Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

ग्रैमी अवॉर्ड विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने यह गाना कंपोज किया है, युवा सिंगर अनन्या बिड़ला ने दी है आवाज

ग्रैमी अवॉर्ड विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने यह गाना कंपोज किया है, युवा सिंगर अनन्या बिड़ला ने दी है आवाज

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली खेल मंत्रालय ने टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय एथलीटों का उत्साह बढ़ाने के लिए चियर फॉर इंडिया सॉन्ग बुधवार को रिलीज किया। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग की। इस गाने को ग्रैमी अवॉर्ड विजेता संगीतकार ए.आर.रहमान ने कंपोज किया है। युवा सिंगर अनन्या बिड़ला ने गाने को अपनी आवाज दी है। खेल मंत्रालय ने देशवासियों से अपील है कि वे ओलिंपिक के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करें। चियर 4 इंडिया, हिंदुस्तानी वेइस गाने का ऑफिशियल टाइटल चियर 4 इंडिया हिंदुस्तानी वे रखा गया है। गाने के वीडियो में अलग-अलग ओलिंपिक में भारतीय खिलाड़ियों की सफलता को दिखाया गया है। भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि यह गाना 18 महीने के कठिन मेहनत का नतीजा है। गाने की लॉन्चिंग के समय खेल राज्य मंत्री नीतीश प्रमाणिक, खेल सचिव रवि मित्तल, साई डायरेक्टर संदीप प्रधान और भारती...
CM योगी ने खिलाड़ियों से बातचीत कर शुभकामनाएं दी; कहा- लखनऊ और बनारस में बनाएंगे दो शूटिंग रेंज

CM योगी ने खिलाड़ियों से बातचीत कर शुभकामनाएं दी; कहा- लखनऊ और बनारस में बनाएंगे दो शूटिंग रेंज

स्पोर्ट्स
लखनऊउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यूपी के उन खिलाड़ियों से वर्चुअली संवाद किया जिनको टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा लेने मौका मिला है। बातचीत के दौरान योगी ने खिलाड़ियों को आश्वासन दिया कि वह हर संभव उनकी जरूरतों को पूरा करेंगे और उनकी मांगों पर ध्यान देंगे। सीएम ने कहा कि लखनऊ और वाराणसी में दो शूटिंग रेंज बनाए जाएंगे और वह जल्द ही खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों से मिलकर उनकी जरूरतों को भी समझने का प्रयास करेंगे। पीएम की मंशा को आगे बढ़ाने में जुटी है सरकार योगी ने कहा कि युवा पीढ़ी को आप लोगों से काफी ऊर्जा मिलती है। आप सभी लोगों को टोक्यो ओलिंपिक के लिए शुभकामानएं देता हूं। उम्मीद करते हैं कि आप लोग वहां से देश के लिए खुशखबरी देंगे। पीएम की हमेशा से मंशा रही है कि खिलाड़ियों को हमेशा आगे बढाया जाए और सरकार की तरफ से एक मंच मिले। केंद्र के साथ ही राज्य सरकार भी इ...
टेस्ट सीरीज से पहले काउंटी चैंपियनशिप में 6 विकेट झटके; अश्विन की बदौलत सरे ने समरसेट को 69 रन पर ऑलआउट किया

टेस्ट सीरीज से पहले काउंटी चैंपियनशिप में 6 विकेट झटके; अश्विन की बदौलत सरे ने समरसेट को 69 रन पर ऑलआउट किया

स्पोर्ट्स
लंदन भारत और इंग्लैंड के खिलाफ 4 अगस्त से टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। इससे पहले भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने काउंट चैंपियनशिप खेलने का फैसला लिया था। सरे की ओर से समरसेट के खिलाफ खेलते हुए पहली पारी में वे सिर्फ 1 विकेट ले पाए थे। पर दूसरी पारी में अश्विन ने वापसी करते हुए 6 विकेट झटके। इसकी बदौलत सरे ने समरसेट की टीम को दूसरी पारी में 69 रन पर समेट दिया। यह मैच लंदन के केनिंग्टन ओवल ग्राउंड पर खेला गया। टीम इंडिया इसी ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टेस्ट खेलेगी। अश्विन ने 15 ओवर में सिर्फ 27 रन दिए और 6 विकेट झटकेअश्विन ने मैच में 15 ओवर बॉलिंग की। इसमें उन्होंने सिर्फ 27 रन दिए और कामयाबी हासिल की। उनके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर डेनियल मोरियार्टी ने 7.1 ओवर में 20 रन देकर 4 विकेट लिए। अश्विन ने दूसरी पारी में स्टीवन डेवीज, टॉम लेमनबाई, जेम्स हिल्ड्रेथ, जॉर्ज बार्टले...
श्रीलंकन कोच किट पहनकर खिलाड़ियों को दे रहे ट्रेनिंग; बैटिंग कोच समेत 2 के संक्रमित होने के बाद SLC का फैसला

श्रीलंकन कोच किट पहनकर खिलाड़ियों को दे रहे ट्रेनिंग; बैटिंग कोच समेत 2 के संक्रमित होने के बाद SLC का फैसला

