Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

CPLको मिला नया चैंपियन:सेंट किट्स पहली बार बना चैंपियन, आखिरी गेंद पर हुआ मैच का फैसला; डॉमिनिक ड्रेक्स ने आखिरी तीन गेंदों पर 7 रन बनाकर टीम को दिलाई जीत

CPLको मिला नया चैंपियन:सेंट किट्स पहली बार बना चैंपियन, आखिरी गेंद पर हुआ मैच का फैसला; डॉमिनिक ड्रेक्स ने आखिरी तीन गेंदों पर 7 रन बनाकर टीम को दिलाई जीत

स्पोर्ट्स
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2021 की नई चैंपियन ड्वने ब्रावो की अगुवाई वाली टीम सेंट क्रिट्स एंड पैट्रियट्स बन गई है। फाइनल में टीम ने सेंट लूसिया को 3 विकेट से हराया। सेंट लूसिया किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। किंग्स ने रहकीम कॉर्नवॉल, कीमो पॉल और रोस्टन चेज की पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया। टारगेट का पीछा करने उतरी सेंट किट्स की टीम ने अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की और पहली बार CPL ख़िताब अपने नाम किया। आखिरी तीन गेंदों पर ड्रेक्स 3 रन बनाकर दिलाई जीतटारगेट का पीछा करने उतरी सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को जीत के लिए आखिरी 3 ओवर में 31 रन चाहिए थे और उसके पांच विकेट गिर चुके थे। पिच पर डॉमिनिक ड्रेक्स और फैबियन एलेन मौजूद थे। दोनों खिलाड़ियों ने 18वें ओवर में 10 रन जोड़े। अब दो ओवर में जीत के लिए 21 रनों की जरूरत थी। वहाब ...
IPL के लिए कड़ा बायो-बबल:खिलाड़ियों के पहुंचने से पहले UAE के 14 होटलों के 750 से ज्यादा स्टाफ का कोरोना टेस्ट हुआ; पूरे टूर्नामेंट में 30 हजार टेस्ट होंगे

IPL के लिए कड़ा बायो-बबल:खिलाड़ियों के पहुंचने से पहले UAE के 14 होटलों के 750 से ज्यादा स्टाफ का कोरोना टेस्ट हुआ; पूरे टूर्नामेंट में 30 हजार टेस्ट होंगे

स्पोर्ट्स
IPL के दूसरे फेज को कोरोना से बचाने के लिए BCCI कड़ी मशक्कत कर रहा है। लीग के दौरान इमरजेंसी मेडिकल सर्विस, स्पोर्ट्स मेडिसिन सपोर्ट, स्पेशलिस्ट टेली कंसल्टेशन, डॉक्टर ऑन कॉल, एंबुलेंस, एयर एंबुलेंस जैसी सर्विसेस के लिए UAE के VPS हेल्थकेयर को पार्टनर बनाया है। मेडिसिन और कोविड-19 मैनेजमेंट के लिए 100 मेंबर्स टीम बनाई गई है, जो खिलाड़ियों की मदद करेगी। हर मैच के लिए स्टेडियम में दो मेडिकल टीमें उपलब्ध रहेंगी, जिसमें डॉक्टर्स, नर्स, पैरामेडिक्स और लैब टेक्नीशियन होंगे। मैच कम पर टेस्ट ज्यादादूसरे फेज में कम मैच होने के बावजूद ज्यादा कोविड टेस्ट होंगे। खिलाड़ियों के UAE पहुंचने से पहले दुबई और अबु धाबी की 14 होटलों के करीब 750 से ज्यादा स्टाफ का टेस्ट हुआ। नए कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक, सभी खिलाड़ियों और ऑफिशियल्स का हर तीसरे दिन टेस्ट होगा। टूर्नामेंट के दौरान 30 हजार कोरोना टेस्ट हों...
कांस्य पदक विजेता बेटी अवंतिका का स्वागत

