Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

शेन वॉटसन ने केएल राहुल को दिया वर्ल्ड कप में रन बनाने का मंत्र, कहा- बिना दवाब के खेलेगा तो कई गेंदबाज परेशानी में पड़ जाएंगे

शेन वॉटसन ने केएल राहुल को दिया वर्ल्ड कप में रन बनाने का मंत्र, कहा- बिना दवाब के खेलेगा तो कई गेंदबाज परेशानी में पड़ जाएंगे

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीशेन वॉटसन का मानना है कि केएल राहुल जब इस रवैये के साथ बल्लेबाजी करते हैं कि उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है, तो वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। ऑस्ट्रेलिया का यह आलराउंडर चाहता है कि इस महीने के आखिर में होने वाले टी20 विश्वकप में भारत का यह सलामी बल्लेबाज इसी तरह से बल्लेबाजी करे।एशिया कप और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्तमान सीरीज के दौरान राहुल का स्ट्राइक रेट आलोचकों के निशाने पर रहा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारत को केवल 107 रन का लक्ष्य हासिल करना था, लेकिन राहुल ने बेहद धीमी बल्लेबाजी की और 56 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए। वॉटसन ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि राहुल को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले विश्वकप के दौरान पहली गेंद से ही आक्रामक रवैया अपनाना चाहिए। वॉटसन ने कहा,'' केएल राहुल मेरा पसंदीदा बल्लेबाज है और वह ऐसा बल्लेबाज है जिसको खेलते हुए देखना...
कोविड से रिकवर हुए मोहम्मद शमी, वर्ल्ड कप के लिए शुरू की तगड़ी तैयारी; वीडियो में स्टंप उखाड़ते हुए नजर आए शमी

कोविड से रिकवर हुए मोहम्मद शमी, वर्ल्ड कप के लिए शुरू की तगड़ी तैयारी; वीडियो में स्टंप उखाड़ते हुए नजर आए शमी

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीटीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज का हिस्सा होने वाले थे, लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही वह कोविड की चपेट में आ गए और तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए। उनकी जगह उमेश यादव को शामिल किया गया था। उम्मीद ये थी कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज में शमी खेलेंगे, लेकिन तय समय पर वह कोविड से रिकवर नहीं हो पाए और इस सीरीज से भी बाहर हो गए। हालांकि पहले मैच से पहले उनकी कोविड टेस्ट नेगेटिव आई थी। इस सीरीज का दूसरा रविवार (2 अक्टूबर) को खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच से पहले अच्छी खबर सामने आई है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कोविड से रिकवर हो गए हैं और आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने आपको फिट रखने के लिए गेंदबाजी की प्रैक्टिस शुरू कर दी हैं। 32 वर्षीय तेज गेंदबाज 15 सदस्यीय मुख्य टीम का हिस्...
इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच होगी चैंपियन बनने की टक्कर, सचिन-दिलशान होंगे आमने-सामने

इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच होगी चैंपियन बनने की टक्कर, सचिन-दिलशान होंगे आमने-सामने

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीइंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच शनिवार (1 अक्टूबर) को रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। श्रीलंका लीजेंड्स ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज लीजेंड्स को 14 रनों से हराकर फाइनल में कदम रखा।  पहले सेमीफाइनल में इंडिया लीजेंड्स ने ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स को पांच विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। श्रीलंका और भारत के बीच फाइनल भी इसी मैदान पर होगा। दोनों टीमें पहले संस्करण के फाइनल में भी आमने-सामने हुई थी, जहां इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को 14 रन से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया था। ...
भारतीय महिला टीम टी20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर बरकरार

भारतीय महिला टीम टी20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर बरकरार

स्पोर्ट्स
दुबईभारतीय महिला टीम शनिवार को जारी वार्षिक अपडेट के बाद आईसीसी की महिलाओं की वनडे और टी20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर बनी हुई है। भारत ने वनडे रैंकिंग में एक अंक हासिल किया और उसके अब कुल 104 अंक हो गए हैं। राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम को टी20 में चार अंक का फायदा हुआ और उसके अब कुल 266 अंक हैं। सालाना अपडेट के बाद 2018-19 के परिणामों को हटा दिया गया है जबकि 2019-20 और 2020-21 के परिणामों का महत्व 50 प्रतिशत कर दिया गया है। इसी तरह से 2021-22 के मैचों को आकलन करते समय शत प्रतिशत महत्व दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड अंतर के साथ वनडे में शीर्ष पर बना हुआ है जबकि टी20 टीम रैंकिंग में भी उसने अपनी बढ़त बढाई है।राष्ट्रमंडल खेल और विश्व कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने वनडे रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका पर अपनी बढ़त 48 से 51 रेटिंग अंक कर दी है, जो कि खेल के...
टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचीं अफगानिस्तान, वेस्ट इंडीज सहित ये टीमें, 16 अक्टूबर से शुरू होंगे क्वालीफायर

टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचीं अफगानिस्तान, वेस्ट इंडीज सहित ये टीमें, 16 अक्टूबर से शुरू होंगे क्वालीफायर

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है। भारत, इंग्लैंड और पाकिस्तान सहित कुछ टीमें अगले कुछ दिनों में ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ने भरने वाले हैं। जबकि वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के लिए कुछ टीमें ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी हैं। ऑस्ट्रेलिया में होने वाला ये टूर्नामेंट 16 अक्टूबर से 13 नवंबर तक सात स्थानों पर खेले जाएगा। क्वालीफायर 16 तारीख से शुरू होंगे और सुपर 12 के मैच 22 तारीख से शुरू होंगे। भारतीय टीम अपना पहला मैच चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेलेगी। इस मेगा इवेंट में हिस्सा लेने के लिए कुल 15 टीमें ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगी, जबकि ऑस्ट्रेलियाई मेजबानी करेगा। 16 में से 8 टीमें पहले क्वालीफाइंग दौर में हिस्सा लेंगी और फिर यहां से चार टीमें सुपर 12 में शामिल होंगी, जहां पहले से 8 टीमें डायरेक्ट क्वाली...
गेंदबाजी कोच शॉन टैट ने पाकिस्तान मैनेजमेंट का उड़ाया मजाक- करारी हार मिलने पर मुझे भेजते हैं

गेंदबाजी कोच शॉन टैट ने पाकिस्तान मैनेजमेंट का उड़ाया मजाक- करारी हार मिलने पर मुझे भेजते हैं

स्पोर्ट्स
नई दिल्लीइंग्लैंड ने छठे टी20 मैच में पाकिस्तान पर आठ विकेट से बड़ी जीत दर्ज करके सीरीज 3-3 से बराबर कराई। इस मैच में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने 88 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। हालांकि इस मैच में बाबर आजम ने भी 87 रन बनाए थे, लेकिन साल्ट की पारी के आगे पाकिस्तानी कप्तान की पारी फीकी नजर आई। सॉल्ट ने 41 गेंदों पर नाबाद 88 रन बनाए जिससे इंग्लैंड ने केवल 14.3 ओवर में दो विकेट पर 170 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। इससे पहले पाकिस्तान ने बाबर के 59 गेंदों पर नाबाद 87 रन की मदद से छह विकेट पर 169 रन बनाए थे।  छठा मैच हारने के बाद पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच शॉन टैट प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे, लेकिन वह ज्यादा खुश नजर नहीं आए। टीम के प्रदर्शन के साथ-साथ वह इस फैसले से भी नाराज दिखे कि उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए भेजा गया। हारिस राउफ की गैरमौजूदगी में शुक्रवार को पाकिस्तान की गेंदबाज...
सूर्यकुमार की अटैकिंग पारी से डर गए अफ्रीकी गेंदबाज? वेन पार्नेल ने कहा- उनसे बचना मुश्किल

सूर्यकुमार की अटैकिंग पारी से डर गए अफ्रीकी गेंदबाज? वेन पार्नेल ने कहा- उनसे बचना मुश्किल

स्पोर्ट्स
गुवाहाटीसूर्यकुमार यादव की अविश्वसनीय रूप से आक्रामक बल्लेबाजी ने उन्हें इस समय टी20 का सबसे खतरनाक बल्लेबाज बना दिया है और दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर वेन पार्नेल का मानना है कि इस भारतीय का सामना करने के लिए गेंदबाजों को भी मजबूत बनना होगा। सूर्या ने दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी तीन मैचाें की टी20 सीरीज के पहले मैच में 33 गेंदों पर 50 रन बनाए जिससे भारत ने दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से पराजित किया। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच रविवार को गुवाहाटी में खेला जाएगा।पार्नेल ने दूसरे मैच की पूर्व संध्या पर कहा,'' निजी तौर पर पिछले दो महीनों में मैंने जो देखा उससे मुझे लगता है कि संभवत: अभी वह टी20 में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है। वह मैदान के हर क्षेत्र में शॉट खेलता है जिससे गेंदबाजों के लिए बचाव करना मुश्किल हो जाता है। गेंदबाजों को मजबूत बनना होगा और अपनी प्रत्येक गेंद पर अच्छी तरह से ध्यान कें...
भारत ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को 41 रन से दी शिकस्त, जेमिमाह के बाद गेंदबाजों ने बरपाया कहर

