Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

स्पोर्ट्स
US ओपन विमेंस फाइनल:ब्रिटेन की एमा रादुकानु ने कनाडा की लेला फर्नांडिस को हराकर खिताब जीता; 44 साल बाद कोई ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली ब्रिटिश खिलाड़ी न्यूयार्क 23 ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना विलियम्स और वर्ल्ड नंबर वन एश्ले बार्टी की गैर मौजूदगी में US ओपन विमेंस सिंगल्स का खिताब 18 साल की ब्रिटेन की एमा रादुकानु ने जीत लिया है। एमा 44 साल बाद किसी ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली ब्रिटिश खिलाड़ी हैं। इनसे पहले 1977 में वर्जीनिया वेड ने विवंबलडन में खिताब जीता था। वहीं रादुकानु 1968 के बाद US ओपन जीतने वाली ब्रिटिश खिलाड़ी भी हैं। वर्जीनिया वेड ने जीन किंग को हराकर खिताब जीता था। रादुकानु 2004 में विंबलडन में मारिया शारापोवा के 17 साल के होने के बाद से महिला खिताब का दावा करने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी भी हैं। एमा ने फाइनल में कनाडा की 19 साल की लेला फर्नांडिस को 6-4, 6-3 से हराकर...
कोरोना ने बिगाड़ा क्रिकेट का कैलेंडर:2 साल में 21 दौरे रद्द करने पड़े; ऑस्ट्रेलिया ने अफ्रीका का टूर कैंसल कर गंवाया था WTC फाइनल का मौका

कोरोना ने बिगाड़ा क्रिकेट का कैलेंडर:2 साल में 21 दौरे रद्द करने पड़े; ऑस्ट्रेलिया ने अफ्रीका का टूर कैंसल कर गंवाया था WTC फाइनल का मौका

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मैच को रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही सीरीज को बीच में खत्म की घोषणा कर दी गई है। इस सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है। हालांकि इस सीरीज के परिणाम क्या होंगे, यह अभी क्लियर नहीं किया गया है। यह पहला मौका नहीं है कि किसी टीम को कोरोना की वजह से मैच को रद्द करना पड़ा या सीरीज को बीच में ही छोड़ना पड़ा हो। पिछले साल 19 दौरे और इस साल 2 दौरे रद्द हुए, लेकिन अब तक किसी भी टीम को वॉकओवर नहीं मिला है। इंग्लैंड ने भी साउथ अफ्रीका दौरा बीच में खत्म कर दिया थापिछले साल नंवबर-दिसंबर में इंग्लैंड ने कोरोना के मामले आने के बाद दौरे को बीच में ही रद्द कर दिया था। इंग्लैंड को दौरे पर तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी थी। तीन टी-20 मैचों की सीरीज की खत्म हो गई थी, पर वनडे मैचों की सीरीज नहीं हो सकी थी। वनडे...
माइकल वॉन ने उड़ाया इंग्लैंड का मजाक:पूर्व कप्तान ने कहा- ECB ने भी साउथ अफ्रीका का दौरा कैंसिल कर CSA को किया था निराश, पीटरसन बोले- उंगली उठाना सही नहीं

माइकल वॉन ने उड़ाया इंग्लैंड का मजाक:पूर्व कप्तान ने कहा- ECB ने भी साउथ अफ्रीका का दौरा कैंसिल कर CSA को किया था निराश, पीटरसन बोले- उंगली उठाना सही नहीं

