Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस

सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र में 73वां गणतंत्र दिवस कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत सादगी से मनाया गया। कस्बे का मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह यहां बालकृष्ण बिहाणी स्टेडियम में सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। कोविड गाइड लाईन के चलते इस बार भी गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों ने भाग नही लिया। समारोह में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख ने किया। समारोह में विधायक अमित चाचाण, एसडीएम श्वेता कोचर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र मीणा, पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल, पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वीर सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महेंद्र मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में गुरुदेव सिंह, कमल गट्टानी, हर्षा भाटी, रेहाना आदि ने देश भक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं प्...
‘बेटी रथ’ को जिला प्रमुख व जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झंडी

‘बेटी रथ’ को जिला प्रमुख व जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झंडी

हनुमानगढ़
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ से जुड़ी योजनाओं का करेंगे प्रचार-प्रसारहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सोमवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग कार्यालय से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं पीसीपीएनडीटी अभियान के तहत जिले में प्रचार-प्रसार के लिए पांच ‘बेटी रथ’ रवाना किए जाएंगे। जिला प्रमुख कविता मेघवाल व जिला कलक्टर नथमल डिडेल की ओर से हरी झंडी दिखाकर पांचों ‘बेटी रथ’ रवाना किए गए। इस दौरान नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी मधु यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्योति धींगड़ा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक प्रवेश सोलंकी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर जिला प्रमुख कविता मेघवाल ने कहा कि आज बेटियां भी बेटों के बराबर हर मुकाम हासिल कर रही हैं। हनुमानगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक व वे स्वयं इसकी उदाहरण हैं। इसलिए लोग अप...
आम आदमी पार्टी के धरने ने 43वें दिन में किया प्रवेश

आम आदमी पार्टी के धरने ने 43वें दिन में किया प्रवेश

हनुमानगढ़
विद्युत दरों में कमी करने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दिल्ली सरकार की तर्ज पर 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने व विद्युत दरों में कमी करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का टाउन स्थित जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सहायक अभियंता कार्यालय के समक्ष बेमियादी धरना सोमवार को 43वें दिन भी जारी रहा। धरने पर पार्टी के जिला संयोजक सुरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में गुरजंट सिंह, श्रवण कुमार, शीशपाल यादव, राजेंद्र रेगर, सतपाल भाट, लीलाधर भाट, कालूराम, रामप्रीत झा, ललित कुमार, जगदीश रेगर, सतीश कुमार, राजकुमार, सुभाष, गोपाल वर्मा, गोपाल मेघवाल, भूपराम, दर्शनलाल, अशोक खेमनानी, सुभाष पारीक, काली मक्कड़ सहित कई अन्य कार्यकर्ता बैठे।...
अभी समाप्त नहीं स्थगित हुआ है किसान आंदोलन : राठौड़

अभी समाप्त नहीं स्थगित हुआ है किसान आंदोलन : राठौड़

हनुमानगढ़
किसान आंदोलन में मिली जीत के बाद पहली बार हनुमानगढ़ पहुंचे किसान नेता सौरभ राठौड़ का स्वागतहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लम्बे समय तक चले किसान आंदोलन के दौरान इलाके में अग्रिम पंक्ति में रहकर किसानों के हक के लिए आवाज बुलंद करने वाले किसान नेता सौरभ राठौड़ का सोमवार को हनुमानगढ़ पहुंचने पर किसान व मजदूर प्रतिनिधियों की ओर से जंक्शन के हृदयस्थल भगतसिंह चौक पर स्वागत किया गया। किसान आंदोलन में मिली जीत के बाद पहली बार हनुमानगढ़ पहुंचे सौरभ राठौड़ का पूर्व पार्षद निरंजन नायक के नेतृत्व में 51 किलोग्राम फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान किसान-मजदूर प्रतिनिधियों ने किसान एकता जिन्दाबाद के नारे भी लगाए। इस मौके पर किसान नेता डॉ. सौरभ राठौड़ ने कहा कि केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए पूरे देश सहित हनुमानगढ़ इलाके में भी लम्बे...
र्इंट भट्ठा श्रमिकों के बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित, ठंड से होगा बचाव

