Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

भारत ने हार के साथ की आस्ट्रेलियाई दौरे की शुरूआत

भारत ने हार के साथ की आस्ट्रेलियाई दौरे की शुरूआत

स्पोर्ट्स
एडिलेड (वार्ता). भारतीय महिला हॉकी टीम को गुरुवार को यहां पहले मैच में आस्ट्रेलिया के हाथों 2-4 से हार का सामना करना पड़ा।भारत के लिए संगीता कुमारी (29वां मिनट) और शर्मिला देवी (40वां मिनट) ने एक-एक गोल किया, जबकि आॅस्ट्रेलिया ने आइस्लिंग उतरी (21वां मिनट), मैडी फिट्जपैट्रिक (27वां मिनट), एलिस अर्नोट (32वां मिनट) और कर्टनी शोनेल (35वां मिनट) के गोलों से जीत दर्ज की।आॅस्ट्रेलियाई महिलाएं मुकाबला शुरू होते ही लय में आ गयीं और पहले क्वार्टर में भारत पर हावी रहीं। मेजबान टीम ने शुरूआती 15 मिनटों में कई बार मेहमानों के डिफेंस का परीक्षण किया। आॅस्ट्रेलिया ने खेल के शुरूआती क्वार्टर में तीन पेनल्टी कार्नर भी जीते लेकिन भारतीय टीम की कप्तान और गोलकीपर सविता के साथ-साथ डिफेंस लाइन के अचूक प्रयासों के कारण इसका फायदा उठाने में नाकाम रहे।दूसरे क्वार्टर में आॅस्ट्रेलिया का आक्रामक खेल रंग लाया और आइस्...
स्वियातेक इटालियन ओपन से बाहर

स्वियातेक इटालियन ओपन से बाहर

स्पोर्ट्स
रोम (वार्ता). दो बार की इटालियन ओपन चैंपियन इगा स्वियातेक क्वार्टरफाइनल के दौरान लगी दाहिनी जांघ की चोट के कारण टूनार्मेंट से बाहर हो गयी हैं।पोलैंड की स्वियातेक बुधवार रात शुरू हुए और गुरुवार सुबह खत्म हुए क्वार्टरफाइनल में गत विंबलडन चैंपियन कजाकस्तान की एलिना रिबाकिना का सामना कर रही थीं। दो घंटे के खेल के बाद तीसरे सेट में स्कोर 2-2 से बराबर था जब स्वियातेक को मैच से हटना पड़ा। उन्होंने पहला सेट 6-2 से जबकि रिबाकिना ने दूसरा सेट 7-6 से जीता था।इससे पहले दूसरे सेट में, स्वियातेक अपना घुटना पकड़कर खेल रही थीं। सेट समाप्त होने के बाद उन्होंने चिकित्सीय सहायता ली और तीसरे सेट के लिये घुटने पर पट्टी बांधकर लौटीं। तीसरे सेट में चार गेम गुजरने के बाद उन्होंने रिटायर होने का निर्णय लिया।रिबाकिना ने मैच के बाद कहा, "मैंने टाईब्रेक में कुछ होते देखा, लेकिन मुझे नहीं पता था कि चोट इतनी गंभीर है। पह...
मैनचेस्टर सिटी ने रियाल मैड्रिड को 4-0 से रौंदा, इंटर मिलान से होगा फाइनल मुकाबला

मैनचेस्टर सिटी ने रियाल मैड्रिड को 4-0 से रौंदा, इंटर मिलान से होगा फाइनल मुकाबला

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। यूईएफए चैंपियंस लीग में बुधवार को मैनचेस्टर सिटी और गत चैम्पियन रियाल मैड्रिड के बीच सेमीफाइनल का दूसरा लेग मुकाबला खेला गया। इंग्लैंड के एतिहाद स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मैनचेस्टर सिटी ने रियाल मैड्रिड को 4-0 से बड़े अंतर से हरा दिया। यह चैंपियंस लीग के इतिहास में रियाल मैड्रिड की सबसे बड़ी हार में से एक है।मैनचेस्टर सिटी और रियाल मैड्रिड के बीच सेमीफाइनल का पहला लेग 1-1 से बराबरी पर छूटा था और ऐसे में दूसरा लेग निर्णायक बन गया था जिसमें शुरू से लेकर आखिर तक मैनचेस्टर सिटी का दबदबा रहा। इस मैच में रियाल मैड्रिड ने बेहद खराब खेल दिखाया और अगर गोलकीपर थिबॉट कौरटोइस ने कुछ अच्छे बचाव नहीं किए होते तो 14 बार का चैंपियन इससे भी बड़े अंतर से हार सकता था।सिटी की तरफ से सिल्वा ने अपने दोनों गोल पहले हाफ में किए जबकि एडर मिलिटाओ ने दूसरे हाफ के शुरू में आत्मघाती गोल किया। जूलियन ...
विराट कोहली को भारी नुकसान, इस नए खिलाड़ी ने मारी एंट्री; बदली रैंकिंग

