Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

शिखर धवन की टीम ने शुरू की वनडे सीरीज की तैयारी, गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका से होगी पहली भिड़ंत

शिखर धवन की टीम ने शुरू की वनडे सीरीज की तैयारी, गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका से होगी पहली भिड़ंत

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से जीतने के बाद अब भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। लेकिन इस सीरीज में टीम इंडिया बदली हुई नजर आएगी। दरअसल गुरुवार (6 अक्टूबर) से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन को टीम का कप्तान चुना गया है। क्योंकि रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टी20 टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होने वाली है। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम लखनऊ में गुरुवार (6 अक्टूबर) को खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम मंगलवार को ही स्टेडियम पहुंची और पहले वनडे के लिए तैयारी करते हुए नजर आई।  बीसीसीआई ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से श्रेयस अय्यर, द...
हार से सबक लेकर जीतना सीखता है खेल खेलने वाला व्यक्ति

हार से सबक लेकर जीतना सीखता है खेल खेलने वाला व्यक्ति

हनुमानगढ़, स्पोर्ट्स
बीपीएल में दूसरे दिन रोमाचंक मुकाबले, आशीष वॉरियर्स ने 6 विकट से दर्ज की दूसरी जीतहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भटनेर किंग्स क्लब की ओर से जंक्शन के बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज में आयोजित की जा रही भटनेर प्रीमियर लीग सीजन-3 के दूसरे दिन सोमवार को क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले हुए। पहला मैच राठी डेयर डेवलर्स व सतनाम मास्टर्स के मध्य खेला गया। इसमें राठी डेयर डेवलर्स ने 10 विकेट से जीत हासिल की। डेयर डेवल्स के मेंटर पवन राठी ने शानदार अर्द्धशतक जमाया और मैन आॅफ द मैच रहे। वहीं डेयर डेवर्ल्स के अदरीश खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटाकाए। वहीं सतनाम मास्टर्स की ओर से अक्षय ने उम्दा पारी खेलकर टीम को 59 रन के सम्मानजनक स्कोर पर पहुंचाया। दूसरे मैच में आशीष वारियर्स ने करण ब्लास्टर्स को कड़े मुकाबले में 6 विकेट से हराया। पंकज अमलानी ने सधी हुई गेंदबाजी की और करण ब्लास्टर्स को 69 रन पर रो...

वषार्बाधित मैच में भारत ने मलेशिया को हराया

स्पोर्ट्स
सिलहेट (वार्ता)। भारत ने सबभिनेनी मेघना (69) के अर्द्धशतक और शेफाली वर्मा (46) एवं ऋचा घोष (33 नाबाद) की शानदार पारियों की बदौलत महिला एशिया कप 2022 में वषार्बाधित टी20 मुकाबले में सोमवार को मलेशिया को 30 रन से मात दी।भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 181 रन बनाये। मलेशिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 5.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 16 रन बनाये, जिसके बाद बारिश के कारण मैच रोका गया और अंतत: डकवर्थ लुइस नियम के अनुसार भारत ने मैच 30 रन से जीत लिया।...
निचले क्रम के संघर्ष ने सौराष्ट्र को संभाला

निचले क्रम के संघर्ष ने सौराष्ट्र को संभाला

स्पोर्ट्स
ईरानी ट्रॉफीराजकोट (वार्ता)। सौराष्ट्र ने शेल्डन जैक्सन (71), अर्पित वसावडा (55), प्रेरक मांकड (72) और जयदेव उनाडकट (78 नाबाद) के अर्द्धशतकों की बदौलत ईरानी ट्रॉफी 2022 में शेष भारत के खिलाफ दूसरी पारी में तीसरे दिन सोमवार को 368 रन बना लिये।पहली पारी में 276 रन से पिछड़ने के बाद सौराष्ट्र ने 92 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है।तीसरे दिन 38/2 के स्कोर से शुरूआत करते हुए सौराष्ट्र ने चिराग जानी (06), धर्मेंद्रसिंह जडेजा (25) और चेतेश्वर पुजारा (01) के विकेट जल्दी गंवा दिये। इन तीनों बल्लेबाजों को कुलदीप सेन (85/3) ने आउट किया।सौराष्ट्र की आधी टीम 87 रन पर पवेलियन लौटने के बाद शेल्डन और अर्पित ने छठे विकेट के लिये 117 रन की साझेदारी की। शेल्डन ने 204 रन के टीम स्कोर पर आउट होेने से पहले 117 गेंदों पर आठ चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 71 रन बनाये। अर्पित 11 रन के बाद सौरभ की गेंद पर पगबाधा हो...
टेबल टेनिस चैंपियनशिप : भारतीय महिलाएं शीर्ष-16 में पहुंचीं