स्पोर्ट्स
भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेला जाने वाला पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच कोरोना के चलते रद्द कर दिया गया है। इस टेस्ट के रद्द किए जाने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने एक ऐसा ट्वीट किया जो काफी वायरल हो रहा है। इंग्लैंड ने भी किया था निराशमैनचेस्टर टेस्ट के रद्द किए जाने के बाद माइकल वॉन ट्वीटर पर लिखा- भारत ने इंग्लिश क्रिकेट को निराश किया!!! लेकिन इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट को निराश किया था!!! इंग्लैंड ने भी रद्द किया था दौरादरअसल, पिछले साल दिसंबर में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाने थी और पहले एकदिवसीय के बाद अफ्रीकी टीम के एक खिलाड़ी और टीम होटल के दो मेंबर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बीच में ही दौरा रद्द करने का फैसला किया था। वॉन ने अपने ट्वीट में उसी बात का जिक्र किया। पीट...
इंडियन कैंप की दो गलतियां:सीरीज से पहले बिना मास्क पहने यूरो कप देखने गए पंत, टेस्ट के दौरान शास्त्री और कोहली टीम मेंबर्स के साथ बुक लॉन्च में पहुंचे

इंडियन कैंप की दो गलतियां:सीरीज से पहले बिना मास्क पहने यूरो कप देखने गए पंत, टेस्ट के दौरान शास्त्री और कोहली टीम मेंबर्स के साथ बुक लॉन्च में पहुंचे

स्पोर्ट्स
इंग्लैंड-इंडिया सीरीज में आखिरकार कोरोना की एंट्री क्यों हुई? इसकी वजह हैं दो बड़ी गलतियां। पहली ये कि सीरीज शुरू होने से पहले रिषभ पंत बिना मास्क पहने यूरो कप देखने गए और फिर संक्रमित भी हुए। इसके बाद सीरीज शुरू हुई तो चौथे टेस्ट के बाद कोच रवि शास्त्री बुक लॉन्च इवेंट में गए और वो भी संक्रमित हो गए। इसके बाद इंडियन कैंप में मेंबर्स का संक्रमित होना शुरू हो गया। पहली गलती: ऋषभ पंत 10 जुलाई से पहले कोरोना पॉजिटिव आए थे। पंत 29 जून को यूरो कप के राउंड ऑफ 16 (इंग्लैंड vs जर्मनी) का मैच देखने पहुंचे थे। पंत के अलावा हनुमा विहारी और जसप्रीत बुमराह भी मैच देखने पहुंचे थे। इसके बाद थ्रो-डाउन एक्सपर्ट दयानंद गरानी की बुधवार को टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। बोर्ड ने तुरंत इन लोगों के संपर्क में आए खिलाड़ियों और स्टाफ को आइसोलेट कर दिया था। हालांकि, पंत को संक्रमण से उबरने के बाद टीम में शाम...
भारत-इंग्लैंड का 5वां टेस्ट रद्द, विजेता पर सस्पेंस:पहले इंग्लैंड ने कहा- भारतीय खिलाड़ियों ने मैच छोड़ा; बाद में ECB बोला- कोरोना के चलते नहीं आई टीम इंडिया

भारत-इंग्लैंड का 5वां टेस्ट रद्द, विजेता पर सस्पेंस:पहले इंग्लैंड ने कहा- भारतीय खिलाड़ियों ने मैच छोड़ा; बाद में ECB बोला- कोरोना के चलते नहीं आई टीम इंडिया

स्पोर्ट्स
मैनचेस्टर मैनचेस्टर से क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर आ रही है। इंग्लैंड और भारत के बीच 5 टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी टेस्ट कोरोना के चलते रद्द कर दिया गया है। इंडिया के फिजियो योगेश परमार के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों ने चिंता जाहिर की थी। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने कहा कि खिलाड़ियों के टेस्ट खेलने से इनकार को वॉकओवर माना जाए और इंग्लैंड को मैच का विजेता घोषित किया जाए, पर BCCI ने इससे इनकार कर दिया है। BCCI का कोहली-रोहित को मैसेज- खेलना पड़ा तो खेलेंगे ECB से बातचीत के दौरान ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सीनियर खिलाड़ियों कोहली और रोहित को ये स्पष्ट कर दिया है कि टीम इंडिया हार नहीं मानेगी। अगर कोविड के साए में भी खेलना पड़ा तो टीम खेलेगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली और रोहित भी हार मानने के पक्ष में नहीं हैं। उनका मानना है कि...
कैसे होगा सीरीज के विजेता का फैसला:BCCI ने इंग्लैंड को दिया मैच री-शेड्यूल का ऑफर, 2022 में भी इंडियन टीम इंग्लैंड जाएगी, तब हो सकता है 5वां टेस्ट

