Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

सूर्युकमार बने साल के सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर

सूर्युकमार बने साल के सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
दुबई (वार्ता). भारत के 360 डिग्री बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से साल 2022 के सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर का पुरस्कार हासिल किया है। आईसीसी ने बुधवार को इसकी घोषणा की।सूर्यकुमार ने 2022 में अपनी अतरंगी बल्लेबाजी से सभी को मंत्रमुग्ध किया और खेल के सबसे छोटे प्रारूप में कई कीर्तिमान रचे। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक कैलेंडर वर्ष में 1000 से अधिक रन बनाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गये। उन्होंने यह उपलब्धि 187.43 के विस्फोटक स्ट्राइक-रेट से 1164 रन बनाकर हासिल की और वह पिछले साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे।उन्होंने आॅस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप 2022 के दौरान भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और टूनार्मेंट की छह पारियों में तीन अर्धशतक जड़े। उन्होंने लगभग 60 की औसत से रन बनाये और यहां भी उनका स्ट्राइक-रेट 189.68 रहा।सूर्यकुमार ने अपने टी2...
रोमांचक मुकाबला जीतकर क्वार्टरफाइनल में स्पेन

रोमांचक मुकाबला जीतकर क्वार्टरफाइनल में स्पेन

स्पोर्ट्स
भुवनेश्वर (वार्ता). स्पेन ने रविवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के रोमांचक क्रॉसओवर मुकाबले में मलेशिया को 2-2 (शूटआउट 4-3) से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली।कलिंगा स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में फैजल सारी (34वां) और शेलो सिल्वेरियस (48वां मिनट) ने मलेशिया के गोल किये, जबकि कप्तान मार्क मिरालेस (40वां) और गिस्पर्ट जेवियर (41वां मिनट) ने स्पेन के गोल दागे। मिरालेस ने शूटआउट में भी स्पेन के लिये दो गोल किये, जबकि जेवियर गिस्पर्ट और जोर्डी बोनास्ट्रे ने एक-एक गोल किया। मलेशिया के लिये शूटआउट में फिरहान अशरी, फैजल और सुहैमी इरफान शाहमी ही गोल कर सके।कोच मैक्स कालडास की टीम अब 24 जनवरी को क्वार्टरफाइनल में आॅस्ट्रेलिया का सामना करेगी।स्पेन विश्व कप 2018 में अपने पूल में आखिरी स्थान पर रहा था। कालडास की टीम ने इस बार क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिये मुकाबले की आक्रामक शुरूआत की म...
विटिडसर्न ने रोका एक्सलसन का विजय रथ, जीता इंडिया ओपन 2023 का खिताब

विटिडसर्न ने रोका एक्सलसन का विजय रथ, जीता इंडिया ओपन 2023 का खिताब

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नयी दिल्ली (वार्ता)। थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसर्न ने विश्व चैंपियन विक्टर एक्सलसन का विजय रथ रोकते हुए उन्हें रविवार को इंडिया ओपन 2023 के फाइनल में मात दी।इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव हॉल पर एक घंटे से ज्यादा चले फाइनल में विटिडसर्न ने डेनमार्क के एक्सलन को 22-20, 10-21, 20-12 से शिकस्त दी।विटिडसर्न ने एक्सलसन को सात मुकाबलों में पहली बार मात दी है। इससे पहले विश्व चैंपियनशिप 2022 के फाइनल में उन्हें एक्सलसन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। यह पिछली चार प्रतियोगिताओं में एक्सलसन की पहली हार है।...
इंडिया ओपन : लगातार तीसरे फाइनल में पहुंची यामागूची

इंडिया ओपन : लगातार तीसरे फाइनल में पहुंची यामागूची

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
नयी दिल्ली (वार्ता). जापान की अकाने यामागूची ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए शनिवार को इंडिया ओपन 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में थाईलैंड की सुपानिदा केटथॉन्ग को हराकर फाइनल में कदम रखा।इंदिरा गांधी स्टेडियम के केडी जाधव हॉल में एक घंटे 10 मिनट तक चले मुकाबले में यामागूची ने विश्व नंबर एक सुपानिदा को 21-17, 21-16 से हराया। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स और मलेशिया ओपन के बाद यह यामागूची का लगातार तीसरा फाइनल है। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप के बाद मलेशिया ओपन भी जीता था और वह इंडिया ओपन जीतकर स्वर्ण पदक की हैट्रिक पूरी करना चाहेंगी।फाइनल में यामागूची का सामना दक्षिण कोरिया की आन से यंग से होगा जो अपने सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की हे बिंग जियाओ को 11-21, 21-16, 21-16 से हराकर आ रही हैं।...
दिल्ली ने 42 साल बाद मुंबई को हराया

