Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

श्रीलंका ने पाकिस्तान को दिया 508 रन का लक्ष्य

श्रीलंका ने पाकिस्तान को दिया 508 रन का लक्ष्य

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
गॉल (वार्ता). श्रीलंका ने धनंजय डि सिल्वा (109 नाबाद) की शतकीय पारी की बदौलत दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में बुधवार को 360 रन बनाकर पाकिस्तान को 508 रन का बेहद मुश्किल लक्ष्य दिया। पाकिस्तान ने चौथे दिन का खेल खराब मौसम के कारण जल्दी खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिये हैं और उसे अब भी 419 रन की दरकार है।दिन की शुरूआत में कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने अपना अर्द्धशतक पूरा किया, जिसके बाद डि सिल्वा ने भी अपने करियर का नौंवा शतक बनाया। श्रीलंका ने 360 रन के स्कोर पर पहुंचने के बाद पारी घोषित की।508 के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को अब्दुल्लाह शफीक और इमाम-उल-हक ने अच्छी शुरूआत दिलायी, लेकिन 42 रन की साझेदारी के बाद शफीक (16) पवेलियन लौट गये।इसके बाद क्रीज पर आये कप्तान बाबर आजम ने इमाम के साथ मोर्चा संभाला। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी समाप्त किया गया जबकि इमाम (4...
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को रोमांचक मैच में 2 विकेट से हराया, सीरीज भी की अपने नाम

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को रोमांचक मैच में 2 विकेट से हराया, सीरीज भी की अपने नाम

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेला गया। दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने शाई होप के 100वें वनडे मैच में शतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 311 रन बनाए।भारत को 312 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर हासिल कर लिया। भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और अक्षर पटेल ने अर्धशतक जड़े। अक्षर पटेल को प्लेयर आॅफ द मैच का खिताब भी मिला, क्योंकि उन्होंने एक विकेट भी अपने नाम किया था। इस मैच को 2 विकेट से जीतकर भारत ने सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है।पहले वनडे में सस्ते में आउट होने वाले होप ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका बेहतरीन ढंग से निभायी। उन्होंने काइल मेयर्स (39 रन) के साथ पहले विकेट के लिये 65 रन और...
श्रीलंका की फिरकी में उलझा पाकिस्तान

श्रीलंका की फिरकी में उलझा पाकिस्तान

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
गॉल (वार्ता)। श्रीलंका ने रमेश मेंडिस (तीन विकेट) और प्रभात जयसूर्या (दो विकेट) की फिरकी की बदौलत दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन सोमवार को पाकिस्तान के सात विकेट झटक लिये। श्रीलंका के 378 रन के जवाब में पाकिस्तान सिर्फ 191 रन बना सकी है और 187 रन से पीछे चल रही है।श्रीलंका ने पहली पारी में ओशादा फर्नांडिस (50), दिनेश चांदिमल (80), और निरोशन डिकवेला (51) के अर्द्धशतकों की बदौलत पहली पारी में 378 रन बनाये थे। इसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाजों ने विकेट में मौजूद उछाल का पूर्ण प्रयोग करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।पहले टेस्ट में 160 रन की नाबाद पारी खेलकर पाकिस्तान को जिताने वाले अब्दुल्लाह शफीक पहली पारी में शून्य रन ही बना सके। इमाम-उल-हक (32) एक बार फिर अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं तब्दील कर पाये। कप्तान बाबर आजम (16) को जहां जयसूर्या ने आउट किया, वहीं मेंडिस ने विकेटकीपर मोहम्मद रिज...

