Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में रोहित-विराट नहीं खेलेंगे:BCCI अधिकारी बोले- दोनों के नामों पर नहीं किया जाएगा विचार

न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज में रोहित-विराट नहीं खेलेंगे:BCCI अधिकारी बोले- दोनों के नामों पर नहीं किया जाएगा विचार

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
मुंबई. न्यूजीलैंड के साथ घरेलू सीरीज के दौरान टी-20 के कप्तान हार्दिक पंड्या हो सकते हैं, वहीं विराट और रोहित इस टीम का हिस्सा नहीं होंगे। हालांकि न्यूजीलैंड के साथ 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की घरेलू सीरीज के लिए टीम की घोषणा अभी नहीं की गई है। इस टीम की घोषणा नई सिलेक्शन कमेटी करेगी। न्यूजीलैंड के साथ पहले 3 वनडे मैचों की सीरीज 18 जनवरी से शुरू होगी। उसके बाद 27 जनवरी से टी-20 सीरीज खेली जाएगी। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो टी-20 सीरीज से सीनियर्स खिलाड़ी विराट और रोहित शर्मा को आराम दिया जा सकता है। स्पोर्ट्स की एक वेबसाइट से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक अधिकारी ने बातचीत में कहा कि न्यूजीलैंड के साथ घरेलू सीरीज के दौरान 3 टी-20 मैचों की सीरीज के लिए रोहित और विराट के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और आर अश्विन जैसे सीनियर्स खिलाड़ी टी-20 के प्लान से पह...
लंदन में हो सकती है पंत के लिगामेंट की सर्जरी:वनडे वर्ल्ड कप से भी हो सकते हैं बाहर, मुंबई में चल रहा है इलाज

लंदन में हो सकती है पंत के लिगामेंट की सर्जरी:वनडे वर्ल्ड कप से भी हो सकते हैं बाहर, मुंबई में चल रहा है इलाज

स्पोर्ट्स
मुंबई. कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का लिगामेंट सर्जरी लंदन में हो सकता है। बुधवार को ही उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल से उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एयरलिफ्ट किया गया था, ताकि उनका सही से इलाज हो सके। BCCI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंत जैसे ही घावों से उबरते हैं तो डॉक्टर उनकी लिगामेंट सर्जरी को लेकर फैसला करेंगे। हम उनकी वापसी के बारे में तब बात करेंगे, जब वे 100 फीसदी ठीक हो जाएंगे। पंत टेस्ट चैम्पियनशिप, आईपीएल सहित सात बड़े टूर्नामेंट को मिस करेंगे। वे जनवरी-फरवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज, मार्च-अप्रैल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज, अप्रैल-मई में आईपीएल, जून में टेस्ट चैम्पियनशिप (भारत क्वालिफाई करता है तो), जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे के अलावा सितंबर में एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप में नहीं दिखे...
शकील का शतक, पटेल-सोढ़ी ने करवाई न्यूजीलैंड की वापसी

शकील का शतक, पटेल-सोढ़ी ने करवाई न्यूजीलैंड की वापसी

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
कराची (वार्ता)। पाकिस्तान ने सऊद शकील (124 नाबाद) के शतक और सरफराज अहमद (78) के साथ उनकी विशाल साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन 407 रन बना लिये। पाकिस्तान हालांकि अब भी 42 रन से पीछे है और उन्होंने नौ विकेट गंवा दिये हैं।पाकिस्तान ने दिन की शुरूआत 154/3 के स्कोर से की, जबकि अच्छी लय में दिख रहे इमाम-उल-हक अपने शतक से चूक गये। इमाम ने 165 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 83 रन बनाये।शकील और सरफराज ने इसके बाद मोर्चा संंभाल लिया और पांचवें विकेट के लिये 150 रन जोड़े। सरफराज ने 109 गेंदों पर 10 चौकों के साथ 78 रन बनाये, हालांकि डैरिल मिचेल की गेंद पर टॉम ब्लंडेल की शानदार स्टंपिंग ने उन्हें इस पारी को शतक में बदलने से रोक दिया। शकील ने अपना शतक पूरा करने के बाद आगा सलमान (41) के साथ भी 53 रन जोड़े।तीसरा सत्र समाप्त होने से कुछ देर पहले तक पाकिस्तान मजबूत स्...
संतोष ट्रॉफी के अंतिम चरण में पहुंची दिल्ली

