Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

टीम इंडिया का नया कप्तान: वर्ल्डकप के बाद रोहित शर्मा ही होंगे भारतीय टी-20 टीम के नए कप्तान

टीम इंडिया का नया कप्तान: वर्ल्डकप के बाद रोहित शर्मा ही होंगे भारतीय टी-20 टीम के नए कप्तान

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टी-20 वर्ल्डकप 2021 के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ रहे हैं। रोहित शर्मा उनकी जगह भारतीय टी-20 टीम के नए कप्तान बनाए जाएंगे। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है। रोहित फिलहाल भारत की वनडे और टी-20 टीम के उपकप्तान हैं और भारत की कप्तानी करते हुए उनका रिकॉर्ड भी काफी बेहतर है। रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच बार आईपीएल का खिताब जिताया है। इसके अलावा उन्होंने निधास कप में भी भारत को विजेता बनाया था। इस सीरीज में विराट कोहली नहीं खेल रहे थे और रोहित को पूरी त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत का कप्तान बनाया गया था।  विराट ने जब टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया था तब से ही रोहित का नाम कप्तानी की रेस में सबसे आगे चल रहा था। अब इस बात की पुष्टि भी हो चुकी है। इनसाइड स्पोर्ट्स की खबर के अनुसार टी-20 वर्ल्डकप के बाद आधिकारिक तौर...
IND vs PAK: हाथ में कैमरा लेकर कोहली के साथ माइंड गेम खेल रहे हैं बाबर आजम?

IND vs PAK: हाथ में कैमरा लेकर कोहली के साथ माइंड गेम खेल रहे हैं बाबर आजम?

स्पोर्ट्स
दुबई टी-20 वर्ल्डकप 2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 24 अक्तूबर को खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले ही फैंस के बीच सोशल मीडिया पर जंग शुरु हो चुकी है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि वो पाकिस्तान के खिलाफ मैच को एक साधारण मैच की तरह देख रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मैच कभी भी साधारण नहीं होता है। इस बीच मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को कैमरे के साथ देखा गया। फैंस का मानना है कि इस कैमरे के जरिए बाबर विराट के साथ माइंड गेम खेल रहे हैं।  रवि शास्त्री से पहले कुंबले टीम इंडिया के कोच थे, लेकिन उन्होंने 2017 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस समय उन्होंने कहा था कि उन्हें हैरानी है कि विराट को उनके तौर तरीके पसंद नहीं हैं। अनिल कुंबले को अक्सर कैमरे के साथ देखा जाता था और बाबर आजम कैमरे के जरिए इसी घटना की तरफ कोहली का ध्यान लाना चाहते हैं और वर्ल्डक...
मेसी के दो शानदार गोल की बदौलत पीएसजी जीता

मेसी के दो शानदार गोल की बदौलत पीएसजी जीता

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली चैंपियंस लीग में पीएसजी के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेसी का शानदार प्रदर्शन जारी है। आरबी लिपजिग के खिलाफ एक मैच में उन्होंने अपनी टीम के लिए दो शानदार गोल किए और 3-2 से यह मैच जीत लिया। इस मैच में पीएसजी के लिए तीसरा गोल एम्बापे ने किया। इन दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के चलते पीएसी जी ने जर्मन क्लब को आसानी से हरा दिया। मेसी के बार्सिलोना छोड़ने के बाद पीएसजी के लिए यह तीसरा गोल था। इस मैच में एम्बापे ने उनकी काफी मदद की और पेनाल्टी मिलने के बाद सीधे मेसी की तरफ इशारा किया कि आप यह पेनाल्टी ले सकते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान की बात है। वो दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं। मैं पहले भी कह चुका हूं कि उनके साथ खेलना गर्व की बात है। इसी मैच में एम्बापे ने भी एक पेनाल्टी ली, लेकिन उन्होंने अपना शॉट गोल पोस्ट के ऊपर मार दिया। हालांकि उनकी इस गलती का खामियाजा पीएस...
डेल स्टेन ने मजेदार अंदाज में सहवाग को विश किया बर्थडे

डेल स्टेन ने मजेदार अंदाज में सहवाग को विश किया बर्थडे

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेन्द्र सहवाग 43 साल के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने मजेदार अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। स्टेन ने सहवाग की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो ऑफ स्टंप के बाहर की एक गेंद को कट करते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि उनके घर में सबसे तेज चाकू का नाम वीरू है क्योंकि वह सब कुछ काट देता है। स्टेन सहवाग के कट शॉट की तारीफ कर रहे थे, क्योंकि सहवाग ऑफ स्टंप के बाहर की हर गेंद पर आसानी से कट शॉट खेलते थे। उनका अपर कट शॉट भी काफी लोकप्रिय था।  डेल स्टेन के अलावा वसीम जाफर, भारतीय क्रिकेट बोर्ड और चेन्नई सुपरकिंग्स टीम ने भी सहवाग को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इनके अलावा भी क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियों ने सहवाग को बर्थडे विश किया है। ...
आडवाणी ने जीएससी विश्व स्नूकर क्वालिफायर में दर्ज की लगातार चौथी जीत

