Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

Asia Cup के लिए पड़ोसी देश के खिलाड़ी की गजब तैयारी, दहकते अंगारों पर चलकर ले रहा ट्रेनिंग

Asia Cup के लिए पड़ोसी देश के खिलाड़ी की गजब तैयारी, दहकते अंगारों पर चलकर ले रहा ट्रेनिंग

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली. पाकिस्‍तान और श्रीलंका में खेले जाने वाले एशिया कप 2023 का आगाज होने में अब महज दो सप्‍ताह का समय बचा है। भारत और अफगानिस्‍तान को छोड़ सभी देशों ने अपनी-अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही टीमों ने अपनी तैयारियां भी तेज कर दी हैं। वर्ल्‍ड कप 2023 की तैयारियों को देखते हुए एशिया कप को बेहद महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। खिलाडि़यों ने भी अपने-अपने स्‍तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल में जहां विराट कोहली के जिम करने का वीडियो वायरल हुआ था, वहीं अब पड़ोसी देश के ए‍क खिलाड़ी जलते अंगारों पर चलकर सख्‍त ट्रेनिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, आग पर चलकर हैरतअंगेज ट्रेनिंग लेने वाले इस खिलाड़ी का नाम मोहम्‍मद नईम है, जो बांग्लादेश से हैं। नईम आजकल ऐसी ट्रेनिंग कर रहे हैं, जिसे देख आप भी दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नईम...
सहवाग, युवराज से लेकर रहाणे तक सभी ने जमकर की ‘घूमर’ फिल्म की तारीफ

सहवाग, युवराज से लेकर रहाणे तक सभी ने जमकर की ‘घूमर’ फिल्म की तारीफ

स्पोर्ट्स
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म 'घूमर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मशहूर निर्देशक आर बाल्की की यह फिल्म क्रिकेट पर आधारित है। इस फिल्म में सैयामी एक ऐसी क्रिकेट प्लेयर बनी हैं, जिसका एक हाथ नहीं होता है और फिर भी वह साहस के साथ क्रिकेट खेलती है। वहीं अभिषेक बच्चन उनके कोच बने हुए हैं। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, अजिंक्य रहाणे समेत कई क्रिकेटरों ने इस फिल्म को देखा और इसकी जमकर तारीफ की है। सहवाग ने कहा, 'कल मैंने घूमर फिल्म देखी। बहुत दिनों के बाद क्रिकेट को लेकर कोई फिल्म देखी, बहुत आनंद आया है। इसमें क्रिकेट तो है, मगर इमोशन भी है। साथ ही खिलाड़ी का संघर्ष क्या होता है, ये भी समझ आ जाएगा। खासतौर पर चोट के बाद वापसी करने में क्रिकेटर को कितना संघर्ष करना पड़ता है, ये समझ आ जाएगा।' सहवाग ने आगे कहा, 'मैं वैसे स्पिनर को रिस्पेक्ट न...
डेब्यू के बाद भावुक हुए विस्‍फोटक बल्‍लेबाज रिंकू सिंह, बोले- मां का सपना जी रहा हूं

डेब्यू के बाद भावुक हुए विस्‍फोटक बल्‍लेबाज रिंकू सिंह, बोले- मां का सपना जी रहा हूं

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 के सीजन में पांच गेंदों पर पांच छक्‍के लगाकर केकेआर को हारा हुआ मैच जिताने वाले रिंकू सिंह ने आखिरकार टीम इंडिया के लिए अंतरराष्‍ट्रीय डेब्‍यू कर लिया है। आयरलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में रिंकू सिंह को हाथ आजमाने का मौका नहीं मिला, लेकिन उम्‍मीद है कि आगामी मैचों में मौके को जरूर भुनाते दिखेंगे। डेब्‍यू के बाद रिंकू सिंह ने कहा कि वे बहुत खुश हैं। उन्‍होंने भावुक होते हुए कहा कि मां हमेशा कहा करती थीं कि अगर मुझे भारत के लिए खेलना है तो कड़ी मेहनत करनी होगी। मैंने टीम इंडिया में जगह बना ली है। इसलिए अब वह अपनी मा का सपना जी रहे हैं। बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया में डेब्‍यू करने वाले रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के जिला अलीगढ़ के अंतर्गत एक छोटे से गांव से निकलकर भारतीय टीम में पहुंचे हैं। फर्श से अर्श तक पहुंचने का उनका सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा है। रिंकू ने ...
गुस्से में नोवाक जोकोविच ने तोड़ दिया था रैकेट, लगा भारी जुर्माना