दिल्ली ने 42 साल बाद मुंबई को हराया

स्पोर्ट्स
नयी दिल्ली (वार्ता). दिल्ली ने शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-बी मुकाबले में मुंबई को आठ विकेट से हरा कर 42 साल का सूखा खत्म किया।मुंबई ने दिल्ली के सामने 95 रन का लक्ष्य रखा, जिसे मेजबान टीम ने चौथे दिन दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। दिल्ली ने इससे पहले 1980 में मुंबई को रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मात दी थी। यह 41 बार की रणजी चैंपियन मुंबई के खिलाफ दिल्ली की कुल दूसरी जीत है।इस ऐतिहासिक विजय की ओर कदम बढ़ाते हुए दिल्ली ने चौथे दिन की शुरूआत में ही मुंबई के आखिरी बल्लेबाज को आउट कर दिया। ऋतिक शौकीन ने 11वें नंबर के बल्लेबाज रॉयस्टन डियास को पगबाधा आउट किया जिसके बाद दिल्ली बल्लेबाजी करने उतरी। दिल्ली की पारी की शुरूआत करने आये अनुज रावत ने अपनी पहली तीन गेंदों पर ही दो चौके और एक छक्का जड़ा, हालांकि चौथी गेंद पर वह आउट हो गये। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये शौकीन ने भी दिल्ली की ...
गोवर्स के आगे दक्षिण अफ्रीका पस्त

गोवर्स के आगे दक्षिण अफ्रीका पस्त

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
राउरकेला (वार्ता).आॅस्ट्रेलिया ने ब्लेक गोवर्स के दमदार खेल की बदौलत शुक्रवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के पूल-ए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 9-2 से रौंद दिया।बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पर खेले गये एकतरफा मुकाबले में गोवर्स (तीसरा, 14वां, 18वां, 19वां मिनट) ने आॅस्ट्रेलिया के लिये चार गोल किये। इसके अलावा टॉम क्रेग (नौवां), जेक हार्वी (21वां), डेनियल बील (27वां), जेरेमी हेवर्ड (31वां) और टिम ब्रैंड (46वां मिनट) ने विजेता टीम के लिये एक-एक गोल किया। दक्षिण अफ्रीका के लिये एन्कोबिले एन्टुली (सातवां) और टेविन कॉक (57वां मिनट) ने गोल दागा।आॅस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ पूल-ए से क्वार्टरफाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिया, जबकि दक्षिण अफ्रीका पूल स्टेज के अपने सभी मुकाबले हारकर शीर्ष-आठ की दौड़ से बाहर हो गया।पहली सीटी बजते ही मैच में हावी हुए गोवर्स ने 20 मिनट के अंदर चार गोल ...
अर्जेंटीना, फ्रांस ने खेला रोमांचक ड्रॉ

अर्जेंटीना, फ्रांस ने खेला रोमांचक ड्रॉ

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
राउरकेला (वार्ता). अर्जेंटीना ने शुक्रवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के रोमांचक मुकाबले में फ्रांस के साथ 5-5 से ड्रॉ खेलकर पूल-ए में दूसरा स्थान हासिल किया।बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पर आयोजित मुकाबला जीतकर फ्रांस पूल-ए में दूसरा स्थान हासिल कर सकता था। फ्रांस ने एटीन टाइनेवेज़ (10वां) के एक और विक्टर चार्लेट (35वां, 37वां, 48वां, 59वां) के चार गोलों की मदद से आखिरी मिनट तक 5-4 की बढ़त ले ली थी, लेकिन निकोलस डेला टोर ने 60वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। निकोलस ने इससे पहले 33वें और 41वें मिनट में भी दो गोल किये, जबकि निकोलस कीनन (दूसरा) और मार्टिन फरेरो (50वां मिनट) ने अर्जेंटीना के लिये एक-एक गोल किया।अर्जेंटीना ने तीन मुकाबलों में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ पूल-ए में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि फ्रांस एक जीत, एक हार और एक ड्रॉ क...
नीदरलैंड ने चिली की उम्मीदों पर पानी फेरा

