Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

भारत ने अंडर-17 एशियाई कप के लिये क्वालीफाई किया

भारत ने अंडर-17 एशियाई कप के लिये क्वालीफाई किया

स्पोर्ट्स
दमाम (सऊदी अरब) (वार्ता)। भारत ने एएफसी अंडर-17 एशियाई कप क्वालीफायर 2022 के आखिरी मैच में सऊदी अरब के हाथों हारने के बावजूद एशियाई कप 2023 में जगह बना ली है।मेजबान सऊदी अरब ने यहां प्रिंस मोहम्मद बिन फहद स्टेडियम पर रविवार को खेले गये मैच में भारत को 2-1 से मात दी। विजेता टीम के खिलाड़ी तलाल हाजी 22वां मिनट और 58वां मिनट में गोल किये जबकि भारत का एकलौता गोल टी गंगटे (90+5 मिनट) ने अतिरिक्त समय में जमाया।भारतीय युवाओं क्वालीफाइंग टूनार्मेंट के 10 समूहों की छह सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक होने के नाते मुख्य टूनार्मेंट के लिये क्वालीफाई कर लिया। भारत ने इससे पहले क्वालीफायर मैचों में मालदीव (5-0), कुवैत (3-0) और म्यांमार (4-1) को मात दी थी।...
एकतरफा मुकाबले में नौ विकेट से जीता भारत

एकतरफा मुकाबले में नौ विकेट से जीता भारत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
सिलहेट (वार्ता)। महिला एशिया कप 2022 जीतने की प्रबल दावेदार भारतीय टीम ने स्नेह राणा (9/3) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत थाईलैंड को एकतरफा मुकाबले में सोमवार को नौ विकेट से मात दी।थाईलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.1 ओवर में आॅलआउट होने से पहले केवल 37 रन बनाये। इस छोटे लक्ष्य को भारत ने छह ओवर में ही हासिल कर लिया।भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए थाईलैंड के 10 बल्लेबाजों को दहाई का आंकड़ा नहीं छूने दिया। थाईलैंड की सलामी बल्लेबाज नानापट कोनचारोएंकाई ने अपनी टीम के लिये सर्वाधिक 12 रन बनाये। भारत के लिये स्नेह ने चार ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट लिये, जबकि दीप्ति शर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़ ने दो-दो विकेट चटकाए। मेघना सिंह ने एक विकेट हासिल किया।भारत के लिये लक्ष्य का पीछा करने उतरीं शेफाली वर्मा आठ रन बनाकर आउट हो गयीं। सबभिनेनी मेघना ने 18 गेंदों पर तीन चौक...
जूडो खिलाड़ी अलीशा राष्ट्रीय खेलों में करेगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व

जूडो खिलाड़ी अलीशा राष्ट्रीय खेलों में करेगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व

हनुमानगढ़, स्पोर्ट्स
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हनुमानगढ़ की जूडो खिलाड़ी अलीशा चौधरी गुजरात में हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेल-2022 में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। जूडो कोच विनीत बिशनोई ने बताया कि 29 सितम्बर से 12 अक्टूबर तक गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेल में अलीशा प्लस 70 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने बताया कि अलिशा चौधरी जिले की एक मात्र खिलाड़ी है, जिसका चयन राष्ट्रीय खेलों में हुआ है। अलीशा का चयन लखनऊ में आयोजित हुई सीनियर नेशनल नेशनल रैंकिंग चैम्पियनशिप में उनके बेहतर प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। अलिशा अब तक राष्ट्रीय स्तर पर चार स्वर्ण पदक व राज्य स्तर पर 30 से अधिक स्वर्ण पदक जीत चुकी है। अलीशा के चयन के बाद उनके परिवार, जूड़ो संघ, खिलाड़ियों व हनुमानगढ़ में खुशी की लहर है। अलीशा चौधरी व उनके कोच विनीत बिश्नोई को बधाई देने वालों का तांता लगा है।...
भारत ने बांग्लादेश को 59 रन से दी मात, शैफाली वर्मा बैटिंग के बाद बॉलिंग में भी चमकीं

