Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

वर्ल्डकप में भारत-पाक मैच अहमदाबाद में खेला जा सकता है:टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से होगा, मेजबानी के लिए 12 शहर शॉर्ट लिस्ट

वर्ल्डकप में भारत-पाक मैच अहमदाबाद में खेला जा सकता है:टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से होगा, मेजबानी के लिए 12 शहर शॉर्ट लिस्ट

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुंबई. वनडे वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा सकता है। वनडे वर्ल्ड अक्टूबर-नवंबर में होना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भारत-पाक के मैच को अहमदाबाद में कराने का मन बना रहा है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI ने भारत-पाक के हाईवोल्टेज मुकाबले को अहमदाबाद में कराने का फैसला किया है। आखिरी बार 2016 में ईडन गार्डन आया था पाकिस्तानपाकिस्तान टीम आखिरी बार 2016 में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान ईडन गार्डन में खेली थी। पाकिस्तान का मुकाबला भारत के खिलाफ हुआ था। इसमें भारत 6 विकेट से जीता था। 12 वेन्यू किए गए हैं शॉर्ट लिस्टबता दें कि वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू हो सकता है और इसके लिए 12 वेन्यू शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं। इनमें चेन्नई और कोलकाता भी शामिल हैं। बाकी 10 वेन्यू अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई,...
एम्बाप्पे ने दागे दो गोल, पीएसजी खिताब के करीब

एम्बाप्पे ने दागे दो गोल, पीएसजी खिताब के करीब

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
पेरिस (वार्ता). किलियन एम्बाप्पे के दो गोल की मदद से पेरिस सेंट-जर्मन (पीएसजी) ने फ्रेंच फुटबॉल लीग में एंगर्स एससीओ को 2-1 से हरा कर रिकॉर्ड 11वें फ्रेंच टॉप-फ्लाइट खिताब जीतने की ओर शुक्रवार को एक कदम और बढा दिया है।डिफेंडिंग चैंपियन 32 मैच के बाद 75 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर है और दूसरे स्थान पर मौजूद मार्सिले से 11 अंक आगे हैं।एमबाप्पे ने नौवें मिनट में पेरिस सेंट-जर्मन को बढ़त दिलायी। पिछले चार सत्रों में लीग गोल्डन बूट जीतने वाला खिलाड़ी 22 गोल के साथ स्कोरर की सूची में फिर से शीर्ष स्थान पर रहा। पहले हाफ में पीएसजी के लिए सब कुछ ठीक रहने के बावजूद, अंडरडॉग एंगर्स ने कड़ी मेहनत की और दूसरे हाफ में क्रिस्टोफ गाल्टियर की टीम को अचरज में डाल दिया। साडा थिओब 89 वें मिनट में मेजबानों के लिए वापसी करने में सफल रहे।गाल्टियर ने मैच के बाद कहा, ह्लहम पहले हाफ में जितने गंभीर और क्लिनिक...
अगुट को हरा कर अल्कराज बार्सिलोना ओपन के क्वार्टर फाइनल में

अगुट को हरा कर अल्कराज बार्सिलोना ओपन के क्वार्टर फाइनल में

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
बार्सिलोना (वार्ता). स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने बार्सिलोना ओपन टेनिस टूनार्मेंट के प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हमवतन रॉबर्टो बॉतिस्ता अगुट को 6-3,7-5 से हरा कर खिताब सुरक्षित रखने की ओर एक कदम और बढ़ा दिया।क्वार्टर फाइनल में गत विजेता अल्कराज का मुकाबला स्पेन के ही अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना होगा, जिन्होंने एमिल रूसुवुओरी को 6-4, 7-5 से हराया है।दूसरी ओर, स्टेफानोस सिटसिपास ने डेनिस शापोवालोव को 6-3, 6-2 से हरा कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जहां उनका मुकाबला एलेक्स डी मिनौर से होगा, जिन्हें ग्रिगोर दिमित्रोव ने वॉकओवर दिया वहीं कैस्पर रूड 15वीं वरीयता प्राप्त फ्रांसिस्को सेरंडोलो से 7-6 (5), 6-3 से हार गये। सेरंडोलो का मुकाबला अब 12वीं वरीयता प्राप्त डेनियल इवांस से होगा।इस बीच चौथी वरीयता प्राप्त यानिक सिनर ने योशीहितो निशिओका को 6-1, 4-6, 6-3 से हराकर इस सत्र में सातवीं बार क्वा...
सूर्यकुमार यादव की ‘बादशाहत’ बरकरार, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को हुआ जमकर फायदा

