Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

कुलदीप यादव को किस गलती की सजा मिली:पहले टेस्ट में मैन ऑफ द मैच थे, दूसरे से बाहर कर दिया

कुलदीप यादव को किस गलती की सजा मिली:पहले टेस्ट में मैन ऑफ द मैच थे, दूसरे से बाहर कर दिया

स्पोर्ट्स
मीरपुर. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए जब भारत की प्लेइंग-11 घोषित हुई तो फैंस से लेकर एक्सपर्ट तक सब हैरान रह गए। इसमें कुलदीप यादव का नाम शामिल नहीं था। कुलदीप ने पहले टेस्ट में 8 विकेट लिए थे और 40 रन की उपयोगी पारी खेली थी। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। कप्तान केएल राहुल ने कुलदीप को बाहर करने के पीछे क्या लॉजिक दिया। क्या लॉजिक में कोई दम है भी या नहीं। पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा और अंजुम चोपड़ा क्या कहते हैं। कप्तान का लॉजिक- पेसर चाहिए, इसलिए कुलदीप की जगह उनादकटचोटिल रोहित शर्मा की गैरहाजिरी में केएल राहुल इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। दूसरे टेस्ट के टॉस के वक्त उन्होंने कहा कि यह पिच फास्ट बॉलर्स के लिए ज्यादा मददगार दिख रही है। इसलिए तीन फास्ट बॉलर्स को शामिल करने का फैसला किया गया। इस स्थिति में कुलदीप की प्लेइंग-1...
महज 34 रन का टारगेट चेज करने में छूटे आस्ट्रेलिया के पसीने

महज 34 रन का टारगेट चेज करने में छूटे आस्ट्रेलिया के पसीने

स्पोर्ट्स
कगिसो रबाडा ने चटकाए 4 विकेटनई दिल्ली. आस्ट्रेलिया की टीम को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी सरजमीं पर जीत जरूर मिली, लेकिन महज 34 रन के टारगेट को चेज करने में आस्ट्रेलिया के पसीने छूट गए। मेजबान कंगारू टीम ने मैच के दूसरे दिन ही जीत दर्ज कर ली, लेकिन 34 रन का टारगेट चेज करते हुए आॅस्ट्रेलिया को एक के बाद एक चार झटके कगिसो रबाडा ने दिए।आॅस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मुकाबला महज दो दिन में समाप्त हो गया। ब्रिस्बेन के गाबा में खेले गए इस मैच में आॅस्ट्रेलिया को 6 विकेट से जीत जरूर मिली, लेकिन मेजबान टीम इस बात को सोचेगी जरूर कि साउथ अफ्रीका की टीम का पेस अटैक काफी मजबूत है, जिसकी अगुवाई कगिसो रबाडा कर रहे हैं।इस मुकाबले की बात करें तो आॅस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी ...
भारत ने बंगलादेश को 188 रन से रौंदा

भारत ने बंगलादेश को 188 रन से रौंदा

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
चटगांव (वार्ता). भारत ने कुलदीप यादव (आठ विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से बंगलादेश को पहले टेस्ट में रविवार को 188 रन से रौंद दिया।भारत ने बंगलादेश को 513 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में बंगलादेश पांचवें दिन 324 रन पर आॅलआउट हो गयी।बंगलादेश ने दिन की शुरूआत 272/6 के स्कोर से की और भारत को बचे हुए चार विकेट लेने में सिर्फ 50 मिनट लगे। चौथे दिन नाबाद लौटे मेहदी हसन मिराज ने मोहम्मद सिराज को चौका लगाकर दिन की शुरूआत की लेकिन दो ओवर बाद सिराज का शिकार हो गये।मिराज का विकेट गिरने के बाद भी कप्तान शाकिब अल-हसन ने आक्रामक खेल जारी रखा, हालांकि पुछल्ले बल्लेबाज विकेट पर समय नहीं बिता सके। शाकिब ने कुलदीप यादव की गेंद पर आउट होने से पहले 108 गेंदें खेलकर छह चौकों और छह छक्कों की बदौलत 84 रन बनाये, जबकि ताइजुल इस्लाम, इबादत हुसैन और खालिद अहमद आपस में सिर्फ 21 गेंदें ही खेल सके...
भारत ने बांग्लादेश को हराकर रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता नेत्रहीन टी20 विश्व कप

भारत ने बांग्लादेश को हराकर रचा इतिहास, लगातार तीसरी बार जीता नेत्रहीन टी20 विश्व कप