भारत ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को 41 रन से दी शिकस्त, जेमिमाह के बाद गेंदबाजों ने बरपाया कहर

स्पोर्ट्स
सिलहट (बांग्लादेश) भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2022 टी20 टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में आज यानी के शनिवार को सिलहट आउटर क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंकाई टीम को 41 रन से हरा दिया। श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके जवाब में भारत ने पूरे 20 ओवर में 6 विकेट पर 150 रन का स्काेर बनाया और फिर श्रीलंका को 18.2 ओवर में 109 रन पर समेट दिया। भारत की ओर से हेमलता ने तीन और पूजा वस्त्राकर तथा दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए। बैटिंग में भारतीय टीम के लिए जेमिमाह राेड्रिग्स ने सबसे ज्यादा 76 रन की पारी खेली। उन्होंने 143.40 की स्ट्राइक रेट से 53 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच 92 रन की शानदार साझेदारी हुई।...
हर्षा भोगले के ‘कल्चर’ वाले ट्वीट पर बेन स्टोक्स का पलटवार, लिखा- मुझे ऐसा नहीं लगता है, दुनिया भर के लोगों…

हर्षा भोगले के ‘कल्चर’ वाले ट्वीट पर बेन स्टोक्स का पलटवार, लिखा- मुझे ऐसा नहीं लगता है, दुनिया भर के लोगों…

स्पोर्ट्स, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्लीभारतीय टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा द्वारा लॉर्ड्स में चार्ली डीन को गेंद फेंकने से पहले क्रीज छोड़ने पर रन आउट करने का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने शुक्रवार को लगातार कई ट्वीट करके इंग्लैंड में हुई इस घटना को लेकर अपना पक्ष रखा था। इसमें वह इंग्लैंड के कल्चर, सोच और अन्य मुद्दों पर भी खुलकर बोले, लेकिन इंग्लिश खेमा एक बार फिर अब हर्षा के बयानों से नाराज नजर आ रहा हैं। इंग्लैंड के टेस्ट टीम कप्तान बेन स्टोक्स ने हर्षा भोगले द्वारा किए गए ट्वीट को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है और उनका कहना है कि माकडिंग को लेकर सिर्फ इंग्लैंड के लोग ही नहीं बल्कि दुनिया के लोग भी अपनी राय रख रहे हैं और इसमें कल्चर का कोई लेना-देना नहीं है और ये लोगों की राय है। बेन स्टोक्स ने अपने पहले ट्वीट में हर्षा भोगले द्वारा कल्चर को लेकर किए ट्वीट पर सवाल पू...

एशियन जूनियर टेनिस : जया, आदित्य ने जीते दोहरा खिताब

स्पोर्ट्स
लखनऊ (वार्ता). भारत के आदित्य मोर और जया कपूर ने नवाब नगरी लखनऊ में चल रहे अंतरराष्ट्रीय एशियाई जूनियर टेनिस टूनार्मेंट के अंडर-16 मुकाबलों के अंतिम दिन शुक्रवार को बालक और बालिका वर्ग में दोहरे खिताब जीतकर अपना परचम लहराया।आदित्य मोर ने विजयंतखंड स्टेडियम के टेनिस कोर्ट में बालक वर्ग के एकल फाइनल में आराध्य क्षितिज को 7-5, 7-6(5) से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। आदित्य ने इस कड़े मुकाबले में शानदार खेल और धैर्य का परिचय दिया। उनके ग्राउंड स्ट्रोक्स और सर्विस का उसके प्रतिद्वंदी के पास कोई जवाब नहीं था।इससे पहले, आदित्य मोर ने अपने जोड़ीदार प्रनील शर्मा के साथ पुरुष युगल प्रतियोगिता का खिताब जीता था।दूसरी ओर, भारत की जया कपूर ने बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन के बूते दोहरा खिताब जीता। अपनी जोड़ी दार शगुन कुमारी के साथ गुरूवार को युगल खिताब जीत चुकी जया ने शुक्रवार को फाइनल में अपनी युगल जो...