सूर्यकुमार यादव की ‘बादशाहत’ बरकरार, पाकिस्तानी खिलाड़ियों को हुआ जमकर फायदा

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (कउउ) ने टी20 खिलाड़ियों की ताजा टी20 रैंकिंग जारी कर दी है। भारत के युवा विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की बादशाहत बरकरार है और पहले स्थान पर बने हुए हैं। सूर्यकुमार के 906 अंक हैं। वहीं दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम बने हुए हैं। बाबर आजम को न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके शानदार फॉर्म का फायदा मिला है। बाबर ने दूसरे टी20 में कीवी टीम के खिलाफ शतक जड़ा था।इस शतक के चलते बाबर को 14 अंकों का फायदा हुआ है। बाबर के अब 769 अंक हो गए हैं। उनके अलावा पाकिस्तान के कई अन्य खिलाड़ियों को भी इस सीरीज से फायदा हुआ है और उनकी टी20 रैंकिंग में उछाल देखने को मिला है। बल्लेबाजी टी20 रैंकिंग में पाकिस्तान के इफ्तिखार अहमद 11 स्थान के फायदे से 44वें और न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम 87 स्थान के फायदे से 66वें और मार्क चैपमैन 36 स्थान के फायदे से 83वें स्थान पर पहु...
मोंटे कार्लो मास्टर्स के फाइनल में भिड़ेंगे रूने, रुबलेव

मोंटे कार्लो मास्टर्स के फाइनल में भिड़ेंगे रूने, रुबलेव

स्पोर्ट्स
मोंटे कार्लो (वार्ता). डेनमार्क के युवा प्रतिभावान खिलाड़ी होल्गर रूने ने मोंटे कार्लो मास्टर्स के रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले इटली के जैनिक सिनर को हराकर फाइनल में जगह बना ली है।रूने ने शनिवार को खेले गये सेमीफाइनल में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए 1-6, 7-5, 7-5 की जीत दर्ज की। फाइनल में रूने का सामना पांचवीं सीड आंद्रे रुबलेव से होगा, जो सेमीफाइल में टेलर फ्रिट्ज को 5-7, 6-1, 6-3 से हराकर आ रहे हैं।पहले सेट में बुरी तरह हारने के बाद रूने दूसरे सेट में 3-0 से आगे चल रहे थे लेकिन खराब मौसम के कारण दोनों खिलाड़ियों को बाहर जाना पड़ा। कोर्ट पर लौटने के बाद रूने अपनी लय बरकरार नहीं रख सके, लेकिन उन्होंने सिनर पर दबान बनाना जारी रखा और 12वें गेम में सेट अपने नाम कर लिया।तीसरे सेट में रुने और सिनर के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन विश्व नंबर नौ रूने ने अपने पहले मैच पॉइंट को जीत में बदलकर ...
बाबर के शतक से पाकिस्तान ने सीरीज में अजेय बढ़त बनायी

बाबर के शतक से पाकिस्तान ने सीरीज में अजेय बढ़त बनायी

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
लाहौर (वार्ता). कप्तान बाबर आजम (101 नाबाद) के शानदार शतक और हारिस रऊफ (27/4) की तेजतर्रार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 में 38 रन से हराकर तीन मैचों की टी20 शृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली है।पाकिस्तान ने शनिवार रात गद्दाफी स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में 20 ओवर में 192 रन बनाये। इसके जवाब में न्यूजीलैंड 20 ओवर में 154 रन तक ही पहुंच सकी।पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और बाबर ने मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर पहले विकेट के लिये 99 रन की साझेदारी की। रिजवान 34 गेंद पर छह चौकों और एक छक्के के साथ 50 रन बनाकर आउट हुए। रिजवान के बाद पाकिस्तान ने फखर जमान, सैम अय्यूब और इमाद वसीम के विकेट पांच रन के अंतराल में गंवा दिये, लेकिन इफ्तिखार अहमद ने विकेट पर पांव जमाकर बाबर का साथ दिया।बाबर ने दूसरे छोर से हाथ खोलते हुए पारी की रफ्तार बढ़ाई और इफ्तिखार के साथ पांचवें विकेट...
रॉयल्स ने दिल्ली को 57 रन से रौंदा