विराट कोहली को भारी नुकसान, इस नए खिलाड़ी ने मारी एंट्री; बदली रैंकिंग

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली. आईसीसी की नई रैंकिंग में इस बार काफी बड़े बदलाव देखने के लिए मिल रहे हैं। रैंकिंग में खास बात ये हैं कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को नुकसान हुआ है। वहीं एक नए खिलाड़ी की इस बार की रैंकिंग में एंट्री हो गई है। हालांकि नंबर एक और टॉप 5 में कोई खास बदलाव देखने के लिए नहीं मिला है। बड़ी बात ये भी है कि टी20 की रैंकिंग में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव का जलवा बरकरार है और वे अभी भी अच्छी लीड के साथ नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा जमाए हुए हैं।आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग की बात की जाए तो यहां नंबर एक की कुर्सी पर अभी भी बाबर आजम बने हुए हैं। उनकी रेटिंग अब 886 हो गई है। 777 की रेटिंग के साथ रासी वैन डेर डूसन नंबर दो पर हैं। इनकी रेटिंग और रैंकिंग में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। इसके बाद तीसरे नंबर पर फखर जमां हैं, जिनकी रेटिंग 755 की है और 745 की रेटिंग के साथ इमाम उल...
शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक

शूटिंग प्रतियोगिता में जीते पदक

हनुमानगढ़, स्पोर्ट्स
सभापति गणेश राज बंसल ने किया सम्मानितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हरियाणा के सिरसा में आयोजित हुए दूसरे पीएम शूटिंग कप ओपन प्रतियोगिता में हवाईके शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों ने पदक जीते। सब यूथ कैटेगरी पिस्टल वर्ग में नमिता अंडर-14 में स्वर्ण पदक, चैम्पियन आॅफ चैम्पियन प्रतियोगिता में सिल्वर पदक, पलक ने अंडर 12 में स्वर्ण पदक, तेजस ने अंडर 12 में सिल्वर, अमरिन्द्र सिंह गिल ने अंडर 12 पिस्टल वर्ग में कांस्य पदक जीता। इसी प्रकार राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में तेजस्वी ने अंडर 12, 10 मीटर राइफल में रजत पदक, जयवर्धन ने लिटिल चैंप्स अंडर 12 वर्ष में सिल्वर और प्रणव में सिल्वर पदक प्राप्त किया। शनिवार को पदक विजेता खिलाड़ियों को नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल की ओर से मेडल पहनाकर एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। जंक्शन के अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद में निर्माण समिति ...
नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में लहराया तिरंगा, जीत के साथ की चैंपियनशिप की शानदार शुरूआत

नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में लहराया तिरंगा, जीत के साथ की चैंपियनशिप की शानदार शुरूआत

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर जो डायमंड लीग में भारत का परचम फहरा दिया है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए डायमंड लीग 2023 में जीत के साथ शुरूआत की है। नीरज ने पहले प्रयास में ही 88.67 मीटर का भाला फेंका है। जैकब वडलेज्ज दूसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स तीसरे स्थान पर रहे हैं।नीरज चोपड़ा ने जीत के साथ की शुरूआतदोहा में हो रहा ये टूनार्मेंट डायमंड लीग सीरीज का पहला सीजन है। इसका समापन सितंबर में होगा। नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर का थ्रो फेंका। वहीं, दूसरे राउंड में 86.04 मीटर, तीसरे राउंड में 85.47 मीटर, चौथा राउंड में उन पर फाउल हो गया। पांचवें राउंड में 84.37 मीटर, छठे राउंड में 86.52 मीटर का थ्रो फेंका है। उन्होंने पहले राउंड के बाद से ही बढ़त ले ली थी।आखिर तक बनाए रखी बढ़तदोहा में कतर स्पोर्ट्...
बिंद्यारानी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता रजत

बिंद्यारानी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता रजत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
जिंजु (वार्ता). भारतीय भारोत्तोलकर बिंद्यारानी देवी ने एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप के 55 किग्रा भार वर्ग में शनिवार को रजत पदक जीत लिया।बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत जीतने वाली बिंद्यारानी ने 194 किग्रा की कुल लिफ्ट को अंजाम दिया। उन्होंने स्नैच में 83 किग्रा जबकि क्लीन एंड जर्क में 111 किग्रा भार उठाया।बिंद्यारानी ने स्नैच में 80 किग्रा और 83 किग्रा के प्रयासों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, हालांकि तीसरे प्रयास में उनकी 85 किग्रा की लिफ्ट को अमान्य करार दे दिया गया।बिंद्यारानी इससे निराश नहीं हुईं और क्लीन एंड जर्क में अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए चांदी जीत ली।उल्लेखनीय है कि बिंद्यारानी ने चयन ट्रायल से पहले लगी चोट के कारण इस आयोजन में 55 किग्रा वर्ग में भाग लिया। इस भार वर्ग को अगले साल होने वाले पेरिस ओलंपिक में शामिल नहीं किया गया है। बिंद्यारानी ने ओलंपिक को ध्यान में...
विश्व चैंपियनशिप के शीर्ष-16 में पहुंचे हुसामुद्दीन

