवीं बार एशियाई चैंपियन बनी, फाइनल में ईरान को दी शिकस्त

भारतीय कबड्डी टीम आठवीं बार एशियाई चैंपियन बनी, फाइनल में ईरान को दी शिकस्त

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। शुरूआती पांच मिनट में ईरान के खिलाफ भारतीय टीम की स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन 10वें मिनट में सबकुछ बदल गया। ईरान की टीम आॅल आउट हो गई। इसके बाद भारत फिर मैच में वापस आ गया।भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए आठवीं बार एशियाई चैंपियनशिप को अपने नाम कर लिया है। भारत ने शुक्रवार (30 जून) को कोरिया के बुसान में खेले गए फाइनल मुकाबले में ईरान को 42-32 के बड़े अंतर से हरा दिया। इस टूनार्मेंट के नौ संस्करणों में यह भारत का आठवां खिताब है।शुरूआती पांच मिनट में ईरान के खिलाफ भारतीय टीम की स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन 10वें मिनट में सबकुछ बदल गया। ईरान की टीम आॅल आउट हो गई। भारतीय डिफेंस द्वारा कुछ टैकल पॉइंट हासिल करने के बाद पवन सहरावत और असलम इनामदार ने सफल रेड करके ईरान पर दबाव बना दिया।भारतीय टीम ने एक बार गति पकड़ने के बाद जबरदस्त आॅल-अराउंड खेल दिखाया। मौजूदा चैंपियन भारत...
स्वीयाटेक ने लगातार 10वीं जीत दर्ज की और पहली बार ग्रास कोर्ट सेमीफाइनल में पहुंची

स्वीयाटेक ने लगातार 10वीं जीत दर्ज की और पहली बार ग्रास कोर्ट सेमीफाइनल में पहुंची

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली. दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी इगा स्वीयाटेक ने यहां बैड होम्बर्ग ओपन में लगातार 10वीं जीत दर्ज करने और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अन्ना ब्लिंकोवा को सीधे सेटों में हराया। तीन बार की फ्रेंच ओपन विजेता स्वीयाटेक, क्वार्टर फाइनल में ब्लिंकोवा पर 6-3, 6-2 से जीत के साथ ग्रास कोर्ट पर अपने पहले सेमीफाइनल में पहुंच गई। वह अपने पहले ग्रास-कोर्ट फाइनल में जगह बनाने के लिए इटली की लूसिया ब्रॉन्जेटी से भिड़ेंगी।रौलां गैरो में अपने सफल खिताब बचाव के बाद अपना पहला टूनार्मेंट खेलते हुए, स्वीयाटेक ने ब्लिंकोवा पर इस जीत के साथ अपनी मौजूदा जीत का सिलसिला 10 मैचों तक बढ़ा दिया। बैड होम्बर्ग में पदार्पण करते हुए, स्वीयाटेक ने अपने शुरूआती मैच में तात्जाना मारिया के खिलाफ अपना पहला सेट गंवा दिया, लेकिन उसके बाद से छह सेटों में सिर्फ 11 गेम हारे हैं।स्वीयाटेक ने 72 मिनट में मैच समाप्त कर दिया, जिसमें ...
सुप्रिया देवी महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

सुप्रिया देवी महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में

स्पोर्ट्स
भोपाल (वार्ता). टीएच सुप्रिया देवी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में चल रही छठी युवा महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के तीसरे दिन शानदार प्रदर्शन के बूते क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।पंजाब की कुलदीप कौर के खिलाफ सुप्रिया (54 किग्रा) ने आक्रमण रणनीति का इस्तेमाल किया और 5-0 के सर्वसम्मत निर्णय से विजयी हुई। मणिपुर में जन्मी मुक्केबाज के नाम एशियाई जूनियर रजत पदक है। अंतिम आठ में उनका मुकाबला अब आंध्र प्रदेश की मेहेरुन्निस ए बेकम मोहम्मद से होगा।मणिपुर की एक अन्य मुक्केबाज काजल एस देवी ने चंडीगढ़ की हर्षिता के खिलाफ कड़े संघर्ष में 4-1 से जीत दर्ज की। क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला पंजाब की रिया तूर से होगा। 50 किग्रा वर्ग में हरियाणा की अंशू ने दिल्ली की स्वाति यादव के खिलाफ उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए पहले राउंड में रेफरी द्वारा प्रतियोगिता रोके जाने के बाद जीत हासिल की। वह अपने क्वार...
भारत ने ईरान को 33-28 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, पवन सहरावत का बेहतरीन प्रदर्शन