र्इंट भट्ठा श्रमिकों के बच्चों को गर्म वस्त्र वितरित, ठंड से होगा बचाव

हनुमानगढ़
फिर जरूरतमंद की मदद को आगे आया भटनेर किंग्स क्लबहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भटनेर किंग्स क्लब की ओर से सोमवार को सूरतगढ़ फोरलेन पर गांव डबलीराठान के आसपास स्थित र्इंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूर परिवारों के बच्चों को ठंड से बचाव के लिए गर्म वस्त्र वितरित किए गए। गर्म वस्त्र पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। क्लब की ओर से इन बच्चों को ट्रेक सूट, स्वेटर सहित अन्य गर्म वस्त्र बांटे गए। इस मौके पर भटनेर किंग्स क्लब अध्यक्ष कुलभूषण जिन्दल ने कहा कि आज भी हमारे समाज में कई ऐसे जरूरतमंद परिवार हैं जिनके पास तन ढकने के लिए भी कपड़े नहीं हैं और उनके लिए बहुत ही मुश्किल का वक्त होता है ठंड से बचना। खासकर र्इंट भट्ठों पर काम करने वाले महिला-पुरुष मजदूर एवं उनके बच्चों को कड़ाके की ठंड में परेशान होते देखा जाता है। इन जरूरतमंद परिवारों को ठंड से राहत दिलाने के लिए क्लब संरक्षक आशीष विजय के निर्देशन में ग...
रेलवे बाउंड्री के पार्क में बनी शिव प्रतिमा खंडित

रेलवे बाउंड्री के पार्क में बनी शिव प्रतिमा खंडित

हनुमानगढ़
रेलवे भोजनालय व कार का शीशा भी तोड़ा, जीआरपी थाना में लिखित शिकायतहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन रेलवे स्टेशन की बाउंड्री में स्थापित शिव प्रतिमा खंडित करने, रेलवे भोजनालय व वहां खड़ी कार का शीशा तोड़ने के संबंध में सोमवार को महाशिवरात्रि संघ देखरेख सेवा समिति की ओर से जीआरपी थाना में लिखित शिकायत करते हुए मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। समिति सचिव प्रकाश तंवर के अनुसार जंक्शन रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे बाउंड्री में बने पार्क में भगवान शिव की प्रतिमा काफी वर्षांे से स्थापित है। इस प्रतिमा की काफी मान्यता है। यह प्रतिमा लोगों की आस्था का केन्द्र बनी हुई है। लोग सुबह-शाम भगवान शिव की पूजा करते हैं। रविवार अल सुबह करीब चार बजे नशे में धुत्त एक जने ने भगवान शिव की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। उसने प्रतिमा का एक हाथ खंडित कर दिया। इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची...
पानी निकासी की व्यवस्था न होने के चलते जी रहे नारकीय जीवन

पानी निकासी की व्यवस्था न होने के चलते जी रहे नारकीय जीवन

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
न सड़कें बनीं और न ही नालियां, रिश्तेदार भी कतराते हैं आने सेहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला मुख्यालय की निकटवर्ती ग्राम पंचायत दो केएनजे के वार्ड नम्बर 2, 4, 6, 8 व 9 के वाशिंदे लम्बे समय से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। पानी निकासी की व्यवस्था न होने के चलते इन वार्डांे के लोगों को बदबूदार माहौल में रहना पड़ रहा है। इन वार्डांे में न सड़कें बनीं हैं और न ही नालियां। हालात यह हैं कि अधिकतर लोग अपने मकानों को बिकाऊ कर चुके हैं। यहां तक कि उनके घरों में रिश्तेदार भी आने से कतराते हैं। बारिश के बाद हालात और भी बदतर हो जाते हैं। वार्डवासियों का कहना है कि पंचायत बने 2 साल हो गए लेकिन अभी तक इन वार्डांे में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। सरपंच की ओर से विकास कार्य में भेदभाव किया जा रहा है। ग्राम पंचायत के निवासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि रेलवे बाउंड्री के नजदीक के घरों से निकलने वाले व बरसाती पान...
गांव की कल्याण भूमि में चलाया सफाई अभियान