टेबल टेनिस चैंपियनशिप : भारतीय महिलाएं शीर्ष-16 में पहुंचीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
चेंगदू (चीन) (वार्ता)। भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2022 में सोमवार को ग्रुप-5 मुकाबले में मिस्र को 3-1 से हराकर शीर्ष-16 में जगह बना ली।भारतीय महिलाएं अपने समूह में पांच पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि जर्मनी (छह पॉइंट) ने पहला स्थान हासिल किया।दूसरी ओर, भारतीय पुरुष टीम ने टूनार्मेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज करते हुए कजाकस्तान को 3-2 से हराया। भारत इस समय पुरुषों के ग्रुप-2 में छह पॉइंट के साथ शीर्ष पर है।श्रीजा अकुला ने मिस्र के खिलाफ विजयी शुरूआत करते हुए पहले मैच में हाना गोंडा को 3-0 (11-6, 11-4, 11-1) से हराया। पूर्व राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन मनिका बत्रा ने दूसरे मैच में डीना मशरफ पर 3-2 (8-11, 11-6, 11-7, 2-11, 11-8) से रोमांचक जीत दर्ज की।दिया चिटेल को युसरा हेल्मी के हाथों 2-3 (11-5, 10-12, 11-9, 9-11, 4-11) से हार मिली, लेकिन श्रीजा ने मिस्र को ...
जसप्रीत बुमराह के बिना खेलने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे मैच में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

जसप्रीत बुमराह के बिना खेलने उतरेगी टीम इंडिया, दूसरे मैच में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

टॉप न्यूज़, What's Hot, स्पोर्ट्स
नई दिल्लीटीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया था। सीरीज का दूसरा मैच रविवार (1 अक्टूबर) को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि इस मैच में बारिश होने की संभावना है, जिसके कारण मैच में देरी हो सकती है। तिरुअनंतपुरम में पहले मैच में दीपक चाहर और बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करके दक्षिण अफ्रीका का शीर्ष क्रम झकझोर दिया था, जिससे भारत ने इस मैच में जीत दर्ज करके तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का आयोजन विश्वकप से पहले टीम की तैयारियों को परखने के लिए किया गया था, लेकिन बुमराह की अनुपस्थिति ने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मोहम्मद सिराज और उमेश यादव को टीम में शामिल किया गया है लेकिन अभी यह दोनों विश्व कप की ...
‘PCB को कप्तानी के बारे में बाबर आजम से बात करनी चाहिए’; जानिए जावेद मियांदाद ने क्यों कहा ऐसा

‘PCB को कप्तानी के बारे में बाबर आजम से बात करनी चाहिए’; जानिए जावेद मियांदाद ने क्यों कहा ऐसा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने तीनों फॉर्मेट में 40 प्लस के औस्त से रन बनाए हैं। लेकिन हाल के समय में टी20आई क्रिकेट में उनका स्ट्राइक रेट नीचे गिरा है। इसे लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने अपनी चिंता जताई है। मियांदाद ने कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को इस मामले में बाबर से ईमानदारी से बात करनी चाहिए और उनसे पूछना चाहिए क्या वह कप्तानी को लेकर दबाव महसूस कर रहे हैं।क्रिकेट पाकिस्तान के साथ बातचीत करते हुए मियांदाद ने कहा, ''बाबर विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं। लेकिन बोर्ड को उनसे पूछना चाहिए कि क्या कप्तानी उन पर भारी पड़ रही है। उनके और बोर्ड के बीच ईमानदारी से बातचीत होनी चाहिए। अगर उसे लगता है कि वह मैदान पर दोनों चीज (बल्ले से रन बनाना और कप्तानी करना) कर सकते हैं, तो कप्तानी उनके पास रहनी चाहिए। हालांकि, बोर्ड को बाबर को यह स्पष्ट क...
 दूसरे टी20 मैच पर बारिश का साया, फैंस से खचाखच भरा होगा स्टेडियम