विश्व चैंपियनशिप के शीर्ष-16 में पहुंचे हुसामुद्दीन

स्पोर्ट्स
ताशकंद (वार्ता). एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीत चुके मोहम्मद हुसामुद्दीन ने शुक्रवार को आईबीए पुरुष विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2023 के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।हुसामुद्दीन (57 किग्रा) ने अंतिम-16 में जगह बनाने के लिए चीन के ल्यू पिंग को 5-0 से मात दी। भारत के इस खब्बू मुक्केबाज ने पहले राउंड में मुक्कों की बरसात के साथ गति हासिल की और फिर बेहतर रणनीति से उसे बनाए रखा।पहला राउंड एकतरफा अंदाज में जीतने के बाद हुसामुद्दीन ने अगले राउंड में बढ़त बनाई और ल्यू के मुक्कों को चकमा देते हुए उन पर जबरदस्त प्रहार किया। चीनी मुक्केबाज हुसामुद्दीन की गति और तीव्रता का मुकाबला नहीं कर सके और अंतत: बाउट एकतरफा अंदाज में हार गए। प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हुसामुद्दीन का सामना रविवार को रूस के सविन एडुअर्ड से होगा।इसी बीच, एशियाई खेलों में रजत पदक जीत चुके आशीष अंतिम-32 दौर क...
आईपीएल, डबल्यूटीसी फाइनल से बाहर हुए राहुल, सर्जरी करवाएंगे

आईपीएल, डबल्यूटीसी फाइनल से बाहर हुए राहुल, सर्जरी करवाएंगे

स्पोर्ट्स
लखनऊ (वार्ता). लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के एल राहुल पिछले हफ्ते लगी पैर की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डबल्यूटीसी) के फाइनल से बाहर हो गये हैं। राहुल ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की।सुपर जायंट्स ने इससे पहले एक विज्ञप्ति में कहा था कि राहुल को सर्जरी की जरूरत होगी और वह ह्ललंबे समय तकह्व क्रिकेट से दूर रहेंगे।राहुल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहा, ह्ल चिकित्सकीय टीम के साथ सावधानीपूर्वक विचार और परामर्श के बाद, यह निष्कर्ष निकाला गया है कि शीघ्र ही मेरी जांघ की सर्जरी होने वाली है। मेरा ध्यान आने वाले हफ्तों में अपने आप को पूरी तरह फिट करने पर रहेगा। यह एक कठिन फैसला है, लेकिन मुझे पता है कि पूरी रिकवरी सुनिश्चित करने के लिए यह सही है। ह्वउल्लेखनीय है कि सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच पिछले हफ्ते लखन...
नेपोली ने 30 साल बाद जीता सीरी-ए, जश्न में डूबा नेपल्स

नेपोली ने 30 साल बाद जीता सीरी-ए, जश्न में डूबा नेपल्स

स्पोर्ट्स
युडीन (वार्ता). इटली के फुटबॉल क्लब नेपोली ने युडीनीज के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलकर 1989-90 के बाद पहला और कुल तीसरा सीरी-ए खिताब जीत लिया है।युडीनीज के मिडफील्डर सैंडी लोवरिच ने गुरुवार को खेले गये मुकाबले के 13वें मिनट में मैच का पहला गोल किया, लेकिन विक्टर ओसिमहेन ने 52वें मिनट में गोल दागकर नेपोली के लिये स्कोर बराबर कर दिया।नेपोली ने सीरी ए के 33वें राउंड की समाप्ति के बाद 80 अंक अर्जित कर लिये हैं और दूसरे स्थान पर मौजूद लेजियो के लिये उस तक पहुंचना नामुमकिन है। यह पिछले 33 साल में नेपोली का पहला खिताब है, जबकि उसने अपना पिछला खिताब फुटबॉल की दुनिया के दिग्गज डिएगो माराडोना की कप्तानी में जीता था।ओसिमहेन 22 गोलों के साथ सीरी-ए के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइकर हैं, जबकि ख्विचा क्वारात्सखेलिया (10) ने टूनार्मेंट में सर्वाधिक ह्यअसिस्टह्ण किये हैं।इसी बीच, नेपोली के खिताब जीतने के बाद नेपल्स शहर गुर...