Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

चालक को धक्का दे फेंका नीचे, चाकू से वार कर कार लूट भागे

चालक को धक्का दे फेंका नीचे, चाकू से वार कर कार लूट भागे

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
दो अज्ञात जनों ने दिया वारदात को अंजाम, मुकदमा दर्जहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन पुलिस थाना क्षेत्र में कोहला फार्म के पास कार के अधेड़ चालक चालक को गाड़ी से नीचे फेंक वाहन लूटकर फरार होने का मामला सामने आया है। टाउन पुलिस इस संबंध में दो अज्ञात जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार अरविन्द शर्मा (50) पुत्र दौलतराम शर्मा निवासी नई आबादी, गली नम्बर 1, वार्ड नम्बर 26, टाउन ने रिपोर्ट दी कि वह गुरुवार देर शाम करीब 7 बजे अपनी डिजायर गाड़ी नम्बर एचआर 80 ए 1023 लेकर बस स्टैंड के पास से जा रहा था। रास्ते में उसे दो व्यक्ति मिले। उन्होंने उसकी गाड़ी किशनपुरा दिखनादा से सवारी लेकर लालगढ़ जाने के लिए बुक की। इस पर वह उन दोनों के साथ किशनपुरा दिखनादा की तरफ चल पड़ा। जब वह मेगा हाइवे पर कोहला टोल नाका पार कर किशनपुरा फार्म वाली रोड पर पहुंचा तो उक्त दोनों जनों ने उसे एक होटल ...
करोड़ों के फायदे के लिए सैकड़ों परिवारों को सड़क पर लाने का प्रयास

करोड़ों के फायदे के लिए सैकड़ों परिवारों को सड़क पर लाने का प्रयास

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति सदस्यों ने लगाया आरोपहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के जिला अस्पताल को जंक्शन में नवां बाइपास पर बन रहे मेडिकल कॉलेज के पास स्थानांतरित करने के विरोध में जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा बेमियादी धरना गुरुवार को 63वें दिन भी जारी रहा। जिला अस्पताल के समक्ष जारी धरने पर गुरुवार को आम नागरिक समिति के सदस्य बैठे। आंदोलन की कड़ी में संघर्ष समिति की ओर से 1 फरवरी को टाउन का बाजार बंद रखकर भारत माता चौक पर चक्काजाम करने की घोषणा की गई है। बाजार बंद व चक्काजाम लेकर समिति सदस्यों की ओर से बाजार में व्यापारियों व दुकानदारों से सम्पर्क किया जा रहा है। जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य बलकरण सिंह ने कहा कि टाउन स्थित जिला अस्पताल के स्थानांतरण को लेकर शहर के जागरूक नागरिकों की ओर से संघर्ष समिति के बैनर तले बेमियादी धरना दिया जा रहा है। सरकार स...
सात विकेट से जीती पत्रकार एकादश की टीम

सात विकेट से जीती पत्रकार एकादश की टीम

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
मैत्री क्रिकेट मैच में पुलिस-प्रशासन एकादश को लगातार तीसरी बाद दी पटखनीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को जिला क्रिकेट क्लब में खेले गए मैत्री क्रिकेट मैच में पत्रकार एकादश की टीम ने पुलिस-प्रशासन एकादश की टीम को सात विकेट से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही पत्रकार एकादश ने जीत की हेट्रिक लगाई। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौकों पर हुए मैत्री क्रिकेट मैचों में पत्रकार एकादश लगातार तीसरी बार विजयी रहा। बुधवार को हुए मुकाबले में क्रिकेट का रोमांच अंतिम ओवर तक बना रहा। निर्धारित 20 ओवर में 177 रन के विशाल लक्ष्य को पत्रकार एकादश की टीम ने दो गेंद और सात विकेट शेष रहते हासिल कर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। पत्रकार एकादश के ओपनर बल्लेबाज विशाल उर्फ गोल्डी ने 68 गेंदों में 101 रन की उम्दा पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और अंत...
ऊंटगाड़ी से भिड़ी पिकअप जीप