 दूसरे टी20 मैच पर बारिश का साया, फैंस से खचाखच भरा होगा स्टेडियम

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीभारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले से पहले आसमान पर छाए बादलों ने आयोजकों और प्रशंसकों को चिंतित कर दिया है, क्योंकि इससे इसी स्टेडियम में भारी बारिश के कारण रद्द हुए पिछले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की याद ताजा हो आयी हैं। कोविड-19 महामारी के बाद यह पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच है, जिसकी सारी टिकटें बिक चुकी हैं। बारसापारा स्टेडियम में पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच पांच जनवरी 2020 को भारत और श्रीलंका के बीच टी20 मैच था जिसे लगातार बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था। मैच से पहले मीडिया से मुखातिब हुए भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि स्टेडियम में दर्शकों को फिर से देखना शानदार है। द्रविड़ ने कहा, ''जून के बाद से जब से सारी पाबंदियां हटी हैं, जब भी हम भारत में खेलते हैं तो सारे स्टेडियम खचाखच भरे होते हैं। यह देखना शानदार है।'' क्षेत्रीय मौसम ...
IND vs SA : गुवाहाटी में होने वाले टी20 मैच के लिए तैयार टीम इंडिया, BCCI ने शेयर किया प्रैक्टिस सेशन वीडियो

IND vs SA : गुवाहाटी में होने वाले टी20 मैच के लिए तैयार टीम इंडिया, BCCI ने शेयर किया प्रैक्टिस सेशन वीडियो

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीभारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच रविवार (2 अक्टूबर) को खेला जाएगा। इसके लिए टीम जमकर तैयारी कर रही है। बीसीसीआई ने मैच शुरू होने से पहले आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें गेंदबाज, बल्लेबाज और फील्डर भी पूरी ताकत से ट्रेनिंग में हिस्सा लेते हुए नजर आ रहे हैं।  बीसीसीआई द्वारा शेयर वीडियो में अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर और उमेश यादव तेज गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। सूर्यकुमार फील्डिंग करते दिखे। विराट कोहली, ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक ने बल्लेबाजी प्रैक्टिस किया। वहीं वीडियो में पंत उमेश यादव की बाउंसर गेंद से बचते हुए भी नजर आए। राहुल द्रविड़ आखिर में बच्चों से बातचीत भी करे दिखे और पंत ने फैंस के साथ सेल्फी ली और ऑटोग्राफ दिया।  तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के कारण भारतीय टीम का संतुलन गड़बड़ा गया है लेकि...
ICC ने भी भारत के ‘सूर्या’ को किया नमस्कार, कहा- T20 वर्ल्ड कप 2022 में चमकेगा यह सितारा

ICC ने भी भारत के ‘सूर्या’ को किया नमस्कार, कहा- T20 वर्ल्ड कप 2022 में चमकेगा यह सितारा

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2022 को शुरू होने में अब करीब दो सप्ताह का समय बचा है। ऑस्ट्रेलिया में पहली बार क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का आयोजन 2020 में ही होना था, लेकिन कोरोना के कारण इसे 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भाग लेने जा रही सभी 16 टीमों ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस बीच, आईसीसी ने भी इन 16 टीमों में से उन पांच खिलाड़ियों का चयन किया है, जोकि आगामी टूर्नामेंट में अपनी चमक बिखेर सकते हैं। इन पांच खिलाड़ियों में भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भी शामिल है। क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था को लगता है कि ये पांचों खिलाड़ी आगामी टूर्नामेंट में धमाल मचा सकते हैं। सूर्यकुमार यादव उन चार बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिनको लेकर आईसीसी का मानना है ...