Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

आईपीएल 2023 में 10 मैच के बाद कैसी दिखती है टूर्नामेंट की अंकतालिका?

आईपीएल 2023 में 10 मैच के बाद कैसी दिखती है टूर्नामेंट की अंकतालिका?

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
आईपीएल-2023 में 10 मैच होने के बाद एलएसजी टूर्नामेंट की अंकतालिका में शीर्ष पर है। एलएसजी, जीटी और पीबीकेएस के 4-4 अंक हैं लेकिन एलएसजी बेहतर नेट रन-रेट (+1.358) के कारण टॉप पर जबकि जीटी दूसरे और पीबीकेएस तीसरे स्थान पर है। अंकतालिका में चौथे स्थान पर केकेआर जबकि एसआरएच अपने दोनों मैच हारने के बाद आखिरी स्थान पर है।
आईसीसी के पूर्ण सदस्यों के पुरुष अंतर्राष्ट्रीय मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बनीं किम

आईसीसी के पूर्ण सदस्यों के पुरुष अंतर्राष्ट्रीय मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बनीं किम

स्पोर्ट्स
न्यूज़ीलैंड की किम कॉटन इतिहास रचते हुए आईसीसी के 2 पूर्ण सदस्य देशों के बीच पुरुष अंतर्राष्ट्रीय मैच में ऑन-फील्ड अंपायरिंग करने वाली पहली महिला बनी हैं। 45-वर्षीय किम ने बुधवार को न्यूज़ीलैंड व श्रीलंका के बीच दूसरे टी20I मैच में अंपायरिंग की। 2021 में ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसाक पुरुषों के टेस्ट मैच की पहली महिला मैच ऑफिशियल बनी थीं।...
पंत की जर्सी डगआउट में लटकाने को लेकर दिल्ली कैपिटल्स से नाखुश है बीसीसीआई

पंत की जर्सी डगआउट में लटकाने को लेकर दिल्ली कैपिटल्स से नाखुश है बीसीसीआई

स्पोर्ट्स
रिपोर्ट्स हैं कि दिल्ली कैपिटल्स द्वारा लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान ऋषभ पंत के सम्मान में उनकी जर्सी डगआउट में लटकाए जाने से बीसीसीआई नाखुश है। एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि बीसीसीआई ने कहा है, "ऐसा जेस्चर कोई बड़ी घटना होने या किसी के रिटायर होने पर दिखाया जाता है...इस मामले में ऐसा नहीं है।"
केकेआर ने शाकिब के अनुपलब्ध होने के बाद जेसन रॉय को 2.8 करोड़ में किया साइन

केकेआर ने शाकिब के अनुपलब्ध होने के बाद जेसन रॉय को 2.8 करोड़ में किया साइन

स्पोर्ट्स
कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल-2023 के लिए इंग्लिश बल्लेबाज़ जेसन रॉय को ₹2.8 करोड़ में साइन किया है। गौरतलब है, टीम के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं जबकि बांग्लादेशी ऑल-राउंडर शाकिब अल हसन भी इस सीज़न उपलब्ध नहीं होंगे। रॉय ने आखिरी बार 2021 में सनराइज़र्स हैदराबाद के लिए आईपीएल खेला था।...
गुजरात की दिल्ली पर लगातार दूसरी जीत:6 विकेट से हराया, सुदर्शन की मैच जिताऊ पारी; शमी-राशिद ने लिए 3-3 विकेट

गुजरात की दिल्ली पर लगातार दूसरी जीत:6 विकेट से हराया, सुदर्शन की मैच जिताऊ पारी; शमी-राशिद ने लिए 3-3 विकेट

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दिल्ली आईपीएल के 16वें सीजन के सातवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा है। उसे गत चैंपियन गुजरात टाइटंस ने छह विकेट से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 18.2 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। गुजरात की शानदार जीत गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को उसके होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में हरा दिया। युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन के नाबाद अर्धशतक की बदौलत गुजरात ने मैच को छह विकेट से अपने नाम किया। गुजरात की सीजन में यह लगातार दूसरी जीत है। उसने पिछले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराया था। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी हार है। दिल्ली को पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ...
चेन्नई ने लखनऊ को 12 रन से बनाया

