Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

स्पेन ने वेल्स को हराया, क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार

स्पेन ने वेल्स को हराया, क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार

स्पोर्ट्स
राउरकेला, (वार्ता). स्पेन ने रविवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के पूल-डी मुकाबले में वेल्स को 5-1 से रौंदकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा।बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पर खेले गये एकतरफा मुकाबले में स्पेन के लिये मार्क रेने (17वां, 39वां) और मार्क मिरेल्स (33वां, 56वां) ने दो-दो गोल किये, जबकि कप्तान अल्वारो इग्लेसियास (23वां मिनट) ने एक गोल जमाया। वेल्स का एकमात्र गोल जेम्स कारसन ने 53वां मिनट में दागा।स्पेन के कोच मैक्स कालडास ने मैच शुरू होने से पहले कहा था कि वह "भारत के खिलाफ आवश्यकतानुसार तेज नहीं थे" और "आज सूरत अलग होनी चाहिये।" कालडास की बातें उनकी टीम के खेल में देखने को मिलीं और स्पेन ने पहले ही क्वार्टर में 12 बार वेल्स के अर्द्ध में जगह बनायी।पहले क्वार्टर में सफलता न मिलने के बावजूद स्पेन ने अपनी ऊर्जा कम नहीं होने दी। नतीजतन, रेने...
एक्सलसन, यामागूची ने जीता मलेशिया ओपन

एक्सलसन, यामागूची ने जीता मलेशिया ओपन

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
कुआला लंपुर (वार्ता). दो बार के विश्व चैंपियन और गत ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सलसन ने रविवार को मलेशिया ओपन के पुरुष एकल फाइनल में जापान के कोडाई नाराओका को 2-0 से हराकर लगातार दूसरी बार यह टूनार्मेंट जीत लिया।डेनमार्क के एक्सलसन ने सिर्फ 40 मिनट चले फाइनल में नाराओका को 21-6, 21-15 के सीधे गेमों में हराकर खिताब अपने नाम किया।विश्व रैंकिंग के नंबर एक खिलाड़ी एक्सलसन के सामने नंबर सात नाराओका फीके नजर आये। गत चैंपियन एक्सलसन ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाते हुए पहले गेम में ब्रेक तक 11-5 की बढ़त बना ली। ब्रेक के बाद एक्सलसन ने नाराओका को पॉइंट बनाने का सिर्फ एक मौका दिया और 21-6 से गेम जीत लिया।दूसरे गेम में जापानी खिलाड़ी ने थोड़ा अनुशासन दिखाया, हालांकि यह डेनमार्क के चैंपियन का विजय रथ रोकने के लिये काफी नहीं था। नाराओका ने पहले तो एक्सलसन की बढ़त को 12-14 पर रोके रखा, लेकिन इसके बाद एक्सलसन न...

क्रिकेट खिलाड़ियों की निखरेगी प्रतिभा

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज में क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन स्थित बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज में शनिवार को बेबी हैप्पी क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन राजस्थान राज्य जूडो संघ कोषाध्यक्ष तरुण विजय व सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई की ओर से किया गया। इस मौके पर भटनेर किंग्स क्लब संरक्षक आशीष विजय, अध्यक्ष कुलभूषण जिन्दल, प्रवक्ता एडवोकेट रोहित अग्रवाल, युवा अध्यक्ष आशीष गौतम सहित कई खेलप्रेमी मौजूद रहे। इस एकेडमी में एनआईएस कोच श्वेता बिश्नोई व दीपक बिश्नोई अंडर 14 खिलाड़ियों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाकर प्रशिक्षित करेंगी। खिलाड़ी सुबह-शाम प्रेक्टिस कर पाएंगे। एकेडमी के उद्घाटन मौके पर राज्य जूडो संघ कोषाध्यक्ष तरुण विजय ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। पीआरओ सुरेश बिश्नोई ने कहा कि जिले में क्रिकेट एकेडमी की काफी आवश्यकता थी। उम्मीद ...
संघर्ष के बावजूद चिली की हार