रॉयल्स ने दिल्ली को 57 रन से रौंदा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
गुवाहाटी (वार्ता). सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर (79) और यशस्वी जायसवाल (60) के तूफानी अर्द्धशतकों के बाद ट्रेंट बोल्ट (29/3) और युजवेंद्र चहल (27/3) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को 57 रन से रौंद दिया।रॉयल्स ने दिल्ली के सामने 200 रन का विशाल लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में दिल्ली 142 रन ही बना सकी।बटलर और जायसवाल ने पहले विकेट के लिये 51 गेंद पर हुई 98 रन की आतिशी साझेदारी की। जायसवाल का विकेट गिरने के बाद रॉयल्स की पारी मध्य ओवरों में धीमी पड़ गयी लेकिन बटलर ने अंतिम ओवरों में शिमरन हेटमायर के साथ 49 रन जोड़कर टीम को 200 के करीब पहुंचा दिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को बोल्ट ने पहले ओवर में ही दो झटके दे डाले, जिससे टीम कभी नहीं उभर सकी। दिल्ली के लिये कप्तान डेविड वॉर्नर ने सर्वाधिक 65 रन बनाये, लेकिन इसके लिये उन्हों...
आर्लिन्स मास्टर्स जीतने से एक कदम दूर प्रियांशु

आर्लिन्स मास्टर्स जीतने से एक कदम दूर प्रियांशु

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
आर्लिन्स (वार्ता). भारत के प्रियांशु राजावत ने आर्लिन्स मास्टर्स के सेमीफाइनल में शनिवार को आयरलैंड के न्हैट नुयेन को सीधे गेमों में हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया।प्रियांशु ने अपने तेजतर्रार कौशल और शानदार फॉर्म का प्रदर्शन करते हुए नुयेन को 44 मिनट में 21-12, 21-9 से मात दी। यह प्रियांशु के करियर का पहला सुपर 300 इवेंट फाइनल है, जहां उनका सामना चीन के ली लान शी या डेनमार्क के मैगनस जोहान्सन से होगा।राजावत मुकाबले की शुरूआत में चौकस नजर आये और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी की गलतियों का फायदा उठाते हुए ब्रेक तक 11-9 की बढ़त बना ली। ब्रेक के बाद प्रियांशु बेहतर लय में नजर आये और पलक झपकते ही 17-11 की बढ़त पर पहुंच गये।नुयेन ने इस बीच एक पॉइंट अपने पक्ष में किया, लेकिन प्रियांशु ने एक दमदार स्मैश लगाकर 21-12 से जीत हासिल कर ली।दूसरे गेम में नुयेन ने वापसी करने के प्रयास में कई गलतियां कीं और प्रिया...
महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पुनिया ने की शादी

महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पुनिया ने की शादी

स्पोर्ट्स
भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पुनिया ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर अंकित बल्हारा से शादी कर ली है। सविता के विवाह समारोह की तस्वीरें टीम की साथी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा है, "सात फेरों से बंधा यह प्यार का बंधन, जीवनभर यूं ही बंधा रहे…किसी की नज़र ना लगे आपके प्यार को।"
आरआर के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करेगी डीसी, आरआर ने 2 जबकि डीसी ने किए 4 बदलाव

आरआर के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करेगी डीसी, आरआर ने 2 जबकि डीसी ने किए 4 बदलाव

स्पोर्ट्स
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के कप्तान डेविड वॉर्नर ने शनिवार को आईपीएल-2023 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। डीसी ने प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव किए जबकि आरआर ने 2 बदलाव किए हैं। आईपीएल-2023 में आरआर को 2 मैच में 1 में जीत मिली है जबकि डीसी को दोनों में हार मिली है।