भारत ने बांग्लादेश को 59 रन से दी मात, शैफाली वर्मा बैटिंग के बाद बॉलिंग में भी चमकीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीमने एशिया कप 2022 में अपने पांचवें मैच में आज शनिवार को मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश को 59 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 2018 के फाइनल में बांग्लादेश से मिली हार का बदला भी ले लिया है। भारत ने इस टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन का स्कोर बनाया और फिर बांग्लादेश को निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 100 रन पर रोक दिया। बांग्लादेश के लिए निगार सुल्ताना ने सर्वाधिक 36, फ़रगाना हक़ ने 30 और मुर्शीदा ख़ातून ने 21 रन बनाए। भारत की ओर से शैफाली ने अपने चार ओवर में केवल 10 रन देकर 2 विकेट झटके। दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में केवल 13 रन दिए और दो सफलता हासिल की। इससे पहले, भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन का स्कोर बनाया। टीम इंडिया ने तूफानी शुरुआत करते हुए 10 ओवर तक बिना किसी नुकसान के 91 रन बना लिए थे। लेकिन अगले 10 ओवर ...
पाकिस्तान ने बांग्लादेश के बाद न्यूजीलैंड को भी रौंदा, लगातार दूसरे मैच में मिली जीत; बाबर आजम ने खेली कप्तानी पारी

पाकिस्तान ने बांग्लादेश के बाद न्यूजीलैंड को भी रौंदा, लगातार दूसरे मैच में मिली जीत; बाबर आजम ने खेली कप्तानी पारी

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीकप्तान बाबर आजम की नाबाद 79 रन की पारी की मदद से पाकिस्तान ने शनिवार को  न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर टी-20 त्रिकोणीय सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इससे पहले पाकिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 21 रन से हराया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 10 गेंद शेष रहते 6 विकेट से ये मैच अपने नाम किया।  न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उसका कोई भी बल्लेबाज अच्छी शुरूआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाया। न्यूजीलैंड ने आठ विकेट पर 147 रन बनाए। उसकी तरफ से डेवोन कॉनवे (35 गेंदों पर 36 रन), कप्तान केन विलियमसन (30 गेंदों पर 31 रन) और मार्क चैपमैन (16 गेंदों पर 32 रन) ही योगदान दे पाए। पाकिस्तान की तरफ से हारिस रऊफ ने 28 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके अल...
हॉकी खिलाड़ियों को किट वितरित

हॉकी खिलाड़ियों को किट वितरित

हनुमानगढ़, स्पोर्ट्स
टोपरियां (सीमा सन्देश न्यूज)। गुरुवार को ढंढेला गांव में नोहर पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल ने नई सौगात देते हुए ढंढेला गाँव के हॉकी खिलाडियों को 32 हॉकी, 32 सिनगार्ड, 50 बॉल, गोलकीपर किट, वालीबॉल में 2 शूटिंग बॉल, 1 स्मेशिंग बॉल वितरित की। वहीं जिला स्तरीय विजेता हॉकी टीम को 21000 हजार नगद राशि से पुरस्कृत करते हुए और ब्लॉक स्तर पर सोनङी और ढंढेला के मध्य खेले गये मुकाबले को जीतने पर ढंढेला टीम को बधाई दी। आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनायें दी। इसके अलावा पहले से घोषित योजनाओं को संज्ञान में लेते हुए मैदान में मिट्टी भराई,ओपन जिम आदि को तुरन्त क्रियान्वित करने के आदेश दिये। वहीं ढंढेला के ग्रामवासियों ने प्रधान सोहन ढिल को धन्यवाद दिया और जिला स्तर पर विजित ट्रॉफी को पंचायत समिति नोहर को भेंट किया। इस अवसर पर थालङका सरपंच राधेश्याम सहारण, ढंढेला सरपंच हजारीराम नायक, कनिष्ठ ल...
आलीना को हरा कर दीप्ति चौधरी फाइनल में

आलीना को हरा कर दीप्ति चौधरी फाइनल में

स्पोर्ट्स
लखनऊ (वार्ता). तेजतर्रार प्रदर्शन के बल पर दीप्ति शर्मा ने एशिया कप अंडर-14 जूनियर टेनिस टूनार्मेंट में शुक्रवार को बालिका वर्ग में पहली वरीयता प्राप्त आलीना फारिद को आसानी से हरा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया वहीं बालकों में शीर्ष वरीय पी सरन का खिताबी मुकाबला वी बिदासारिया से होगा।विजयंतखंड स्टेडियम के टेनिस कोर्ट में तीसरी वरीयता दीप्ति शर्मा ने सेमीफाइनल में आलीना फरीद को 6-1,6-4 से हरा दिया जबकि एक अन्य सेमीफाइनल में शेरी शर्मा ने हमवतन खुशी गौर को 6-2,6-4 से परास्त कर फाइनल का टिकट कटाया।बालक वर्ग में पी सरन ने तीसरी वरीय एस जीबू को 6-2,6-2 से हरा कर फाइनल मे प्रवेश किया वहीं बिदासारिया ने गैर वरीयता प्राप्त वंशराज जालोटा को 6-4,6-1 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह पक्की की।...
पाकिस्तान को हराकर थाइलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, 4 विकेट से मैच जीतकर रचा इतिहास