आडवाणी ने जीएससी विश्व स्नूकर क्वालिफायर में दर्ज की लगातार चौथी जीत

स्पोर्ट्स
मुंबई। स्टार क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए 121 अंक के एक ब्रेक के साथ जीएससी विश्व स्नूकर क्वालिफायर में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। आडवाणी ने धीमी शुरुआत की जिससे उनके प्रतिद्वंद्वी धवज हरिया ने 2-0 से बढ़त हासिल कर ली। आडवाणी ने हालांकि जल्द ही वापसी की और आखिर में 4-2 (29-74, 31-79, 121(121)-00, 69-14, 69-03, 72-17) से जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग में आदित्य मेहता और महिला वर्ग में विद्या पिल्लई दोनों को हार का सामना करना पड़ा। भारत के नंबर तीन खिलाड़ी लक्ष्मण रावत ने अपने सभी चारों मैच जीते।...
भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

स्पोर्ट्स
भारतीय टीम ने पहले वार्म अप मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया है। इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 188/5 का स्कोर बनाया और 189 रनों के टारगेट को विराट एंड कंपनी ने एक ओवर पहले ही 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम इंडिया मैच जीतने में सफल रही, लेकिन एक बार फिर से मुकाबले में हार्दिक पंड्या गेंदबाजी करते हुए नजर नहीं आए। साथ ही राहुल चाहर और भुवनेश्वर कुमार की फॉर्म ने भी कैप्टन कोहली के लिए परेशानी बढ़ा दी है।...
पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार करने पर टीम इंडिया को बैन कर सकता है ICC, जुर्माना भी लगेगा

पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार करने पर टीम इंडिया को बैन कर सकता है ICC, जुर्माना भी लगेगा

स्पोर्ट्स
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को खेलेगा, लेकिन इससे पहले इस मैच को रद्द करने की मांग हो रही है। इसकी वजह जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा गैर-कश्मीरियों को टारगेट किया जाना है। बता दें कि पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के रणनीति बदलने से कश्मीर में आतंकी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। आतंकी गैर-कश्मीरियों को टारगेट कर उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं। हालांकि सेना के जवान भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। ऐसे में लोग ये मांग कर रहे हैं कि जब तक पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता, भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट न हो और टी-20 वर्ल्ड कप का मैच भी रद्द कर दिया जाए। इस मैच को रद्द करने से वर्ल्ड कप में भारत को घाटा होगा या फायदा, आइए समझते हैं।...
पूर्व ओपनर ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

पूर्व ओपनर ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

स्पोर्ट्स
24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस और भारत-पाक के पूर्व खिलाड़ियों के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने इस हाईवोल्टेज मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन चुनी है।
बांग्लादेश के बाद स्कॉटलैंड ने पापुआ न्यू गिनी को 17 रनों से दी मात

बांग्लादेश के बाद स्कॉटलैंड ने पापुआ न्यू गिनी को 17 रनों से दी मात

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
टी-20 वर्ल्ड कप में आज टूर्नामेंट का 5वां क्वालिफायर मुकाबला पापुआ न्यू गिनी और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया, जिसे स्कॉटलैंड ने अंतिम ओवर में 17 रनों से जीतकर अपने नाम किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 9 विकेट पर 165 रन बनाए। टीम के लिए रिची बेरिंगटन ने 46 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेली। जवाब में पापुआ न्यू गिनी की टीम 19.3 ओवर के खेल में 148 रनों पर ऑलआउट हो गई। नॉर्मन वनुआ ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। जबकि स्टॉटलैंड के लिए जोश डेवी ने चार विकेट चटकाए।...
हनुमानगढ़ की टीम डूंगरपुर को हराकर पहुंची क्वार्टर फाइनल में

हनुमानगढ़ की टीम डूंगरपुर को हराकर पहुंची क्वार्टर फाइनल में

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। बारां में हो रही राजस्थान स्टेट फुटबॉल चैम्पियनशिप में जिला फुटबॉल संघ हनुमानगढ़ कि टीम ने डुंगरपुर को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। जिला फुटबॉल संघ हनुमानगढ़ कि टीम का मैच डुंगरपुर के साथ हुआ। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)