Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

भारत को आज तीसरा मेडल, हरविंद्र सिंह ने तीरंदाजी में ब्रॉन्ज मेडल जीता

भारत को आज तीसरा मेडल, हरविंद्र सिंह ने तीरंदाजी में ब्रॉन्ज मेडल जीता

स्पोर्ट्स
टोक्यो टोक्यो पैरालिंपिक में हरविंद्र सिंह ने आर्चरी में भारत के लिए तीसरा मेडल जीता। उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल मैच में शुटआउट में कोरिया के तीरंदाज को हराया। इससे पहले राजस्थान की अवनि लेखरा ने 50 मीटर एयर राइफल में शुक्रवार को ब्रॉन्ज मेडल जीता।अवनि के अलावा आज प्रवीण कुमार ने भी देश को मेडल दिलाया। उन्होंने हाईजम्प में नए एशियन रिकॉर्ड के साथ सिल्वर मेडल जीता। ये मेडल उन्हें टी-64 कैटेगिरी की हाईजंप में मिला। भारत के अब टोक्यो में 13 मेडल हो चुके हैं। अब 53 साल में 11 पैरालिंपिक्स में 12 मेडल आए। 1960 से पैरालिंपिक हो रहा है। भारत 1968 से पैरालिंपिक में भाग ले रहा है। वहीं 1976 और 1980 में भारत ने भाग नहीं लिया था। एक पैरालिंपिक में 2 जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनी अवनिटोक्यो पैरालिंपिक में देश के लिए पहला गोल्ड जीतने वाली जयपुर की अवनि 50 मीटर एयर राइफल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। वह एक ओ...
सिराज ने दिलाई भारत को छठी सफलता, जॉनी बेयरस्टो 37 रन बनाकर आउट, इंग्लैंड अभी भी 40 रन पीछे

सिराज ने दिलाई भारत को छठी सफलता, जॉनी बेयरस्टो 37 रन बनाकर आउट, इंग्लैंड अभी भी 40 रन पीछे

स्पोर्ट्स
लंदन भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। दूसरे दिन की शुरुआत इंग्लैंड ने 53-3 के आगे से की। टीम इंडिया ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 62 पर मेजबान टीम के पांच विकेट हासिल कर लिए, लेकिन इसके बाद ओली पोप और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी ने टीम की पारी को संभालने का काम किया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 89 रन जोड़े। यह साझेदारी भारत पर हावी होती नजर आ रही थी, लेकिन मोहम्मद सिराज ने बेयरस्टो (37) को आउट कर भारत को छठी कामयाबी दिलाई। इंग्लैंड की पारी के 31वें ओवर में सीरीज का पहला मुकाबला खेल रहे ओली पोप ने शार्दूल ठाकुर एक ओवर में लगातार चार चौके लगाए और भारत पर दबाव बनाने बनाया। इसके बाद 32वें ओवर में जॉनी बेयरस्टो ने मोहम्मद सिराज के ओवर में लगातार तीन चौके लगाए। इस तरह दो ओवर में भारत ने सात चौके खाए। 34वें ओवर में मैदान पर आए ज...
शार्दूल की पारी से भारत को मोमेंटम मिला, बुमराह की कड़क गेंदबाजी ने इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेला

शार्दूल की पारी से भारत को मोमेंटम मिला, बुमराह की कड़क गेंदबाजी ने इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेला

Uncategorized, What's Hot, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और इंग्लैंड की टीमें इस समय 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला ओवल के ऐतिहासिक ग्राउंड पर खेल रही हैं। पहले दिन बेहद कड़ा मुकाबला हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 191 रन पर ऑलआउट हो गई, लेकिन इसके बाद जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव के कमाल की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के तीन विकेट जल्दी झटक लिए, जिनमें जो रूट का कीमती विकेट भी शामिल है। दिग्गज कमेंटेटर सुशील दोषी ने अपनी पॉडकास्ट में बताया कि शार्दूल ठाकुर की नंबर 8 पर खेली गई आक्रामक पारी ने मैच का मोमेंटम भारत की ओर मोड़ दिया। और भी कम स्कोर पर सिमट सकती थी टीम इंडियादोषी ने कहा कि भारतीय टीम 117 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से शार्दूल ठाकुर ने 36 गेंदों पर 57 रन बनाकर भारत को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचा दिया। अगर वे बतौर पुछल्ले बल्लेबाज संकटमोचक न बनते तो भारतीय टीम और भी कम स्कोर पर सिमट सकती...
ताबड़तोड़ फिफ्टी पर शार्दूल की तारीफें:36 गेंदों में 7 चौके, 3 छक्के लगाने वाले शार्दूल को फैंस ने ‘लॉर्ड’ नाम दिया, कहा- बॉलर समझा, योद्धा निकले

ताबड़तोड़ फिफ्टी पर शार्दूल की तारीफें:36 गेंदों में 7 चौके, 3 छक्के लगाने वाले शार्दूल को फैंस ने ‘लॉर्ड’ नाम दिया, कहा- बॉलर समझा, योद्धा निकले

