Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

रिषभ पंत की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं दिनेश कार्तिक, औसत और स्ट्राइकरेट ने उड़ा रखी है नींद 

रिषभ पंत की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं दिनेश कार्तिक, औसत और स्ट्राइकरेट ने उड़ा रखी है नींद 

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। अब तक खेले गए 6 मैचों में वे सिर्फ एक बार आउट हुए हैं और करीब 200 रन बना चुके हैं। आरसीबी के लिए एक के बाद एक वे लगातार मैच विनिंग पारी खेल रहे हैं। इससे विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत की मुश्किलें बढ़ रही हैं। दरअसल, टीम इंडिया को आईपीएल 2022 के बाद एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट खेलने हैं और इन टूर्नामेंट से पहले रिषभ पंत अगर लय वापसी नहीं कर पाते हैं तो दिनेश कार्तिक की वापसी टीम इंडिया में हो सकती है। हालांकि, अभी के लिए ये कहना जल्दबाजी होगा, लेकिन अब तक आईपीएल के 15वें सीजन में दिनेश कार्तिक अर्श पर हैं तो रिषभ पंत फर्श पर।  आईपीएल 2022 की 6 पारियों में आरसीबी के लिए दिनेश कार्तिक ने निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 6 पारियो...
 गुजरात के खिलाफ मैच से पहले गायकवाड़ ने फैंस से की अपील

 गुजरात के खिलाफ मैच से पहले गायकवाड़ ने फैंस से की अपील

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना गुजरात टाइटन्स से रविवार को होगा। चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच में गुजरात को हराकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। जारी सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 5 मैचों में से सिर्फ एक में जीत हासिल कर सकी है। रविवार को होने वाले डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में पुणे के लोकल रुतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा पोस्ट किए गए एक छोटे से वीडियो में फैंस से बाहर आने और चेन्नई टीम के लिए चीयर करने के लिए कहा है। गायकवाड़ ने प्रशंसकों को संबोधित करते हुए कहा कि वह लगभग चार साल पहले 2018 में अपनी पसंदीदा टीम चेन्नई सुपर किंग्स का समर्थन करने के लिए दौड़ रहे थे। उन्होंने स्टेडियम में प्रशंसकों को बुलाया और उन्हें स्टेडियम में आने और रवींद्र जडेजा के नेतृत्व वाली टीम को सपोर्ट करने के लिए कहा। गायकवाड़ ने कहा, "2018 में ...
पंजाब किंग्स को IPL 2022 के बीच में बदलना पड़ा कप्तान, मयंक अग्रवाल नहीं खेल रहे मुकाबला

पंजाब किंग्स को IPL 2022 के बीच में बदलना पड़ा कप्तान, मयंक अग्रवाल नहीं खेल रहे मुकाबला

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2022 के बीच में पंजाब किंग्स को अपना कप्तान बदलना पड़ा है। हालांकि, ये स्थायी नहीं, बल्कि अस्थायी तौर पर है, क्योंकि पंजाब किंग्स के नियमित कप्तान मयंक अग्रवाल चोटिल हैं और उनके स्थान पर टीम की कप्तानी शिखर धवन को सौंपी गई है। पंजाब किंग्स के नए कप्तान शिखर धवन ने बताया है कि मयंक अग्रवाल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ क्यों मैदान पर नहीं उतर सके। ...
शोएब अख्तर का दावा- विराट कोहली मेरे खिलाफ कभी इतने ज्यादा रन नहीं बना पाते

शोएब अख्तर का दावा- विराट कोहली मेरे खिलाफ कभी इतने ज्यादा रन नहीं बना पाते

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को लेकर एक नया दावा किया है। 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर अख्तर और कोहली 2010 में श्रीलंका में हुए एशिया कप के दौरान एक मैच में आमने-सामने हुए थे। हालांकि उस मुकाबले में कोहली पाकिस्तानी गेंदबाज का सामना नहीं कर पाए थे क्योंकि अख्तर के बॉलिंग पर आने से पहले ही भारतीय बल्लेबाज आउट हो गए थे। अख्तर ने अब दावा किया है कि अगर वह विराट को गेंदबाजी करते हुए तो वो कभी भी इतने रन नहीं बना पाते।...
IPL में ऋषभ पंत ने तोड़ा विराट कोहली और संजू सैमसन का बड़ा रिकॉर्ड

IPL में ऋषभ पंत ने तोड़ा विराट कोहली और संजू सैमसन का बड़ा रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में 25 साल से कम उम्र तक सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब ऋषभ पंत के नाम दर्ज हो गया है। ऋषभ पंत ने इस खास मामले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया है। पंत अभी 24 साल के हैं और वह अभी ही इन दोनों से आगे निकल गए हैं, तो ऐसा लगता है कि 25 साल की उम्र तक वह इतने रन बना डालेंगे कि यह रिकॉर्ड तोड़ना किसी के लिए भी मुश्किल हो जाएगा। 25 साल की उम्र होने से पहले संजू सैमसन ने 2584 आईपीएल रन बनाए थे, वहीं विराट कोहली के खाते में 2632 रन हैं। ऋषभ पंत ने शनिवार को आरसीबी के खिलाफ 34 रनों की पारी खेली और इस दौरान विराट कोहली को पीछे थोड़ दिया। पंत के खाते में अब कुल 2642 आईपीएल रन हैं। पंत ने अपना पहला आईपीएल मैच 2016 में खेला था। पंत 2016 से दिल्ली कैपिटल्...
पुलिस अधीक्षक ने किया बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण

