Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

दोहरे शतक से किशन ने लगाई एकदिवसीय रैंकिंग में छलांग

दोहरे शतक से किशन ने लगाई एकदिवसीय रैंकिंग में छलांग

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
दुबई (वार्ता)। भारत के युवा सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने बंगलादेश के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में दोहरा शतक जड़कर आईसीसी रैंकिंग में विशाल छलांग लगायी है।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से बुधवार को जारी एकदिवसीय रैंकिंग के अनुसार किशन 578 रेटिंग पॉइंट के साथ 37वें पायदान पर आ गये हैं, जबकि इससे पहले वह शीर्ष 100 बल्लेबाजों में भी शामिल नहीं थे।चोटग्रस्त रोहित शर्मा की जगह तीसरे वनडे के लिये टीम में आये किशन ने 131 गेंदों पर 24 चौकों और 10 छक्कों के साथ 210 रन की विस्फोटक पारी खेली। वह 126 गेंदों में 200 रन का आंकड़ा छूकर सबसे तेज दोहरा शतक बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गये।इसी बीच, विराट कोहली ने तीसरे वनडे में बनाये गये शतक की बदौलत वनडे रैंकिंग में आठवां स्थान हासिल कर लिया है। कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में 40 महीने बाद शतक जड़ते हुए 91 गेंदों पर 113 रन बनाये थे। कोहली 707 रेटिंग पॉइ...
भारत ने जीत के साथ शुरू किया नेशन्स कप अभियान

भारत ने जीत के साथ शुरू किया नेशन्स कप अभियान

स्पोर्ट्स
वैलेंसिया (वार्ता). भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच महिला नेशन्स कप 2022 में चिली को 3-1 से हराकर अपने अभियान की जोरदार शुरूआत की है।भारत के लिये संगीता कुमारी (तीसरा मिनट), सोनिका (11वां मिनट) और नवनीत कौर (32वां मिनट) ने गोल किये। चिली का एकमात्र गोल फर्नांडा विलाग्रन (44वां मिनट) की हॉकी से निकला।सविता पूनिया की टीम ने रविवार को खेले गये मुकाबले में पहले क्वार्टर में ही 2-0 की बढ़त बना ली। मैच के तीसरे मिनट में अनुभवी फॉरवर्ड वंदना कटारिया ने दाईं ओर से गेंद को संगीता को पास किया, जिन्होंने गेंद को नेट में पहुंचाकर भारत को शुरूआती बढ़त दिलाई।भारत ने इस बढ़त की मदद से चिली के रक्षण पर दबाव बनाया। सोनिका ने सात मिनट बाद ही संगीता के असिस्ट को दिशा दिखाकर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी।दूसरे क्वार्टर में कोई गोल न होने के बाद भारत की फॉरवर्ड पंक्ति ने तीसरे क्वार्टर की आक्रामक शुरूआत की। नेहा गोयल ...
इंग्लैंड ने रोमांचक टेस्ट में पाकिस्तान को 26 रन से हराया

इंग्लैंड ने रोमांचक टेस्ट में पाकिस्तान को 26 रन से हराया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
मुल्तान (वार्ता). इंग्लैंड ने सऊद शकील (94) के जुझारू अर्द्धशतक के बावजूद पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में सोमवार को 26 रन से हराकर तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 355 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में पाकिस्तान टेस्ट के चौथे दिन 328 रन पर आॅलआउट हो गयी। इंग्लैंड ने 22 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट शृंखला जीती है। इससे पहले उन्होंने 2000 में नासिर हुसैन की कप्तानी में मेजबान टीम को 1-0 से हराया था।शकील ने चौथे दिन की शुरूआत 54 रन के स्कोर से की, जबकि पाकिस्तान जीत से 157 रन पीछे था। फहीम अशरफ (10) के आउट होने के बाद शकील ने मोहम्मद नवाज के साथ 80 रन की साझेदारी की। शकील ने 213 गेंदें खेलकर आठ चौकों के साथ 94 रन बनाये, जबकि नवाज ने 62 गेंदों पर सात चौके लगाकर 45 रन की पारी खेली।शकील-नवाज की यह साझेदारी पाकिस्तान को जीत की ओर ले जा रही थी, लेकिन मार्क व...
आईसीसी ने बटलर को चुना नवंबर का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