गुस्से में नोवाक जोकोविच ने तोड़ दिया था रैकेट, लगा भारी जुर्माना

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली. 23 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता नोवाक जोकोविच पर कार्लोस अल्काराज के खिलाफ विंबलडन फाइनल के दौरान नेट पोस्ट पर अपना रैकेट तोड़ने के लिए भारी जुर्माना लगाया गया है। यह घटना रविवार को 20 वर्षीय स्पैनियार्ड के खिलाफ उनकी हार के पांचवें सेट में हुई जब जोकोविच अल्काराज की सर्विस तोड़ने में असफल रहे और बाद में अपना सर्विस गेम हार गए और लकड़ी के नेट पोल में से एक के खिलाफ अपने रैकेट को जोर से मारकर अपनी निराशा व्यक्त की। अंपायर फर्गस मर्फी ने तुरंत जोकोविच को उनके रैकेट-स्मैशिंग उल्लंघन के कारण कोड उल्लंघन के लिए चेतावनी जारी की। परिणामस्वरूप, सात बार के विंबलडन चैंपियन पर 6,117 पौंड का जुर्माना लगाया गया और यह पैसा उनके 1.175 मिलियन पौंड के उपविजेता चेक से काट लिया जाएगा।दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी अल्काराज ने ब्रेक का पूरा फायदा उठाते हुए चार घंटे और 42 मिनट के बाद 1-6 7-6 (8-6) 6-1 3...
ऑल इंडिया अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट : दो घंटे तक ज्यादा चले सेमीफाइनल मुकाबले में हारे रायपुर के मो. आरिज

ऑल इंडिया अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट : दो घंटे तक ज्यादा चले सेमीफाइनल मुकाबले में हारे रायपुर के मो. आरिज

स्पोर्ट्स
रायपुर. ऑल इंडिया अंडर-16 टेनिस टूर्नामेंट में बालक एकल सेमीफाइनल में रायपुर के मो. आरिज को दो घंटे के ज्यादा समय तक चले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। मो. आरिज को बंगाल के संकल्प सहनी ने तीन सेटों तक चले मैच में 6-4, 4-6, 4-6 से हराकर बाहर कर दिया। वहीं, बालक एकल दूसरे सेमीफाइनल में टॉप सीड अनिकेत चौबे को महाराष्ट्र के सक्षम ने 6-4, 2-6, 3-6 से हराकर बड़ा उलटफेर करते हुए फाइनल में जगह बना ली। रायपुर में मेजबानी में आयोजित इस स्पर्धा में अब सक्षम और संकल्प के बीच शुक्रवार को बालक एकल फाइनल मैच खेला जाएगा। फाइनल मैच के बाद आयोजित समापन समारोह में विजेता व उवविजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया जाएगा। युगल में भी मो. आरिज की जोड़ी हारीबालक युगल सेमीफाइनल में भी मो. आरिज व अनिकेत चौबे की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। आरिज व अनिकेत की जोड़ी को महाराष्ट्र के सक्षम भंसाली व देवराज मंदाड...
भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 आज

भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 आज

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली. भारत और आयरलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचो की टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला आज डबलिन के द विलेज मैदान में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली करारी हार के बाद अब भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कप्तानी करेंगे। बुमराह करीब एक साल बाद टीम में लौटे हैं। वह पिछले काफी समय से चोटिल चल रहे थे। तो आइए जानते हैं आप कब कहां और कैसे इस मैच को देख सकते हैं।...
IND vs IRE Playing 11: संजू सैमसन पर रहेंगी सभी की नज़रें, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

IND vs IRE Playing 11: संजू सैमसन पर रहेंगी सभी की नज़रें, ऐसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली. भारत और आयरलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचो की टी20 सीरीज का पहला मुक़ाबला आज डबलिन के द विलेज मैदान में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली करारी हार के बाद अब भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ जोरदार वापसी करना चाहेगी। इस दौरे के लिए चुने गए ज़्यादातर खिलाड़ी 19वें एशियन गेम्स में खेलते दिखाई देंगे। इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह कप्तानी करेंगे। बुमराह करीब एक साल बाद टीम में लौटे हैं। वह पिछले काफी समय से चोटिल चल रहे थे। बुमराह के लिए यह सीरीज एशिया कप 2023 और वर्ल्ड कप के लिए उनकी फिटनेस की परीक्षा होगी। इसके अलावा विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पर भी सबकी नज़रें रहेंगी। सैमसन ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन टी20 में कुछ खास नहीं कर पाये थे। ऐसे में इस सीरीज में उनसे काफी उम्मीदें होंगी। उनक...
वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, स्मिथ-स्टार्क दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर

वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, स्मिथ-स्टार्क दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क चोटों के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट.कॉम.एयू की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मिथ और स्टार्क दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए हैं। हालांकि, उम्मीद है कि वह भारत में अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले विश्व कप-2023 के लिए पूरी तरह फिट हो जाएंगे। इस दौरे के दौरान पैट कमिंस की अनुपस्थिति के चलते वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम की कमान मिशेल मार्श संभालेंगे। स्टार्क की अनुपस्थिति का मतलब है कि बाएं हाथ के अनकैप्ड तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन टी-20 के बाद वनडे टीम का हिस्सा भी होंगे। वहीं स्मिथ की जगह मार्नस लाबुशेन को वनडे टीम में शामिल किया गया है।बताया जा रहा है कि स्मिथ अपनी बायीं कलाई में टेंडन की चोट से जूझ रहे हैं जिसके कारण उन्हें अगले चार सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ेग...
‘एसकेडी स्पेशल योगासन श्रृंखला’ की तैयारी जोरों पर

‘एसकेडी स्पेशल योगासन श्रृंखला’ की तैयारी जोरों पर

हनुमानगढ़, स्पोर्ट्स
- दावा, गोल्डन बुक आॅफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में होगा नाम दर्ज हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय के योग विभाग की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर ‘एसकेडी स्पेशल योगासन श्रृंखला’ का सामूहिक प्रदर्शन किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रबंधन का दावा है कि एसकेडी स्पेशल योगासन श्रृंखला का सामूहिक प्रदर्शन गोल्डन बुक आॅफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज होगा। 29 अगस्त को आयोजित इस योगासन श्रृंखला में चुनिंदा योग और आसनों की विविध मुद्राओं का विशेष संयोजन है जिसे दो हजार से अधिक प्रतिभागी 10 मिनट तक प्रदर्शित करेंगे। गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने बताया कि व्यापक जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर 10 मिनट में रोग छूमंतर की थीम पर इसे विशेष तौर पर तैयार किया गया है। इससे तनाव और भागदौड़ की दिनचर्या में स्वास्थ्य लाभ मिलना निश्चित है। उन्होंने बताया कि बीते व...
कनाडा ओपन के फाइनल में भिड़ेंगे सिनर, डी मिनौर

कनाडा ओपन के फाइनल में भिड़ेंगे सिनर, डी मिनौर

स्पोर्ट्स
टोरंटो (वार्ता). इटली के जैनिक सिनर और आस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर ने कनाडा ओपन 2023 में अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर टूनार्मेंट के फाइनल में जगह बना ली है।सातवीं सीड सिनर ने शनिवार को अमेरिका के टॉमी पॉल को 6-4, 6-4 से हराया। गैर वरीयता प्राप्त डी मिनौर ने स्पेन के अलेहांद्रो डेविडोविच फोकिना को 6-1, 6-3 से मात दी।पिछले मैच में दूसरी सीड दानील मेदवेदेव के साथ उलटफेर करने वाले डी मिनौर ने अपने स्पैनिश प्रतिद्वंदी के खिलाफ अनुशासन का पालन किया, जबकि फोकिना लय हासिल न कर पाने के कारण 78 मिनट में ही मुकाबला हार गये।डी मिनौर ने मैच के बाद कहा, जब मैंने कोर्ट पर कदम रखा तो मुझे मालूम था कि मुकाबला मुश्किल होने वाला था। मैंने आज कोर्ट में अपनी तरफ से अनुशासनात्मक टेनिस की उम्मीद नहीं की थी।उन्होंने कहा, मैंने बस अपने आप से कहा कि सकारात्मक रहो, चाहे कुछ भी हो मुकाबला करते रहो और तुम्हें ...