Monday, May 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

स्पोर्ट्स

शेन वॉर्न ने मौत से 8 पहले घंटे पहले गिलक्रिस्ट को किया था ये मैसेज; ‘एक टेक्स्ट मैसेज है, जिसे मैं कभी नहीं हटाऊंगा’

शेन वॉर्न ने मौत से 8 पहले घंटे पहले गिलक्रिस्ट को किया था ये मैसेज; ‘एक टेक्स्ट मैसेज है, जिसे मैं कभी नहीं हटाऊंगा’

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली दिग्गज शेन वॉर्न के निधन से खेल जगत से लेकर पूरा ऑस्ट्रेलिया गम में है। उनके जाने से उनकी करीबी दोस्त काफी उदास है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने पूर्व साथी से उनके असामयिक निधन से मुश्किल से आठ घंटे पहले मैसेज के जरिए बातचीत की थी। ऑस्ट्रेलिया ने रोडनी मार्श और वॉर्न के रूप में अपने दो महान क्रिकेट दिग्गजों को 24 घंटों के भीतर खोया। गिलक्रिस्ट के लिए यह और भी दुखद था। क्योंकि वह मार्श को अपना आदर्श मानते हुए बड़े हुए थे और अपना ज्यादातर क्रिकेट वॉर्न के साथ खेला था। ...
टीम इंडिया से बाहर हो चुके अजिंक्य रहाणे बेटी और वाइफ के साथ स्कूल पहुंचे, शेयर किया इमोशनल करने वाला वीडियो

टीम इंडिया से बाहर हो चुके अजिंक्य रहाणे बेटी और वाइफ के साथ स्कूल पहुंचे, शेयर किया इमोशनल करने वाला वीडियो

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली स्टार भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने बेटी और वाइफ राधिका के साथ अपने स्कूल का दौरा किया। जहां वह पुराने दिनों की यादों को ताजा करते हुए दिखे। रहाणे मुंबई के डोंबिवली में अल्मा मेटर एसवी जोशी हाई स्कूल गए थे।  पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत दिलाने वाले 33 वर्षीय बल्लेबाज ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपने स्कूल जाने का एक वीडियो पोस्ट किया। अजिंक्य रहाणे ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''अपनी जड़ों (पुराने चीजों) का दौरा करना कुछ ऐसा है जो आपको जमीन से जोड़े रखता है। अपने परिवार के साथ डोंबिवली में था और जगह कैसे भी बदल जाए, यह मेरे दिल में वही जगह रखता है।''...
IPL 2022: 40 की उम्र में धोनी ने फ्लॉन्ट किए बाइसेप्स

IPL 2022: 40 की उम्र में धोनी ने फ्लॉन्ट किए बाइसेप्स

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के आगाज में अब 20 दिन से भी कम का समय बचा है। चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) अपना ट्रेनिंग कैंप सूरत में शुरू कर चुका है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली यह टीम डिफेंडिंग चैंपियन है और टीम इस बार खिताब बचाने उतरेगी। 40 साल की उम्र में भी धोनी काफी फिट नजर आते हैं और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।  सीएसके के नेट बॉलर रॉकी वार्नी के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में धोनी स्लीवलेस जर्सी में नजर आ रहे हैं और साथ ही उनके मोटे-मोटे बाइसेप्स भी दिख रहे हैं।...
भारत बनाम पाकिस्तान के बीच हो सकती है बाइलेटरल सीरीज, ऑस्ट्रेलिया मेजबानी करने को तैयार

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच हो सकती है बाइलेटरल सीरीज, ऑस्ट्रेलिया मेजबानी करने को तैयार