न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को किया क्लीन स्वीप

स्पोर्ट्स
बेलफास्ट (वार्ता). न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स (56) और डेरिल मिशेल (48) की शानदार पारियों की बदौलत आयरलैंड को तीसरे टी20 मैच में छह विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रंखला को 3-0 से जीत लिया है।आयरलैंड ने शुक्रवार के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 175 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे न्यूजीलैंड ने 19 ओवर में ही हासिल कर लिया।आयरलैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने सर्वाधिक 40 रन बनाये। 29 गेंदों की अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाये। इसके अलावा लोर्कान टकर ने 28(19) और हैरी टेक्टर ने 23(20) रन बनाये। अंत में मार्क एडेयर ने 15 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 37 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर आयरलैंड को 20 ओवर में 174 रन तक पहुंचाया। न्यूजीलैंड की ओर से इश सोढ़ी ने चार ओवर में दो विकेट लेकर 27 रन दिये जबकि ब्लेयर टिकनर ने दो विकेट के बदले चार ...
रोमांचक मुकाबले में तीन रन से जीता भारत

रोमांचक मुकाबले में तीन रन से जीता भारत

स्पोर्ट्स
पोर्ट आॅफ स्पेन (वार्ता)। भारत ने शिखर धवन (97) और मोहम्मद सिराज (तीन विकेट) की बदौलत वेस्ट इंडीज को पहले एकदिवसीय मैच में तीन रन से मात दी।भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्ट इंडीज के सामने 50 ओवर में 309 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में वेस्ट इंडीज 305 रन बनाकर सिर्फ तीन रन से हार गयी। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की एकदिवसीय श्रंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने के बाद कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल के बीच शतकीय साझेदारी हुई। तेज गति से रन बना रहे गिल रन आउट हुए लेकिन धवन ने दूसरा छोर संभाले रखा। श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर उन्होंने एक बड़े स्कोर की नींव रखी। हालांकि शतक से तीन रन दूर रहते हुए वह आउट हुए और उनके आउट होने के बाद एक सिलसिला शुरू हुआ जहां एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते चले गए। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने और व...

इंग्लिश गेंदबाजों के आगे दक्षिण अफ्रीका पस्त

स्पोर्ट्स
मैनचेस्टर (वार्ता)। इंग्लैंड ने आदिल रशीद (तीन विकेट), रीस टोप्ली (दो विकेट) और मोईन अली (दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को दूसरे एकदिवसीय मैच में 118 रन से शिकस्त दी।इंग्लैंड ने शुक्रवार को वषार्बाधित मैच में अफ्रीका के सामने 202 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका 83 रन पर ही आॅल-आउट हो गयी। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की श्रंखला में 1-1 से बराबरी कर ली है।टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने तेज रफ्तार से रन बनाये, लेकिन वह नियमित अंतराल पर विकेट भी गंवाती रही। 101 रन पर छह विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड के लिये लियाम लिविंग्स्टन और सैम करन ने 43 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। लिविंग्स्टन ने 26 गेंदों पर तीन छक्कों और एक चौके की बदौलत 38 रन बनाये जबकि करन ने 18 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्के लगाकर 35 रन जोड़े। इसके अलावा डेविड विल...
मेकलाफलिन ने करियर में चौथी बार तोड़ा 400 मीटर बाधा दौड़ रिकॉर्ड

मेकलाफलिन ने करियर में चौथी बार तोड़ा 400 मीटर बाधा दौड़ रिकॉर्ड

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
यूजीन (अमेरिका) (वार्ता)। अमेरिका की सिडनी मेकलाफलिन ने अपने करियर में चौथी बार 400 मीटर बाधा दौड़ का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सिडनी ने शुक्रवार (भारत में शनिवार सुबह) को 50.68 सेकंड के समय के साथ अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना पहला विश्व खिताब जीता।नीदरलैंड की ओलंपिक कांस्य पदक विजेता फेमके बोल ने 52.27 सेकंड के समय के साथ रजत पदक प्राप्त किया, जबकि अमेरिकी की पूर्व विश्व रिकॉर्ड धारक डलाइलाह मोहम्मद 53.13 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।22 वर्षीय सिडनी ने हेवर्ड फील्ड में अपना तीसरा विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने अपना पहला विश्व रिकॉर्ड 2021 ओलंपिक ट्रायल्स के दौरान बनाया था, जब उन्होंने डलाइलाह के 52.16 सेकंड के निशान को पार करते हुए 51.90 सेकंड का रिकॉर्ड स्थापित किया था।इसके एक महीने बाद ही मेकलाफलिन ने टोक्यो ओलंपिक में 51.46 सेकंड में 40...