ऊंटगाड़ी से भिड़ी पिकअप जीप

हनुमानगढ़
टोपरियां (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव सोनड़ी में कई दिनों से अल सुबह से धुंध आ रही है। तो बुधवार को नोहर पल्लु रोड़ पर सुबह पांच बजे के लगभग तीन ऊंट गाड़ीयां नोहर से सोनड़ी की तरफ आ रही थी तो गांव सोनडी के निकट आते ही पीछे से पराली की भरी हुई पीकअप आई अधिक धुंध के कारण पीकअप वाले को ऊंट गाड़ीयां दिखाई नहीं दी ओर सबसे पीछे आ रही ऊंट गाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों का एक्सीडेंट होने से पीकअप ओर गाड़ी दोनों को काफी नुकसान हुआ लेकिन किसी व्यक्ति व ऊंट को चोट तक नहीं आई। गाड़ी वालों ने बताया कि धुंध बहुत अधिक थी धुंध के चलते पिकअप वाले को ऊंट गाड़ीयां दिखाई नहीं देने के कारण ये हादसा हो गया। पत्रकार माणकचंद बराला ने बताया कि ऊंट गाडो के पीछे रिफ्लेक्टर नहीं लगे होने के कारण पिकअप चालक को ऊंट गाड़ी दिखाई नहीं दी और हादसा हो गया।...
जिला कलक्टर ने किया विद्यालय के नए भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास

जिला कलक्टर ने किया विद्यालय के नए भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास

हनुमानगढ़
मिर्जावाली मेर (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव में गणतंत्र दिवस पर बुधवार शाम को स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नए भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया।समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला कलेक्टर नथमल डिडेल व एसडीएम मांगी लाल सुथार, बीडीओ भंवर लाल स्वामी, सीडीईओ वीरेंद्र सिंह, एडीपीसी जय सिंह रिणवा, डीईओ माध्यमिक हंसराज जाजेवाल, सीबीईओ दलीप पारीक, एसीबीईओ कृष्ण गोदारा, जिला परिषद सदस्य प्रवीणा मेघवाल, सरपंच दर्शना सहारण मौजूद रहे। गांव के भामाशाहों के जन सहयोग से 40 लाख रुपए और सीएमजेवाई के अंतर्गत 60 लाख रुपए कुल एक करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले विद्यालय के नए भवन निर्माण की पुजारी बनवारी शर्मा द्वारा विधिवत पूजा अर्चना के साथ भूमि पूजन के साथ आधारशिला रखी गई। इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए जिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने शाला भवन निर्माण के लिए ग्रामीणों के ...
रियासतकालीन प्राचीन राज मन्दिर के जीर्णोद्धार का कार्य जारी

रियासतकालीन प्राचीन राज मन्दिर के जीर्णोद्धार का कार्य जारी

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी वाले घंटाघर मार्ग औसवाल मोहल्ला स्थित रियासतकालीन प्राचीन राज मन्दिर के जीर्णोद्धार का कार्य जारी है। करीब 250 साल पुराने भगवान जगमोहन जी के इस राज मन्दिर के जीर्णोद्धार की देवस्थान विभाग ने सुध लेते हुए इसके कायाकल्प का कार्य शुरू करवाया हैं। मन्दिर के जीर्णोद्धार पर 10 लाख खर्च किये जा रहे हैं। काफी प्राचीन होने के चलते यह मन्दिर काफी जर्जर व जीर्ण-शीर्ण हालत में था। इसके जीर्णोद्धार की मांग लम्बे समय से कि जा रही थी। जो अब विधायक अमित चाचाण के प्रयासों से पूरी हो रही हैं। विधायक अमित चाचाण ने इस संबंध में देवस्थान विभाग के अधिकारियों से राज मन्दिर के जीर्णोद्धार करवाने के के संबंध में बात की। जिसके बाद देवस्थान विभाग ने मन्दिर के जीर्णोद्धार के लिये दस लाख रुपये स्वीकृत कर कार्य शुरू करवाया। मन्दिर के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू होन...
गांव जसाना में चल रहा धरना 35वें दिन समाप्त

