विराट से बेहतर क्यों हैं रोहित:अपनी कप्तानी में आज तक एक भी टूर्नामेंट नहीं हारे हिटमैन, 9 साल में कोहली ने 3 फाइनल गंवाए
भोपाल
विराट कोहली की कप्तानी सवालों में है? सोमवार को खबरें आईं कि टी-20 वर्ल्ड कप के बाद वे कप्तानी छोड़ देंगे और रोहित कमान संभालेंगे। BCCI ने इससे इनकार किया है, पर सवाल उठा ही क्यों? दरअसल, पिछले कुछ सालों में कोहली कप्तानी के मामले में बैकफुट पर हैं और उनका बैटिंग ग्राफ भी नीचे आया है। ऐसे में रोहित को उनका विकल्प माना जा रहा है, जो दोनों ही पहलुओं से फिलहाल मजबूत नजर आ रहे हैं। जानिए, लिमिटेड ओवर्स में रोहित कोहली से बेस्ट क्यों...
रोहित को तरजीह की 2 मजबूत वजहें
पहली: पिछले दो सालों से क्रिकेट की दुनिया के कई जानकार ये बात कह चुके हैं कि लिमिटेड ओवर न सही, लेकिन कम से कम टी-20 फॉर्मेट की कमान हिटमैन के हाथों में सौंप देनी चाहिए। ।
दूसरी: 2013 में मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट के बीच में रिकी पोंटिंग से कप्तानी लेकर रोहित शर्मा को कमान सौंप एक बड़ा दांव खेला ...