स्पोर्ट्स
लंदन भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। जहां पहले दिन के खेल में टीम इंडिया सिर्फ 191 रनों के स्कोर पर सिमट गई। भारत ने भले ही 191 रन बनाए हो, लेकिन टीम के लिए शार्दूल ठाकुर बल्ले से अपनी छाप छोड़ने सफल रहे। ठाकुर ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया। शार्दूल ठाकुर ने आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए मात्र 36 गेंदों पर 57 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी पारी में शार्दूल ने सात चौके और तीन छक्के भी लगाए। खास बात ये रही कि उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 31 गेंदों पर पूरा कर लिया था। भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक रहा। सोशल मीडिया पर हुई वाहवाहीशार्दूल जब बल्लेबाजी के लिए उस समय टीम का स्कोर 117 पर 6 विकेट था और ऐसा लग रहा था कि शायद ही टीम अब 150 का आंकड़ा भी पार कर पा...
इंग्लिश पेसर एंडरसन का जज्बा:जब कोहली और रहाणे क्रीज पर थे, तब एंडरसन को घुटने में चोट लगी, खून बहने के बावजूद बॉलिंग करते रहे

इंग्लिश पेसर एंडरसन का जज्बा:जब कोहली और रहाणे क्रीज पर थे, तब एंडरसन को घुटने में चोट लगी, खून बहने के बावजूद बॉलिंग करते रहे

स्पोर्ट्स
लंदन ओवल टेस्ट में इंग्लिश पेस अटैक को लीड कर रहे जेम्स एंडरसन के जज्बे की हर ओर तारीफ हो रही है। उनकी एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें उनकी पैंट पर घुटने के पास खून के धब्बे दिखाई दे रहे हैं। फैंस ने ये तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है और आश्चर्य जाहिर किया है कि खून निकलने के बाद भी एंडरसन बॉलिंग करते रहे। फोटो उस वक्त की है, जब कोहली और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर थे। एंडरसन ने कोहली पर दबाव बनाया और चेतेश्वर पुजारा का विकेट भी लिया। इंग्लिश गेंदबाजों की मेहनत की बदौलत चौथे टेस्ट में कोहली की टीम बैकफुट पर है। इंग्लिश गेंदबाजों ने टीम इंडिया को 191 रन पर समेट दिया। एंडरसन के घुटने से बहा खूनमैच के दौरान एंडरसन जब गेंदबाजी कर रहे थे तो कैमरामैन ने कैमरा उनके घुटनों की तरफ दिखाया तो उनके ट्राउजर पर खून लगा हुआ नजर आया। ये घटना भारतीय पारी के 42वें ओवर की है, तब कप्तान विराट कोहली (50...
भारत Vs इंग्लैंड चौथा टेस्ट:भारत की पारी 191 रन पर सिमटी, इंग्लैंड ने भी तीन विकेट गंवाए; बर्न्स, हमीद और जो रूट पवेलियन लौटे

भारत Vs इंग्लैंड चौथा टेस्ट:भारत की पारी 191 रन पर सिमटी, इंग्लैंड ने भी तीन विकेट गंवाए; बर्न्स, हमीद और जो रूट पवेलियन लौटे

स्पोर्ट्स
लंदन भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। टीम इंडिया पहली पारी में सिर्फ 191 रनों के स्कोर पर सिमट गई। शार्दूल ठाकुर ने 57 और कप्तान विराट कोहली 50 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने 4 विकेट चटकाए। जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। पहले दिन स्टंप्स तक उसका स्कोर 3 विकेट पर 53 रन रहा। रोरी बर्न्स 5 रन बनाकर और हसीब हमीद बिना खाता खोले आउट हो गए। दोनों विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए। जो रूट (21) को उमेश यादव ने बोल्ड किया। डेविड मलान (26) और नाइट वाचमैन क्रेग ओवर्टन (1) क्रीज पर हैं। शार्दूल ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजीअंतिम सत्र में शार्दूल ठाकुर ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी फैंस का खासा मनोरंजन किया। शार्दूल ने मात्र 31 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। ठाकुर 36 गेंदों पर 57 रनों की शानदार पार...
वॉन ने कोहली के फैसले को पागलपन कहा:अश्विन को प्लेइंग-11 में शामिल न करने को गलत फैसला बताया, हर्षा भोगले भी असहमत

वॉन ने कोहली के फैसले को पागलपन कहा:अश्विन को प्लेइंग-11 में शामिल न करने को गलत फैसला बताया, हर्षा भोगले भी असहमत

