Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

भारतीय महिला टीम 7वीं बार बनी एशिया कप चैंपियन, श्रीलंका को फाइनल में 8 विकेट से हराया

भारतीय महिला टीम 7वीं बार बनी एशिया कप चैंपियन, श्रीलंका को फाइनल में 8 विकेट से हराया

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्लीहरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को महिला एशिया कप 2022 के फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत ने गेंदबाजों के अद्भुत प्रदर्शन के बाद स्मृति मंधाना (51 नाबाद) के विस्फोटक अर्द्धशतक की बदौलत श्रीलंका को महिला एशिया कप 2022 के फाइनल में शनिवार को आठ विकेट से मात दी। श्रीलंका ने भारत को 20 ओवर में 66 रन का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने 8.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। यह महिला एशिया कप का आठवां आयोजन था, जबकि भारत की यह सातवीं जीत है। भारत ने महिला एशिया कप चार बार वनडे प्रारूप में जीता है, जबकि तीन बार टी20 प्रारूप में विजय हासिल की है। 66 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम मैच जीतने के लिए काफी उत्सुक थी। धाकड़ सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलना शुरू कर दिए थे भारत की जीत की नींव रखने के लिए रेणुका सिंह ने तीन विकेट लिए, जब...
भारत ने 8 में से रिकॉर्ड 7 बार जीता महिला एशिया कप, इस बार श्रीलंका को दी करारी शिकस्त

भारत ने 8 में से रिकॉर्ड 7 बार जीता महिला एशिया कप, इस बार श्रीलंका को दी करारी शिकस्त

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीभारत ने शनिवार को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से करारी मात देकर रिकॉर्ड सातवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीत लिया है। पिछले 14 साल में पहली बार फाइनल खेल रही श्रीलंका टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले बॉलिंग करते हुए श्रीलंका को 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 65 रनों पर ही रोक दिया और  फिर 8.3 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मंधाना ने सिक्स जड़कर भारत को एशिया का चैंपियन बना दिया। उन्होंने 25 गेंद में नाबाद 51 रन बनाए।  रिकॉर्ड सातवीं बार बनी चैंपियन  यह महिला एशिया कप का आठवां सीजन था, जबकि भारत की यह सातवीं खिताबी जीत है। भारत ने महिला एशिया कप चार बार वनडे फॉर्मेट में जीता है जबकि तीन बार टी20 प्रारूप में खिताब अपने नाम की है। भारत ने 2018 सीजन को छोड़कर हर बार इस खिताब पर कब्जा ...
IPL 2023 की तैयारियों में जुटे एमएस धोनी, वीडियो आया सामने

IPL 2023 की तैयारियों में जुटे एमएस धोनी, वीडियो आया सामने

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीमहेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और अब बस इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलते नजर आते हैं। आईपीएल 2023 के लिए धोनी ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। आईपीएल 2023 एक बार फिर अपने पुराने फॉर्मेट में खेला जाना है और इस बार सभी फ्रेंचाइजी टीमों को अपने होम ग्राउंड पर खेलने का मौका मिलेगा। दरअसल कोविड-19 के चलते आईपीएल को एक बार यूएई शिफ्ट करना पड़ा था और भारत में भी जब हुआ, तो गिने-चुने स्टेडियम पर ही सारे मैच खेले गए। आईपीएल 2022 में धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी और रविंद्र जडेजा को उनकी जगह कप्तान बनाया गया था, लेकिन बीच सीजन में जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद धोनी को फिर से कप्तान बनाया गया था। माना जा रहा है आने वाले सीजन में धोनी ही टीम की कमान संभालेंगे और टीम का फ्यूचर लीडर तैयार करने में मदद करेंगे।...
मोहम्मद नवाज ने पाकिस्तान को दिलाई जीत

