Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले फुटबॉलर बने रोनाल्डो, आइसलैंड को खिलाफ दागा विजयी गोल

200 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले पहले फुटबॉलर बने रोनाल्डो, आइसलैंड को खिलाफ दागा विजयी गोल

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मंगलवार रात यहां खेले गए यूएफा यूरो क्वालीफायर मुकाबले में मेजबान आइसलैंड के खिलाफ एक और उपलब्धि हासिल कर ली। 38 वर्षीय रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय करियर का 200वां मैच खेला और वे यह कमाल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए हैं। मैच के बाद रोनाल्डो को गिनीज वर्ल्ड आॅफ रेकॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस सूची में दूसरे स्थान पर कुवैत के 38 वर्षीय खिलाड़ी बदर अल मुतेवा हैं, जिन्होंने 196 मैच खेले हैं।टीम को जीत दिलाई :इस मैच में रोनाल्डो ने मैच के 89वें मिनट में गोल दागा और टीम को 1-0 से जीत दिलाई। पुर्तगाल की अपने ग्रुप-जे में ये लगातार चौथी जीत है। वहीं, आइसलैंड ने चार में से एक जीता और तीन मैच गंवाए हैं। इसके अलावा, पुर्तगाल ने यूरो क्वालीफाइंग में बिना कोई गोल खाए लगातार छठा मैच जीता है। ये उसका इस टूनार्मेंट के इतिहास में अभी तक ...
मेहनत से देश का नाम रोशन कर रहे हैं खिलाड़ी: मोदी

मेहनत से देश का नाम रोशन कर रहे हैं खिलाड़ी: मोदी

देश-विदेश, स्पोर्ट्स
नयी दिल्ली (वार्ता). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अव्वल रहकर नये नये रिकार्ड बनाते हुए देश का नाम रोशन कर रहे हैं।श्री मोदी ने रविवार को यहां मन की बात कार्यक्रम में कहा कि इसी महीने खेल जगत से भारत के लिए कई बड़ी खुशखबरी आई हैं। उन्होंने कहा कि पहले अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का कोई स्थान नहीं होता था लेकिन आज भारतीय खिलाड़ी हर खेल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के साथ साथ तिरंगे की शान बढा रहे हैं।महिला जूनियर एशिया कप, पुरूष हाकी टीम के जूनियर एशिया कप में शानदार प्रदर्शन और जूनियर निशानेबाजी विश्वकप का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने जिस तरह की से तिरंगे की शान बढायी है वह सराहनीय है।उन्होंने कहा, यही हमारे युवाओं की असली ताकत है। ऐसे कितने ही खेल और प्रतियोगिताएं हैं, जहाँ आज भारत, प...
सात्विक-चिराग ने जीता इंडोनेशिया ओपन

सात्विक-चिराग ने जीता इंडोनेशिया ओपन

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
जकार्ता (वार्ता). सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने रविवार को इंडोनेशिया ओपन 2023 के फाइनल में गत विश्व चैंपियन मलेशिया के आरोन चिया और सूह वूईयिक को हराकर ऐतिहासिक खिताब जीत लिया।सात्विक-चिराग ने विश्व की नंबर तीन मलेशियाई जोड़ी को 21-17, 21-18 से हराने में सिर्फ 43 मिनट का समय लिया। सात्विक-चिराग इंडोनेशिया ओपन का युगल खिताब जीतने वाले पहले भारतीय हैं। यह बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर बैडमिंटन में इस जोड़ी का पहला सुपर 1000 खिताब भी है।इस ऐतिहासिक जीत के लिये हालांकि भारतीय युगल को संघर्ष करना पड़ा। खिताबी मुकाबले में सात्विक-चिराग की शुरूआत अच्छी नहीं रही, जबकि मलेशियाई जोड़ी ने 7-3 की बढ़त ले ली।सात्विक-चिराग ने जल्द ही लय हासिल करते हुए 7-7 पर बराबरी की और ब्रेक तक 11-9 की बढ़त बना ली। इसके बाद सात्विक-चिराग ने अपने मलेशियाई प्रतिद्वंदियों को वापसी का मौका नहीं ...