स्पोर्ट्स
लंदन टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला खेल रही है। लगाचार चौथे मैच में कप्तान विराट कोहली ने ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग-11 से बाहर रखा। कई क्रिकेट दिग्गज विराट के इस फैसले से असहमति जता रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने तो इसे पागलपन करार दे दिया है। अश्विन के नाम 413 टेस्ट विकेट और 5 शतकवॉन ने ट्वीट कर लिखा जिस खिलाड़ी के नाम टेस्ट क्रिकेट में 413 विकेट और 5 शतक हो उसे प्लेइंग-11 से बाहर रखना पागलपन है। वॉन तीसरे टेस्ट में भी अश्विन को मौका न दिए जाने पर हैरानी जता चुके हैं। भारत और इंग्लैंड की टीमें तीन टेस्ट मैच के बाद 1-1 की बराबरी पर हैं। हर्षा भोगले ने भी हैरानी जताईदिग्गज क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी अश्विन को प्लेइंग-11 में शामिल न किए जाने को लेकर हैरानी जताई। उन्होंने लिखा-उम्मीद है कि जो फैसल...
बाबर आजम का माइंड गेम:पाकिस्तान के कप्तान ने कहा- टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारत पर होगा दबाव, 24 अक्टूबर को है भारत से मैच

बाबर आजम का माइंड गेम:पाकिस्तान के कप्तान ने कहा- टी-20 वर्ल्ड कप के मुकाबले में भारत पर होगा दबाव, 24 अक्टूबर को है भारत से मैच

स्पोर्ट्स
इस्लामाबाद टीम इंडिया इसी साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में अपने अभियान का आगाज 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इस मैच को लेकर अभी से माइंड गेम खेलना शुरू कर दिया है। आजम ने कहा कि इस मुकाबले में भारतीय टीम पर दबाव होगा। उनकी टीम भारत को हराकर जीत से आगाज करने के इरादे से उतरेगी। रमीज राजा से मिलने गए थे बाबरबाबर आजम ने गुरुवार को रमीज राजा से मिलने के बाद भारत से मुकाबले पर बयान दिया है। रमीज राजा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के नए प्रमुख बनने वाले हैं। UAE में खेलना घर में खेलने जैसाबाबर आजम ने कहा कि टी-20 वर्ल्ड कप UAE में होने से पाकिस्तान को फायदा मिलेगा। उनका मानना है कि पाकिस्तान की टीम के लिए UAE में खेलना घर में खेलने जैसा है। 2009 में श्रीलंकाई टीम पर लाहौर में हुए हमले के बाद पाकिस्तान में इंटरनेशनल मैचों का आय...
इंग्लैंड के पेस अटैक के सामने फिर लड़खड़ाया भारत का टॉप ऑर्डर, रोहित-राहुल के बाद पुजारा भी लौटे पवेलियन, लंच तक भारत का स्कोर 54-3

इंग्लैंड के पेस अटैक के सामने फिर लड़खड़ाया भारत का टॉप ऑर्डर, रोहित-राहुल के बाद पुजारा भी लौटे पवेलियन, लंच तक भारत का स्कोर 54-3

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
लंदन भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला आज से केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले सत्र के खेल तक भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 54 रन रहा। टीम के लिए कप्तान विराट कोहली (18) और रवींद्र जडेजा (2) के स्कोर पर नाबाद है। खराब रही भारत की शुरुआतइससे पहले भारत की शुरुआत काफी निराशाजनक देखने को मिली। रोहित शर्मा 27 गेंदों पर 11 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर आउट हुए, जबकि ओली रोबिंसन ने केएल राहुल (17) को आउट कर भारत को दूसरा झटका पहुंचाया। राहुल LBW आउट हुए। हालांकि उन्होंने DRS लिया, लेकिन वह उनके हक में नहीं गया और राहुल आउट होकर पवेलियन लौटे। 11वीं बार एंडरसन का शिकार बने पुजाराचेतेश्वर पुजारा भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 4 रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट हुए। भा...
भारत Vs इंग्लैंड चौथा टेस्ट आज से:केनिंग्टन ओवल में कोहली के पास विराट रिकॉर्ड बनाने का मौका, इशांत की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में मिल सकता है मौका

भारत Vs इंग्लैंड चौथा टेस्ट आज से:केनिंग्टन ओवल में कोहली के पास विराट रिकॉर्ड बनाने का मौका, इशांत की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में मिल सकता है मौका

स्पोर्ट्स
भारत को लीड्स में एक पारी और 76 रनों से हराकर इंग्लैंड ने न सिर्फ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जोरदार वापसी की, बल्कि सीरीज को 1-1 की बराबरी पर भी ला खड़ा किया। दोनों टीमों के बीच अब चौथा टेस्ट 2 सितंबर से केनिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। मध्यक्रम को लेनी होगी जिम्मेदारीमौजूदा टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के मध्यक्रम ने अभी तक सभी को निराश किया है। कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और विकेटकीपर ऋषभ पंत का बल्ला पूरी तरह से खामोश नजर आ रहा है। वैसे रन तो चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से भी कुछ खास नहीं निकले हैं। हालांकि तीसरे टेस्ट मैच में पुजारा ने 91 रनों की पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए हैं। लीड्स में टीम इंडिया की हार का कारण खराब बल्लेबाजी और मिडिल ऑर्डर का एकदम से ढह जाना रहा। अब तक तीनों टेस्ट में पुजारा (162), विराट (124), रहाणे (95) और पंत (87) के रनों के आंकड़े सा...