Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की बादशाहत कायम:इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में हराने के बाद भारत 54.17% पॉइंट के साथ पहले स्थान पर, पाकिस्तान नंबर-2

टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की बादशाहत कायम:इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में हराने के बाद भारत 54.17% पॉइंट के साथ पहले स्थान पर, पाकिस्तान नंबर-2

स्पोर्ट्स
उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत ने चौथे टेस्ट के अंतिम इंग्लैंड को 157 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त बनाई। मैच में मिली यादगार जीत के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट टेबल में टीम इंडिया टॉप पर बरकरार है। पाकिस्तान दूसरे और वेस्टइंडीज तीसरे स्थान पर है। वहीं, इंग्लैंड की टीम चौथे स्थान पर मौजूद है। चार टेस्ट मैचों से 26 अंकभारत-इंग्लैंड सीरीज में अब तक चार टेस्ट मैच हुए हैं। इनमें से भारत ने दो जीत और एक ड्रॉ से 26 अंक हासिल किए हैं। हर जीत के लिए भारत को 12-12 अंक मिले। वहीं, ड्रॉ रहे मुकाबले के लिए 2 अंक मिले। ड्रॉ मैच में दोनों टीमों को 4-4 अंक मिलते हैं, लेकिन ट्रेंट ब्रिज में स्लो ओवर रेट के कारण भारत और इंग्लैंड दोनों के 2-2 पॉइंट काट लिए गए थे। परसेंटेज पॉइंट के आधार पर तय होता है टेबलICC के नियमों के ...
रवि शास्त्री कोरोना पॉजिटिव:हेड कोच समेत सपोर्ट स्टाफ के 4 मेंबर आइसोलेशन में, पर इंडिया-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट नहीं रोका गया

रवि शास्त्री कोरोना पॉजिटिव:हेड कोच समेत सपोर्ट स्टाफ के 4 मेंबर आइसोलेशन में, पर इंडिया-इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट नहीं रोका गया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
लंदन भारत और इंग्लैंड के बीच ओवल टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू होने से पहले एक हेड कोच रवि शास्त्री समेत भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ के चार सदस्यों को आइसोलेशन में रखा गया है। खबर है कि टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सभी का हुआ RT-PCR टेस्टबीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा- हेड कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरूण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर और फिजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल को आइसोलेशन में रखा गया है। सभी का RT-PCR परीक्षण हुआ है और वे टीम होटल में रहेंगे और टीम इंडिया के साथ तब तक यात्रा नहीं करेंगे जब तक कि मेडिकल टीम से पुष्टि नहीं हो जाती। बीसीसीआई ने बयान में आगे कहा- टीम इंडिया के बाकी सदस्यों के भी दो फ्लो टेस्ट किए गए- एक बीती रात को और एक सुबह। जिन सदस्यों का टेस्ट निगेटिव आया है उनको ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दि...
टोक्यो पैरालिंपिक:बैडमिंटन में आखिरी दिन दो मेडल; कृष्णा नागर ने भारत को 5वां गोल्ड दिलाया, नोएडा के डीएम सुहास ने सिल्वर जीता

टोक्यो पैरालिंपिक:बैडमिंटन में आखिरी दिन दो मेडल; कृष्णा नागर ने भारत को 5वां गोल्ड दिलाया, नोएडा के डीएम सुहास ने सिल्वर जीता

स्पोर्ट्स
टोक्यो भारत ने टाेक्यो पैरालिंपिक में 19 मेडल जीते। रविवार को आखिरी दिन बैडमिंटन में दो मेडल और मिले। कृष्णा नागर ने भारत को 5वां गोल्ड दिलाया। वहीं नोएडा के डीएम सुहास यथिराज ने सिल्वर मेडल जीता। बैडमिंटन के मिक्स्ड डबल्स में पलक कोहली और प्रमोद भगत की जोड़ी को फुजिहारा और सुगीनो की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा व्हीलचेयर के 50 मीटर मिस्क्ड एयर राइफल में अवनि लेखरा, दीपक और सिद्धार्थ बाबू भी मेडल की दौड़ से बाहर हो गए। कृष्णा ने फाइनल में हांगकांग के चू मान कई को हरायाकृष्णा नागर ने फाइनल में हांगकांग के चू मान केई को हराया। पहला गेम कृष्णा ने 21-17 से जीता। दूसरे गेम में केई ने वापसी की और 16-21 से जीते। वहीं तीसरे और निर्णायक गेम को कृष्णा ने 21-17 से जीत कर गोल्ड पर कब्जा जमा लिया। उन्होंने यह मेडल SH-6 कैटेगरी में जीता। SH-6 कैटेगरी में वैसे खिलाड़ी हिस्सा लेते ...
टोक्यो पैरालिंपिक में भारत का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन:भारत ने 13 दिन में 19 मेडल जीते, इससे पहले 53 साल में 11 पैरालिंपिक में जीते कुल मेडल से 58% ज्यादा

टोक्यो पैरालिंपिक में भारत का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन:भारत ने 13 दिन में 19 मेडल जीते, इससे पहले 53 साल में 11 पैरालिंपिक में जीते कुल मेडल से 58% ज्यादा

