Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

सुरक्षा में चूक के लिए पंजाब सरकार की कड़ी निंदा

सुरक्षा में चूक के लिए पंजाब सरकार की कड़ी निंदा

हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल नोहर के कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे में हुई सुरक्षा में चूक के लिए पंजाब सरकार की कड़ी निंदा की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं ना कि एक पार्टी के अगर भारत के अंदर ही भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कहीं चूक होती है तो है यह राज्य सरकार की नाकामी सिद्ध करती है जिस प्रकार पंजाब में यह घटना हुई यह साजिस की तरफ इशारा करती है। कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में एक जांच कमेटी बनाकर इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जोहड़े वाले हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ कर देश के प्रधानमंत्री की लंबी आयु की कामना की। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष बंसत तिवाड़ी, महामंत्री ओमप्रकाश लालवानी, सुरेंद्र जोशी मुरलीधर छिंपा, दे...
पंडितांवाली में ग्रामीणों ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका

पंडितांवाली में ग्रामीणों ने पंजाब सरकार का पुतला फूंका

हनुमानगढ़
जाखड़ांवाली/पंडितांवाली (सीमा सन्देश न्यूज)। पीलीबंगा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंडितांवाली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। नाराज कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार का पुतला दहन किया। सीएम से इस्तीफे की मांग की है। भाजपा कार्यकर्ता मैन बस स्टैंड पण्डितांवाली पर पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में भारी चूक हुई है। इसके लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार है। सरकार की लापरवाही के चलते ही प्रदर्शनकारी वहां तक पहुंच गए। इस लापरवाही पर पंजाब के मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं ग्रामीण पालाराम पारिक ने बताया कि घर आए मेहमान का इस तरह अपमान करना दुर्भाग्यपूर्ण घटना है देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ कांग्रेस सरका...
कार-पिकअप में टक्कर, एक की मौत

कार-पिकअप में टक्कर, एक की मौत

हनुमानगढ़
कैंचियां (सीमा सन्देश न्यूज)। श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 62 नंबर पर कैंचियां से करीब दो किलोमीटर दूर गंगानगर की तरफ कल बुधवार रात्रि करीब 11.30 बजे एक कार व पीकअप गाड़ी में टक्कर हो जाने से कार चालक की मौत हो गई। कार में टक्कर लगने के बाद पीकअप गाड़ी पलट गई। हादसे की सूचना मिलने पर कैंचियां चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। घटना में गंभीर रूप से घायल कार चालक को आपातकालीन सेवा 108 के सहयोग से गंगानगर ले जाया जा रहा था कि बीच रास्ते उसकी मौत हो गई। चौकी प्रभारी चेतराम मीणा ने बताया कि इस हादसे में कार चालक शेर मोहम्मद पुत्र सोहनी खां उम्र 35 वर्ष निवासी गांव ढाबां झालार की मौत हो गई। कार श्रीगंगानगर से कैंचियां की और आ रही थी वहीं पीकअप कैंचियां से गंगानगर की तरफ जा रही थी। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।...
गोसेवार्थ आर्थिक सहयोग

गोसेवार्थ आर्थिक सहयोग

हनुमानगढ़
टोपरियां (सीमा सन्देश न्यूज)। गुरुवार को महत कलाई नाथ को सेवा समिति भुकरका में गौरीशंकर लाटा द्वारा 41500 रू का चेक गौ माता के लिए दान दिया। लाटा ने बताया कि गौमाता की सेवा से बढ़कर मानव के जीवन में कोई दान धर्म नहीं है। इस मौके पर रायशाल बेनीवाल, महावीर प्रसाद, सुरेंद्र स्वामी, मोनू पाल छिपा, अमर सिंह स्वामी, कंवरपाल सिंह, विप्र फाउंडेशन के सचिव विजय शर्मा, ठेकेदार सुरेश बिडबराना, रमेश शर्मा भूकरका वाले, हरदत्त सैनी, समाज के अध्यक्ष बाबा मगलाई नाथ आदि मौजूद रहे।...
मावठ की बारिश से बढ़ी ठंड:8वीं क्लास तक के बच्चों की छुट्टियां, अंडरग्राउंट वायरिंग में पानी जाने से लाइट बंद

मावठ की बारिश से बढ़ी ठंड:8वीं क्लास तक के बच्चों की छुट्टियां, अंडरग्राउंट वायरिंग में पानी जाने से लाइट बंद

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ पश्चिमी विक्षोभ के चलते हनुमानगढ़ जिले में लगातार दूसरे दिन बारिश का मौसम बना रहने के आसार है। बुधवार रात का हल्की बूंदाबांदी जारी रही, वहीं गुरुवार सुबह भी धूप नहीं निकली। आसमान में छाए हुए बादलों के चलते गुरुवार को भी बारिश के आसार बने हुए है। इस बीच बुधवार की बारिश का पानी सड़कों पर भर गया। इस कारण आवागमन में दिक्कतें हुई। बारिश के बीच बिजली की अघोषित कटौती भी परेशानी का सबब बनी हुई है। जंक्शन मुख्य बाजार इलाके में अंडरग्राउंड तारों में पानी जाने से सुबह ही बिजली गुल हो गई। इस कारण सारे काम-धंधे ठप हो गए। बढ़ी हुई सर्दी के चलते जिले में 8वीं क्लास तक के बच्चों की छुटिटयां भी घोषित कर दी गई है। अब इनके स्कूल सोमवार को खुलेंगे। फसलों के लिए फायदेमंदमावठ की बारिश शहरी क्षेत्र में परेशानी लेकर आई तो फसलों को जीवनदान मिला है। सिंचाई पानी की कमी झेल रहे किसानों को गेहूं के पका...
राजस्थान में 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट:हर जिले में गिरेगा पानी,4 दिन बाद खिलेगी धूप