मोहम्मद नवाज ने पाकिस्तान को दिलाई जीत

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम 23 अक्टूबर को अपनी चिरप्रतिद्वंद्वी टीम भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2022 के पहले मैच में भिड़ेगी और इस ब्लॉकबस्टर मैच के साथ टूर्नामेंट के अभियान की शुरुआत करेगी। इस टीम ने टूर्नामेंट से पहले कई टी20आई सीरीजों में भाग लिया है। शुक्रवार को पाक टीम ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताबी जीत हासिल की और अब टीम सीधे टी20 विश्व कप के वार्मअप मैच खेलेगी। इस ट्राई सीरीज में मोहम्मद नवाज ने गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया और उन्होंने भारत का भी जिक्र किया। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ खेली टी20 ट्राई सीरीज में पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ी सकारात्मक चीज टीम के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज थे। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में केवल 20 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाकर पाकिस्तान को अंतिम ओवर में जीत दिलाई थी, जबकि फाइनल में मोहम्मद नवाज ने 22 गे...
डीएवी व गोदारा कॉलेज हैण्डबॉल चैम्पियन

डीएवी व गोदारा कॉलेज हैण्डबॉल चैम्पियन

श्री गंगानगर, स्पोर्ट्स
श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। डीएवी कॉलेज में एमजीएसयू, बीकानेर की 18वीं अन्तरमहाविद्यालय हैण्डबॉल (पुरूष व महिला वर्ग) प्रतियोगिता में मेजबान डीएवी कॉलेज के खिलाड़ियों ने सरस्वती कॉलेज श्रीगंगानगर को 24-13 से पराजित कर विश्वविद्यालय हैण्डबॉल में चैम्पियनशिप अपने नाम की। विजेता टीम के रोहित खान, कीपर ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं महिला वर्ग में चौ़ बल्लूराम गोदारा गर्ल्स कॉलेज ने डंूगर कॉलेज, बीकानेर को फाइनल मैच में 12-2 से हराकर चैम्पियन बनी। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश पूनिया ने कहा कि खिलाड़ी पुलिस सेवा में आकर देश सेवा में अपना योगदान दे सकते हैं। वर्तमान में पुलिस सेवा के चयन में खिलाड़ियों को आरक्षण दिया जाता है। महर्षि दयानन्द शिक्षा समिति के प्रबन्धक हरीराम कूकणा ने कहा कि जीवन में खेलों का अत्यधिक महत्व है। प्रिंसीपल डॉ़ मीनू पूनिया ने सभी सहयोगियों का आभार जतात...
थाईलैंड को 74 रन से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

थाईलैंड को 74 रन से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

स्पोर्ट्स
सिलहट (वार्ता). भारत ने शफाली वर्मा (42) की विस्फोटक पारी और दीप्ति शर्मा (7/3) की शानदार गेंदबाजी से गुरुवार को सेमीफाइनल में थाईलैंड को 74 रन से हराकर महिला एशिया कप 2022 के फाइनल में जगह बनाई।भारत ने थाईलैंड को 20 ओवर में 149 रन का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में थाईलैंड नौ विकेट के नुकसान पर 74 रन ही बना सकी।सलामी बल्लेबाज शेफाली ने 28 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाकर 42 रन बनाये। उनकी पारी की बदौलत भारत आखिरी ओवरों में रनगति रुकने के बावजूद थाईलैंड को 148 रन का लक्ष्य दे सका।फाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा। थाईलैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिये बुलाया और पहले विकेट के लिये 38 रन की साझेदारी के बाद स्मृति मंधाना (13) का विकेट भी निकाल लिया।दूसरे छोर से हालांकि शेफाली तेजी से रन बनाती रहीं और भारत ने पावरप्ले में...
बंगलादेश को हराकर त्रिकोणीय शृंखला के फाइनल में पाकिस्तान

बंगलादेश को हराकर त्रिकोणीय शृंखला के फाइनल में पाकिस्तान

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
क्राइस्टचर्च (वार्ता). पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान (69) और बाबर आजम (55) के अर्द्धशतकों के बाद मोहम्मद नवाज (45 नाबाद) की विस्फोटक पारी की बदौलत गुरुवार को टी20 त्रिकोणीय शृंखला में बंगलादेश को सात विकेट से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।बंगलादेश ने पाकिस्तान को 174 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे बाबर की टीम ने एक गेंद शेष रहते हासिल किया।रिजवान और बाबर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले विकेट के लिये 101 रन की साझेदारी की। जब पाकिस्तान को सात ओवर में 73 रन की आवश्यकता थी तब क्रीज पर आये मोहम्मद नवाज ने 20 गेंदों पर ताबड़तोड़ 45 रन बनाये और आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका लगाकर पाकिस्तान को जीत दिलाई।इस जीत के साथ पाकिस्तान फाइनल में पहुंच गयी है, जबकि बंगलादेश टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार छठवीं हार के साथ टूनार्मेंट से बाहर हो गयी है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल शुक्रवार को खेला जायेगा जि...
सिर्फ 1 T20I मैच खेलने वाले गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका की टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल, ड्वैन प्रिटोरियस की जगह लेंगे