कांस्य पदक विजेता बेटी अवंतिका का स्वागत

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राष्ट्रीय जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान को कांस्य पदक दिलाने वाली हनुमानगढ़ के गांव कोहला की बेटी अवंतिका का बुधवार को गांव कोहला में मनरेगा मेटों की ओर से प्रदेश महासचिव विनोद गोदारा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर मनरेगा सदस्यों की ओर से बेटी अवंतिका का माल्यार्पण कर व मुंह मीठा करवाकर बधाई दी गई। प्रदेश महासचिव विनोद गोदारा व जिलाध्यक्ष पोखर मेव ने बताया कि लखनऊ में आयोजित 44वीं राष्ट्रीय जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम ने तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता है। खास बात यह है कि इस टीम में जिले से चयनित एकमात्र गांव कोहला की होनहार खिलाड़ी अवंतिका ने एलबी पॉजिशन पर खेलते हुए शानदार प्रदर्शन करते हुए हनुमानगढ़ ही नहीं पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया है। इस मौके पर अवंतिका ने टीम व अपनी जीत का श्रेय अपने पिता गणपत राम सह...
IPL में होगी दर्शकों की वापसी:BCCI ने फैंस को स्टेडियम में आने की इजाजत दी, 16 सितंबर से शुरू होगी टिकटों की ब्रिकी

IPL में होगी दर्शकों की वापसी:BCCI ने फैंस को स्टेडियम में आने की इजाजत दी, 16 सितंबर से शुरू होगी टिकटों की ब्रिकी

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
IPL 2021 के यूएई लेग का आगाज 19 सितंबर से होने वाला है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, फेज-2 के दौरान दर्शकों को मैदान पर आने की अनुमति दी जाएगी। BCCI ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा- कोविड प्रोटोकॉल और UAE सरकार के नियमों को ध्यान में रखते हुए दुबई, शारजाह और अबु धाबी में खेले जाने वाले मैचों में सीमित संख्या में सीटें उपलब्ध होंगी। 2019 के बाद मैदान पर आएंगे दर्शक2019 के बाद यह पहला मौका होगा जब IPL के दौरान फैंस मैदान पर नजर आएंगे। पिछले साल कोरोना के चलते भारत की बजाय UAE में IPL-13 का आयोजन किया गया था और सभी मुकाबले बिना दर्शकों के खेले गए थे। इस साल भी जब फेज-1 खेला गया था, तो मैदान पर दर्शकों को आने की इजाजत नहीं मिली थी। बाद में कोरोना मामले सामने आने के बाद टूर्नामेंट को बीच में ही सस्पेंड कर दिया गया था। फेज-1 के सस्पेंड होने ...
MI टीम का SWOT एनालिसिस:ऑलराउंडर्स मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी ताकत, लेकिन स्पिन डिपार्टमेंट अभी भी कमजोर

MI टीम का SWOT एनालिसिस:ऑलराउंडर्स मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी ताकत, लेकिन स्पिन डिपार्टमेंट अभी भी कमजोर

स्पोर्ट्स
भोपाल 19 सितंबर से UAE में IPL फेज-2 का आगाज होने जा रहा है। पिछले साल भी कोरोना के चलते टूर्नामेंट का आयोजन UAE में किया गया था और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम ट्रॉफी जीतने में सफल रही थी। इस बार भी टीम को खिताबी जीत का फेवरेट माना जा रहा है। फेज-1 के दौरान मुंबई का मिलाजुला प्रदर्शन देखने को मिला था। टीम ने 7 मैच खेले थे और 4 जीते थे जबकि तीन में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। फिलहाल टीम पॉइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। रोहित एंड कंपनी IPL इतिहास में सबसे ज्यादा 5 बार टूर्नामेंट जीतने वाली इकलौती टीम है। पिछले दो सीजन में भी टीम ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही है और इस बार टीम की नजरें खिताबी जीत की हैट्रिक पर होगी। IPL-13 में टीम ने UAE के मैदानों पर शानदार प्रदर्शन किया था। UAE में टीम ने कुल 21 मैच खेले हैं और 11 जीतने में सफल रही है। इन मैदान...
IPL के टॉप 3 में दिल्ली, चेन्नई और बेंगलुरु, अभी भी सबके लिए खुला है प्लेऑफ का रास्ता; किस टीम में क्या हुए बदलाव

