Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

नडाल के बाद 20 ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर भी ओलिंपिक नहीं खेलेंगे, वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच पर भी सस्पेंस

नडाल के बाद 20 ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर भी ओलिंपिक नहीं खेलेंगे, वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच पर भी सस्पेंस

स्पोर्ट्स
टोक्यो कोरोना के बीच जापान की राजधानी टोक्यो में कराए जा रहे ओलिंपिक से कई टेनिस स्टार नाम वापस ले चुके हैं। पिछले ही महीने स्पेन के राफेल नडाल ने नाम वापस लिया था। अब स्विटजरलैंड के स्टार रोजर फेडरर ने भी ओलिंपिक में नहीं खेलने का फैसला किया है। वहीं, सर्बिया के वर्ल्ड नंबर-1 नोवाक जोकोविच के खेलने पर भी सस्पेंस बरकरार है। नडाल, फेडरर और जोकोविच सबसे ज्यादा 20-20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर बराबरी पर हैं। ओलिंपिक में फैंस की एंट्री नहींटोक्यो ओलिंपिक में अब ज्यादा देर नहीं है। यह गेम्स 23 जुलाई से 8 अगस्त तक खेले जाएंगे। कोरोना के चलते टोक्यो में इमरजेंसी लागू है और स्टेडियम में फैंस के आने पर भी प्रतिबंध है। यही कारण है कि जोकोविच टोक्यो की यात्रा करने को लेकर असमंजस्य में हैं। जबकि नडाल और फेडरर ने चोट के चलते आराम लिया है। ओलिंपिक में स्विटजरलैंड का प्रतिनिधित्व करना गर्व की ब...
हार्दिक और क्रुणाल के बीच जिम में मुकाबला हुआ, 3 चैलेंज की शर्त लगी और नतीजा बराबरी पर छूटा

हार्दिक और क्रुणाल के बीच जिम में मुकाबला हुआ, 3 चैलेंज की शर्त लगी और नतीजा बराबरी पर छूटा

स्पोर्ट्स
कोलंबो भारतीय टीम को श्रीलंका दौरे पर 18 जुलाई से वनडे और टी-20 की सीरीज खेलना है। इससे पहले दो भाई हार्दिक और क्रुणाल पंड्या मस्ती के मूड में नजर आए हैं। दोनों ने जिम में जमकर पसीना बहाया। इसी दौरान दोनों के बीच 3 चैलेंज की शर्त भी लगी। हालांकि जीता कोई नहीं और शर्त बराबरी पर ही रह गई। इसका वीडियो BCCI ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे 18, 20 और 23 जुलाई को खेले जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमें 25, 27 और 29 जुलाई को टी-20 सीरीज खेलेंगी। सभी मैच कोलंबो को प्रेमदासा स्टेडियम में होंगे। दोनों भाइयों के बीच पहला चैलेंज ‘वॉल स्क्वॉट होल्ड’ का था। इसमें दोनों भाइयों को बगैर कुर्सी के खंबे से टिककर घुटनों के बल बैठना था। यह टास्क क्रुणाल ने पूरा किया और छोटे भाई हार्दिक को हराया। हार्दिक और क्रुणाल के बीच दूसरा चैलेंज ‘ग्लूट ब्रिज’ था। इसमें दोनों भाइयों को उ...
करियर के अंतिम पड़ाव में जीता इकलौता इंटरनेशनल खिताब; लियोनल ने लगातार 3 फाइनल हारने के बाद 2016 में लिया था संन्यास

करियर के अंतिम पड़ाव में जीता इकलौता इंटरनेशनल खिताब; लियोनल ने लगातार 3 फाइनल हारने के बाद 2016 में लिया था संन्यास

स्पोर्ट्स
अर्जेंटीना के स्टार स्ट्राइकर लियोनल मेसी ने आखिरकार अपना पहला और इकलौता इंटरनेशनल खिताब जीत लिया है। उनकी टीम ने कोपा अमेरिका के फाइनल में ब्राजील को 1-0 से हराया। मेसी की कप्‍तानी में अर्जेंटीना ने पहली बार कोई खिताब जीता है। इससे पहले टीम उनकी कप्तानी में 2014 वर्ल्ड कप फाइनल, 2015 और 2016 कोपा अमेरिका फाइनल हार चुकी है। लगातार 3 मेजर टूर्नामेंट फाइनल हारने के बाद मेसी ने 2016 में संन्यास ले लिया था। हालांकि, उन्होंने वापसी की और टीम को चैंपियन बनाया। क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर की तरह मेसी ने करियर के अंतिम पड़ाव में इकलौता इंटरनेशनल खिताब जीता। सचिन 2011 में वर्ल्ड कप विनिंग टीम इंडिया में शामिल थे। यह उनका पहला और आखिरी वर्ल्ड कप खिताब रहा। इसके 2 साल बाद 2013 में सचिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। मेसी के लिए जीत कई मायनों में अहममेसी के लिए ...
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले आयरलैंड को झटका, यह खिलाड़ी हुआ कोरोना संक्रमित

