Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

कोहला व चक हीरासिंहवाला की टीमें बनी विजेता

कोहला व चक हीरासिंहवाला की टीमें बनी विजेता

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
26वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। व्यापार मण्डल शिक्षा समिति की ओर से टाउन स्थित व्यापार मण्डल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित करवाई गई तीन दिवसीय 26वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता (17 व 19 वर्ष छात्रा) का समापन शुक्रवार को हुआ। तीसरे व अंतिम दिन शुक्रवार को 17 व 19 वर्षीय टीमों के फाइनल मुकाबले हुए। 19 वर्षीय में गांव कोहला के महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय व 17 वर्षीय में गांव चक हीरासिंहवाला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की टीम विजयी रही। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाडिय़ों को स्मृति चिह्न व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पहले अतिथियों ने मैच की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर व खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल व पूर्व चेयरमै...
हैंडबाल के 17 वर्षीय बालिका वर्ग में टीम विजेता

हैंडबाल के 17 वर्षीय बालिका वर्ग में टीम विजेता

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
संगरिया (सीमा सन्देश)। 26 वी जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन समारोह आज हनुमानगढ़ में हुआ ।17 वर्षीय बालिका वर्ग में गांव चकहीरासिहवाला की टीम ने कोहला को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया ।सुखजिंदर सिंह पटवारी ने बताया कि विजेता चकहीरासिहवाला बालिका की टीम ने कोहला की टीम को 15- से हराकर खिताब जीता ।आज गांव में पहुंचने पर टीम प्रभारी मैडम शीतल ,कोच काका मान सहित सभी खिलाडियों का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत अभिनंदन किया ग्रामीणो ने बच्चियों के द्वारा दिखाए गए खेल की तारीफ करते हुए उनके आगे और ऊंचाइयां छूने की आशा जताई।...
टी-20 वर्ल्डकप में अब तक विराट को आउट नहीं कर पाया है पाकिस्तान

टी-20 वर्ल्डकप में अब तक विराट को आउट नहीं कर पाया है पाकिस्तान

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई टी-20 वर्ल्डकप 2021 में भारत अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। इस मैच को लेकर दोनों देशों की तरफ से लगातार बयानबाजी हो रही है। कई दिग्गजों ने बाबर आजम और रिजवान की जोड़ी को भारत के लिए खतरनाक बताया है तो कुछ लोग रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को भारत का अहम बल्लेबाज बता रहे हैं। हालांकि भारतीय कप्तान विराट कोहली के आंकड़े पाकिस्तान के खिलाफ बेहद शानदार हैं और कोहली एक बार फिर से पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को जीत दिला सकते हैं। पाकिस्तान की टीम अब तक टी-20 वर्ल्डकप में कोहली को आउट नहीं कर पाई है। भारतीय कप्तान ने तीन बार इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी की है और हर बार अपनी टीम को जीत दिलाकर ही वापस लौटे हैं।  टी-20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान की टीमें पांच बार भिड़ चुकी हैं और हर बार भारत ने पाकिस्तान को हराया है। इनमें से ती...
पाकिस्तान के इन पांच खिलाड़ियों से भारत को रहना होगा सावधान, एक चूक पड़ सकती है भारी

पाकिस्तान के इन पांच खिलाड़ियों से भारत को रहना होगा सावधान, एक चूक पड़ सकती है भारी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्तूबर को मुकाबला खेला जाएगा। देश और दुनिया के क्रिकेट फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टीम इंडिया ने अपना विश्व कप अभियान शुरू करने के से पहले वार्म-अप मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए दोनों मुकाबले जीते। इस दौरान भारत ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया को मात दी। वहीं, अभ्यास मैचों पाकिस्तान का प्रदर्शन भारत जितना बेहतर नहीं रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान को जीत मिली लेकिन दक्षिण अफ्रीका के आगे उसे हार का सामना करना पड़ा। कुछ भी हो भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच में रोमांच हमेशा अपने चरम पर होता है। आइए आपको बताते हैं कि पाकिस्तान के वह कौन से पांच खिलाड़ी हैं जो इस मुकाबले में टीम इंडिया पर भारी पड़ सकते हैं।...
इस साल दर्शकों को मैच देखने में नहीं आएगा मजा

इस साल दर्शकों को मैच देखने में नहीं आएगा मजा

स्पोर्ट्स
दुबई टी-20 वर्ल्डकप 2021 में टॉप 12 टीमों के मैच 23 अक्तूबर से शुरु हो रहे हैं। इस बार भारत को इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है, लेकिन कोरोना वायरस के चलते सभी मैचों का आयोजन दुबई और ओमान में हो रहा है। आईपीएल 2021 का आयोजन भी इन्हीं मैदानों पर हुआ था। यहां की धीमी पिचों में बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने में परेशानी हुई है और अधिकतर मैचों में ज्यादा रन नहीं बने हैं। चौके-छक्के न लगने से दर्शकों को आईपीएल के मैच पसंद नहीं आए और दर्शकों की संख्या में कमी आई है। टी-20 वर्ल्डकप में भी इन पिचों पर ज्यादा रन बनने मुश्किल हैं। ऐसे में टी-20 वर्ल्डकप के मैच भी दर्शकों को ज्यादा रास नहीं आएंगे और दर्शकों की संख्या में कमी आ सकती है। ऐसा होने पर आईसीसी और बीसीसीआई दोनों को नुकसान होना तय है। ...
टेनिस: बोपन्ना और कुरैशी की जोड़ी क्रेमलिन कप के क्वार्टर फाइनल में हारी