संघर्ष के बावजूद चिली की हार

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
राउरकेला (वार्ता). न्यूजीलैंड ने सैम हीहा के दो गोलों की बदौलत शनिवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के पूल-सी मुकाबले में चिली को 3-1 से हराकर अपने अभियान की शुरूआत की।बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में सैम लेन (10वां) और सैम हीहा (12वां, 19वां मिनट) ने न्यूजीलैंड के लिये गोल किये। चिली ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए गेंद को अपने कब्जे में रखा, हालांकि इग्नासियो कोंट्रार्डो (50वां मिनट) के अलावा कोई भी उनके लिये गोल नहीं कर सका।अपना पहला विश्व कप खेल रही चिली की शुरूआत किसी बुरे सपने जैसी रही। न्यूजीलैंड ने उनके कमजोर रक्षण पर पहले मिनट से ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। न्यूजीलैंड के पहले हमले को रोकने में चिली कामयाब रही, लेकिन लेन ने 10वें मिनट में गोल करके ब्लैक स्टिक्स को बढ़त दिला दी।चिली की समस्याएं यहां भी खत्म नहीं हुईं और हीहा ने दो मिनट बाद फ...
पृथ्वी शॉ का रणजी में पहला तिहरा शतक:इस फॉर्मेट में किसी ओपनर का सबसे बड़ा स्कोर, 400 रन से चूक गए

पृथ्वी शॉ का रणजी में पहला तिहरा शतक:इस फॉर्मेट में किसी ओपनर का सबसे बड़ा स्कोर, 400 रन से चूक गए

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
गुवाहाटी. मुंबई के पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी करियर में अपना पहला तिहरा शतक जड़ा। उन्होंने 383 बॉल पर 379 रन की पारी खेली। यह रणजी ट्रॉफी इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पारी है। उनसे पहले 1948-49 के सीजन में बीबी निंबालकर ने महाराष्ट्र के लिए 443 रन की नॉटआउट पारी खेली थी। पृथ्वी का स्कोर रणजी ट्रॉफी में किसी ओपनर का सबसे बड़ा स्कोर भी है। उन्होंने त्रिपुरा के समित गोहेल का रिकॉर्ड तोड़ा। गोहेल ने 2016 में 359 रन की नाबाद पारी खेली थी। 326 गेंदों में जड़ा तिहरा शतक, सिर्फ 4 छक्के लगाएमुंबई और असम के बीच गुवाहाटी में रणजी ट्रॉफी के राउंड-5 का मैच खेला जा रहा है। पहले दिन मंगलवार को मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 2 विकेट पर 397 रन बनाए। पृथ्वी तब 240 के स्कोर पर नाबाद थे। बुधवार को पहले सेशन में ही उन्होंने 326 गेंदों पर अपना तिहरा शतक पूरा किया। वह 379 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 4...
वनडे रैंकिंग…छठे स्थान पर आए कोहली:सूर्या टी-20 में 908 रेटिंग पॉइंट हासिल करने वाले पहले भारतीय बने

वनडे रैंकिंग…छठे स्थान पर आए कोहली:सूर्या टी-20 में 908 रेटिंग पॉइंट हासिल करने वाले पहले भारतीय बने

स्पोर्ट्स
भारत-श्रीलंका पहले वनडे में शतक जमाने वाले विराट कोहली को वनडे रैंकिंग में फायदा हुआ है। जबकि सूर्या कुमार यादव टी-20 में नंबर-1 पर बरकरार हैं। वे बैटर रैंकिंग में सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट हासिल करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनके 908 रेटिंग पॉइंट हो गए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी की। इसके अनुसार, विराट कोहली 2 स्थान के उछाल के साथ छठे नंबर पर आ गए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी एक रैंक का फायदा हुआ वह 715 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम 891 पॉइंट्स के साथ टॉप वनडे बैटर हैं। विराट श्रीलंका के खिलाफ बनाए थे 113 रनविराट कोहली ने एक दिन पहले मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ 113 रनों की शतकीय पारी खेली थी। वनडे की बॉलर रैंकिंग में कोई भी भारतीय टॉप-10 में शामिल नहीं है। श्रीलंका के खिलाफ 2 विकेट लेने व...
तीसरे टी-20 के दौरान मैदान में घुसा युवक:उमरान मलिक के पैर पकड़े, श्रीलंकाई खिलाड़ी ने कब्जे में किया

तीसरे टी-20 के दौरान मैदान में घुसा युवक:उमरान मलिक के पैर पकड़े, श्रीलंकाई खिलाड़ी ने कब्जे में किया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
राजकोट. भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए तीसरे टी-20 मैच के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी चूक हुई थी। राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में इस मैच के खत्म होते ही एक युवक सुरक्षाकर्मियों को चकमा देते हुए मैदान में घुस गया। उस समय श्रीलंका और भारतीय टीम के खिलाड़ी मैदान पर ही थे। ऐसे में सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और युवक को पकड़ कर मैदान से बाहर किया। उमरान मलिक के पैरों पर गिर पड़ायुवक गुलाटी मारते हुए टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पास जा पहुंचा। युवक ने मैदान में मौजूद उमरान मलिक के पैरों को पकड़ लिया। उसके बाद वह मैदान में दौड़ने लगा। सुरक्षाकर्मियों को उसे पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि इसी दौरान श्रीलंका के एक खिलाड़ी ने उसे पकड़ लिया और बाउंसर के हवाले कर दिया। पहला मौका नहीं जब ग्राउंड में घुसा कोई फैनयह पहला मौका नहीं है, जब कोई फैन ग्राउ...
मेरी बैटिंग देखकर तो खेलना नहीं शुरू किया होगा:कोच द्रविड़ ने सवाल किया तो हंस पड़े सूर्या, बोले- आपको काफी देखा है