राजस्थान में 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट:हर जिले में गिरेगा पानी,4 दिन बाद खिलेगी धूप

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
बीकानेर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते राजस्थान में पिछले 5 दिनों में कई शहर बारिश से भीग गए हैं। दिसंबर के आखिर से अब तक राज्य में कुल 2 वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुए। इन्ही के कारण अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। अब तीसरा बड़ा वेस्टर्न डिस्टरबेंस शुक्रवार सात जनवरी से सक्रिय होगा। इसका असर 9 जनवरी तक रहेगा। सूरज 10 जनवरी से अपने तेवर में नजर आ सकता है, इससे पहले बादलों की आवाजाही ठिठुरन का एहसास बढ़ाती रहेगी। पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण चार व पांच जनवरी को बारिश हुई। श्रीगंगानगर, बीकानेर,नागौर, हनुमानगढ़, पिलानी, सीकर व बाड़मेर में भी बारिश हुई । दरअसल, ये जिस वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हुआ था वो गुरुवार को खत्म हो जाएगा। कुछ जिलों में गुरुवार को सामान्य बारिश हो सकती है। इसके बाद शुक्रवार से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस खड़ा होगा, जो रविवार तक जारी...
कीटनाशक दवाई से विवाहिता की तबीयत बिगड़ी : इलाज के दौरान तोड़ा दम

कीटनाशक दवाई से विवाहिता की तबीयत बिगड़ी : इलाज के दौरान तोड़ा दम

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ सरसों की फसल पर कीटनाशक दवाई का छिड़काव करते हुए महिला की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामला हनुमानगढ़ के भिरानी पुलिस थाना इलाके का है। भिरानी पुलिस थाना के एएसआई जसवन्त सिंह ने बताया कि सरदारपुरा बास की रहने वाली चन्द्रकान्ता (27 ) की मौत हो गई। मामले में मृतका के पति राजेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसने बताया कि वह और पत्नी 22 दिसंबर को अपने खेत में थे। वह सरसों की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहा था। स्प्रे करते समय कीटनाशक दवा के असर से उसकी पत्नी की हालत खराब हो गई। ​​​​​​​भादरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पांच-छह दिन बाद हालत नाजुक होने पर महिला को भादरा से बीकानेर रेफर किया गया। इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव सौंप दिया।...
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना:जिनके पास जमीन नहीं, उन्होंने भी घोटाले की फसल काटी, 3-3 जगह से उठाया बीमा क्लेम

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना:जिनके पास जमीन नहीं, उन्होंने भी घोटाले की फसल काटी, 3-3 जगह से उठाया बीमा क्लेम

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्लेम अर्जित करने में राजस्थान में टॉप रहे हनुमानगढ़ में अब बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। एसीबी की जांच में दो पटवार मंडलों ढंढेला और मलसीसर में ही 8.8 करोड़ का फर्जी क्लेम उठाना सामने आया है। यहां 1593 बीमा पॉलिसी में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। हैरानी की बात है कि कई ऐसे लाेगों ने बीमा क्लेम उठा दिया, जिनके पास जमीन नहीं है। कई ने तो सरकारी भूमि के खाता या खसरा नंबर का प्रयोग कर फसल खराबा दिखाया और उन्हें क्लेम भी मिल गया। यही नहीं एक ही फसल का दो-तीन जगह से क्लेम उठाने का मामला भी आया है। अब एसीबी नोहर और भादरा तहसील क्षेत्र की जांच भी करेगी। इसके अलावा कानसर और बोझला ग्राम पंचायत क्षेत्र के दस्तावेज भी जब्त किए हैं। यहां भी बड़ा घोटाला उजागर होने की संभावना है। दरअसल, खरीफ सीजन-2020 में नोहर और भादरा के दो गांवों में करोड़ाें रु. क...
रातों-रात बदल गई जिन्दगी, लोग घर आकर ले रहे सेल्फी

रातों-रात बदल गई जिन्दगी, लोग घर आकर ले रहे सेल्फी

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ के युवा के गाए गीत को 150 देशों के लोगों ने किया पसन्दहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के वार्ड 8, सेक्टर 12 निवासी कुशाल जट्ट की एलबम ‘दस जट्टा’ का गाना ‘दस जट्टा किन्ना क तंू करदा प्यार’ को लगभग एक लाख लोग गुनगुना रहे हैं। पहला म्यूजिक स्टेप चैनल पर रिलीज हुए इस गीत को मात्र कुछ ही दिनों में लगभग एक लाख लोगों की ओर से सर्च कर देखा गया है। हनुमानगढ़ क्षेत्र के लिए यह गर्व की बात है कि कुशाल जट्ट अपने गीत के माध्यम से पंजाबी गीतों के 150 प्लेटफार्म पर एक साथ रिलीज किए गए गीत से सुर्खियों में आ गए हैं।...
मेडिकल कॉलेज की नींव को हटाने का प्रयास

मेडिकल कॉलेज की नींव को हटाने का प्रयास

हनुमानगढ़
जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति के धरने पर 38वें दिन बैठे सिंधी समाज के नागरिकहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के जिला अस्पताल को जंक्शन में नवां बाइपास रोड पर बन रहे मेडिकल कॉलेज के पास स्थानांतरित करने के विरोध में जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जिला अस्पताल के समक्ष चल रहा बेमियादी धरना रविवार को 38वें दिन भी जारी रहा। रविवार को सिंधी समाज के नागरिकों ने संघर्ष समिति के आन्दोलन को समर्थन देते हुए धरना दिया।...