भारत ने ईरान को 33-28 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, पवन सहरावत का बेहतरीन प्रदर्शन

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को यहां डोंग-ईई इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी सेओकडांग सांस्कृतिक केंद्र में ईरान पर 33-28 की मामूली अंतर से जीत दर्ज करके एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया। ईरान पर जीत के साथ भारत मजबूती से शीर्ष पर कायम है। यह भारत की लगातार चौथी जीत है।भारतीय पुरुष कबड्डी टीम उसी दिन होने वाले फाइनल से पहले आखिरी लीग चरण के मैच में शुक्रवार को हांगकांग से खेलेगी। लीग चरण के समापन के बाद शीर्ष दो टीमें फाइनल खेलेंगी। भारत के कप्तान पवन सहरावत ने आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व किया और भारत के लिए 33 में से 16 अंक हासिल किए।भारत और ईरान, दोनों ने मुकाबले में सतर्क शुरूआत की और पहले क्वार्टर में आमने-सामने चल रहे थे। असलम इनामदार ने 11वें मिनट में 2-पॉइंट रेड अर्जित की। बाद में, भारत ने ईरान को आॅल-आउट करके अपनी बढ़त 11-5 कर ली। सहरावत ने पहले हाफ में चार मिनट शेष रहते हुए द...
दलीप ट्राफी: पूर्व क्षेत्र के खिलाफ उत्तर क्षेत्र ने मजबूत की पकड़

दलीप ट्राफी: पूर्व क्षेत्र के खिलाफ उत्तर क्षेत्र ने मजबूत की पकड़

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
अलूर (वार्ता)। आवेश खान (34 रन पर तीन विकेट),सौरभ कुमार ( 46 रन पर तीन विकेट) और शिवम मावी (24 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी की बदौलत उत्तर क्षेत्र ने दलीप ट्राफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दूसरे दिन गुरुवार को पूर्व क्षेत्र की पहली पारी को मात्र 122 रन पर ढेर करने के बाद दूसरी पारी में बगैर कोई विकेट खोये 64 रन बना कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।उत्तर क्षेत्र ने पहली पारी में 182 रन बनाये थे। दिन का खेल खत्म होने के समय उत्तर क्षेत्र की कुल लीड 122 रन की हो चुकी है। हिमांशु मंत्री 25 रन और विवेक सिंह 34 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुये हैं।गेंदबाजों पर मेहरबान कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसियेशन स्टेडियम की पिच पर आज भी बल्लेबाजों को रनो के जूझना पड़ा। पूर्व क्षेत्र के रियान पराग (33) और मणिशंकर मूरासिंह (30 नाबाद) ने टीम के स्कोर को 100 रन का आंकड़ा पार कराने में महती भूमिका अदा की। पूर्व क्षेत्र...

नेपाल को हराकर सुपर-6 में नीदरलैंड

स्पोर्ट्स
हरारे (वार्ता). नीदरलैंड ने लोगन वैन बीक (24/4) की शानदार गेंदबाजी के बाद मैक्स ओ'डाउड (90) के तूफानी अर्द्धशतक की मदद से विश्व कप क्वालीफायर के पहले चरण में शनिवार को नेपाल को सात विकेट से हराकर सुपर-6 चरण में जगह बना ली।नीदरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए नेपाल को 167 रन पर आॅलआउट कर दिया। ओ'डाउड ने बास डी लीड (41 नाबाद) और विक्रमजीत सिंह (30) की मदद से डच टीम को 27.1 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया।वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे के बाद नीदरलैंड ग्रुप-ए से सुपर-6 में पहुंचने वाली तीसरी टीम है।नेपाल के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का उसका फैसला शुरूआत से ही सही साबित हुआ और वैन बीक ने सलामी बल्लेबाज आसिफ शेख को शून्य रन पर पवेलियन लौटा दिया। विक्रमजीत ने पांव जमा चुके कुशल भुर्तेल (42 गेंद, 27 रन) को आउट करने के बाद आरिफ शेख (छह) का भी विकेट निकाला, जबकि क्लेटन फ्लॉयड ने भीम शार्की (56 गेंद...
जूनियर विश्व कप 2023 के पूल सी में भारत