आईसीसी ने बटलर को चुना नवंबर का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

स्पोर्ट्स
दुबई (वार्ता). इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज और सीमित ओवर कप्तान जॉस बटलर को नवंबर माह का सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर चुना गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को यह जानकारी दी।आईसीसी ने बताया कि बटलर ने हमवतन आदिल रशीद और पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी को पछाड़कर यह खिताब हासिल किया।बटलर ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ 49 गेंदों पर ताबड़तोड़ 80 रन बनाये और एलेक्स हेल्स के साथ 170 रन की नाबाद साझेदारी करके अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया। बटलर ने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भी 26(17) रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसकी मदद से इंग्लैंड अपना दूसरा टी20 विश्व कप जीत सकी।बटलर ने खिताब जीतने के बाद कहा, मुझे नवंबर का सर्वश्रेष्ठ आईसीसी खिलाड़ी चुनने के लिये मैं प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह पुरस्कार मेरे टीम के साथियों के प्रयासों की वजह से है। यह क्रिकेट क...
हाय-तौबा के बावजूद…कोहली की खराब फॉर्म से बेफिक्र था परिवार:बड़े भाई विकास बोले- घर में कभी भी क्रिकेट पर बात नहीं होती थी

हाय-तौबा के बावजूद…कोहली की खराब फॉर्म से बेफिक्र था परिवार:बड़े भाई विकास बोले- घर में कभी भी क्रिकेट पर बात नहीं होती थी

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
ढाका. टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने शनिवार को 1214 दिन बाद वनडे शतक (113) जमाया। यह उनका 72वां इंटरनेशनल शतक है। कोहली ने 44 वनडे, 27 टेस्ट और एक टी-20 शतक जमाए हैं। 34 साल के पूर्व भारतीय कप्तान को यह कामयाबी करीब 3 साल की घोर निराशा के बाद मिली है, लेकिन क्या आपको पता है कि जहां क्रिकेट जगत में कोहली की खराब फॉर्म पर हाय-तौबा मची हुई थी, वहीं दूसरी ओर उनका परिवार उनकी फॉर्म से बेफिक्र था। यहां तक कि उनके घर में कभी भी क्रिकेट पर बात नहीं होती थी। यह बात विराट कोहली के बड़े भाई विकास कोहली ने कही। विकास ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ आए शतक के बाद थ विराट के उस दौर को साझा किया, जब विराट आउट ऑफ फॉर्म थे। कोहली की पारी पर विकास ने कहा- 'प्रोफेशनल क्रिकेटर है वो...प्रोफेशनल स्पोर्ट्स पर्सन। जिसमें ये सब चलता रहता है, क्रिटिसिज्म वगैरह...उसका फोकस गेम पर है। ऐज...
तीसरे ODI में बने 21 रिकॉर्ड्स:1214 दिन बाद वनडे में आई ‘विराट’ सेंचुरी, बांग्लादेश की अनोखी हार, ईशान ने रचा इतिहास

तीसरे ODI में बने 21 रिकॉर्ड्स:1214 दिन बाद वनडे में आई ‘विराट’ सेंचुरी, बांग्लादेश की अनोखी हार, ईशान ने रचा इतिहास