कैसे होगा सीरीज के विजेता का फैसला:BCCI ने इंग्लैंड को दिया मैच री-शेड्यूल का ऑफर, 2022 में भी इंडियन टीम इंग्लैंड जाएगी, तब हो सकता है 5वां टेस्ट

स्पोर्ट्स
इंग्लैंड और भारत के बीच 5 टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी टेस्ट कोरोना के चलते रद्द कर दिया गया है। इंडिया के फिजियो योगेश परमार के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने खेलने से इनकार कर दिया। इसके बाद मैच रद्द करने का फैसला लिया गया। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बयान में कहा कि BCCI से चल रही बातचीत के बाद ECB पुष्टि कर सकता है कि इंग्लैंड और भारत के बीच आज से ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होने वाला पांचवां टेस्ट मैच रद्द कर दिया गया है। इसके बाद BCCI ने इंग्लैंड को पांचवें टेस्ट को री-शेड्यूल करने का ऑफर दिया है। अब क्या होगा सीरीज कामैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ होने के साथ ही अब एक बड़ा सवाल यह उठता है कि इस सीरीज का परिणाम क्या होगा। 5 मैचों की सीरीज में टीम इंडिया फिलहाल 2-1 से आगे है। आखिरी टेस्ट के रद्द होने का मतलब है कि इस टेस्ट को नियमों के मुताबिक इंग्लैंड के ख...
भारत Vs इंग्लैंड पांचवां टेस्ट आज से:सचिन तेंदुलकर-सुनील गावस्कर के खास क्लब में शामिल हो सकते हैं कैप्टन कोहली, सिराज की जगह शमी को मिल सकता है मौका

भारत Vs इंग्लैंड पांचवां टेस्ट आज से:सचिन तेंदुलकर-सुनील गावस्कर के खास क्लब में शामिल हो सकते हैं कैप्टन कोहली, सिराज की जगह शमी को मिल सकता है मौका

स्पोर्ट्स
मैनचेस्टर इंग्लैंड को ओवल टेस्ट में 157 रन से हराकर भारतीय टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जोरदार वापसी की और सीरीज में 2-1 की अहम बढ़त बनाई। दोनों टीमों के बीच अब अंतिम और पांचवां टेस्ट आज (10 सितंबर) से ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाएगा। यहां एक ओर टीम इंडिया के पास टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है तो दूसरी ओर इंग्लैंड के पास सीरीज को बराबरी पर रोकने का। चौथी बार सीरीज जीतने का मौकाभारतीय टीम के पास इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने का यह सबसे बढ़िया मौका है। मैनचेस्टर टेस्ट अगर ड्रॉ रहा या टीम इंडिया जीतने में सफल रही तो साल 2007 के बाद भारत इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल करेगा। इससे पहले भारत ने इंग्लैंड को उसी के घर में 1971 में तीन मैचों की सीरीज 1-0, 1986 में तीन मैचों की सीरीज 2-0 और 2007 में भी तीन मैचों की सीरीज 1-0 से हराई थी। कोहली बना सकते हैं वि...
USA के खिलाड़ी ने लगाए एक ओवर में 6 छक्के:4 चौके और 16 छक्कों की मदद से भारतीय मूल के बल्लेबाज ने खेली रिकॉर्ड पारी, 124 गेंदों पर बनाए 173 रन

USA के खिलाड़ी ने लगाए एक ओवर में 6 छक्के:4 चौके और 16 छक्कों की मदद से भारतीय मूल के बल्लेबाज ने खेली रिकॉर्ड पारी, 124 गेंदों पर बनाए 173 रन