रोहित, भरत और क्रिश यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

स्पोर्ट्स
गंगटोक (वार्ता). एशियाई जूनियर चैम्पियन रोहित चमोली, भरत जून और क्रिश पाल यहां खेली जा रही छठी यूथ मेन्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये हैं।चंडीगढ़ के रोहित चमोली (54 किग्रा) ने अरुणाचल प्रदेश के जॉन लापुंग को 5-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। क्लोज रेंज से उनके असाधारण आक्रामक प्रदर्शन ने उन्हें क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया, जहां उनका सामना दिल्ली के उमेश कुमार से होगा।मौजूदा एशियाई जूनियर मुक्केबाजी चैम्पियन, क्रिश पाल ने अपनी विजयी लय जारी रखते हुए तेलंगाना के मोहम्मद जुनाद को 48 किग्रा भार वर्ग के राउंड आॅफ 16 में हरा दिया। चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व कर रहे क्रिश ने शुरूआत से ही रिंग में अपनी श्रेष्ठता का प्रदर्शन किया और उनके विरोधी के पास इसका कोई जवाब नहीं था। क्वार्टर फाइनल में अब उनका मुकाबला हरियाणा के विशेष से होगा।हरियाणा के भरत जून (92 किग्रा) ...

अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश जीत से महज आठ कदम दूर

स्पोर्ट्स
मीरपुर (वार्ता). नजमुल हुसैन शांतो (124) के शानदार शतक के बाद मोमिनुल हक (121 नाबाद) और कप्तान लिटन दास (66 नाबाद) के बीच 143 रन की अविजित साझेदारी की मदद से बांग्लादेश ने शुक्रवार को एकमात्र टेस्ट की दूसरी पारी चार विकेट पर 425 रन बना कर घोषित कर दी और मेहमान अफगानिस्तान को जीत के लिये 662 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य दिया।तीसरे दिन का खेल खत्म होने के समय अफगानिस्तान दो विकेट पर 45 रन बना कर संघर्ष कर रहा था। अफगानिस्तान को जीत के लिये अभी भी 617 रन की दरकार है जबकि बंगलादेश एतिहासिक जीत से महज आठ कदम दूर खड़ा है।बांग्लादेश का आज का पहला विकेट जाकिर हसन (71) के तौर पर गिरा हालांकि उसके बाद शान्तो ने करियर का दूसरा शतक पूरा कर लिया। उन्होने अपनी शतकीय पारी में 151 गेंद खेल कर 15 चौके लगाये। बांग्लादेश में अपना चौथा विकेट मुशफिकर रहीम (8) के तौर पर खोया। बाद में लिटन दास और मोमिनुल हक ने दिन के त...
एथलीटों के रहने और खाने पीने के भत्ते में 66 फीसदी की बढोत्तरी

एथलीटों के रहने और खाने पीने के भत्ते में 66 फीसदी की बढोत्तरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली (वार्ता). अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले एथलीटों और अधिकारियों के रहने और खाने के भत्ते में 66 फीसदी तक की बढोत्तरी के आदेश केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने दिये है।आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि नए संशोधित मानदंड के तहत विदेश में होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए यात्रा करने वाले एथलीट और सहायक कर्मचारी अब प्रति दिन 250 अमरीकी डालर के हकदार होंगे जबकि इससे पहले यह रकम 150 डालर प्रति दिन के हिसाब से थी।उन्होने बताया कि राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) के अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए संशोधन किया गया है, जिसमें बताया गया है कि प्रतियोगिताओं की स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) द्वारा निर्धारित बोर्डिंग और लॉजिंग की दरें प्रति दिन 150 अमेरिकी डॉलर की मौजूदा सीमा से अधिक हैं। बोर्डिंग और लॉजिंग के ये मानदंड नवंबर 2015 में तय किए गए थे और इसमें संशोधन हुए आठ साल हो चुक...
मेजबान नीदरलैंड ने भारत को 4-1 से हराया

मेजबान नीदरलैंड ने भारत को 4-1 से हराया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
आइंडहोवन (वार्ता). भारत को अपने यूरोप दौरे के दूसरे चरण के पहले मैच में मेजबान नीदरलैंड के हाथों 1-4 की हार का सामना करना पड़ा है।भारत की ओर से बुधवार को खेले गये मुकाबले में हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में गोल किया, लेकिन पेपिन रेयेंगा (17वां मिनट), बॉरिस बुरखार्ट (40वां मिनट) और ड्यूको टेलगेंकाम्प (41वां, 58वां मिनट) के गोलों से नीदरलैंड ने जीत हासिल कर ली।पिछले हफ्ते लंदन में ग्रेट ब्रिटेन और बेल्जियम को हराने के बाद भारतीय टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ भी पहले क्वार्टर में 1-0 की बढ़त ले ली। भारत को लय हासिल करने में थोड़ा समय लगा, लेकिन 11वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को हरमनप्रीत ने गोल में तब्दील कर दिया।नीदरलैंड की युवा टीम ने भी घरेलू दर्शकों के समर्थन के साथ जल्द वापसी की और रेयेंगा ने दूसरे क्वार्टर के शुरू होते ही स्कोर बराबर कर दिया। नीदरलैंड का खाता खुलते ही हरमनप्रीत की टीम बैकफ...
भारत ने उज्बेकिस्तान को हॉकी का पाठ पढ़ाया

भारत ने उज्बेकिस्तान को हॉकी का पाठ पढ़ाया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
काकामिगहारा (वार्ता). भारतीय जूनियर हॉकी महिला टीम ने अपने महिला जूनियर एशिया कप 2023 अभियान की जोरदार शुरूआत करते हुए शनिवार को उज्बेकिस्तान को 22-0 से रौंद दिया।भारत की ओर से अन्नू ने सर्वाधिक छह गोल किये। मुमताज खान और दीपिका ने चार-चार गोल किये, जबकि वैष्णवी विट्ठल फालके, सुनेलीता टोपो और दीपिका सोरेंग ने दो-दो गोल जमाये। नीलम और मंजू चौरसिया ने एक-एक गोल का योगदान दिया।पुरुष जूनियर टीम के एशियाई चैंपियन बनने के दो दिन बाद अपना अभियान शुरू करने वाली जूनियर महिलाओं ने मुकाबले की शुरूआत फ्रंट फुट पर की। फालके ने तीसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत का खाता खोला, जबकि मुमताज ने तीन मिनट बाद फील्ड गोल करके भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। पहला क्वार्टर समाप्त होने से पहले अन्नू ने भी मैच में अपना पहला गोल कर दिया।भारत ने दूसरे क्वार्टर में भी मुकाबले पर अपना दबदबा कायम रखा और टोप्पो,...
अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हराकर किया उलटफेर, पहला वनडे 6 विकेट से जीता; दो खिलाड़ी शतक से चूके

अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हराकर किया उलटफेर, पहला वनडे 6 विकेट से जीता; दो खिलाड़ी शतक से चूके

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली. अफगानिस्तान ने श्रीलंका को हंबनटोटा के महिंदा राजपक्षे इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में 6 विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान ने एक बार फिर श्रीलंका को वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में हरा दिया है, इससे पहले पिछले साल भी अफगानिस्तान ने श्रीलंका को पहले मैच में शिकस्त दी थी। हालांकि श्रीलंका 1-1 से सीरीज बराबर करने में कामयाब हो गया था। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 268 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान के 98 रन और रहमत की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 46.5 ओवर में 4 विकेट पर 269 रन बनाकर ये मैच अपने नाम किया।श्रीलंका द्वारा मिले 269 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को छठे ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज के रूप में पहला झटका लगा। वह 23 गेंद में 14 रन ...
किरन जॉर्ज का सफर समाप्त, लक्ष्य इस सीजन पहली बार सेमीफाइनल में

किरन जॉर्ज का सफर समाप्त, लक्ष्य इस सीजन पहली बार सेमीफाइनल में

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली. लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे युवा भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूनार्मेंट के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस सीजन लक्ष्य ने पहली बार किसी टूनार्मेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है, वहीं एक अन्य भारतीय शटलर किरन जॉर्ज का सफर अंतिम आठ में ही थम गया।लक्ष्य सेन ने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के लियोंग जुन हाओ को सीधे गेमों में 21-19, 21-11 से हराया। वहीं किरन को फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव के हाथों 16-21, 17-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। अब लक्ष्य का सामना सेमीफाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त चीन के लु गुआंग जु और थाईलैंड के दूसरे वरीय कुनलावुत वितिदसर्ण के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।बता दें कि किरण जॉर्ज ने बुधवार को थाईलैंड ओपन बैडमिंटन के राउंड आॅफ 32 मुकाबले में विश्व नंबर 9 चीन के शी यू की को सी...