स्पोर्ट्स
स्पोर्ट्स डेस्क ईशान किशन के दोहरे शतक के दम पर भारत ने बांग्लादेश को तीसरे वनडे में 227 रन से हरा दिया। 3 मैचों की सीरीज तो 2-1 से बांग्लादेश के नाम रही, लेकिन तीसरे मैच में विराट और किशन ने मिलकर 17 रिकॉर्ड्स तोड़े। टीम इंडिया और बांग्लादेश ने भी इस दौरान कुछ रिकॉर्ड्स बनाए। इनमें फास्टेस्ट डबल सेंचुरी, सबसे बड़ी पार्टनरशिप और भारत की बांग्लादेश पर सबसे बड़ी जीत समेत 21 रिकॉर्ड्स शामिल हैं। इन्हीं के बारे में आगे हम इस खबर में जानेंगे।  1. पहला ही शतक डबल सेंचुरीईशान किशन ने 131 बॉल पर 210 रन बनाए। वनडे करियर के 10 मैचों में यह उनका पहला शतक था, जिसे उन्होंने डबल सेंचुरी में कन्वर्ट किया। वह ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने। जिम्बाब्वे के चार्ल्स कोवेंट्री ने अपने पहले ही शतक को 194* रन में कन्वर्ट किया था। भारत के ही कपिल देव अपनी पहली वनडे सेंचुरी को 175* रन में कन्वर्ट कर चुके ...
बांग्लादेश को 410 रन का टारगेट:ईशान ने जमाई फास्टेस्ट डबल सेंचुरी, 1214 दिन के बाद विराट का वनडे में शतक

बांग्लादेश को 410 रन का टारगेट:ईशान ने जमाई फास्टेस्ट डबल सेंचुरी, 1214 दिन के बाद विराट का वनडे में शतक

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
चटगांव. टीम इंडिया ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में बांग्लादेश को 410 रन का टारगेट दिया है। भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 409 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं। शाकिब अल हसन क्रीज पर हैं। यासिर उनका साथ दे रहे हैं। मुशफिकुर रहीम (7) को अक्षर पटेल ने बोल्ड कर दिया। अक्षर को दूसरा विकेट मिला। एक विकेट मोहम्मद सिराज के हिस्से में गया। भारत की ओर से चोटिल कप्तान रोहित शर्मा की जगह प्लेइंग-11 का हिस्सा बने ईशान किशन ने इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे तेज डबल सेंचुरी जमाई। उन्होंने 126 बॉल में यह कारनामा किया है। ईशान 131 गेंद पर 24 चौके और 10 छक्कों की मदद से 210 रन बनाकर आउट हुए। 24 साल के किशन ने क्रिस गेल (138 बॉल पर) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। गेल ने 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ यह कारनामा किया था। ईशान के अलावा पूर्व कप्तान विराट कोहली ने वनडे...
पाकिस्तान के अबरार ने डेब्यू टेस्ट में लिए 7 विकेट:जानिए कौन है ये खिलाड़ी, जिसने अपने दम पर इंग्लैंड को समेटा

पाकिस्तान के अबरार ने डेब्यू टेस्ट में लिए 7 विकेट:जानिए कौन है ये खिलाड़ी, जिसने अपने दम पर इंग्लैंड को समेटा

स्पोर्ट्स
मुल्तान. पाकिस्तान आम तौर पर दुनिया को बेस्ट फास्ट बॉलर देने के लिए माना जाता है, लेकिन इस बार टीम के स्पिनर ने गेंद से जादू दिखाया। इंग्लैंड के खिलाफ अबरार अहमद का ड्रीम डेब्यू हुआ। उन्होंने अपने पहले ही इंटरनेशनल मैच में 7 विकेट झटके। एक समय पर लग रहा था कि वे पूरी इंग्लैंड टीम को अकेले ही पवेलियन का रास्ता दिखा देंगे। हालांकि, इंग्लैंड के बाकी तीन विकेट जाहिर महमूद ने ले लिए। 24 साल के गेंदबाज अबरार अहमद मिस्ट्री स्पिनर हैं। वे लेग स्पिन के अलावा गुगली और कैरम बॉल भी कर सकते हैं। अबरार का जन्म पाकिस्तान के कराची में हुआ। उन्होंने वहीं की गलियों में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया। लोकल टूर्नामेंट में टीम को जितायाअबरार ने 18 साल की उम्र में कराची के लोकल टूर्नामेंट से अपनी क्रिकेटिंग जर्नी शुरू की। उन्होंने 53 विकेट लेकर टूर्नामेंट की सबसे कमजोर टीम को टाइटल जिताया। इसके बाद ...
बैडमिटंन लीग से खेलो जयपुर की शुरूआत:कृष्णा पूनिया संग कोर्ट पर उतरी मेयर सौम्या गुर्जर ने खेला बैडमिंटन; कहा- हर वार्ड में करवाएंगे खेलों का आयोजन

बैडमिटंन लीग से खेलो जयपुर की शुरूआत:कृष्णा पूनिया संग कोर्ट पर उतरी मेयर सौम्या गुर्जर ने खेला बैडमिंटन; कहा- हर वार्ड में करवाएंगे खेलों का आयोजन

जयपुर, स्पोर्ट्स
जयपुर. ग्रामीण ओलंपिक की तर्ज पर जयपुर में भी ‘खेलो जयपुर’ का आगाज हो गया। आज जयपुर नगर निगम ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर ने इसकी शुरुआत वैशाली नगर स्थित एक खेल मैदान में बैडमिंटन लीग से की। इस मौके पर मेयर ने बैडमिंटन कोर्ट पर राज्य क्रीड परिषद की अध्यक्ष और पूर्व एथलीट कृष्णा पूनिया संग मैच खेला। कार्यक्रम के शुभारंभ मौके पर मेयर ने कहा- जयपुर में हम बड़े स्तर पर खेलों का आयेाजन करवाएंगे। क्योंकि जब जनता खेलेगी तो वह स्वस्थ रहेगी और वह स्वस्थ्य रहेगी तभी जयपुर स्वच्छ बनेगा। इसके लिए उन्होंने हर वार्ड में प्रतियोगिताएं आयोजित करवाने के लिए कहा। इसके लिए वार्ड के पार्षदों से जल्द प्रस्ताव और सुझाव मांगे जाएंगे। इस आयोजन में बैटमिंटन के अलावा क्रिकेट, रस्साकस्सी, म्यूजिकल चेयर करवाए जाएंगे। क्रिकेट के लिए पार्षदों और अधिकारियों की टीम बनाई जाएगी, जिसके बीच मैच करवाया जाएगा। परंपराग...
टीम इंडिया ने किया निराश तो क्या बांग्लादेश में इंडिया-ए की दमदार जीत, बांग्लादेश-ए को चखाया पारी की हार का स्वाद

टीम इंडिया ने किया निराश तो क्या बांग्लादेश में इंडिया-ए की दमदार जीत, बांग्लादेश-ए को चखाया पारी की हार का स्वाद

स्पोर्ट्स
सिलहट. बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार के छह विकेट की मदद से भारत-ए ने दूसरे और आखिरी अनआॅफिशियल टेस्ट मैच में बांग्लादेश ए को एक पारी और 123 रन से हरा दिया। इस प्रदर्शन के साथ ही सौरभ ने बांग्लादेश के खिलाफ 14 दिसंबर से शुरू हो रही टेस्ट के लिए भारतीय टेस्ट टीम में रविंद्र जडेजा की जगह लेने का दावा भी पुख्ता कर लिया। पहली पारी में 310 रन से पिछड़ने वाली बांग्लादेश-ए टीम दूसरी पारी में 79.5 ओवर में 187 रन पर आउट हो गई।पहली पारी में बांग्लादेश के 252 रन के जवाब में भारत ए ने 562 रन बनाये थे जिसमें अभिमन्यु ईश्वरन के 157 रन शामिल हैं। ड्रॉ रहे पहले अनआॅफिशियल टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले सौरभ ने 30 ओवर में 74 रन देकर छह विकेट चटकाए। बांग्लादेश ए को तीसरे सेशन में विकेट गंवाए बिना ड्रॉ की उम्मीद थी क्योंकि पूर्व कप्तान मोमिनुल हक क्रीज पर थे।वह हालांकि छह रन बनाकर विकेटकीपर कोना भरत की कुशल स्...