Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

विलियम्सन, निकोल्स के दोहरे शतक, न्यूजीलैंड 554 रन से आगे

विलियम्सन, निकोल्स के दोहरे शतक, न्यूजीलैंड 554 रन से आगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
वेलिंगटन (वार्ता). न्यूजीलैंड ने केन विलियम्सन (215) और हेनरी निकोल्स (200 नाबाद) के दोहरे शतकों की बदौलत श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शनिवार को 580 रन का स्कोर खड़ा करके मुकाबले को अपनी गिरफ्त में कर लिया। श्रीलंका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने से पहले 26 रन पर दो विकेट गंवा दिये और उस पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप होने का संकट मंडरा रहा है।पहले टेस्ट में मैच-जिताऊ शतक जड़ने वाले विलियम्सन ने यहां भी अपनी तकनीकी श्रेष्ठता का प्रदर्शन करते हुए 296 गेंद पर 23 चौकों और दो छक्कों के साथ 215 रन बनाये। निकोल्स ने उनका साथ दिया और न्यूजीलैंड की पारी घोषित होने पर 200 रन बनाकर नाबाद रहे। निकोल्स ने 240 गेंद की पारी में 15 चौके और चार छक्के जड़े।न्यूजीलैंड ने दिन की शुरूआत 155/2 से की और विलियम्सन ने 26 रन के स्कोर से आगे खेलते हुए अटूट धैर्य का प्रदर्शन किया। उन्होंने ...
IND-AUS वनडे सीरीज कल से

IND-AUS वनडे सीरीज कल से

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुंबई. भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज 17 मार्च से शुरू हो रही है। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए इसलिए भी अहम है, क्योंकि यह साल वर्ल्ड कप का है और भारत में ही यह टूर्नामेंट होना है। ऐसे में यह सीरीज तैयारियां परखने का मौका है। पहला मुकाबला कल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच अब तक 143 वनडे मैच हुए हैं। इनमें से 80 ऑस्ट्रेलिया जीता है। 53 में भारत को जीत मिली और 10 मैचों का नतीजा नहीं निकला। हालांकि, दोनों के बीच वनडे इतिहास का एक इंट्रेस्टिंग फैक्ट भी है। पहला मैच भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में ही हराया था। अब तक हुए 12 वनडे वर्ल्ड कप में 5 ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। इस टूर्नामेंट में भारत से खेले गए ज्यादातर मैच ऑस्ट्रेलिया ने ही जीते। इस सदी की शुरुआत में टीम को लगभग अजेय कहा जाता था। पहले दशक में ऑस्ट्रेलिया वनडे में हम पर हावी रहा। लेकिन, दूसरे दशक में भ...
सालेर्निटाना ने सीरी ए में मिलान के विजय रथ को रोका

सालेर्निटाना ने सीरी ए में मिलान के विजय रथ को रोका

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
रोम (वार्ता). इंटर मिलान को अपने शानदार फॉर्म पर ब्रेक लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा। सेरी ए में सालेर्निताना ने मिलान को ड्रॉ खेलने को मजबूर कर दिया। यह मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।पिछले हफ्ते यूईएफए चैंपियंस लीग में टोटेनहम हॉटस्पर को हराने के बाद, रोसोनेरी सोमवार के मैच में अपने शुरूआती लाइन-अप में बिना किसी इतालवी खिलाड़ी के मैदान में उतरा।मेजबान टीम शुरू से ही आक्रामक रही और कई मौके मिले, लेकिन 45वें मिनट तक टीम प्रतिद्वंदी के किले को भेदने में कामयाब नहीं हुई। जब ओलिवर गिरौड ने इस्माइल बेनासेर के कॉर्नर से गोल करके टीम को बढ़त दिलायी।सालेर्निताना ने एक घंटे के अंदर बराबरी कर ली जब डोमगोज ब्रेडारिक ने बायीं ओर से गोल किया, जब एंटोनियो कैंड्रेवा के शानदार शॉट ने उसे करीब से गोल करने का मौका दिया।नेराजुरी ने कोपा इटालिया और सीरी ए में लगातार तीन जीत के साथ कल के मैच में प्रवेश किया, लेकिन लुइगी फेर...
चौथा टेस्ट ड्रॉ, भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती

चौथा टेस्ट ड्रॉ, भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती

स्पोर्ट्स
अहमदाबाद (वार्ता). ट्राविस हेड (90) और मार्नस लाबुशेन (63 नाबाद) के अड़ियल अर्द्धशतकों के कारण चौथा टेस्ट सोमवार को ड्रॉ होने के बाद भारत ने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज 2-1 से जीत ली।आॅस्ट्रेलिया पांचवें दिन की शुरूआत में 88 रन से पिछड़ा हुआ था। मैथ्यू कुह्नेमन (06) का विकेट जल्दी गिरने के बाद हेड और लाबुशेन ने दूसरे विकेट के लिये करीब 49 ओवर में 129 रन की साझेदारी की। सलामी बल्लेबाज हेड ने 163 गेंद पर 10 चौकों और दो छक्कों के साथ 90 रन बनाये, जबकि लाबुशेन ने अपने धैर्य का परिचय देते हुए 213 गेंद में मात्र सात चौके लगाकर 63 रन की नाबाद पारी खेली।आॅस्ट्रेलियाई पारी के 78 ओवर गुजरने के बाद भी सिर्फ दो विकेट गिरने पर कप्तान रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ हाथ मिलाकर मैच को ड्रॉ करने पर सहमत हुए। भारत ने इस सीरीज जीत के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में...
विलियम्सन ने न्यूजीलैंड को दिलाई यादगार जीत

विलियम्सन ने न्यूजीलैंड को दिलाई यादगार जीत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
क्राइस्टचर्च (वार्ता). अनुभवी बल्लेबाज केन विलियम्सन (121 नाबाद) के शानदार शतक और डैरिल मिचेल (81) के मैच-जिताऊ अर्द्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने रोमांचक पहले टेस्ट में रविवार को श्रीलंका के ऊपर दो विकेट की जीत दर्ज की।टेस्ट क्रिकेट की वैधता साबित करने वाले इस मुकाबले में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के सामने 285 रन का लक्ष्य रखा। मेजबान टीम ने यह लक्ष्य मैच की आखिरी गेंद पर हासिल किया।न्यूजीलैंड ने दिन की शुरूआत 28/1 के स्कोर से की लेकिन बारिश के कारण करीब आधे दिन का खेल बर्बाद हो गया। बारिश रुकने के बाद न्यूजीलैंड को 52 ओवर में जीत के लिये 257 रन चाहिये थे, जबकि श्रीलंका को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं जीवित रखने के लिये इतने ही ओवर में नौ विकेट चटकाने थे।प्रभात जयसूर्या ने यह संभावनाएं मजबूत करते हुए सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम (25) और हेनरी निकोल्स (20) क...
पहला टेस्ट : मेंडिस, करुणारत्ने के अर्द्धशतक, श्रीलंका 300 के पार

पहला टेस्ट : मेंडिस, करुणारत्ने के अर्द्धशतक, श्रीलंका 300 के पार

स्पोर्ट्स
न्यूजीलैंड के टिम साउदी ने 44 रन देकर लिए तीन विकेटक्राइस्टचर्च (वार्ता)। श्रीलंका ने गेंदबाजों के लिये मददगार परिस्थितियों में कुसल मेंडिस (87) की अगुवाई में बल्लेबाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को छह विकेट गंवाकर 305 रन बना लिये। मेंडिस ने अपनी 87 रन की अर्द्धशतकीय पारी में मात्र 83 गेंद खेलकर 16 चौके लगाये। श्रीलंंका ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए ओशाडा फर्नांडिस (13) का विकेट जल्दी गंवा दिया, लेकिन मेंडिस की प्रत्याक्रामक बल्लेबाजी उनके काम आयी। मेंडिस ने कप्तान डिमुथ करुणारत्ने के साथ दूसरे विकेट के लिये 137 रन की साझेदारी की। करुणारत्ने ने मेंडिस का साथ निभाते हुए 87 गेंद पर 50 रन बनाये, जिसमें सात चौके शामिल रहे। मेंडिस और करुणारत्ने के एक साथ आउट होने के कारण न्यूजीलैंड की कुछ उम्मीदें जगीं, लेकिन अनुभवी बल्लेबाज एंजलो मैथ्यूज...
दूसरा टेस्ट : द. अफ्रीका को 73 रनों की बढ़त