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले आयरलैंड को झटका, यह खिलाड़ी हुआ कोरोना संक्रमित

स्पोर्ट्स
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले आयरलैंड क्रिकेट टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज नील रॉक सीरीज शुरू होने से एक दिन पहले कोरोना की चपेट में आ गए। दोनों देशों के बीच एकदिवसीय सीरीज की शुरूआत रविवार (11) जुलाई से हो रही है। इस श्रृंखला का पहला मैच डबलिन में खेला जाएगा। रॉक कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में स्टीफन डोहेनी को शामिल किया गया है। रॉक के कोरोना संक्रमित और उनकी जगह टीम में डोहनी के शामिल होनी की पुष्टि क्रिकिेट आयरलैंड ने शनिवार को की। दक्षिण अफ्रीका की टीम तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलने आयरलैंड पहुंची है। एकदिवसीय सीरीज का पहला मैच रविवार (11 जुलाई) को खेला जाएगा।  क्रिकेट आयरलैंड ने अपने जारी बयान में कहा, टीम प्रबंधन की तरफ से खिलाड़ी के कोरोना...
20वें ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ नडाल, फेडरर की बराबरी करना चाहेंगे जोकोविच

20वें ग्रैंड स्लैम खिताब के साथ नडाल, फेडरर की बराबरी करना चाहेंगे जोकोविच

स्पोर्ट्स
सर्बिया के दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच रविवार को विंबलडन चैंपियनशिप के फाइनल में माटेओ बेरेटिनी के खिलाफ खेलते हुए अपना 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतना चाहेंगे। अगर वह ऐसा करने में सफल रहे तो वह रोजर फेडरर और राफेल नडाल के साथ सबसे अधिक एकल ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। जोकोविच ने शुक्रवार रात एक और विंबलडन खिताब के बारे में कहा था, मेरे लिए यह सब कुछ होगा। इसलिए मैं यहां हूं। इसलिए मैं खेल रहा हूं। मैंने कल्पना की थी कि मैं लंदन आने से पहले एक और ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी के लिए लड़ने की स्थिति में हूं। मैंने खुद को बहुत अच्छी स्थिति में रखा। ऑल इंग्लैंड क्लब में सातवें फाइनल में पहुंचने वाले जोकोविच रोजर फेडरर के बाद 30 ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे पुरुष खिलाड़ी हैं। फेडरर 31 मौकों पर ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंच चुके हैं। ऐसा लगता है कि...
कोपा अमेरिका: खिताब जीतने के तुरंत बाद मेसी ने परिवार को किया वीडियो कॉल

कोपा अमेरिका: खिताब जीतने के तुरंत बाद मेसी ने परिवार को किया वीडियो कॉल

स्पोर्ट्स
अर्जेंटीना के स्ट्राइकर लियोनेल मेसी ने 1993 के बाद पहली बार अर्जेंटीना के कोपा अमेरिका कप जीतने के तुरंत बाद माराकाना स्टेडियम से अपने परिवार को फोन किया। यह मनमोहक क्षण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कोपा अमेरिका फाइनल में अर्जेंटीना ने ब्राजील को 1-0 से हरा दिया। इसके बाद मेसी ने अपनी पत्नी एंटोनेला रोक्कुजो को फोन किया। यह एक सर्वविदित तथ्य है कि मेसी अपनी पत्नी और तीन बच्चों के बेहद करीब हैं, जो इस समय बार्सिलोना के कैंप नोउ में रह रहे हैं। पिच के बीच में, मेसी एंटोनेला के साथ लाइव वीडियो कॉल पर थे, अपने विजेताओं के पदक को बहुत खुशी और गर्व के साथ दिखा रहे थे। स्क्रीन शॉट किया साझाइंस्टाग्राम पर वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए एंटोनेला ने लिखा, तुम्हारी खुशी मेरी है! बधाई हो, मेरा प्यार। एंटोनेला ने अपने तीन बच्चों - थियागो, मातेओ और सिरो के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी साझा किय...
सुरेश रैना को ऋषभ पंत नहीं बल्कि इन 3 युवाओं ने किया है सबसे ज्यादा प्रभावित

सुरेश रैना को ऋषभ पंत नहीं बल्कि इन 3 युवाओं ने किया है सबसे ज्यादा प्रभावित

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। टीम इंडिया में फिलहाल ऐसे कई युवा खिलाड़ी मौजूद हैं जिन्होंने अपने अद्भुत प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। चाहे वो फिर ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडिक्कल, रितुराज गायकवाड़ हो या फिर सूर्यकुमार यादव। इनमें कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने वाले हैं तो कुछ श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में खेलेंगे। रैना को इन 3 खिलाड़ियों ने किया खासा प्रभावितउत्तर प्रदेश के बल्लेबाज सुरेश रैना ने 18 साल की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था और देखते ही देखते टीम इंडिया के प्रमुख खिलाड़ी बन गए। सुरेश रैना भारतीय मध्यक्रम के रीढ़ रहे हैं। हाल ही एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में रैना ने बताया कि उन्होंने कौनसे तीन युवा खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। रैना ने कर्नाटक के देवदत्त पडिक्कल और महाराष्ट्र के रितुराज गायकवाड़ और अक्षर पट...
इंग्लैंड के खिलाफ मैच में हरलीन देओल ने बाउंड्री लाइन पर उड़कर कैच पकड़ा; तेंदुलकर ने इसे कैच ऑफ द ईयर कहा