स्पोर्ट्स
USA और पापुआ न्यू गिनी के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में दाएं हाथ के बल्लेबाज जसकरन मल्होत्रा ने इतिहास रच दिया है। पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ जसकरन मल्होत्रा एकदिवसीय क्रिकेट के एक ओवर की सभी गेंदों पर 6 छक्के लगाए। वनडे क्रिकेट में यह सिर्फ दूसरा ऐसा मौका रहा, जब किसी खिलाड़ी एक ओवर की सभी गेंदों पर छक्के लगाए हो। गिब्स के रिकॉर्ड की हुई बराबरी31 वर्षीय जसकरन मल्होत्रा से पहले साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हर्शल गिब्स वनडे क्रिकेट के एक ओवर की सभी गेंदों पर छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया था। गिब्स ने 2007 के एकदिवसीय वर्ल्ड कप के दौरान लेग स्पिनर दान वैन बंज के एक ओवर में छह छक्के लगाते हुए इतिहास रचा था। उस समय हर्शल गिब्स इंटरनेशनल क्रिकेट में यह करिश्मा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने थे। खास क्लब में बनाई जगहइंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर की सभी 6 गेंदों पर...
टी-20 वर्ल्ड कप में धोनी की एंट्री:इंडिया के मेंटर बने पूर्व कप्तान, गंभीर बोले- नॉकआउट राउंड से बाहर होने की प्रॉब्लम होगी सॉल्व

टी-20 वर्ल्ड कप में धोनी की एंट्री:इंडिया के मेंटर बने पूर्व कप्तान, गंभीर बोले- नॉकआउट राउंड से बाहर होने की प्रॉब्लम होगी सॉल्व

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
अगले महीने से UAE में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वापसी देखने को मिली है। धोनी को बतौर मेंटर टीम के साथ जोड़ा गया है। वह ड्रेसिंग रूम से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते नजर आएंगे। वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट के लिए एमएस धोनी को मेंटर के पद पर नियुक्त किया जाना भारतीय क्रिकेट के लिए बड़ा सकारात्मक पहलू माना जा रहा है। बता दें कि, धोनी ने 15 अगस्त 2020 को संन्यास लिया था। सामने आया गंभीर का रिएक्शनधोनी के मेंटर नियुक्त किए जाने के बाद पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में गंभीर ने कहा- धोनी को मेंटर बनाना बहुत अच्छा फैसला है। टीम में हेड कोच रवि शास्त्री, बॉलिंग कोच भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर हैं, सभी स्किल्स वाले हैं, लेकिन ...
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड टीम घोषित:बेन स्टोक्स को नहीं मिला टीम में स्थान, 3 साल बाद हुई तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स की वापसी

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड टीम घोषित:बेन स्टोक्स को नहीं मिला टीम में स्थान, 3 साल बाद हुई तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स की वापसी

स्पोर्ट्स
अगले महीने से UAE में होने वाले आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। मानसिक स्वास्थ्य के चलते क्रिकेट से अनिश्चितकाल का ब्रेक लेने वाले स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को टीम में शामिल नहीं किया गया है। टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच ओमान और UAE में किया जाएगा। 23 अक्टूबर से अभियान की शुरुआत करेगा इंग्लैंडटी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंच की टीम अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम का सामना 27 अक्टूबर को बी2 टीम के साथ होगा। वहीं, 30 अक्टूबर को टीम ऑस्ट्रेलिया से दो-दो हाथ करती नजर आएगी। जबकि 1 नवंबर को टीम का मुकाबला ए1 की टीम और 6 नवंबर को साउथ अफ्रीका के साथ होगा। 3 साल बाद हुई मिल्स की वापसीइंग्लैंड की टीम में तीन साल बाद तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स की वापसी हुई हैं। मिल्स ने साल 2018 में वे...