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान ने पिछले करीब 10 साल से एक दूसरे के खिलाफ कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं खेली है। दोनों टीमें हालांकि आईसीसी टूर्नामेंटों में एक दूसरे के खिलाफ खेल रही हैं। लेकिन अब उनके बीच एक बार फिर से बाइलेटरल सीरीज की शुरुआत हो सकती है। ये सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेली जा सकती है क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने भारत और पाकिस्तान के बीच बाइलेटरल सीरीज की मेजबानी करने की पेशकश की है। सीए ने कहा है कि इस सीरीज में वह खुद को तीसरी टीम के रूप में शामिल कर सकती है। ...
मोहम्मद कैफ की जगह दिल्ली कैपिटल्स के नए फील्डिंग कोच होंगे बीजू जॉर्ज

मोहम्मद कैफ की जगह दिल्ली कैपिटल्स के नए फील्डिंग कोच होंगे बीजू जॉर्ज

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के आगाज में अब 20 दिन से भी कम समय बचा है। आईपीएल 2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है। फील्डिंग कोच का पद दिल्ली कैपिटल्स ने मोहम्मद कैफ की जगह अब बीजू जॉर्ज को दे दिया है। बीजू कोचिंग स्टाफ में हेड कोच रिकी पोंटिंग, उनके हमवतन शेन वॉटसन, जेम्स होप्स और भारत के पूर्व क्रिकेटरों अजीत अगरकर और प्रवीण आमरे की मौजूदगी वाले कोचों के क्वालिटी लाइन-अप में शामिल होंगे।...
रविंद्र जडेजा का दोहरा शतक देखना चाहते थे कप्तान रोहित शर्मा, अश्विन ने सुनाया पूरा किस्सा

रविंद्र जडेजा का दोहरा शतक देखना चाहते थे कप्तान रोहित शर्मा, अश्विन ने सुनाया पूरा किस्सा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली श्रीलंकाई टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है और दोनों टीमों के बीच फिलहाल दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। भारत ने मोहाली टेस्ट एक पारी और 222 रनों से जीता। यह टेस्ट टीम इंडिया के लिए कई मायनों में खास रहा, इस मैच के दौरान स्टार स्पिनर आर अश्विन भारत की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय बने। अश्विन ने इस मामले में कपिल देव को पीछे छोड़ा। बीसीसीआई टीवी ने अश्विन का एक इंटरव्यू शेयर किया है, जिसमें उन्होंने रोहित की कप्तानी को लेकर भी बात की है।...
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से दो विकेट दूर हैं झूलन गोस्वामी, छठे वर्ल्ड कप में तोड़ेंगी 32 साल पुराना कीर्तिमान

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से दो विकेट दूर हैं झूलन गोस्वामी, छठे वर्ल्ड कप में तोड़ेंगी 32 साल पुराना कीर्तिमान

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली दिग्गज तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने बुधवार को कहा कि वह व्यक्तिगत उपलब्धियों के बारे में नहीं सोचती हैं। वह टीम के लिए मैच जीतने में मदद करने पर ध्यान केंद्रित करती हैं। महिला विश्व कप में सबसे सफल गेंदबाज बनने से झूलन सिर्फ दो विकेट दूर हैं। महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की लिन फुलस्टन ने 1982 और 1988 के बीच विश्व कप में 39 विकेट लिए थे। झूलन गोस्वामी 29 मैचों में 19.65 की औसत से 38 विकेट ले चुकी हैं। वह लिन फुलस्टन के रिकॉर्ड की बराबरी करने से एक विकेट दूर हैं। मिताली अपना ये छठा विश्व कप खेल रही हैं। 2000 में विश्व कप में पदार्पण करने वाली 39 वर्षीय मिताली ने 2005, 2009, 2013, 2017 और अब 2022 विश्व कप टूर्नामेंट का हिस्सा हैं।...
शेन वॉर्न की मौत कैसे हुई, थाइलैंड की पुलिस ने Autopsy से किया खुलासा

शेन वॉर्न की मौत कैसे हुई, थाइलैंड की पुलिस ने Autopsy से किया खुलासा

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व महान स्पिनर शेन वॉर्न की मौत कैसे हुई है, इसका खुलासा हो गया है। थाइलैंड पुलिस ने Autopsy के माध्यम से बताया है कि उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। शेन वॉर्न की मौत शुक्रवार को थाईलैंड के एक निजी विला में हुई थी। उनके दोस्तों ने उनकी जान बचाने की कोशिश की थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।  शेन वॉर्न का निधन संदिग्ध हार्ट अटैक के कारण हुआ था और अब Autopsy रिपोर्ट (पोस्टमार्टम के बाद की रिपोर्ट) में भी इस बात का खुलासा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो थाईलैंड के को समुई के समुजाना विला में शेन वॉर्न छुट्टियां बिताने आए थे। उनके दोस्त भी उनके साथ थे। वहीं, जब डिनर के लिए वॉर्न को बुलाया गया तो उनकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी।  ऐसे में दोस्तों ने उनको सीपीआर देने की कोशिश की। 20 मिनट तक दोस्तों ने उनकी जान बचाने की कोशिश...
साउथ अफ्रीका के कप्तान ने कहा- IPL की बजाय देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का फैसला करें खिलाड़ी

साउथ अफ्रीका के कप्तान ने कहा- IPL की बजाय देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का फैसला करें खिलाड़ी

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान डीन एल्गर ने अपने साथी खिलाड़ियों से आईपीएल 2022 में खेलने की बजाय बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में नेशनल ड्यूटी करने का आग्रह किया है। कप्तान एल्गर ने कहा है कि यह उनके लिए वफादारी की परीक्षा है और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों को अपने देश को प्राथमिकता देनी चाहिए। अगर आईपीएल के मेगा ऑक्शन में चुने गए खिलाड़ी टूर्नामेंट के लिए चले जाते हैं तो फिर डीन एल्गर की कप्तानी वाली टीम बांग्लादेश के खिलाफ कमजोर पड़ जाएगी।  साउथ अफ्रीका की टीम 18 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ अपनी घरेलू सरजमीं पर तीन एक दिवसीय और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए तैयार है, जबकि आईपीएल 26 मार्च से 29 मई तक होना है। एकदिवसीय मैच 18, 20 और 23 मार्च को होंगे और इसके बाद दो टेस्ट मैचों का आयोजन होगा, जिसमें पहला टेस्ट 31 मार्च को और दूसरा टेस्ट 12 अप्रैल से शुरू होगा।  क्र...
शेन वॉर्न की मौत पर बोले माइकल क्लार्क- खेल से बड़ा कोई नहीं लेकिन ‘वॉर्नी’ उनके बहुत करीब था

शेन वॉर्न की मौत पर बोले माइकल क्लार्क- खेल से बड़ा कोई नहीं लेकिन ‘वॉर्नी’ उनके बहुत करीब था

स्पोर्ट्स
नई दिल्ली शेन वॉर्न के निधन से स्तब्ध ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा कि क्रिकेट को उसके माइकल जोर्डन की कमी खलेगी और वह ऐसे इंसान को खोने से दुखी है जो कठिन दौर में हमेशा उनके साथ खड़े रहे। क्लार्क और वॉर्न मैदान से भीतर और बाहर एक दूसरे के काफी करीब थे। क्लार्क ने अक्सर कहा है कि वॉर्न उन्हें सबसे बेहतर समझते थे और जीवन के हर पहलू में कठिन दौर में उनकी ताकत बन गए थे। वॉर्न का थाईलैंड में शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। क्लार्क ने 'डेली टेलीग्राफ' में अपने कॉलम में लिखा ,'क्रिकेट हमेशा से आंकड़ों का खेल रहा है और वॉर्न के साथ मेरे रिश्ते को एक ही आंकड़ा स्पष्ट करता है..23। वार्नी ने मुझसे आकर कहा था कि वह चाहता है कि वनडे क्रिकेट में उसकी जर्सी नंबर 23 मैं पहनूं। मैं इसके लिए हमेशा उनका आभारी रहूंगा। यह सम्मान पूरी जिंदगी मेरे सा...