दूसरा टेस्ट : द. अफ्रीका को 73 रनों की बढ़त

स्पोर्ट्स
जोहान्सबर्ग। द. अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच द्वारा दूसरा टेस्ट मुकाबला द वॉन्डरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। दूसरे दिन द. अफ्रीका ने 311 से खेल शुरू किया और आखिरी तीन विकेट खोकर वह 320 रन पर आॅलआउट हो गई।जवाब में उतरी दूसरे दिन वेस्ट इंडीज की पूरी टीम 251 रन पर आॅल आउट हो गई। वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने नाबाद 117 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के भी लगाए। बाकी खिलाड़ी ज्यादा सहयोग नहीं दे पाए। क्रेग ब्रेथवेट 17, चन्द्रपॉल 1, रेमॉन 15, जर्मेन ब्लैकवुड 6, रॉस्अन चेज 28, काईल मेयर्स 29, जोशुआ डा सिल्वा 26, अल्जारी जोसफ 4, केमार रोच 13, गुडाकेश मोती ने 17 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरपु से गेराल्ड कोट्जी ने 3, साइमन और रबाडा ने 2-2, मुल्डर-केशव महाराज ने 1-1 विकेट लिए।दूसरी पारी खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने तीन ओवर में बिना विकेट खोए 4 रन बना लिए...
लगातार तीसरा मैच जीती मुंबई

लगातार तीसरा मैच जीती मुंबई

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
दिल्ली को 8 विकेट से हराया, हेली मैथ्यूज ने किया आॅलराउंड प्रदर्शनमुंबई।विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली 18 ओवर में 105 रन पर आॅलआउट हो गई। जवाब में मुंबई ने 2 विकेट के नुकसान पर 15 ओवर 109 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया।मुंबई से हेली मैथ्यूज, साइका इशाक और इजाबेल वॉन्ग ने 3-3 विकेट लिए। मैथ्यूज ने दूसरी पारी में 32 रन भी बनाए। उन्होंने ओपनर यस्तिका भाटिया के साथ 65 रन की पार्टनरशिप की। इस आॅलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें लगातार दूसरी बार प्लेयर आॅफ द मैच का अवॉर्ड मिला।मुंबई इंडियंस की टूनार्मेंट में यह लगातार तीसरी जीत है। दिल्ली से पहले टीम ने गुजरात और बेंगलुरु को भी हराया। वहीं, दिल्ली को टूनार्मेंट में पहली हार मिली। दिल्ली ने इससे पहले बेंगलुरु और यूपी को मात दी थी। दोनों ही...
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए रोहित शर्मा

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों को नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए रोहित शर्मा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई. भारत के शीर्ष आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (कउउ) की बुधवार को जारी रैंकिंग में छह अंक का नुकसान हुआ है लेकिन वह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के साथ संयुक्त रूप से नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बने हुए हैं। अश्विन पिछले सप्ताह टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचे थे। उन्होंने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर में तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच की दोनों पारियों में केवल चार विकेट लिए थे।आॅस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट मैच नौ विकेट से जीता था जो उसकी 2017 के बाद भारतीय धरती पर पहली जीत थी। अश्विन के अब एंडरसन के समान 859 अंक हैं और वे संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। दुनिया का नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बनने के लिए प्रतिस्पर्धा कड़ी हो गई है क्योंकि आॅस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा और आॅस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन भी शीर्ष पर का...
WPL के दूसरे मैच में DC ने RCB को हराया:अमेरिका की तारा नोरिस ने 5 विकेट लिए; शतक से चूकीं शेफाली वर्मा

WPL के दूसरे मैच में DC ने RCB को हराया:अमेरिका की तारा नोरिस ने 5 विकेट लिए; शतक से चूकीं शेफाली वर्मा

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
मुंबई. विमेंस प्रीमियर लीग में रविवार के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 60 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 223 रन बनाए थे। जवाब में बेंगलुरु 20 ओवर में 8 विकेट पर 163 रन ही बना सकी। दिल्ली की तारा नोरिस ने 29 रन देकर 5 विकेट लिए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। दिल्ली से शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 84 रन बनाए। कप्तान मेग लेनिंग ने 72 रन की पारी खेली। बेंगलुरु से कोई भी बैटर 35 से ज्यादा रन नहीं बना सकीं। 35 रन से ज्यादा कोई नहीं बना सकीं224 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बेंगलुरु के लिए स्मृति मंधाना, हीथर नाइट, मीगन शट और एलिस पेरी के अलावा कोई भी बैटर कुछ खास नहीं कर सकीं। मंधाना 35, नाइट 34 और पेरी 31 रन बनाकर आउट हुईं। मीगन शट 30 रन के स्कोर पर प्रीति बोस (2*) के साथ नाबाद रह...