जूनियर विश्व कप 2023 के पूल सी में भारत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नयी दिल्ली (वार्ता)। मलेशिया के कुआलालंपुर में पांच से 16 दिसंबर के बीच होने वाले अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के लिए भारत को पूल सी में रखा गया है। एफआईएच ने शनिवार को इसकी घोषणा की।पूल सी में भारतीय टीम कनाडा, कोरिया और स्पेन के साथ है। भारत का अभियान पांच दिसंबर को कोरिया के खिलाफ शुरू होगा, जबकि वह सात दिसंबर को अपने दूसरे पूल गेम में स्पेन से भिड़ेगा। अपने तीसरे और आखिरी पूल मुकाबले में भारत नौ दिसंबर को कनाडा का सामना करेगा।एफआईएच जूनियर पुरुष विश्व कप 2023 प्रारूप के अनुसार पूल चरण में प्रत्येक टीम अपने संबंधित पूल में अन्य तीन टीमों से एक बार खेलेगी। प्रत्येक पूल से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।इसी बीच, एफआईएच ने नई जूनियर टीम रैंकिंग की घोषणा भी की, जिसके अनुसार भारत विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है।भारतीय जूनियर टीम के कप्तान...
अलेक्जेंड्रोवा ने गॉफ को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

अलेक्जेंड्रोवा ने गॉफ को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली. अलेक्जेंड्रोवा से जब उनके मजबूत ग्रास-कोर्ट फॉर्म के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो, मुझे नहीं पता। घास मेरी पसंदीदा सतह नहीं है, लेकिन किसी तरह मैं इस पर इतना अच्छा खेलने में कामयाब हो रही हूं और शायद स्कोर आसान लग रहा है, लेकिन ऐसा कभी नहीं है क्योंकि उसने अद्भुत खेला।एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा ने जर्मन ओपन के दूसरे दौर में नंबर 5 सीड कोको गॉफ को गुरुवार को 75 मिनट में 6-4, 6-0 से हराकर अपनी जीत का सिलसिला सात मैचों तक बढ़ाया और क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। अलेक्जेंड्रोवा, जिन्होंने पिछले सप्ताह अपने एस-हटोर्जेनबोश खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया था, ने मियामी में बेलिंडा बेनसिक को हराने के बाद वर्ष की अपनी दूसरी शीर्ष 10 जीत दर्ज की, और अपने करियर की कुल 11वीं जीत दर्ज की।28 वर्षीय खिलाड़ी दुबई 2021 के पहले दौर में अपनी पिछली भिड़ंत में गॉफ से दो मैच प्वाइ...
वेस्टइंडीज टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित

वेस्टइंडीज टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुबंई (वार्ता). रोहित शर्मा के नेतृत्व में वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा शुक्रवार को कर दी गयी।चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है जबकि एक दिवसीय इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल और मुकेश कुमार को टेस्ट टीम में पहली बार शामिल किया गया है। वहीं मध्यम तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टेस्ट और एक दिवसीय दोनो टीमों में जगह नहीं मिल सकी है। संजू सैमसन की वनडे टीम में वापसी हुई है।अजिंक्य रहाणे पुन: टेस्ट टीम के उपकप्तान बने हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के शुरूआती दो टेस्ट मैचों तक यह पद केएल राहुल के पास था। मुकेश कुमार को भी एकदिवसीय स्क्वाड में पहली बार शामिल किया गया हैं। नवदीप सैनी फिट होकर टेस्ट टीम में वापस आए हैं। बीसीसीआई ने शमी को शामिल नहीं ...
बांग्लादेश को 31 रन से हरा भारत ने जीता एमर्जिंग एशिया कप, श्रेयंका पाटिल और मन्नत कश्यप का जोरदार प्रदर्शन

बांग्लादेश को 31 रन से हरा भारत ने जीता एमर्जिंग एशिया कप, श्रेयंका पाटिल और मन्नत कश्यप का जोरदार प्रदर्शन

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली. महिला एमर्जिंग एशिया कप टी20 का फाइनल मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। इस मैच में भारत ने फिरकी गेंदबाज श्रेयंका पाटिल और मन्नत कश्यप की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से बुधवार को यहां बांग्लादेश को फाइनल में 31 रन से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने महिला एमर्जिंग एशिया कप टी20 खिताब जीत लिया है।भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 127 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया और फिर श्रेयंका (13 रन पर चार विकेट) और मन्नत (20 रन पर तीन विकेट) की फिरकी की बदौलत बांग्लादेश को 19.2 ओवर में 96 रन पर ढेर कर दिया। आॅफ स्पिनर कनिका आहुजा ने भी 23 रन देकर दो विकेट चटकाए। श्रेयंका, मन्नत और कनिका की स्पिन तिकड़ी ने मिशन रोड ग्राउंड की धीमी पिच पर बांग्लादेश की बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं दिया।नाहिदा अख्तर ने बांग्लादेश की ओर से सर्वाधिक नाबाद 17 रन बनाए जबकि शोभना मोस्तरी ने 1...