भारत की सिल्वर गर्ल घर लौटीं:मीराबाई चानू का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, एयरपोर्ट स्टाफ ने भारत माता की जय के नारे लगाए; RT-PCR टेस्ट भी किया गया
नई दिल्ली
भारत को टोक्यो ओलिंपिक में पहला मेडल दिलाने वाली मीराबाई चानू टोक्यो से भारत लौट आई हैं। मीरा का सिल्वर मेडल इस बार के ओलिंपिक में अब तक भारत का इकलौता मेडल रहा है। वे ओलिंपिक के पहले दिन मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट भी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर मीराबाई का जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट स्टाफ ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान मीरा की RT-PCR जांच भी की गई। मीरा के साथ उनके कोच विजय शर्मा भी लौटे हैं।
एयरपोर्ट पर फूलों के साथ ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट वेटलिफ्टर मीराबाई चानू का स्वागत किया गया।
एयरपोर्ट पर ही मीराबाई का कोरोना टेस्ट भी किया गया।
एयरपोर्ट पर अधकारियों ने मीरा का शानदार स्वागत किया।
इससे पहले मीरा ने टोक्यो एयरपोर्ट से लौटते वक्त की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके कैप्शन में लिखा- घर के लिए रवाना हो रही हूं। मेरी जिंद...