IPL के टॉप 3 में दिल्ली, चेन्नई और बेंगलुरु, अभी भी सबके लिए खुला है प्लेऑफ का रास्ता; किस टीम में क्या हुए बदलाव

स्पोर्ट्स
IPL-14 के बचे हुए मैच 19 सितंबर से UAE में खेले जाएंगे। 3 मई को स्थगित होने से पहले इस सीजन के 29 मैच खेले जा चुके थे। अपने 8 में से 6 मैच जीतकर दिल्ली पॉइंट्स टेबल में टॉप पर थी। दिल्ली के शिखर धवन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 134.27 की स्ट्राइक रेट से 380 रन बनाए थे। वहीं, बेंगलुरु के हर्षल पटेल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने 7 मैच में 17 विकेट लिए थे। करीब साढ़े चार महीने बाद जब दुनिया की सबसे चर्चित टी-20 लीग के बाकी मैच शुरू होंगे तो काफी कुछ बदला हुआ होगा। टीमें भारत नहीं बल्कि UAE की पिचों पर खेलती दिखाई देंगी। कई टीमों का स्ट्रक्चर भी अलग होगा। सबसे ज्यादा बदलाव विराट कोहली की टीम में हुए हैं तो राजस्थान, पंजाब और कोलकाता में भी नए खिलाड़ी दिखाई देंगे। IPL-14 का पहला फेज किन हालातों में स्थगित करना पड़ा था? स्थगित होने से पहले टीमों की क्य...
RCB टीम का SWOT एनालिसिस:कोहली-डिविलियर्स और मैक्सवेल पर रहेगा जीत दिलाने का दारोमदार, डेथ ओवर गेंदबाजी अभी भी है कमजोर

RCB टीम का SWOT एनालिसिस:कोहली-डिविलियर्स और मैक्सवेल पर रहेगा जीत दिलाने का दारोमदार, डेथ ओवर गेंदबाजी अभी भी है कमजोर

स्पोर्ट्स
भोपाल IPL 2021 के यूएई लेग का आगाज 19 सितंबर से होने वाला है। इसका सभी क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। भारत में खेले गए सीजन के पहले चरण में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने काबिल-ए-तारीफ खेल दिखाया था। टीम ने 7 मैच खेले थे, जिसमें 5 मैचों में जीत दर्ज की थी और 2 मैचों में हार देखी थी। पॉइंट्स टेबल पर विराट की बोल्ड आर्मी 10 अंकों के साथ नंबर-3 पर काबिज है। फेज-2 के शुरु होने से पहले टीम में काफी बदलाव देखने को मिले हैं। फ्रेंचाइजी में दुष्मंता चमीरा, वानिंदु हसरंगा, टिम डेविड और जॉर्ज गार्टन को शामिल किया है। इसके अलावा मुख्य कोच साइमन कैटिच के इस्तीफा देने के बाद टीम के 'डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन' माइक हेसन को टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। इन बदलाव के बाद टीम और भी ज्यादा मजबूत दिख रही है। बात करें, UAE में खेले गए पिछले IPL सीजन की, तो RCB ने अच्छा खेल दिखाते हुए प...
IPL फेज-2 से पहले CSK को झटका:फॉर्म में चल रहे फाफ डु प्लेसिस चोटिल, सैम करन क्वारैंटाइन नियमों के चलते नहीं खेल पाएंगे मुंबई के खिलाफ पहला मुकाबला

IPL फेज-2 से पहले CSK को झटका:फॉर्म में चल रहे फाफ डु प्लेसिस चोटिल, सैम करन क्वारैंटाइन नियमों के चलते नहीं खेल पाएंगे मुंबई के खिलाफ पहला मुकाबला