पाकिस्तान को हराकर थाइलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, 4 विकेट से मैच जीतकर रचा इतिहास

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्लीविमेंस एशिया का 2022 के 10वें मुकाबले में थाइलैंड ने पाकिस्तान को हराकर बड़ा उलटफेर किया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने थाइलैंड के सामने जीत के लिए 117 रनों का लक्ष्य रखा था, इस स्कोर को थाइलैंड ने 4 विकेट और 1 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ थाइलैंड ने प्वाइंट्स टेबल में भी अपना खाता खोला है। पाकिस्तान का अगला मुकाबला 7 अक्टूबर को भारत के खिलाफ है और इस महामुकाबले से पहले यह हार पाकिस्तान की खिलाड़ियों के मनोबल पर जरूर असर डालेगी।थाइलैंड की इस जीत की हीरो सलामी बैटर नत्थाकन चैंथम रहीं, जिन्होंने 51 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 61 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। चैंथम के अलावा थाइलैंड की कोई भी बैटर 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। नन्नापत कोंचरोएंकाई ने 13 तो कप्तान नरुमोल चायवाई ने 17 रनों की पारी खेली।आखिरी ओवर में थाइलैंड को 10 रनो...
कागिसो रबाडा ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- टूर्नामेंट में जो भारतीय खिलाड़ी खेलते हैं उनकी कमजोरी के बारे में अपनी नेशनल टीम को बताता हूं

कागिसो रबाडा ने IPL को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- टूर्नामेंट में जो भारतीय खिलाड़ी खेलते हैं उनकी कमजोरी के बारे में अपनी नेशनल टीम को बताता हूं

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीदक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा का कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने से भारतीय क्रिकेटरों के बारे में जानकारी हासिल करने में मदद मिलती है जिसे राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलते हुए आसानी से साझा किया जा सकता है।आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के लिये खेलते हुए शानदार  प्रदर्शन की बदौलत भारत में लोकप्रिय हो चुके रबाडा सफेद गेंद की सीरीज के लिए देश में मौजूद हैं।उन्होंने सीरीज के पहले वनडे से पूर्व प्रसारणकर्ता से कहा, ''भाग्यशाली हूं कि आईपीएल जैसी लीग में खेलने का मौका मिला जिससे सीरीज शुरू होने से पहले तैयारियों में मदद मिलती है। हम काफी खिलाड़ियों के साथ और उनके खिलाफ खेलते हैं तो इससे उनके बारे में जानकारी अपनी टीम में साझा करना आसान हो जाता है। '' उन्होंने कहा, ''विश्लेषण किया गया है और ऐसा किया जाना चाहिए।'' इस महीने के अंत में ऑस्ट्रेलिया में...
ICC ने किया प्लेयर ऑफ द मंथ नोमिनेशन्स का ऐलान, इन दो भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह 

ICC ने किया प्लेयर ऑफ द मंथ नोमिनेशन्स का ऐलान, इन दो भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह 

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्लीसितंबर 2022 के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड्स के लिए मेंस और वुमेंस क्रिकेट से 3-3 नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने इसका खुलासा बुधवार 5 अक्टूबर को किया है। जो नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं उनमें खेल के छोटे प्रारूपों के कुछ टैलेंटेड खिलाड़ी शामिल हैं, क्योंकि केवल ग्यारह दिनों के बाद ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2022 शुरू होना है। ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ के सभी उम्मीदवारों ने महीने के दौरान ODI और T20I क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन ने न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ दमदार खेल दिया, जबकि भारत के अक्षर पटेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार गेंदबाजी की थी। वहीं, पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पहली बार बल्ले से शानदार प्रदर्शन के बाद इन अवॉर्ड्स के लिए नोमिनेट किया गया है।  महिला क्रिकेट के पुरस्कार के लिए जिन खिलाड़ि...