टेनिस: बोपन्ना और कुरैशी की जोड़ी क्रेमलिन कप के क्वार्टर फाइनल में हारी

स्पोर्ट्स
भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के उनके जोड़ीदार ऐसाम-उल-हक कुरैशी की जोड़ी क्रेमलिन कप के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गई। बोपन्ना-कुरैशी को बेलारूस के इल्या इवाश्का और स्पेन के पेड्रो मार्टिनेज के हाथों तीन सेट के संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-7, 7-5, 8-10 से शिकस्त मिली। इंडो-पाक एक्सप्रेस के नाम से मशहूर बोपन्ना-कुरैशी ने इसी साल मार्च में सात साल बाद एक साथ कोर्ट पर वापसी की थी। मॉस्को ओपन के पहले ही दौर में उन्हें हार मिली थी। ...
बयान: 2023 विश्व कप में मॉर्गन के खेलने पर अजमंजस, कप्तान ने खुद बताई वजह

बयान: 2023 विश्व कप में मॉर्गन के खेलने पर अजमंजस, कप्तान ने खुद बताई वजह

स्पोर्ट्स
अबू धाबी साल 2019 में इंग्लैंड के विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान इयोन मॉर्गन ने उम्मीद जताई है कि वह अगले साल खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप में खेलते नजर आएंगे। लेकिन इस बात को लेकर अनिश्चित हैं कि वह साल 2023 में भारत में खेले जाने वाले 50 ओवर के विश्व कप में खेलेंगे। 2023 में इंग्लैंड को अपने खिताब की रक्षा करनी है।
निराशाजनक: मैच के दौरान दो बार बढ़त के बावजूद हारी महिला फुटबॉल टीम, आत्मघाती गोल ने छीनी जीत

निराशाजनक: मैच के दौरान दो बार बढ़त के बावजूद हारी महिला फुटबॉल टीम, आत्मघाती गोल ने छीनी जीत

स्पोर्ट्स
स्टॉकहोम भारतीय महिला फुटबॉल टीम स्वीडन के शीर्ष स्तर के क्लब हैमरबी आईएफ के खिलाफ मैत्री मैच में दो बार बढ़त बनाने के बावजूद अंतिम क्षणों में आत्मघाती गोल दाग हारकर हार गई। इंदुमती ने 30वें मिनट में गोल करके भारत को बढ़त दिला दी थी लेकिन छह मिनट बाद नीना जैकबसन (36वें मिनट) ने बराबरी का गोल दागकर स्कोर एक-एक से बराबर कर दिया। इसके चार मिनट बाद मनीषा पन्ना (40वें मिनट) ने भारत को फिर 2-1 से आगे कर दिया। अमांडा सुंडस्ट्रोम ने 52वें मिनट में मेजबान टीम को फिर बराबरी दिला दी। आखिरी सीटी बजने से 12 मिनट पहले जैकबसन ने टीम के लिए अच्छा मूव बनाया लेकिन रंजना चानू के पैर से टकराकर गेंद गोल के भीतर गई और यह आत्मघाती गोल हो गया।...
राष्ट्रीय मुक्केबाजी: जरीन और हेमलता ने किया जीत से आगाज

राष्ट्रीय मुक्केबाजी: जरीन और हेमलता ने किया जीत से आगाज

स्पोर्ट्स
हिसार पूर्व जूनियर विश्व चैंपियन निकहत जरीन (52 किग्रा), दिल्ली की हेमलता (50 किग्रा) और महाराष्ट्र की आर्या कुलकर्णी (52 किग्रा) ने राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीत के साथ आगाज किया। तेलंगाना का प्रतिनिधित्व कर रही जरीन ने गोवा की सिया वाल्के को हराया। हेमलता ने असम की पीएस मंतसाहा कुमारी को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से और आर्या ने अरुणाचल प्रदेश की यापे बमांग को 5-0 से पराजित किया। गोवा की प्रीति चव्हाण (50 किग्रा) ने पश्चिम बंगाल की मोनिका पांडे को आरएसी (रैफरी द्वारा मैच रोकना) से हराया।...
अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा

अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई भारतीय टीम आज टी-20 वर्ल्डकप में अपना दूसरा अभ्यास मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल रही है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट गिर चुके हैं। रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच को आउट किया है। बाकी दोनों विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए हैं। उन्होंने डेविड वार्नर और मिशेल मार्श का विकेट लिया है। 14 रन पर ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट गिर चुके हैं।  रोहित शर्मा इस मैच में भारत की कप्तानी कर रहे हैं। इस मैच में रोहित शर्मा और स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती के अलावा शार्दुल ठाकुर को मौका दिया गया है। वहीं विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस और मिशेल स्वैपसन को आराम दिया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस गेंदबाजी करत...