गांव की कल्याण भूमि में चलाया सफाई अभियान

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। वृक्ष मित्र टीम जोड़कियां की ओर से गांव जोड़कियां की कल्याण भूमि में सफाई अभियान चलाया गया। इसके तहत कल्याण भूमि परिसर की साफ-सफाई करने के साथ पौधों की अनावश्यक बढ़ी टहनियों की कटाई की गई। साथ ही पौधों के लिए बनाई गई नाली का सुदृढ़ीकरण किया। कचरे व पॉलीथिन को एकत्रित कर नष्ट किया गया। इस कार्य के जरिए वृक्ष मित्र टीम की ओर से युवा पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागृत करते हुए आधुनिक युग में तीव्र गति से बढ़ रहे नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। वृक्ष मित्र संदीप तरड़ ने कहा कि उनकी टीम की ओर से युवाओं को नशे के जाल से बाहर निकालकर पर्यावरण के प्रति लगाव के लिए युवाओं को समय-समय पर प्रेरित करने का काम किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के तहत अब तक वृक्ष मित्र टीम की ओर से गांव जोड़कियां में 500 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। सफाई अभियान में वृक्ष मित्र विक्रम नैण, संदीप गो...
यूथ वीरांगनाओं ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को बांटी करोना किटें

यूथ वीरांगनाओं ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को बांटी करोना किटें

हनुमानगढ़
कोरोना से बचाव के लिए भी किया जागरूकहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। यूथ वीरांगनाओं की ओर से रविवार को टाउन स्थित महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला चिकित्सालय के एमसीएच वार्ड में भर्ती मरीजों को कोरोना किटें वितरित की गई। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि डॉ. शिप्रा शर्मा ने की। इस मौके पर यूथ वीरांगनाओं की ओर से मरीजों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए उपाय बताकर जागरूक किया गया। सबको दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी का सन्देश देते हुए राज्य सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन की पालना करने के लिए प्रेरित किया गया ताकि कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचाव हो सके। इस मौके पर रजनी, मीनाक्षी, पूजा, कुलदीप, सीमा मरेजा, सरोज, रानी, जस्सी सहित कई?यूथ वीरांगनाएं मौजूद थीं।...
आमजन को महामारी से बचाने में जुटे डेरा सच्चा सौदा सेवादार

आमजन को महामारी से बचाने में जुटे डेरा सच्चा सौदा सेवादार

हनुमानगढ़
कड़ाके की ठंड के बावजूद सड़कों पर उतरे सेवादार वितरित कर चुके करीब 8 हजार मास्कहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मानवता भलाई के कार्यांे में हमेशा अग्रणी रहने वाले डेरा सच्चा सौदा के सेवादार कोरोना महामारी की तीसरी लहर के खिलाफ जारी जंग में भी कंधे से कंधा मिलाकर प्रशासन का सहयोग करने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। इसके तहत 137वें कार्य मास्क लगाएं, लगवाएंगे व जरूरतमंदों को नि:शुल्क मास्क देंगे व 7 फीट की दूरी बनाकर रखेंगे, पर अमल करते हुए डेरा सच्चा सौदा सेवादारों की ओर से कड़ाके की ठंड के बावजूद शहर के चौक-चौराहों पर खड़े होकर आमजन को मास्क वितरित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में हनुमानगढ़ ब्लॉक की साध-संगत की ओर से करीब एक सप्ताह में 8 हजार के आसपास मास्क वितरित किए जा चुके हैं। मास्क वितरण के साथ ही सेवादारों की ओर से आमजन को कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से जा...