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली। तीसरे नेत्रहीन टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 120 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। बेंगलुरु में खेल गए ने पहले बैटिंग करते हुए 277 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश तीन विकेट 157 रन ही बना सका। नेत्रहीन टी20 विश्व कप का फाइनल मैच भारत और बांग्लादेश के बीच बेंगलुरु में खेला गया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 277 रन का स्कोर बनाया। ओपनर सुनील रमेश ने 63 गेंद पर नाबाद 136 रन और कप्तान एके रेड्डी ने 50 गेंद पर नाबाद 100 रन की पारी खेली। बांग्लादेश के सलमान ने दो विकेट हासिल किए। टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने नहीं लिया हिस्सा 278 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश तीन विकेट के नुकसान पर 157 रन ही बना सका। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया था। वहीं बा...
यूपी के खिलाफ बंगाल छह विकेट से जीता

यूपी के खिलाफ बंगाल छह विकेट से जीता

स्पोर्ट्स
कोलकाता (वार्ता). चोटिल अनुष्टप मजूमदार (83) और कप्तान मनोज तिवारी (60 नाबाद) के बीच 97 रन की साझेदारी की बदौलत बंगाल ने रणजी ट्राफी एलीट ग्रुप ए मुकाबले में उत्तर प्रदेश को छह विकेट से हरा कर छह अंक अर्जित किये।ईडन गार्डेन पर अनुष्टप ने पहले कौशिक घोष (69) के साथ टीम के लिये 95 रन जोड़े जबकि बाद में कप्तान मनोज तिवारी के साथ शानदार 97 रन की भागीदारी निभा कर अपनी टीम के लिये जीत का मार्ग प्रशस्त किया। रिंकू सिंह की गेंद पर अक्शदीप नाथ के हाथों आउट होने से पहले अनुष्टप 170 गेंद खेल कर दस चौके लगा चुके थे। यूपी की ओर से शिवम मावी ने दो विकेट चटकाये जबकि रिंकू और अंकित राजपूत के खाते में एक एक विकेट आया।इससे पहले उत्तर प्रदेश के पहले पारी में 198 रन के जवाब में बंगाल की पहली पारी 169 रन पर सिमट गयी थी। 29 रन की लीड के साथ यूपी ने दूसरी पारी में 227 रन बनाये और बंगाल को जीत के लिये 257 रन का लक...
आंकड़ों में अर्जेंटीना का पलड़ा भारी

आंकड़ों में अर्जेंटीना का पलड़ा भारी

स्पोर्ट्स
दोहा (वार्ता). फीफा विश्वकप 2022 के रविवार को होने वाले खिताबी मुकाबले के लिये अर्जेंटीना और फ्रांस की टीमे कमर कस चुकी हैं। आंकड़ों पर नजर डाले तो अजेर्टीना का पलड़ा भारी दिखता है मगर बड़े उलटफेर का गवाह बन चुका मौजूदा विश्वकप का फाइनल रोमांच से भरपूर होना तय है।अर्जेंटीना और फ्रांस इससे पहले आधिकारिक मैचों में 12 बार भिड़ चुके हैं, जिसमें अर्जेंटीना ने छह जीते और तीन हारे हैं। दोनो टीमों के बीच आखिरी मुकाबला रूस में 2018 विश्व कप के प्री क्वार्टर फाइनल में हुआ था जिसमें फ्रांस ने 4-3 से जीत हासिल की थी।दोनो टीमो के बीच पहली आधिकारिक भिड़ंत 15 जुलाई 1930 को विश्व कप में हुयी थी जिसमें अर्जेंटीना को एक गोल से जीत मिली थी। इसके बाद 1971,1974,1978 विश्वकप,2007 और 2009 में भी अर्जेंटीना ने फ्रांस के खिलाफ हुये मैचों में जीत हासिल की थी वहीं फ्रांस ने आठ जनवरी 1971 और 26 मार्च 1986 को अर्जेंटीना को...
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आस्ट्रेलिया ने की टीम की घोषणा

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आस्ट्रेलिया ने की टीम की घोषणा

स्पोर्ट्स
ब्रिसबेन (वार्ता). आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शनिवार से ब्रिसबेन में शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए अंतिम एकादश की घोषणा कर दी है।मांसपेशियों के खिंचाव के कारण टीम से बाहर हुये पेट कमिंस ने चोट से उबरने के बाद टीम की कमान फिर से अपने हाथ में ले ली है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पर्थ में खेले गये पहले टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज को चोट लगी थी जिसके बाद वह दूसरा टेस्ट नहीं खेल सके थे। उनके स्थान पर स्टीव स्मिथ ने दूसरे टेस्ट में टीम का नेतृत्व किया था।वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करने वाले माइकल नीसर को कमिंस के आने के बाद अंतिम एकादश से बाहर होना पड़ा है वहीं स्कॉट बोलैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में जगह दी गयी है। इसके अलावा डेविड वॉर्नर, मार्नस लैबुशेन, ट्रैविस हेड और कैमरन ग्रीन को भी टीम में शामिल किया गया है।टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस...
पुजारा-गिल के शतक, भारत ने बांग्लादेश को दिया 513 का लक्ष्य