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
कोलंबो भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज में अब 4 दिन का समय बचा है। इससे पहले श्रीलंकन टीम प्रैक्टिस में जुट गई है। हालांकि, प्रैक्टिस के दौरान ग्राउंड से एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। श्रीलंकन कोच PPE किट, मास्क और ग्लव्स पहनकर टीम को प्रैक्टिस करा रहे हैं। क्रिकेट में ऐसा पहली बार हो रहा है। कुछ दिन पहले लंकन टीम के बैटिंग कोच ग्रांट फ्लावर और डेटा एनालिस्ट जीटी निरोशन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके साथ ही श्रीलंका की ऑल्टरनेट टीम का एक सदस्य भी संक्रमित मिला। इसके बाद से सभी स्टाफ डरे हुए हैं। एहतियातन श्रीलंकन क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने यह फैसला लिया है। श्रीलंकन खिलाड़ियों की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आईश्रीलंकन क्रिकेट बोर्ड ने प्रैक्टिस सेशन का वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में कोच और स्टाफ किट पहने दिखाई दे रहे हैं। SLC ने यह फैसला बैटिंग कोच के पॉजिटिव आने के बाद ख...
टाइम मैगजीन की लिस्ट में भारत के सौरभ इकलौते एथलीट और दुनिया के एकमात्र शूटर; 6 साल में 22 मेडल जीत चुके

टाइम मैगजीन की लिस्ट में भारत के सौरभ इकलौते एथलीट और दुनिया के एकमात्र शूटर; 6 साल में 22 मेडल जीत चुके

स्पोर्ट्स
टोक्यो टोक्यो ओलिंपिक में अब बस 9 दिन का वक्त रह गया है। इससे पहले टाइम मैगजीन ने 48 एथलीट की लिस्ट निकाली है। मैगजीन के मुताबिक ये सभी इस साल बेस्ट प्रदर्शन कर सकते हैं और इन पर ही नजरे रहेंगी। लिस्ट में भारत के शूटर सौरभ चौधरी भी शामिल हैं। वे इसमें जगह बनाने वाले भारत के इकलौते खिलाड़ी हैं। साथ ही लिस्ट में शामिल होने वाले दुनिया के इकलौते शूटर भी हैं। सौरभ ने अब तक इंटरनेशनल कॉम्पिटीशन में 6 साल में 22 मेडल जीत चुके हैं। सौरभ 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में हिस्सा ले रहे19 साल के मेरठ के रहने वाले सौरभ को इस बार मेडल जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वे मेंस 10 मीटर एयर पिस्टल और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम का हिस्सा हैं। पिछले कुछ सालों में वे दुनिया के बेस्ट शूटर्स में उभरे हैं। टाइम मैगजीन ने भी उनके परफॉर्मेंस को नोटिस किया है और अपनी लिस्ट में जगह दी। इंटरनेशनल कॉम्प...
तालिबानियों ने हमला किया, शादी का दबाव बनाया, लेकिन हार नहीं मानी; अब टोक्यो ओलिंपिक में रेस लगाएगी

तालिबानियों ने हमला किया, शादी का दबाव बनाया, लेकिन हार नहीं मानी; अब टोक्यो ओलिंपिक में रेस लगाएगी

स्पोर्ट्स
टोक्यो स्कार्फ पहनकर साइकिल चलाने वाली अफगानिस्तानी लड़की मासोमा अली जादा को आप दूसरी मलाला कह सकते हैं। काफी संघर्ष पूर्ण जिंदगी से लड़ते हुए आज वे टोक्यो ओलिंपिक तक जा पहुंची हैं। उनके परिवार को ईरान से अफगानिस्तान आना पड़ा, तब वे काफी छोटी थीं। यहां भी तालिबानियों से लड़ते हुए संघर्ष करना पड़ा। उन पर हमले हुए और शादी के लिए भी दबाव बनाया गया। आखिर में मासोमा को जबरन देश से निकाल दिया गया तो उन्होंने परिवार के साथ फ्रांस में शरण ली। बचपन से ही साइकिल चलाने की शौकीन 24 साल की मासोमा अली जादा का परिवार फ्रांस में शरणार्थी के तौर पर रह रहा है। यहां स्कॉलरशिप मिलने के बाद अपनी मेहनत से मासोमा ने टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया। इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) ने 56 रिफ्यूजी एथलीट्स को स्कॉलरशिप दी। इनमें से मासोमा समेत 29 को टोक्यो ओलिंपिक के लिए सिलेक्ट किया गया। टूर्नामेंट म...
कप्तान मोर्गन की वापसी, स्टोक्स को आराम; वनडे में क्लीन स्वीप करने वाली टीम से 4 खिलाड़ियों को चुना

कप्तान मोर्गन की वापसी, स्टोक्स को आराम; वनडे में क्लीन स्वीप करने वाली टीम से 4 खिलाड़ियों को चुना