संतोष ट्रॉफी के अंतिम चरण में पहुंची दिल्ली

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नयी दिल्ली (वार्ता)। दिल्ली ने गौरव रावत के गोल की बदौलत शनिवार को 76वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप (संतोष ट्रॉफी) में कर्नाटक को 1-0 से हराकर टूनार्मेंट के अंतिम चरण में जगह बना ली।डॉ. अम्बेडकर स्टेडियम पर खेले गये करो या मरो मुकाबले में जीत हासिल करके मेजबान दिल्ली ग्रुप-1 में शीर्ष स्थान पर चली गयी।दूसरी ओर, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर खेले गये मुकाबलों में त्रिपुरा ने लद्दाख को 2-1 से हराकर जीत का स्वाद चखा जबकि गुजरात ने उत्तराखंड को 3-1 से पराजित किया।दिल्ली ने भले ही पहले चरण के आखिरी मुकाबले में अपना दबदबा रखा, लेकिन कर्नाटक के गोलकीपर सत्यजीत बोदोर्लोई के शानदार बचावों के चलते दिल्ली को निर्णायक गोल के लिये लंबा इंतजार करना पड़ा।दिल्ली की फॉरवर्ड लाइन जयदीप, अजय रावत और रविराज ने कई मौके बनाये लेकिन हर बार कर्नाटक के गोलकीपर सत्यजीत दीवार बनकर सामने आये। कर्नाटक ने कुछ एक अवसरों पर...
साल के सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी पुरस्कार के लिये सूर्यकुमार का नाम

साल के सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी पुरस्कार के लिये सूर्यकुमार का नाम

स्पोर्ट्स
दुबई (वार्ता)। भारतीय मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को साल के सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ी के पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।आईसीसी ने बताया कि सूर्यकुमार के अलावा जिÞम्बाब्वे के हरफनमौला सिकंदर रजा, इंग्लैंड के हरफनमौला सैम करेन और पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को भी इस पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया है।भारत के लिये पिछले साल पदार्पण करने वाले सूर्यकुमार ने 2022 में अपनी 360 डिग्री बल्लेबाजी से सबका मन मोह लिया। दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ने इस साल 31 मैच खेलकर 187.43 के स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाये। वह एक साल में 1000 से ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।सूर्यकुमार ने 2022 में 68 छक्के जड़कर टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक साल में सर्वाधिक छक्के मारने का रिजवान (42) ...
आस्ट्रेलिया ने 17 साल बाद घरेलू सरजमीन पर प्रोटियाज को पछाड़ा

आस्ट्रेलिया ने 17 साल बाद घरेलू सरजमीन पर प्रोटियाज को पछाड़ा

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
मेलबर्न (वार्ता)। आस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर (200 नाबाद) के दोहरे शतक और एलेक्स कैरी (111) के शतक के बाद गेंदबाजों के उमदा प्रदर्शन से गुरुवार को दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को पारी और 182 रन से रौंद दिया।दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 189 रन बनाये, जबकि आस्ट्रेलिया ने 575/8 के स्कोर पर पारी घोषित की। दक्षिण अफ्रीका 386 रनों से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में चौथे दिन 204 रन पर ढेर हो गयी।आस्ट्रेलिया ने 17 साल बाद दक्षिण अफ्रीका को घरेलू टेस्ट सीरीज में हराते हुए तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। सीरीज का तीसरा मुकाबला चार जनवरी से सिडनी में खेला जायेगा।दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरूआत 15/1 के स्कोर से की। प्रोटियाज को आस्ट्रेलिया की बढ़त कम करने के लिये बड़ी साझेदारियों की जरूरत थी लेकिन टेम्बा बावुमा (65) के अलावा कोई बल्लेबाज विकेट पर समय नहीं बिता सका।उंगली में चोट से...
पानीपत के राघव का IPL में सिलेक्शन:पिता ने कहा- हाथ में बॉल पकड़कर सोता था, शेन वॉर्न-राशिद खान आइडल

पानीपत के राघव का IPL में सिलेक्शन:पिता ने कहा- हाथ में बॉल पकड़कर सोता था, शेन वॉर्न-राशिद खान आइडल

स्पोर्ट्स
पानीपत. हरियाणा के पानीपत शहर की गीता कॉलोनी के रहने वाले 21 वर्षीय राघव गोयल का IPL में चयन हुआ है। राघव को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइज 20 लाख रुपए में खरीदा है। वह पानीपत के इतिहास में IPL में जाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। शुक्रवार को हुई बोली के दौरान राघव को शाम 6 बजे खरीदा गया है। जिसके बाद से ही घर पर ढोल बजने शुरू हो गए हैं। IPL में दूंगा बेस्ट, ताकि इंडिया में हो सलेक्शनबातचीत के दौरान राघव गोयल ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है कि उनका चयन हो गया है। बचपन से उनका गोल था कि वे IPL खेले। आखिरकार अब वह सपना साकार होता नजर आ रहा है। राघव ने कहा कि IPL में वे अपना 'द बेस्ट' देंगे। क्योंकि यहां के बाद उनका अगला सपना इंडिया के लिए खेलना है। यूं हुआ सलेक्शनराघव ने कहा कि सबसे पहले स्टेट के मैच हुए थे। जिनमें सिलेक्टर आए हुए थे। वहां मेरी गेंदबाजी देखने के बाद सिलेक्टरों न...
भारत-बांग्लादेश दूसरा टेस्ट:टीम इंडिया की पहली पारी 314 पर सिमटी, 87 रनों की बढ़त

