भारत चौथी बार बना जूनियर एशिया चैंपियन
सलालाह (ओमान) (वार्ता). भारत ने एशियाई हॉकी में एक बार फिर अपना वर्चस्व कायम करते हुए गुरुवार को लगातार दूसरी बार पुरुष जूनियर एशिया कप 2023 जीत लिया।भारत ने यहां खेले गये फाइनल में चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 2-1 से हराकर खिताब हासिल किया। अंगद बीर सिंह ने 13वें मिनट में गोल करके भारत का खाता खोला, जबकि अरिजीत सिंह हुंदल ने 20वें मिनट में भारत की बढ़त दोगुनी की। अली बशारत ने 38वें मिनट में गोल करके पाकिस्तान को वापस लाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद पाकिस्तानी टीम एक बार भी गेंद को नेट में नहीं पहुंचा सकी।भारत ने कुल चौथी बार और लगातार दूसरी बार जूनियर हॉकी पुरुष एशिया कप जीता है। इससे पहले 2015 में भी भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर एशिया का ताज अपने सिर सजाया था।पाकिस्तान को एक बार फिर परास्त करने उतरे भारतीय युवाओं ने मुकाबले की जोरदार शुरूआत की, हालांकि स्कोरशीट पर खाता खोलने क...