पुलिस अधीक्षक ने किया बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
रावतसर (सीमा सन्देश)। मानसिक तनाव दूर करने का सबसे उत्तम जरिया खेल ही है। वर्तमान समय में युवाओं को चाहिए कि नशा करें तो केवल खेल का करें। ताकि उनका शारीरिक व बौद्धिक विकास भली-भांति हो सके। व्यक्ति खेल को अगर अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाता है तो वह पूरा दिन तरोताजा महसूस करता है। खेल शारीरिक विकास का आधुनिक साधन तो है ही साथ ही चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह विचार पुलिस अधीक्षक अजय सिंह राठौड़ ने स्थानीय डीएसपी कार्यालय परिसर में निर्मित बैडमिंटन कोर्ट के लोकार्पण पर व्यक्त किए। बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण व्यवसायी दिनेश कुमार लड्ढा ने अपने पिता स्वर्गीय पृथ्वीराज लड्डा की स्मृति में करवाया गया है। इस मौके पर जिले के आला अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर बैडमिंटन मैच भी करवाए गए। पहला मैच एसपी अजय सिंह राठौड़ व कांस्टेबल नरेश की युगल टीम का सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष जितेंद्र गोयल ...
कोच रिकी पोंटिंग ने कुलदीप यादव को लेकर कहा- KKR में उसे वह मौके नहीं मिले

कोच रिकी पोंटिंग ने कुलदीप यादव को लेकर कहा- KKR में उसे वह मौके नहीं मिले

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 में कुलदीप यादव का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए कुलदीप पिछले सीजन की तुलना में एकदम अलग खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। कुलदीप पिछले कुछ सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा रहे थे। लेकिन सीमित मौके मिलने के कारण उनके आईपीएल करियर पर भी खतरा मंडराने लगा था।  हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग को लगता है कि स्पिनर कुलदीप यादव को ज्यादा मौके नहीं मिले, जब वह कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का हिस्सा थे। पोंटिंग ने भी यादव की प्रशंसा की और कहा कि वह आईपीएल के प्रमुख स्पिनरों में से एक हैं और अपने देश के लिए खेल रहे हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 16 रन से हरा दिया। इस मैच में कुलदीप यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया, हालांकि महंगे साबित हुए थ...
केएल राहुल के शतक के दम पर लखनऊ ने मुंबई के सामने रखा 200 रनों का लक्ष्य

केएल राहुल के शतक के दम पर लखनऊ ने मुंबई के सामने रखा 200 रनों का लक्ष्य

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली आईपीएल 2022 का 26वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में एमआई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। लखनऊ सुपर जाइंट्स ने कप्तान केएल राहुल के शतक के दम पर मुंबई के सामने जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य रखा है। राहुल और डी कॉक ने टीम को तेज तर्रार शुरुआत दी थी। मुंबई को पहली सफलता फेबियन एलन ने डी कॉक को 24 के निजी स्कोर पर आउट करके दिलाई। इसके बाद मनीष पांडे ने 38 रन बनाकर कप्तान का बखूबी साथ दिया। केएल राहुल ने 103* रनों की लाजवाब पारी के दौरान 9 चौके और 5 छक्के लगाए। राहुल का यह इस सीजन का पहला, मुंबई के खिलाफ दूसरा और आईपीएल करियर में तीसरा शतक है। निर्धारित 20 ओवर में लखनऊ ने चार विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। मुंबई के लिए जयदेव उनादकट ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए। मुंबई के लिए यह रन चेज आसान नहीं रहने वाली ह...
’25 दिन में पैसा डबल’, वसीम जाफर ने बताया कैसे चुनें फैंटसी XI

’25 दिन में पैसा डबल’, वसीम जाफर ने बताया कैसे चुनें फैंटसी XI

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली वसीम जाफर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए काफी मशहूर हो चुके हैं। टीम इंडिया के इस पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ने पिछले कुछ सालों में ट्विटर की पिच पर अपने ट्वीट्स से खूब छक्के-चौके लगाए हैं और एक बार फिर उन्होंने अपने ट्वीट से फैन्स का दिल जीत लिया है। वसीम जाफर ने ट्वीट में एक मीम शेयर किया है, जिसमें लिखा है 25 दिन में पैसा डबल और इसके साथ ही आईपीएल 2022 के मैचों के लिए फैंटसी XI चुनने की तीन मजेदार टिप्स भी दी हैं।...
डेल स्टेन ने सुनाई पूरी कहानी

डेल स्टेन ने सुनाई पूरी कहानी

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को जैसे ही सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने क्लीन बोल्ड किया, वैसे ही डगआउट में बैठे टीम के फास्ट बॉलिंग कोच डेल स्टेन खुशी से झूम उठे। स्टेन जिस तरह से सेलिब्रेट कर रहे थे, मानो विकेट उन्होंने ही चटकाया हो। स्टेन ने मैच  के बाद अपने जश्न का असली कारण बताया है।...