मेरी बैटिंग देखकर तो खेलना नहीं शुरू किया होगा:कोच द्रविड़ ने सवाल किया तो हंस पड़े सूर्या, बोले- आपको काफी देखा है

स्पोर्ट्स
मुंबई. श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में खेले गए आखिरी सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंदों पर 112 रन की पारी खेली। सूर्या की इस पारी के मुरीद कोच राहुल द्रविड़ भी हो गए। मैच के बाद द्रविड़ ने BCCI टीवी के लिए सूर्यकुमार का इंटरव्यू लिया। द्रविड़ ने जब सूर्या से पूछा कि बचपन में आपने मेरी बैटिंग देखकर तो प्रैक्टिस नहीं की होगी? इस पर सूर्या ने हंसते हुए जवाब दिया- ऐसा नहीं है। ...
सानिया मिर्जा ने संन्यास का ऐलान किया:अगले महीने दुबई में आखिरी टूर्नामेंट खेलेंगी, अब तक 6 ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं

सानिया मिर्जा ने संन्यास का ऐलान किया:अगले महीने दुबई में आखिरी टूर्नामेंट खेलेंगी, अब तक 6 ग्रैंड स्लैम जीत चुकी हैं

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
6 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सानिया मिर्जा ने शनिवार को टेनिस से संन्यास का ऐलान किया। 36 साल की मिर्जा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि दुबई का WTA 1000 इवेंट उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। सानिया ने 3 बार विमेंस डबल्स का ग्रैंड स्लैम और तीन बार मिक्स डबल्स का खिताब जीता। वे इस महीने ऑस्ट्रेलिया ओपन के डबल्स में खेलेंगी। सानिया ने पिछले साल भी संन्यास की घोषणा की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया। टेनिस वेबसाइट wtatennis.com को दिए इंटरव्यू में सानिया ने संन्यास का फैसला वापस लेने पर कहा- 'मैं नहीं चाहती थी कि मैं चोट की वजह से टेनिस से दूर हूं। इसलिए मैनें संन्यास के फैसले को आगे बढ़ा दिया और दोबारा ट्रेनिंग शुरू की। ऑस्ट्रेलियन ओपन में बोपन्ना के साथ खेलती नजर आएंगीसानिया ऑस्ट्रेलिया ओपन में खेलती नजर आएंगी। मिर्जा ने इसी महीने होने जा रहे साल के पहले ग्रैंड स्लैम की ...
CWG मेडलिस्ट वेटलिफ्टर संजीता चानू डोप टेस्ट में फेल:नाडा ने बैन किया…टेस्ट में प्रतिबंधित दवाएं मिलीं, नेशनल गेम्स के दौरान दिए थे सैंपल

CWG मेडलिस्ट वेटलिफ्टर संजीता चानू डोप टेस्ट में फेल:नाडा ने बैन किया…टेस्ट में प्रतिबंधित दवाएं मिलीं, नेशनल गेम्स के दौरान दिए थे सैंपल

स्पोर्ट्स
दिल्ली. 2 बार की कॉमनवेल्थ गेम्स की मेडलिस्ट वेटलिफ्टर खुमुकचम संजीता चानू डोप टेस्ट में फेल हो गई है। उनके सैंपल में एनाबोलिक स्टेरॉयड ड्रोस्टानोलोन लेने की दोषी पाई गई हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चानू से पिछले साल नेशनल गेम्स का मेडल छीन लिया गया है। नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) ने फिलहाल किसी भी इवेंट में उनके खेलने पर बैन कर दिया है। यह बैन सैंपल लेने के दिन से लागू होगा। गांधीनगर में सिंतबर-अक्टूबर में आयोजित नेशनल गेम्स के दौरान डोप टेस्ट के लिए मणिपुर की संजीता का सैंपल लिया गया था। उनके सैंपल में प्रतिबंधित डोस्टानोलोन मिले थे। चानू ने महिलाओं की 49 KG वेट कैटेगिरी में सिल्वर जीता था, जबकि टोक्यो ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने गोल्ड जीता था। संजीता के मामले की सुनवाई NADA की डिस्पलनरी पैनल करेगा और दोषी पाए जाने पर उन पर 4 साल का प्रतिबंध लग सकता है। ...