Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

पंज प्यारों की अगुवाई में निकला नगरकीर्तन

पंज प्यारों की अगुवाई में निकला नगरकीर्तन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के सुरेशिया में स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब से रविवार को श्री गुरुगोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला गया। नगरकीर्तन पंज प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा साहिब से प्रारम्भ होकर शहर के मुख्य-मुख्य मार्गांे से होता हुआ शाम को वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर सम्पन्न हुआ।...
सबके लिए मंगलमय बनेगा नया वर्ष : मुनि भूपेंद्र

सबके लिए मंगलमय बनेगा नया वर्ष : मुनि भूपेंद्र

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नया वर्ष जीवन में नया उल्लास लेकर आता है। जो व्यक्ति अपने जीवन में तीन विशेषताओं को धारण कर लेता है, उस व्यक्ति का पूरा वर्ष मंगलमय बन जाता है। चंद्रमा की तरह शीतलता, सूर्य की तरह तेजस्विता और बादल की तरह सरसता अपने जीवन में जो अपना लेता है। उस व्यक्ति का पूरा साल अपने आप ही मंगलमय बन जाता है। यह विचार हनुमानगढ़ जिले के पल्लू शहर में मां कल्याणी धर्मशाला के प्रांगण में नववर्ष के अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि भूपेंद्र कुमार ने व्यक्त किए।...
बच्चों को स्वेटर व स्टेशनरी किट वितरित

बच्चों को स्वेटर व स्टेशनरी किट वितरित

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नववर्ष के उपलक्ष्य में मारवाड़ी युवा मंच भटनेर शाखा की ओर से बढ़ती ठण्ड के मद्देनजर टिब्बी तहसील के गांव मेहरवाला के राजकीय विद्यालय के जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को स्वेटर व स्टेशनरी किट का वितरण किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. सुमन चावला, विकास जुनेजा, विनोद ढूढाणी व भरत चावला थे।...
अधिकारियों ने किया शिविर का औचक निरीक्षण

अधिकारियों ने किया शिविर का औचक निरीक्षण

हनुमानगढ़
पांचवें दिन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन स्थित सरस्वती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन रविवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य प्रेरणा रस्तोगी के मार्गदर्शन में एनएसएस प्रभारी स्वर्णदीप कौर व बबीता के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।...
पूर्ववर्ती सरकार की योजनाएं बंद कर कांग्रेस ने किया धोखा

पूर्ववर्ती सरकार की योजनाएं बंद कर कांग्रेस ने किया धोखा

हनुमानगढ़
भाजपा नगर मण्डल कार्यसमिति की बैठक में वक्ताओं के निशाने पर रही राज्य सरकारहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल हनुमानगढ़ जंक्शन कार्यसमिति की बैठक रविवार को जंक्शन के वार्ड 16 स्थित झूलेलाल धर्मशाला में मण्डल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा नेता अमित सहू, पूर्व उपसभापति नगीना बाई, पार्षद गुरदीप बराड़ थे। बैठक प्रभारी राजेंद्र चौधरी पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अमित सहू ने कहा कि हनुमानगढ़ में कई योजनाएं जो पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की ओर से शुरू की गई थी। उसे कांग्रेस सरकार ने आते ही बंद कर दिया है।...
94 ग्राम हेरोइन बरामद, तीन जने गिरफ्तार

94 ग्राम हेरोइन बरामद, तीन जने गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
कार भी जब्त, गोगामेड़ी पुलिस की डीएसटी के सहयोग से कार्रवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले की गोगामेड़ी पुलिस ने शनिवार देर रात जिला विशेष दल सेक्टर नोहर के सहयोग से कार्रवाई करते हुए कार से 94 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की। मौके से कार सवार तीन जनों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पकड़े गए आरोपियों में दो जने हरियाणा जबकि एक जना गोगामेड़ी क्षेत्र का निवासी है।...
रेलवे स्टेशन पहुंचे, सरकारी घाटा पूरा करने के लिए मांगी भिक्षा

रेलवे स्टेशन पहुंचे, सरकारी घाटा पूरा करने के लिए मांगी भिक्षा

हनुमानगढ़
चौथे दिन भी जारी रहा आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का भिक्षावृत्ति अभियानहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। बिजली बिलों के नाम की जा रही लूट के विरोध में आन्दोलनरत आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भिक्षावृत्ति कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को चौथे दिन जंक्शन रेलवे स्टेशन पर भिक्षा मांगी। हाथों में कटोरे लेकर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला संयोजक सुरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में स्टेशन परिसर के अलावा ट्रेनों में सवार यात्रियों से भिक्षा मांगी। इस अभियान में गोपाल वर्मा, गोपाल मेघवाल, दर्शनलाल, ओमप्रकाश, हंसराज, बनवारी लाल, रामप्रीत, ललित चौधरी, शिव कुमार, ओमप्रकाश बाकोलिया, राजेंद्र कुमार, शीशपाल यादव, राजकुमार गर्ग, करनैल सिंह, बलवंत सिंह, अशोक कुमार आदि शामिल रहे।...
डाइट में चारदीवारी का लोकार्पण

डाइट में चारदीवारी का लोकार्पण

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पीएबी 2018-19 के तहत आवंटित 39 लाख के बजट से जिला मुख्यालय पर संचालित जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में नवनिर्मित चारदीवारी का लोकार्पण शुक्रवार को विधायक चौधरी विनोद कुमार व जिला प्रमुख कविता मेघवाल ने किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक थे जबकि अध्यक्षता जिला प्रमुख ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद तरुण विजय व भूपेन्द्र चौधरी ने शिरकत की। इस मौके पर विधायक चौधरी विनोद कुमार ने गुणवत्तापूर्ण निर्मित चारदीवारी के लिए डाइट प्रधानाचार्य एवं स्टॉफ की सराहना की। चारदीवारी के लोकार्पण के पश्चात अतिथियों की ओर से डाइट परिसर में पौधरोपण किया गया।...
23-24 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे सीटू सदस्य

23-24 फरवरी को हड़ताल पर रहेंगे सीटू सदस्य

हनुमानगढ़
एफसीआई पल्लेदार-मजदूर यूनियन का 18वां सम्मेलन सम्पन्न, आत्मासिंह चुने गए अध्यक्षहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन में टिब्बी रोड स्थित जनशक्ति भवन में शुक्रवार को एफसीआई पल्लेदार-मजदूर यूनियन (सीटू) का 18वां सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता मलकीत सिंह, गुरदीप सिंह व दलीप कुमार ने की। सम्मेलन में पर्यवेक्षक के रूप में सीटू के राज्य उपाध्यक्ष रामेश्वर वर्मा, महासचिव शेरसिंह शाक्य व जिलाध्यक्ष आत्मासिंह मौजूद थे।...
अस्पताल स्थानांतरण के जिम्मेवारों का पुतला बना मारे जूते

अस्पताल स्थानांतरण के जिम्मेवारों का पुतला बना मारे जूते

हनुमानगढ़
36वें दिन भी जारी रहा जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति का बेमियादी धरनाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के एमजीएम राजकीय जिला चिकित्सालय को ही राजकीय मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बेस अस्पताल रखने की मांग को लेकर जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति का बेमियादी धरना शुक्रवार को 36वें दिन भी जारी रहा।