सिर्फ 1 T20I मैच खेलने वाले गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका की टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल, ड्वैन प्रिटोरियस की जगह लेंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्लीसाउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर ड्वैन प्रिटोरियस (Dwaine Pretorius) चोट के चलते रविवार से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हो गए हैं। प्रिटोरियस को यह चाेट भारत दौरे पर टी20 सीरीज के दौरान लगी थी। प्रिटोरियस ने हाल के वर्षों में दक्षिण अफ्रीका के लिए बल्ले और गेंद दोनों से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान उनके बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया था। प्रिटोरियस की जगह अब मार्को जेनसन (Marco Jansen) काे टी20 वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। जेनसन इससे पहले इस टूर्नामेट के लिए रिजर्व टीम का हिस्सा थे। इस बीच, लिज़ाद विलियम्स को जेनसन की जगह रिजर्व टीम में शामिल किया गया है। प्रिटोरियस पिछले टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्...
‘सूर्यकुमार यादव में दिखती है एबी डिविलियर्स की झलक’; साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज पेसर ने किया दावा

‘सूर्यकुमार यादव में दिखती है एबी डिविलियर्स की झलक’; साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज पेसर ने किया दावा

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीसाउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भारतीय मध्यक्रम बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की तुलना एबी डिविलियर्स से की है। स्टेन का मानना है कि भारत का यह 360 डिग्री बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे आगामी टी20 वर्ल्ड कप में अपनी टीम को दूसरी बार खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाएगा। सूर्यकुमार हाल के समय में टी20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने हाल में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में कई तूफानी पारी खेली है। सूर्यकुमार भारत के लिए सबसे तेज T20I फिफ्टी लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में केवल 18 गेंदों पर अपनी फिफ्टी जड़ी।डेल स्टेन ने स्टार स्पोर्ट्स से शो ''क्रिकेट लाइव' में कहा, '''वह (सूर्यकुमार) उस तरह का खिलाड़ी है जो गेंद की गति का उपयोग करना पसंद करता है। पर्थ, मेलबर्न जैसी जगहों पर इन...
वॉर्म-अप मैच ने बढ़ाई भारत की टेंशन, दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा, हर्षल पटेल का फ्लॉप शो, सूर्यकुमार, युजवेंद्र, भुवी और अर्शदीप चमके

वॉर्म-अप मैच ने बढ़ाई भारत की टेंशन, दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा, हर्षल पटेल का फ्लॉप शो, सूर्यकुमार, युजवेंद्र, भुवी और अर्शदीप चमके

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप के आगाज में अब एक सप्ताह भी नहीं बचे हैं, सभी टीमें इसकी तैयारियों में जुटी हुई हैं। टीम इंडिया को इस मेगा इवेंट में अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया ने अपना पहला वॉर्म-अप मैच सोमवार को वेस्टर्न आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला और इसे 13 रनों से जीत भी लिया, लेकिन इस जीत के बावजूद टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है।रोहित, हर्षल और दिनेश कार्तिक ने किया सबसे ज्यादा निराशकप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में ऋषभ पंत के साथ पारी का आगाज किया। रोहित और पंत दोनों ही बल्ले से फ्लॉप हुए। रोहित ने चार गेंद पर महज तीन रन बनाए, वहीं पंत ने 16 गेंदें खेलीं और महज नौ रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रोहित एक बार फिर लेफ्ट आर्म पेसर के खिलाफ संघर्ष करते दिखे और यह टीम इंडिया के लिए काफी टेंशन वाली बात है। इन दोनों के बाद बल्लेबाजी में टीम इंडिया...