स्पोर्ट्स
टोक्यो टोक्यो ओलिंपिक के बाद टोक्यो पैरालिंपिक में भी भारत ने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। ओलिंपिक में भारत ने 1 गोल्ड सहित 7 मेडल जीते। यह किसी भी 1 ओलिंपिक गेम्स में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। हमारे पैरा एथलीट इससे भी आगे निकल गए। उन्होंने टोक्यो में हुए 16वें पैरालिंपिक गेम्स में शारीरिक खामियों पर विजय पाते हुए देश के लिए 19 मेडल जीते। इसमें 5 गोल्ड मेडल शामिल हैं। यह पैरालिंपिक में भारत का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन है। भारत ने इससे पहले 53 सालों में 11 पैरालिंपिक में हिस्सा लेते हुए कुल 12 मेडल जीते थे। यानी इस इवेंट में भारत ने पिछले तमाम इवेंट में जीते मेडल की तुलना में 42% ज्यादा सफलता हासिल की। सभी रंगों के मेडल का रिकॉर्डभारत ने इस बार सभी तरह के मेडल जीतने का भी रिकॉर्ड कायम कर दिया। इस बार भारत के नाम 5 गोल्ड रहे। इससे पहले भारत किसी भी पैरालिंपिक गेम्स में 2 से ज्यादा...
टोक्यो पैरालिंपिक:क्लोजिंग सेरेमनी में गोल्डन गर्ल अवनि लेखरा ने थामा तिरंगा, भारत के लिए सबसे सफल पैरालिंपिक, 19 मेडल के साथ मिला 24वां स्थान

टोक्यो पैरालिंपिक:क्लोजिंग सेरेमनी में गोल्डन गर्ल अवनि लेखरा ने थामा तिरंगा, भारत के लिए सबसे सफल पैरालिंपिक, 19 मेडल के साथ मिला 24वां स्थान

स्पोर्ट्स
टोक्यो टोक्यो पैरालिंपिक का समापन हो गया। क्लोजिंग सेरेमनी में अवनि लेखरा भारतीय दल की ध्वजवाहक बनीं। 19 साल की इस शूटर ने टोक्यो में एक गोल्ड सहित दो मेडल जीते। अवनि ने SH1कैटेगरी के 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल और 50 मीटर राइफल थ्री पॉजिशन में ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारत ने इस बार 5 गोल्ड सहित 19 मेडल जीते। भारत मेडल टेबल में 24वें स्यान पर रहा। यह पैरालिंपिक में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। चीन 96 गोल्ड सहित 207 मेडल के साथ पहले स्थान पर रहा। ब्रिटेन 41 गोल्ड के साथ 124 मेडल जीतकर दूसरे स्थान पर रहा। अमेरिका को तीसरा स्थान मिला। उसके एथलीट्स ने 37 गोल्ड सहित 104 मेडल जीते। अगला पैरालिंपिक 2024 में पेरिस में होगा। भारत के 11 एथलीट भाग ले रहे हैंक्लोजिंग सेरेमनी में भारत के 11 एथलीट भाग ले रहे हैं। 24 अगस्त को उद्घाटन समारोह में 5 एथलीटों ने हिस्सा लिया था। शॉटपुटर ...
फोन कर PM मोदी ने सुहास को दी बधाई:प्रधानमंत्री ने कहा- दिव्यांगता को शक्ति में बदलकर आपने बहुत बड़ा काम किया

फोन कर PM मोदी ने सुहास को दी बधाई:प्रधानमंत्री ने कहा- दिव्यांगता को शक्ति में बदलकर आपने बहुत बड़ा काम किया

स्पोर्ट्स
टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में रविवार को पुरूष एकल SL4 क्लास बैडमिंटन स्पर्धा के फाइनल में IAS अधिकारी सुहास यथिराज सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहे। सिल्वर जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुहास से फोन पर बातचीत की। पीएम मोदी ने सुहास को सिल्वर जीतने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने सुहास को खेल और सेवा का अद्भुत संगम बताया जिन्होंने पूरे देश को अपने खेल से प्रभावित किया। दिव्यांगता को शक्ति में बदलापीएम ने फोन पर सुहास से बात करते हुए कहा- आपने देश का नाम बढ़ाया। कर्नाटक और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों का गौरव बढ़ाया। मोदी ने आगे कहा- दिव्यांगता को शक्ति में बदलकर आपने बहुत बड़ा काम किया। इसीका परिणाम है कि देश का पीएम भी आपको फोन करने के लिए लालायित होता है। इस पर सुहास ने भी धन्यवाद करते हुए कहा- आपने टोक्यो रवाना होने से पहले बताया था कि मत देखना कि सामने कौन है। बस आप अपना बेस्ट दीजिए...
लंच तक टीम इंडिया ने बनाई 9 रनों की बढ़त, स्कोर 108/1, अर्धशतक के करीब पहुंचे रोहित शर्मा

लंच तक टीम इंडिया ने बनाई 9 रनों की बढ़त, स्कोर 108/1, अर्धशतक के करीब पहुंचे रोहित शर्मा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
लंदनभारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। जहां तीसरे दिन भारत ने 43/0 के आगे से खेलना शुरू किया। तीसरे दिन पहले सत्र का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 108/1 रहा। रोहित शर्मा 47 और चेतेश्वर पुजारा 14 पर नाबाद है। भारत ने फिलहाल 9 रनों की बढ़त बना ली है। 
टोक्यो पैरालिंपिक:भारत को चौथा गोल्ड, बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत ने फाइनल में ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को हराया; मनोज सरकार ने जीता ब्रॉन्ज

टोक्यो पैरालिंपिक:भारत को चौथा गोल्ड, बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत ने फाइनल में ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को हराया; मनोज सरकार ने जीता ब्रॉन्ज

स्पोर्ट्स
टोक्यो टोक्यो पैरालिंपिक में 11वें दिन भारत को दो गोल्ड सहित चार मेडल मिले। भारत की शुरुआत अच्छी रही। तीन बैडमिंटन खिलाड़ी फाइनल में पहुंचने में सफल हुए। भारत के लिए शनिवार को पहला गोल्ड शूटिंग के एसएच-1 कैटेगरी के 50 मीटर पिस्टल में मनीष नरवाल ने जीता, वहीं दूसरा गोल्ड बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत ने SL3 कैटेगरी में जीता। वहीं शूटिंग में सिंहराज अधाना ने सिल्वर मेडल जीता। मनोज सरकार ने बैडमिंटन में ब्रॉन्ज मेडल जीता। प्रमोद भगत ने SL3 कैटेगरी के फाइनल में ब्रिटेन के डेनियल बेथेल को 21-14, 21-17 से हरा दिया। इसी SL3 कैटेगरी में मनोज सरकार ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में जापान के दाइसुके फॉजीहारा को 22-20, 21-13 से हराया। SL3 कैटेगरी में मनोज सरकार ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारत ने 17 मेडल किए अपने नामअब भारत के टोक्यो में...
ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मनोज सरकार की कहानी:डेढ़ साल की उम्र में तेज बुखार के चलते आई थी पैर में कमजोरी, मां ने खेतों में काम कर दिलाया था पहला बैडमिंटन रैकेट

ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मनोज सरकार की कहानी:डेढ़ साल की उम्र में तेज बुखार के चलते आई थी पैर में कमजोरी, मां ने खेतों में काम कर दिलाया था पहला बैडमिंटन रैकेट

स्पोर्ट्स
टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। पैरा-बैडमिंटन स्पर्धा में मनोज सरकार ने बढ़िया खेल दिखाते हुए देश की झोली में एक और मेडल डाल दिया है। SL3 कैटेगरी में मनोज सरकार ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में जापान के दाइसुके फॉजीहारा को 22-20, 21-13 से हराया। सेमीफाइनल में मिली थी हारबेहतर तालमेल और लाजवाब स्मैश की बदौलत मनोज सरकार ने पैरालिंपिक बैडमिंटन स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, सेमीफाइनल में उनको हार का सामना करना पड़ा। दूसरी वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के डेनियल बेथेल ने मनोज को 21-8, 21-10 से हराया था। मैच में मिली हार के बाद मनोज ने ब्रॉन्ज मेडल के लिए क्वालीफाई किया था। गरीबी में बीता बचपनउत्तराखंड निवासी मनोज सरकार का जीवन बहुत ही कठिनाई और बेहद गरीबी में बीता। मनोज की मां जमुना सरकार ने अपने बयान में ...
सुहास यथिराज के संघर्ष की कहानी:टोक्यो पैरालिंपिक में नोएडा के DM का धमाल, गोल्ड मेडल जीतने से एक कदम दूर

सुहास यथिराज के संघर्ष की कहानी:टोक्यो पैरालिंपिक में नोएडा के DM का धमाल, गोल्ड मेडल जीतने से एक कदम दूर

स्पोर्ट्स
टोक्यो पैरालिंपिक में 11 वें दिन भारत के लिए अच्छी शुरुआत रही। बैडमिंटन में एसएल-4 में नोएडा के DM सुहास यथिराज ने फाइनल में पहुंच कर भारत के लिए आज का दूसरा मेडल पक्का कर दिया है। पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन SL-4 स्पर्धा के ग्रुप मैच में अपना दबदबा कायम रखते हुए सुहास ने आसान जीत दर्ज की। सुहास देश के पहले IAS ऑफिसर हैं जो टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधितिव कर रहे हैं। आसान नहीं रहा यहां तक पहुंचने का सफरसुहास के लिए एक IAS अफसर से लेकर पैरालिंपिक खेलों तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा। सुहास का जन्म कर्नाटक के शिगोमा में हुआ था। पैर खराब होने के बाद भी बचपन से ही उनके अंदर खेलों को लेकर काफी दिलचस्पी थी। सुहास की शुरुआती पढ़ाई गांव में हुई, तो वहीं सुरतकर शहर में उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी से कम्प्यूटर साइंस में इंजिनियरिंग पूरी की। इंजिनियरिंग पूरी करने के बाद स...