आयरलैंड को 88 रन से हराकर न्यूजीलैंड ने सीरीज जीती

स्पोर्ट्स
बेलफास्ट (वार्ता). न्यूजीलैंड ने डेन क्लीवर (78) के अर्द्धशतक और माइकल ब्रेसवेल (पांच गेंद, तीन विकेट) की हैट्रिक की बदौलत आयरलैंड को दूसरे टी20 मैच में 88 रन से मात दी। न्यूजीलैंड ने इस जीत के साथ तीन मैचों की श्रंखला में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली है।ब्लैक कैप्स ने बुधवार को खेले गये मैच में आयरलैंड के सामने 20 ओवर में 180 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में आयरलैंड 91 रन पर आॅलआउट हो गयी। न्यूजीलैंड के लिये क्लीवर ने सर्वाधिक 78(55) रन बनाये, जबकि फिन ऐलेन ने 35(20) और ग्लेन फिलिप्स ने 23(16) रन बनाये।इस मैच में कीवी टीम के स्टार माइकल ब्रेसवेल रहे। बल्ले से 14 रन का अहम योगदान देने के बाह उन्होंने अपने पहले ओवर में ही हैट्रिक ली। ब्रेसवेल ने अपने ओवर में पांच गेंदें डालीं जिसमें उन्होंने मार्क एडेयर, बैरी मेककार्थी और क्रेग यंग का विकेट लिया। आयरलैंड के बल्लेबाजों के पास न्यूजीलैं...
अन्नू रानी लगातार दूसरे चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचीं

अन्नू रानी लगातार दूसरे चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
यूजीन (वार्ता). भारत की अन्नू रानी ने बुधवार (भारत में गुरुवार सुबह) को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिला जैवलिन थ्रो के लगातार दूसरे फाइनल में जगह बनाई।अन्नू इससे पहले दोहा में हुई विश्व चैंपियनशिप 2019 में भी फाइनल में पहुंची थीं। वह दोहा में 61.12 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ फाइनल में आठवें स्थान पर रही थीं।29 वर्षीय भारतीय को क्वालिफिकेशन राउंड में ग्रुप बी में रखा गया था और उन्होंने फाउल थ्रो के साथ शुरूआत की। उन्होंने दूसरे प्रयास में 55.35 मीटर का वैध थ्रो रिकॉर्ड किया, लेकिन वह उन्हें फाइनल में आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त नहीं था।उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो तीसरे प्रयास में आया जहां उन्होंने जैवलिन को 59.60 मीटर दूर फेंककर फाइनल में जगह बनायी।इसी बीच, पारुल चौधरी 3000 मीटर फाइनल में जगह बनाने से चूक गयीं। वह 37 प्रतियोगियों की दौड़ में 15:54.03 के प्रयास के साथ 31वें स्थान पर रहीं।प्र...

शफीक के शतक से विजयी पाकिस्तान

स्पोर्ट्स
गॉल (वार्ता). पाकिस्तान के युवा सलामी बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक ने 160 रन की नाबाद शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में बुधवार को चार विकेट से जीत दिलायी।श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने 342 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे पाकिस्तान ने छह विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पहली पारी में श्रीलंका के 222 रन के जवाब में पाकिस्तान 218 रन पर आॅल-आउट हो गयी थी, और कप्तान बाबर आजम (119) के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 20 रन भी नहीं जोड़ सका था। बाबर ने भले ही श्रीलंका को बड़ी बढ़त लेने से रोक दिया था, लेकिन श्रीलंका की स्पिन के आगे लाजवाब पाकिस्तान बैकफुट पर थी। श्रीलंका ने दिनेश चांदीमल (94 नाबाद), कुशल मेंडिस (76) और ओशादा फर्नांडिस (64) के अर्द्धशतकों की बदौलत दूसरी पारी में 337 रन बनाकर पाकिस्तान के सामने 342 रन का विशाल लक्ष्य रखा था, जहां पाकिस्तान ने शफीक की बदौलत विजय हासिल की।शतकव...