भारत-बांग्लादेश दूसरा टेस्ट:टीम इंडिया की पहली पारी 314 पर सिमटी, 87 रनों की बढ़त

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मीरपुर. मीरपुर टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को टीम इंडिया ने बांग्लादेश पर पहली पारी में 87 रनों की बढ़त हासिल की है। जवाब में बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट के 6 रन बना डाले हैं। नजमुल हसन शान्तो और जाकिर हुसैन क्रीज पर हैं। पहली पारी में बांग्लादेश के 227 रनों के जवाब में भारत ने 314 रन पर सभी विकेट गंवा दिए। उसकी ओर से ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 93 रन बनाए। जबकि श्रेयस अय्यर ने 87 रनों की पारी खेली। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 159 रन जोड़े। इससे पहले टीम ने 94 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। पंत-अय्यर के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने 24-24 रन जोड़े। जबकि शुभमन गिल ने 20 और कप्तान केएल राहुल 10 रन बनाए। मो. सिराज 7 रन बनाकर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। जबकि जयदेव उनादकट 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। बांग्लादेश की ओर से कप्तान शाक...
IPL मिनी ऑक्शन:IPL नीलामी के इतिहास में 2 रिकॉर्ड; सबसे महंगे बिके सैम करन, पूरन सबसे कीमती विकेटकीपर

IPL मिनी ऑक्शन:IPL नीलामी के इतिहास में 2 रिकॉर्ड; सबसे महंगे बिके सैम करन, पूरन सबसे कीमती विकेटकीपर

स्पोर्ट्स
कोच्चि. इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोच्चि में चल रहे IPL मिनी ऑक्शन में 24 साल के करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए देकर खरीदा। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़ थी यानी 9 गुना से ज्यादा कीमत मिली। पहले वे चेन्नई की टीम में थे। IPL नीलामी इतिहास में एक और रिकॉर्ड बना। विकेटकीपर के तौर पर अब तक सबसे महंगे बिकने वाले वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन हैैं। उन्हें 16 करोड़ में हैदराबाद ने खरीदा। इससे पहले सबसे ज्यादा कीमत पाने वाले विकेटकीपर मुंबई के ईशान किशन (15.25 करोड़) थे। बॉलिंग ऑलराउंडर्स पर सबसे ज्यादा बोली लगी। 30 मिनट में इन ऑलराउंडर्स ने 59 करोड़ बटोर लिए। IPL की 10 टीमों के पास 206.5 करोड़ रुपए हैं। इसमें से अब तक 10 प्लेयर्स पर 83 करोड़ खर्च हो चुके हैं। 87 प्लेयर्स खरीदे जाने हैं और 405 प्लेयर...
रोहित से टी20- वनडे की कप्तानी छीनी जा सकती है:हार्दिक होंगे नए कप्तान; बोर्ड ने बातचीत की, लेकिन पंड्या ने समय मांगा

रोहित से टी20- वनडे की कप्तानी छीनी जा सकती है:हार्दिक होंगे नए कप्तान; बोर्ड ने बातचीत की, लेकिन पंड्या ने समय मांगा

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुंबई. रोहित शर्मा को वनडे और टी-20 की कप्तानी से हटाया जा सकता है। हार्दिक पंड्या उनकी जगह लेंगे। BCCI इस पर विचार कर रहा है और जल्द इसका ऐलान हो सकता है। ANI ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि बोर्ड ने इसे मामले में पंड्या से बातचीत की है, लेकिन उन्होंने अभी पर कोई जवाब नहीं दिया है। फैसला लेने के लिए समय मांगा है। पहले समझते हैं बोर्ड ने पंड्या को क्यों चुनाहार्दिक ने IPL में पहली बार कप्तानी करते हुए नई टीम गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया था। उन्होंने 15 मैचों में 44.27 की औसत से 487 रन बनाए। यही नहीं उन्होंने अपनी पारी में 4 अर्धशतक भी लगाए। साथ ही 8 विकेट लिए। उधर, टी-20 में उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड और आयरलैंड में टी-20 सीरीज जीती थी। पहला: रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप और एशिया कप में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर...