ग्लेन फिलिप्स की शानदार सेंचुरी
सिडनी (वार्ता)। न्यूज़ीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स (104) की शानदार शतक के बाद ट्रेंट बोल्ट (13/4) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका को टी20 विश्व कप 2022 में शनिवार को 65 रन से मात दी।न्यूज़ीलैंड ने सुपर-12 मैच में श्रीलंका को 20 ओवर में 168 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में श्रीलंका 19.2 ओवर में 102 रन पर आॅलआउट हो गई।सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में जहां ज्यादातर बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके, वहां फिलिप्स ने सैकड़ा जड़कर न्यूजीलैंड को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इसके बाद बोल्ट ने अपने टी20 करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका की हार पर मुहर लगाई। श्रीलंका ने सिर्फ आठ रन पर चार विकेट गंवाने के बाद संघर्ष किया लेकिन पूरी टीम मिलकर भी ग्लेन फिलिप्स के 104 रन के स्कोर से दो रन कम ही बना सकी। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप के ग्रुुप-1 में शीर्ष पर बरकरार है, जबकि श्रीलंका...