पुजारा-गिल के शतक, भारत ने बांग्लादेश को दिया 513 का लक्ष्य

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
चटगांव (वार्ता). गेंदबाजों के कातिलाना प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश की पहली पारी को महज 150 रनों पर समेटने के बाद भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को दूसरी पारी में दो विकेट पर 258 रन बना कर मेजबान टीम को जीत के लिये 513 रन का लक्ष्य दिया।भारत ने पहली पारी में 404 रन बनाये थे। इस लिहाज से उसने मेजबान टीम के खिलाफ 254 रन की लीड हासिल की। दूसरी पारी में 258 को मिला कर भारत के पास कुल लीड 512 रन की हो गयी है। जवाब में बांग्लादेश ने दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने के समय बगैर विकेट खोये 42 रन बना लिये थे। बांग्लादेश को जीत के लिये अभी भी 471 रन बनाने है जबकि भारत का लक्ष्य बांग्लादेश के दस विकेट होंगे। दोनो ही टीमो के पास अगले दो दिन का भरपूर समय है, इससे मैच का नतीजा निकलना लगभग तय है।आज के खेल का मुख्य आकर्षण पंजाब के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का पहला टेस्ट ...
ये भूल जाओ तुम सचिन तेंदुलकर के बेटे हो:अर्जुन को युवराज के पिता ने ट्रेनिंग दी, बोले- वो क्रिस गेल जैसा बल्लेबाज बनेगा

ये भूल जाओ तुम सचिन तेंदुलकर के बेटे हो:अर्जुन को युवराज के पिता ने ट्रेनिंग दी, बोले- वो क्रिस गेल जैसा बल्लेबाज बनेगा

स्पोर्ट्स
दिल्ली. अर्जुन तेंदुलकर... सचिन तेंदुलकर के बेटे। 9 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे हैं। छोटी-मोटी उपलब्धियां मिल रही थीं, पर डंका बजा 14 दिसंबर 2022 को। जब अर्जुन ने रणजी के डेब्यू मैच में शतक लगाया। ठीक वैसे ही, जैसे पिता सचिन ने 34 साल पहले लगाया था। सचिन ने भी 1988 में डेब्यू पर सेंचुरी मारी थी। महीना भी दिसंबर था। अर्जुन की इस कामयाबी के पीछे पिता सचिन का अनुभव ही नहीं, कई लोगों की मेहनत है। उनमें से एक हैं देश को युवराज जैसा क्रिकेटर देने वाले योगराज सिंह। युवी के पिता ने रणजी से पहले अर्जुन को ट्रेनिंग दी। उनसे कहा था- भूल जाओ कि तुम्हारे पिता सचिन तेंदुलकर हैं। तुम्हें अपने आपको उभारना है। सचिन ने युवी को बहुत संभाला, मेरा भी फर्ज था कि अर्जुन की मदद करूंयुवराज सचिन के छोटे भाई की तरह हैं। सचिन ने युवी की बहुत केयर की। मेरा दायित्व है, कि मैं अर्जुन को मदद करूं। गोवा की टीम चं...
मेसी-अल्वारेज की जोड़ी ने अर्जेंटीना को फाइनल में पहुंचाया

मेसी-अल्वारेज की जोड़ी ने अर्जेंटीना को फाइनल में पहुंचाया

स्पोर्ट्स
लुसैल (वार्ता)। अर्जेंटीना ने लियोनेल मेसी और जूलियन अल्वारेज की करिश्माई जोड़ी के दम पर फीफा विश्व कप के सेमीफाइनल में क्रोएशिया को हराकर फाइनल में जगह बना ली है।लुसैल स्टेडियम पर मंगलवार को खेले गये सेमीफाइनल में मेसी ने 34वें मिनट में अर्जेंटीना का पहला गोल दागा, जबकि अल्वारेज ने 39वें, 69वें मिनट में दो गोल करके अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।विश्व कप 2018 की उपविजेता के खिलाफ अर्जेंटीना खिलाड़ी मैसी ने आक्रामक शुरूआत की और आधे घंटे में पेनल्टी मारने का मौका मिला। अर्जेंटीना के कप्तान और बड़े मौके के खिलाड़ी मेसी ने पूरी क्षमता के साथ फुटबॉल को गोलपोस्ट की दाहिनी तरफ दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।लुका मॉड्रिच की टीम इस गोल के बाद संभल भी नहीं सकी थी कि अल्वारेज पिच के बीच से बॉल को ड्रिबल करते हुए क्रोएशियाई गोल के पास पहुंच गये। गोलकीपर डॉमिनिक लिवाकोविच ने अल्वारेज को रोकने का ...