गांव जसाना में चल रहा धरना 35वें दिन समाप्त

हनुमानगढ़
फरवरी-मार्च में पर्याप्त पानी देने के आश्वासन पर बनी सहमतिनोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र के गांव जसाना में संयुक्त किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में नोहर फीडर में चार सीपी हेड पर 332 क्यूसेक पानी सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर चल रहा धरना गुरूवार 35 वें दिन किसानों व सिंचाई विभाग के मध्य हुई वार्ता से समाप्त कर दिया गया। एसई बजरंगलाल, एईइन मुकेश सिहाग, फेफाना पुलिस चौकी प्रभारी इन्द्राज सिंह के साथ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामकुमार सहारण, पंस सदस्य रमेश बेनिवाल, मोहनलाल सुथार, बोहड़ सिंह, गुरमेल बराड़, भूप सिंह मूंड, भूप सहारण सहित किसानों के साथ ढाई घंटे चली वार्ता में अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा क्षेत्र में हो रही पानी चोरी रोकने के लिए दो राज्यों की संयुक्त टीम गठित करने,चार सीपी हेड पर चल रहा अवैध मोघा बरवाली नहर में शिफ्ट करने, मल्लेका माइनर का सीधा साइफन बरवाली लगाने की तीनों मां...
विधायक ने सीएचसी में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

विधायक ने सीएचसी में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। विधायक अमित चाचाण ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने शिशु नर्सरी, आईसीयू वार्ड और आॅक्सीजन प्लांट का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने चिकित्सालय के आॅपरेशन थियेटर में आवश्यक उपकरणों की खरीद हेतु 7 लाख रूपये विधायक कोटे से देने की घोषणा करते हुए तुरंत ही मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद को पत्र लिखकर 7 लाख रुपए के उपकरण खरीदने की अनुशंषा भी मौके पर ही कर दी। उक्त राशि से आॅपरेशन थियेटर में माइक्रोस्कोप, लाइट, आॅपरेशन टेबल सहित अन्य आवश्यक उपकरण खरीद किए जायेंगे। विधायक ने बताया कि चिकित्सालय के विकास और रोगियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दिया जाएगा। इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल, मिशन सौ बेड के सरंक्षक हनुमान प्रसाद...
ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन

ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र के गांव ढाणी सहारणान में आयोजित ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पंचायत समिति उप प्रधान रामकुमार सैनी एवं सरपंच प्रतिनिधि अमर सिंह सहू ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष कृष्ण सहारण, ओम मीणा भी अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस मौके पर वक्ताओं ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाडियÞों को आगे बढनÞे का मौका मिलता हैं। आयोजन समिति के मुकेश शर्मा ने बताया कि गांव के दिवंगत क्रिकेटर जेपी चौहान की स्मृति में वर्ष 1994 से लगातार प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम वासियों के सहयोग से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार एवं उपविजेता को 11 हजार पुरूस्कार स्वरूप भेंट किये जायेगें। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियÞों को भी पुरूस्कृत किया जाएगा। इस ...
धरना जारी, आम आदमी पार्टी ने भी दिया समर्थन

धरना जारी, आम आदमी पार्टी ने भी दिया समर्थन

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। कस्बे के वार्ड नं. 37 की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर वार्ड पार्षद सौकिन के नेतृत्व में वार्डवासियों द्वारा यहां नगर पालिका के समक्ष चलाया जा रहा धरना गुरूवार को भी जारी रहा। मंगलवार को धरना प्रारंभ किया गया था। गुरूवार को आम आदमी पार्टी ने भी आन्दोलन को समर्थन करते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया। पार्टी के जिला प्रभारी सलीम खां मलकान ने बताया कि वार्ड नं. 37 के नागरिक विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग लम्बे समय से कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी उनकी मांगो को लेकर वार्डवासियों के साथ हैं। पार्षद सौकिन ने बताया कि समस्याओं का समाधान नही होने पर उन्हें मजबूर होकर धरना प्रारंभ करना पड़ा हैं। गुरूवार को धरने पर वार्ड पार्षद सौकिन के अलावा सुल्तान खां, हनीफ, फारूख आदि बैठे। पार्षद सौकिन ने बताया कि वार्ड नं. 37 मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। बार-बार अवगत क...