चेन्नई ने लखनऊ को 12 रन से बनाया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
चेन्नई। 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग-16 के छठे मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स को 12 रन से हरा दिया है।करीब चार साल बाद अपने होम ग्राउंड चेपॉक पर खेलने उतरी चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन बनाए। टीम ने आईपीएल में 24वीं बार 200+ को स्कोर बनाने का कारनामा भी किया। जवाब में लखनऊ के बैटर्स 20 ओवर में 7 विकेट पर 205 रन ही बना सके।चेन्नई के ओपनर्स ने शतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरूआत दिलाई। ऋतुराज गायकवाड और डेवोन कॉन्वे की जोड़ी ने 56 बॉल पर 110 रन की पार्टनरशिप की। यह इन दोनों की 9 पारियों में तीसरी शतकीय साझेदारी रही।रवि बिश्नोई को 10वां ओवर देना लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने रवि बिश्नोई को बॉलिंग देने में देरी की। उन्हें 10वां ओवर फेंकने का मौका मिला। रवि ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 28 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्हें पावरप्ले के बा...
कौनसे क्रिकेटर आईपीएल में सबसे अधिक बार 0-5 रन पर हुए हैं आउट?

कौनसे क्रिकेटर आईपीएल में सबसे अधिक बार 0-5 रन पर हुए हैं आउट?

स्पोर्ट्स
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में सर्वाधिक बार 0-5 रन पर आउट होने का रिकॉर्ड है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ रविवार को 1(10) रन पर आउट हुए रोहित आईपीएल में अबतक 50 बार 0-5 रन पर आउट हुए हैं। उनके बाद दिनेश कार्तिक (44 बार), रॉबिन उथप्पा (41 बार) और सुरेश रैना (40 बार) हैं।
केन विलियमसन ने भारत छोड़ते समय बैसाखी के सहारे खड़े होने की तस्वीर की शेयर

केन विलियमसन ने भारत छोड़ते समय बैसाखी के सहारे खड़े होने की तस्वीर की शेयर

स्पोर्ट्स
गुजरात टाइटंस व न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ केन विलियमसन ने घुटने की चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर होने के बाद भारत छोड़ते समय बैसाखी के सहारे खड़े होने की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "गुजरात टाइटंस और कई शानदार लोगों का धन्यवाद जिन्होंने पिछले 1-2 दिनों में मुझे सपोर्ट किया। मैं रिकवरी के लिए घर लौट रहा हूं।"...
दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत के सम्मान में अपने डगआउट में लटकाई उनकी जर्सी

दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत के सम्मान में अपने डगआउट में लटकाई उनकी जर्सी

स्पोर्ट्स
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान ऋषभ पंत के सम्मान में उनकी जर्सी डगआउट में लटकाई। डीसी ने तस्वीर शेयर कर लिखा, "(आप) हमेशा हमारे डगआउट और हमारी टीम में (रहेंगे)।" एक फैन ने कमेंट किया, "शानदार जेस्चर।" दरअसल, कार दुर्घटना में घायल होने के कारण पंत आईपीएल 2023 से बाहर हैं।
आइस हॉकी महिला विश्व चैम्पियनशिप में इजराइल की ऐतिहासिक जीत

आइस हॉकी महिला विश्व चैम्पियनशिप में इजराइल की ऐतिहासिक जीत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
येरुशलम (वार्ता). इजराइल ने आइस हॉकी महिला विश्व चैम्पियनशिप के डिवीजन तीन ग्रुप बी के एक मुकाबले में गुरुवार शाम बोस्निया हजेर्गोविना के खिलाफ 4-1 से एतिहासिक जीत दर्ज की।इजराइल की महिला टीम के लिए यह पहली विश्व चैंपियनशिप जीत थी। टीम पिछले साल ही अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में शामिल हुई थी। इजराइल ने तीन-टीम ग्रुप में 1-3 जीत-हार के रिकॉर्ड के साथ अपना अभियान पूरा किया, जबकि बोस्निया टूनार्मेंट में 1-2 से आगे है।बोस्निया का मुकाबला शुक्रवार को टूनार्मेंट में 3-0 के रिकॉर्ड के साथ ग्रुप ए में अव्वल सार्बिया से होगा।...