नीदरलैंड ने चिली की उम्मीदों पर पानी फेरा

स्पोर्ट्स
भुवनेश्वर (वार्ता). नीदरलैंड ने गुरुवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के एकतरफा मुकाबले में चिली को 14-0 से रौंदकर उसकी क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की सभी उम्मीदें समाप्त कर दीं।कलिंगा स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में जिप जैनसेन (छठे, 29वें, 34वें, 44वें) ने नीदरलैंड के लिये चार गोल किये, जबकि कप्तान थिएरी ब्रिंकमैन (25वां, 33वां, 58वां) ने तीन गोल जमाये। कोएन बिजेन ने विजेता टीम के लिये दो गोल किये जबकि डर्क डी विल्डर, थिज्स वैन डैम, पीटर्स टेरेंस, ब्लोक जस्टेन और टेन बीन्स ने एक-एक गोल किया।अपना पहला विश्व कप खेल रही चिली के पास तीन बार की चैंपियन नीदरलैंड का कोई जवाब नहीं था। जैनसेन ने छठे मिनट में गोल करके इस ऐतिहासिक जीत की शुरूआत कर दी और हर गोल के साथ चिली क्वार्टरफाइनल से दूर होता गया।यह हॉकी विश्व कप के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले आॅस्ट्रेलिया ने विश्व कप 2010 में दक्ष...
रोमांचक मुकाबले में मलेशिया की जीत

रोमांचक मुकाबले में मलेशिया की जीत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
भुवनेश्वर (वार्ता). मलेशिया ने फैजल सारी के निर्णायक गोल की बदौलत गुरुवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के रोमांचक पूल-सी मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से मात दी।कलिंगा स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में मलेशिया के लिये फैजल सारी (आठवां, 56वां मिनट) ने दो जबकि राजी रहीम (42वां मिनट) ने एक गोल किया। न्यूजीलैंड के गोल हेडेन फिलिप्स (51वां) और सैम लेन (52वां मिनट) ने दागे।न्यूजीलैंड ने मुकाबले की आक्रामक शुरूआत करते हुए दूसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया मगर आठवें मिनट में फैजल के गोल से मलेशिया बढ़त लेने में सफल रहा।मलेशिया ने शुरूआती बढ़त लेने के बाद गेंद को अपने कब्जे में रखने की रणनीति अपनायी। दूसरे क्वार्टर में मलेशिया को दो पेनल्टी कॉर्नर भी मिले, हालांकि वह उसका फायदा नहीं उठा सका।हाफ टाइम के बाद भी मलेशिया ने गेंद को अपने कब्जे में रखने पर जोर दिया। इस प्रक्रिया में मलेशिया ...
महिला क्रिकेट: आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 10 विकेट से रौंदा

महिला क्रिकेट: आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 10 विकेट से रौंदा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
ब्रिसबेन (वार्ता). खेल के हर विभाग में पाकिस्तान की महिला टीम को बौना साबित करते हुये आस्ट्रेलिया ने बुधवार को दूसरे एक दिवसीय मैच में मेहमान टीम को 10 विकेट से शिकस्त झेलने पर मजबूर कर दिया।एलन बार्डर फील्ड मैदान पर टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुये पाकिस्तान की पूरी टीम 43 ओवर में 125 रन बना कर पवेलियन लौट गयी। जवाब में आस्ट्रेलिया की लड़कियों ने विजयी लक्ष्य मात्र 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज फोबे लीचफील्ड ने (67 नाबाद) और बेथ मूनी (57 नाबाद) अपनी टीम को जीत के द्वार तक पहुंचा कर दम लिया।पाकिस्तान का पुलिंदा बांधने में ड्रेसी ब्राउन (32 रन पर तीन विकेट) और एनाबेल सदरलैंड (13 रन पर दो विकेट) की भूमिका महत्वपूर्ण रही। पाकिस्तान के लिये निदा डार (24) और कप्तान बिसमाह मारूफ (21) ही आस्ट्रेलियायी आक्रमण का कुछ देर तक सामना कर सकी। पाकिस्तान के पांच खिलाड़ी अपने निजी स्कोर को दह...