स्पोर्ट्स
बर्मिंघम पाकिस्तान के खिलाफ 3 टी-20 की सीरीज के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर लिया है। इसमें टीम के रेगुलर कप्तान ओएन मोर्गन की वापसी हुई, जबकि ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को आराम दिया गया है। हाल ही में स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की B टीम ने पाकिस्तान को वनडे सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। इस वनडे टीम से सिर्फ 4 ही खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। यह प्लेयर साकिब महमूद, लुइस ग्रेगोरी और मैट पार्किंसन के अलावा डेविड मलान हैं। मलान पहले भी टी-20 टीम में शामिल रहे हैं। 16 जुलाई को पहला मैचइंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच 16 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। दूसरा मैच 18 जुलाई को लीड्स और आखिरी मुकाबला 20 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। कोरोना के कारण बदली थी पूरी टीमपाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से ठीक 2 दिन पहल...
वनडे में अफ्रीकी टीम के खिलाफ पहली बार जीत हासिल की, कप्तान बाल्बिर्नी ने 102 रनों की पारी खेली

वनडे में अफ्रीकी टीम के खिलाफ पहली बार जीत हासिल की, कप्तान बाल्बिर्नी ने 102 रनों की पारी खेली

स्पोर्ट्स
डबलिन आयरलैंड ने डबलिन में खेले गए दूसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 43 रन से हरा दिया। यह आयरलैंड की अफ्रीकी टीम पर वनडे में पहली जीत है। दोनों टीमें अब तक टेस्ट और टी-20 में आमने-सामने नहीं आई है। इस जीत के साथ आयरलैंड ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की लीड ले ली है। पहला वनडे बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया था। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच 16 जुलाई को खेला जाएगा। आयरलैंड के कप्तान एंडी बाल्बिर्नी ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 117 बॉल पर 102 रन बनाए। वहीं, हैरी टेक्टर ने 79 रन और आखिरी में डॉकरेल ने 23 बॉल पर 45 नॉटआउट रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। स्टर्लिंग और बाल्बिर्नी ने आयरलैंड को अच्छी शुरुआत दीटॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए आयरलैंड की शुरुआत अच्छी रही। पॉल स्टर्लिंग और बाल्बिर्नी ने 64 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। स्टर्लिंग 27 रन बनाकर केशव महाराज की बॉल पर आउट हुए। इसके बाद ...
लगातार दूसरी बार भारतीय दल में 50 से ज्यादा महिलाएं, शुरुआती 17 ओलिंपिक में कुल 44 महिलाओं ने ही शिरकत की थी

लगातार दूसरी बार भारतीय दल में 50 से ज्यादा महिलाएं, शुरुआती 17 ओलिंपिक में कुल 44 महिलाओं ने ही शिरकत की थी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली टोक्यो ओलिंपिक में भारत से 69 पुरुष और 55 महिला खिलाड़ियों का दल हिस्सा लेगा। यह लगातार दूसरा ओलिंपिक होगा जिसमें भारत की ओर से 50 से ज्यादा महिलाएं हिस्सा लेंगी। रियाे ओलिंपिक (2016) में देश की 54 महिला एथलीटों ने हिस्सा लिया था। इन आंकड़ों से जाहिर होता है कि खेलों में भारतीय महिलाओं की शक्ति बढ़ रही है। पिछले कुछ सालों में इस मामले में कितना बड़ा अंतर सामने आया है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारत ने साल 1900 से 1988 तक 17 ओलिंपिक में हिस्सा लिया और इनमें देश की ओर से कुल सिर्फ 44 महिलाओं ने हिस्सा लिया। 9 ओलिंपिक गेम्स में भारत से एक भी महिला नहींभारत ने अब तक 24 ओलिंपिक गेम्स में हिस्सा लिया है। इनमें से 9 में देश की ओर से एक भी महिलाओं ने हिस्सा नहीं लिया। इनमें आजादी से पहले 5 (1900, 1920, 1928, 1932, 1936) और आजादी के बाद के 4 ओलिंपिक गेम्स (1948, 1960,...
बाबर आजम ने सबसे तेज 14 वनडे शतक जमाकर हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा, एशिया में कोहली से आगे निकले

बाबर आजम ने सबसे तेज 14 वनडे शतक जमाकर हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ा, एशिया में कोहली से आगे निकले

स्पोर्ट्स
बर्मिंघम पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम वनडे में सबसे तेज 81 पारियों में 14 शतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अमला ने यह कारनामा 84 पारी में किया था। बाबर ने इस मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। कोहली ने डेब्यू के बाद 103 वनडे पारी में 14 शतक लगाए थे। वे सबसे तेज शतक लगाने के मामले में वर्ल्ड में चौथे नंबर पर हैं। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को क्लीन स्वीप कियापाकिस्तानी कप्तान बाबर ने यह उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ 13 जुलाई को खेले गए बर्मिंघम वनडे में हासिल की। इस मैच में बाबर के शतक के बावजूद पाकिस्तानी टीम मैच नहीं जीत सकी और 3 वनडे की सीरीज में क्लीन स्वीप का शिकार हुई। तीसरे वनडे में 3 विकेट से हारा पाकिस्तानइंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी ...