Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

आईपीएल 2023 के उद्घाटन मैच से पहले जय शाह ने शेयर की नरेंद्र मोदी स्टेडियम की तस्वीर

आईपीएल 2023 के उद्घाटन मैच से पहले जय शाह ने शेयर की नरेंद्र मोदी स्टेडियम की तस्वीर

स्पोर्ट्स
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने आईपीएल 2023 के उद्घाटन मैच से पहले अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "भारत के पसंदीदा त्योहार के लिए मंच तैयार हो चुका है। आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में कुछ घंटे बचे हैं।" गौरतलब है, ओपनिंग सेरेमनी में रश्मिका मंदणा, तमन्ना भाटिया और अरिजीत सिंह परफॉर्म करेंगे।...
आईपीएल इतिहास के 5 सबसे बड़े टोटल क्या हैं?

आईपीएल इतिहास के 5 सबसे बड़े टोटल क्या हैं?

स्पोर्ट्स
आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल (263/5) रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बनाया था। आईपीएल का दूसरा सबसे बड़ा टोटल (248/3) भी आरसीबी के नाम है। वहीं, इस सूची में अन्य सबसे बड़े टोटल चेन्नई सुपर किंग्स (246/5), कोलकाता नाइट राइडर्स (245/6) और चेन्नई सुपर किंग्स (240/5) के हैं।
किन गेंदबाज़ों के नाम हैं आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक विकेट?

किन गेंदबाज़ों के नाम हैं आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक विकेट?

स्पोर्ट्स
आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ ड्वेन ब्रावो हैं और उन्होंने 161 आईपीएल मैचों में 183 विकेट लिए हैं। उनके बाद लसिथ मलिंगा हैं जिनके नाम 170 विकेट हैं। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और अमित मिश्रा ने 166-166 विकेट लिए हैं जबकि पीयूष चावला और रविचंद्रन अश्विन ने 157-157 विकेट अपने नाम किए हैं।
आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज़ कौन हैं?

आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज़ कौन हैं?

स्पोर्ट्स
आरसीबी के विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन (6,624 रन) बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके बाद शिखर धवन हैं जिन्होंने 6,244 रन बनाए हैं। आईपीएल-2023 में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व कर रहे डेविड वॉर्नर 5,881 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं जिनके बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (5,879-रन) हैं। सुरेश रैना (5,528-रन) पांचवें नंबर पर हैं।...
कौन हैं आईपीएल 2023 में सबसे ज़्यादा और सबसे कम उम्र वाले कप्तान?

कौन हैं आईपीएल 2023 में सबसे ज़्यादा और सबसे कम उम्र वाले कप्तान?

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
आईपीएल-2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के 41-वर्षीय कप्तान एम.एस. धोनी सभी कप्तानों में सबसे अधिक उम्र वाले कप्तान हैं। उम्रदराज़ कप्तानों में उनके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 38-वर्षीय फाफ डुप्लेसी, पंजाब किंग्स के 37-वर्षीय शिखर धवन और दिल्ली कैपिटल्स के 36-वर्षीय डेविड वॉर्नर हैं। राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन (28 वर्ष 140 दिन) आईपीएल-2023 के सबसे युवा कप्तान हैं।...
शेपर्ड, जोसेफ के दम पर विंडीज ने टी20 सीरीज जीती

शेपर्ड, जोसेफ के दम पर विंडीज ने टी20 सीरीज जीती

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
जोहान्सबर्ग (वार्ता). रोमारियो शेपर्ड (22 गेंद, नाबाद 44 रन) की आतिशी बल्लेबाजी और अल्जारी जोसेफ (40/5) की घातक गेंदबाजी की बदौलत वेस्ट इंडीज ने तीसरे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर तीन मैचों की शृंखला 2-1 से जीत ली है।वेस्ट इंडीज ने मंगलवार को निर्णायक मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 220 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मेजबान टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 213 रन ही बना सकी।विंडीज की इस रोमांचक जीत में शेपर्ड ने 22 गेंद पर दो चौकों और तीन छक्कों की बदौलत नाबाद 44 रन बनाये जबकि जोसेफ ने चार ओवर में 40 रन के बदले पांच विकेट चटकाये।वेस्ट इंडीज ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के बावजूद तेजी से रन बनाना जारी रखा। सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स 10 गेंद पर 17 रन बनाकर चौथे ओवर में आउट हो गये, जबकि कागिसो रबाडा ने अ...
प्रियांशु स्पेन मास्टर्स के मुख्य ड्रा में

प्रियांशु स्पेन मास्टर्स के मुख्य ड्रा में

स्पोर्ट्स
मैड्रिड (वार्ता). भारत के प्रियांशु राजावत ने यहां स्पेन मास्टर्स सुपर 300 बैडमिंटन टूनार्मेंट के पुरुष एकल क्वालीफिकेशन दौर में दो शानदार जीत दर्ज करते हुए मुख्य ड्रॉ में प्रवेश कर लिया है।दुनिया के 60वें नंबर के शटलर ने मंगलवार को क्वालीफिकेशन चरण के अंतिम मैच में फ्रांस के एलेक्स लैनियर को 21-18 18-21 21-15 से हराया। इससे पहले उन्होंने अल सल्वाडोर के यूरिल फ्रांसिस्को कैनजुरा अर्टिगा को 21-16 21-12 के सीधे गेमों में मात दी।इसी बीच, एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी ने क्रिस्टोफर ग्रिमली और मैथ्यू ग्रिमली को 16-21, 21-17, 21-12 से हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।प्रियांशु और ध्रुव-अर्जुन के अलावा अन्य भारतीय शटलरों को हार का मुंह देखना पड़ा। मीराबा लुवांग मैसनम क्वालीफायर के शुरूआती दौर को पार नहीं कर सके और ए लेनियर से 14-21, 18-21 से हार गये। मिश्रित युगल क्व...

टी20 के शीर्ष गेंदबाज बने राशिद

स्पोर्ट्स
दुबई (वार्ता). अफगानिस्तान टी20 टीम के कप्तान राशिद खान पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज विजय के बाद टी20 गेंदबाजों की सूची में एक बार फिर शीर्ष पर लौट आये हैं।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से बुधवार को जारी नवीनतम रैंकिंग के अनुसार, राशिद 710 रेटिंग पॉइंट के साथ वानिन्दू हसरंगा (695) को पछाड़कर नंबर एक पर पहुंच गये। कप्तान राशिद ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 शृंखला में बेहद किफायती गेंदबाजी की और 12 ओवर में तीन विकेट चटकाते हुए सिर्फ 62 रन दिये।राशिद सबसे पहले फरवरी 2018 में टी20 गेंदबाजों की सूची के शीर्ष पर पहुंचे थे। हसरंगा ने नवंबर 2022 में राशिद को हटाकर ही नंबर एक स्थान हासिल किया था। राशिद के अलावा मुजीब उर रहमान (आठवां स्थान) और फजलहक फारुकी (तीसरा स्थान) ने भी टी20 गेंदबाजों के शीर्ष 10 में जगह बना ली है। आॅफ-स्पिनर मुजीब ने सीरीज में कुल चार विकेट लिये थे, जबकि फार...
स्पेन मास्टर्स : किदांबी दूसरे चरण में, सात्विक-चिराग बाहर

स्पेन मास्टर्स : किदांबी दूसरे चरण में, सात्विक-चिराग बाहर

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मैड्रिड (वार्ता). भारत के अनुभवी शटलर किदांबी श्रीकांत ने बुधवार को स्पेन मास्टर्स सुपर 300 इवेंट के पहले चरण में जीत दर्ज की, जबकि सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी को पहले दौर का मैच बीच में ही छोड़ने के बाद टूनार्मेंट से बाहर होना पड़ा।किदांबी ने एक घंटे पांच मिनट चले रोमांचक पुरुष एकल मुकाबले में थाईलैंड के सिथिकॉम थमासिन को 21-11, 25-27, 23-21 से मात दी। यह थमासिन के खिलाफ चार मैचों में किदांबी की चौथी जीत है। दूसरे चरण में किदांबी का सामना हमवतन साई प्रणीत या चेक गणराज्य के जैन लॉडा से होगा।पिछले हफ्ते स्विस ओपन जीतने वाली सात्विक-चिराग की जोड़ी जापान के अयातो एंडो और युता ताकेई के खिलाफ 9-11 से पीछे थी जब उन्होंने मैच छोड़ने का फैसला किया। इस जोड़ी के टूनार्मेंट से बाहर होने के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि सात्विक कोर्ट छोड़ने से पहले अपना बायां प...
रुमैसा को हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल में निखत

रुमैसा को हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल में निखत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नयी दिल्ली (वार्ता). गत विश्व चैंपियन निखत जरीन ने विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रविवार को अल्जीरिया की रुमैसा बोउलम को सर्वसम्मति से हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।गैर-वरीयता प्राप्त निखत ने 50 किग्रा वर्ग के शीर्ष 32 मुकाबले में अफ्रीकी चैंपियन बोउलम को 5-0 से परास्त किया। शुरूआती राउंड में दोनों खिलाड़ियों के बीच टक्कर का खेल देखने को मिला लेकिन जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ता गया, निखत ने अपने तेजतर्रार फुटवर्क से रुमैसा को बेअसर कर दिया।निखत ने इस जीत के बाद कहा, "आज के लिये मेरी रणनीति राउंड पर हावी होने की थी क्योंकि वह (रुमैसा) शीर्ष वरीयता प्राप्त थीं। अगर मैं शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराउंगी, तो यह जजों को प्रभावित करेगा।"उन्होंने कहा, ह्लमैंने उसके मुकाबलों को पहले देखा है। अगर आप करीब जाते हैं तो वह बहुत आक्रामक हो जाती हैं। इसलिए मैंने दूर से खेलने की योजना बनायी।ह...