इंग्लैंड के खिलाफ मैच में हरलीन देओल ने बाउंड्री लाइन पर उड़कर कैच पकड़ा; तेंदुलकर ने इसे कैच ऑफ द ईयर कहा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
लंदन तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने भारतीय महिला टीम को डकवर्थ लुईस नियम (DLS) के तहत 18 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड की पारी के दौरान भारतीय महिला फील्डर हरलीन देओल ने बाउंड्री लाइन पर एमी जोन्स का शानदार कैच पकड़ कर सबका दिल जीत लिया। इंग्लैंड की पारी के 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर विकेटकीपर एमी जोन्स ने शिखा पांडे की गेंद पर बड़ा शॉट लगाया। बाउंड्री पर फील्डिंग कर रही हरलीन ने इस कैच को पकड़ने के लिए डाइव लगाई, लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बाउंड्री लाइन से बाहर चली गईं, इस दौरान उन्होंने गेंद को बाउंड्री के अंदर फेंक कर फिर से डाइव लगाकर कैच पकड़ लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद कोई उनकी तुलना रविंद्र जडेजा के साथ कर रहा है, तो कोई उन्हें सुपर वुमन बता रहा है। भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इसे कैच ऑफ द ईयर बताया है। उ...
मौजूदा सीजन में CSK हारी तो माही ले सकते हैं रिटायरमेंट; रैना ने कहा- जीते तो उन्हें एक साल और खेलने के लिए मनाऊंगा

मौजूदा सीजन में CSK हारी तो माही ले सकते हैं रिटायरमेंट; रैना ने कहा- जीते तो उन्हें एक साल और खेलने के लिए मनाऊंगा

स्पोर्ट्स
मुंबई चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी IPL का अगला सीजन नहीं खेल सकते हैं। टीम के मिडिल ऑर्डर के बैट्समैन सुरेश रैना ने उन्हें लेकर बड़ा बयान दिया है। रैना ने कहा है कि अगर CSK IPL 2021 जीतती है, तो वे धोनी को अगला सीजन खेलने के लिए भी मनाएंगे। इससे साफ है कि टीम के हारने पर धोनी लीग से भी रिटायरमेंट ले सकते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से धोनी ने 2020 में ही संन्यास ले लिया था। ''धोनी नहीं खेले, तो मैं भी अगला सीजन नहीं खेलूंगा''रैना ने न्यूज 24 से कहा कि अगर धोनी भाई अगला सीजन नहीं खेलते हैं, तो मैं भी नहीं खेलूंगा। मैं 2008 से उनके साथ ही खेलता आ रहा हूं और साथी ही लीग को छोड़ूंगा। अगर CSK मौजूदा सीजन जीत जाती है, तो मैं उनसे टीम के साथ बने रहने को कहूंगा। इससे पहले दोनों ने इंटरनेशनल क्रिकेट से भी साथ-साथ ही संन्यास लिया था। ''मेरे पास अब भी 4-5 साल का क्र...
29 जुलाई तक खेले जाएंगे 3 वनडे और 3 टी-20 मैच; श्रीलंका के बैटिंग कोच और डेटा एनालिस्ट कोरोना संक्रमित पाए गए थे

29 जुलाई तक खेले जाएंगे 3 वनडे और 3 टी-20 मैच; श्रीलंका के बैटिंग कोच और डेटा एनालिस्ट कोरोना संक्रमित पाए गए थे

स्पोर्ट्स
मुंबई भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली लिमिटेड ओवर्स की सीरीज की नई तारीखें फाइनल हो गई हैं। अब यह सीरीज 18 से 29 जुलाई के बीच खेली जाएगी। श्रीलंकन स्क्वॉड में कोरोना आउट ब्रेक की वजह से यह फैसला लिया गया। पहले यह सीरीज 13 से 25 जुलाई के बीच होनी थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नए शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। पहला वनडे 18 जुलाई, दूसरा 20 जुलाई और आखिरी मैच 23 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं, टी-20 के मुकाबले 25, 27 और 29 जुलाई को होंगे। पहले शेड्यूल के मुताबिक, वनडे सीरीज का पहला मैच 13 जुलाई, दूसरा 16 जुलाई और तीसरा वनडे 18 जुलाई को होना था। इसके बाद टी-20 सीरीज खेली जानी थी। पर पिछले 3 दिन में श्रीलंका टीम के बैटिंग कोच ग्रांट फ्लावर और डेटा एनालिस्ट जीटी निरोशन पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद BCCI और क्रिकेट श्रीलंका ने इसे कुछ दिनों के लिए स्थगित करने का फैसला किया। ...