स्पोर्ट्स
IPL-14 का दूसरा फेज 19 सितंबर से शुरू हो रहा है और पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के होना है। धोनी की CSK को इस मैच से पहले दो बड़े झटके लगे हैं। फॉर्म में चल रहे उनके ओपनर फाफ डु प्लेसिस चोटिल हो गए हैं। इंग्लैंड-इंडिया टेस्ट सीरीज में खेल रहे सैम करन क्वारैंटाइन नियमों के चलते इस मुकाबले से दूर रहेंगे। सैम करन इंग्लैंड से UAE मंगलवार तक नहीं पहुंच पाए थे। सैम करन अगर आज UAE पहुंचते हैं तो भी उन्हें 6 दिन क्वारैंटाइन रहना पड़ेगा। ऐसे में वह शुरुआती मैचों में टीम के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। CPL में चोटिल हुए डु प्लेसिस ओपनर फाफ डु प्लेसिस भी कैरेबियन प्रीमियर लीग में चोटिल हो गए हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले मैच में खेलने की संभावना कम ही है। वह मंगलवार को सेमीफाइनल मुकाबले में नहीं खेले थे। उनकी जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत है। यह चोट गंभीर...
रवि शास्त्री आज भारत लौट सकते हैं:शास्त्री, श्रीधर और अरुण में फिलहाल कोई लक्षण नहीं, RT-PCR रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद होगी वापसी

रवि शास्त्री आज भारत लौट सकते हैं:शास्त्री, श्रीधर और अरुण में फिलहाल कोई लक्षण नहीं, RT-PCR रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद होगी वापसी

स्पोर्ट्स
भोपाल टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री, बॉलिंग कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर के आज भारत रवाना होने की उम्मीद है, लेकिन यह तीनों भारत के लिए तभी उड़ान भर सकते हैं जब इनकी RT-PCR टेस्ट रिपोर्ट दो बार निगेटिव आ जाए। ओवल टेस्ट के दौरान हुआ था कोरोनारवि शास्त्री भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल में खेले गए चौथे टेस्ट मैच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और उसके बाद से ही आइसोलेशन में थे। शास्त्री के पॉजिटिव होने के बाद भरत अरुण और आर श्रीधर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव सामने आई थी। ऐसा माना जा रहा है कि इन तीनों का आइसोलेशन सोमवार को खत्म हो गया है। रिपोर्ट में निगेटिव आना जरूरीशास्त्री और सहयोगी स्टाफ को ब्रिटेन से भारत रवाना होने से पहले RT-PCR टेस्ट में निगेटिव आने की जरूरत है। फिर उनके IPL फेज-2 के बाद दुबई में कड़े 'बायो-बबल' से जुड़ने की उम्मीद है, जहां भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप...
CPL 2021:कैरेबियन प्रीमियर लीग 2021 फाइनल मुकाबला सेंट लूसिया और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के बीच खेला जाएगा

CPL 2021:कैरेबियन प्रीमियर लीग 2021 फाइनल मुकाबला सेंट लूसिया और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के बीच खेला जाएगा

स्पोर्ट्स
कैरेबियन प्रीमियर लीग 2021 फाइनल मुकाबला सेंट लूसिया और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के बीच खेला जाएगा। पहले सेमीफाइनल में सेंट लूसिया ने ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने गुयाना अमेज़न वारियर्स को 7 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। सेंट लूसिया ने सेमीफाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 205 रन बनाए, जवाब में नाइट राइडर्स की टीम 184 रन बना पाई और 21 रनों से मैच हार गई। इसके साथ ही सेंट लूसिया ने पिछले सीजन में फाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया है। पिछले सीजन के फाइनल में नाइट राइडर्स ने सेंट लूसिया को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। सेंट लूसिया की जीत के हीरो डेविड वीसा रहेसेंट लूसिया की जीत के हीरो डेविड वीसा रहे। उन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 21 गेंदों पर 34 रन...