Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

सात दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं, मार्केट बंद रख धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

सात दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं, मार्केट बंद रख धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
थाना प्रभारी से मिले बैजनाथ सागरमल बिहाणी ट्रस्ट धर्मशाला के दुकानदारहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन में रेलवे स्टेशन रोड स्थित सागरमल बैजनाथ ट्रस्ट धर्मशाला की भूमि हड़पने की नीयत से ट्रस्ट का रिकॉर्ड व अन्य सामान खुर्दबुर्द कर धोखाधड़ी करने के संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में सात दिन पहले सौंपे गए परिवाद पर अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई न करने से दुकानदारों में आक्रोश है। इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को बैजनाथ सागरमल बिहाणी ट्रस्ट धर्मशाला के दुकानदारों ने जंक्शन पुलिस थाना प्रभारी से मुलाकात की।...
स्पिनिंग मिल शुरू करने की मांग

स्पिनिंग मिल शुरू करने की मांग

हनुमानगढ़
स्पिनिंग मिल लेबर एकता यूनियन (एटक) ने सीएम को भेजा मांगपत्रहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। लम्बे समय से बंद पड़ी स्पिनिंग मिल को चालू करने एवं श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करवाने की मांग को लेकर स्पिनिंग मिल लेबर एकता यूनियन (एटक) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी डॉ. अवि गर्ग को ज्ञापन सौंपा।...
देश व समाजहित में कार्य करने का आह्वान

देश व समाजहित में कार्य करने का आह्वान

हनुमानगढ़
बाल कल्याण समिति न्यायपीठ चेयरपर्सन ने एनएसएस शिविर का किया अवलोकनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। रावतसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय का दूसरे दिन बाल कल्याण समिति न्यायपीठ हनुमानगढ़ के चेयरपर्सन जितेन्द्र गोयल व रावतसर पुलिस थाना के एसआई अजय कुमार ने अवलोकन किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जितेन्द्र गोयल ने कहा कि स्वयंसेवकों को देश हित व समाज हित के कार्यों में आगे बढ़ना चाहिए। उन्हें देश का अच्छा व जागरूक नागरिक होने का दायित्व-कर्तव्य निभाना चाहिए।...
किसानों को मिलेगा सिंचाई का पानी:कमेटी की रिपोर्ट पर प्रशासन लेगा फैसला,17 दिन से टंकी पर चढ़े हैं किसान

किसानों को मिलेगा सिंचाई का पानी:कमेटी की रिपोर्ट पर प्रशासन लेगा फैसला,17 दिन से टंकी पर चढ़े हैं किसान

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ सिंचाई पानी के लिए आंदोलन कर रहे किसानों को जल्द राहत मिल सकती है। मामले में कमेटी की रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जा चुकी है। गांव बडबिराना में पांच किसान पिछले 17 दिन से पानी की टंकी पर चढ़े हुए हैं। टंकी के नीचे धरने पर बैठे किसानों ने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया है। सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर अमरजीत मेहरड़ा ने बताया कि बडबिराना गांव में आंदोलन को लेकर कमेटी की रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी गई है। जसाना माइनर में टेल पर सिंचाई पानी कम मिलने की दिक्कत है, इसे लेकर हरियाणा के अधिकारियों से समय-समय पर बात करते हैं। यह नियमित प्रक्रिया है लेकिन बड़ा सिस्टम होने के कारण टेल पर दिक्कत रहती हैं। इनके समाधान का प्रयास करेंगे। जसाना मामले का नहीं निकला हलजसाना माइनर में 332 क्यूसेक पानी की मांग को लेकर जसाना गांव में किसान आंदोलन कर रहे हैं। नोहर फीडर में निर्धारित पानी नहीं...
झंडारोहण के साथ शुरूआत, पहले दिन श्रमदान

झंडारोहण के साथ शुरूआत, पहले दिन श्रमदान

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन स्थित सरस्वती कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर की शुरूआत बुधवार को हुई। शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनकल्याण समिति सचिव अमरनाथ सिंगला, सहसचिव अनिल बंसल, कोषाध्यक्ष अशोक सिंगला, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. श्याम सुन्दर शर्मा थे। अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य प्रेरणा रस्तोगी ने की। शिविर का शुभारम्भ अतिथियों की ओर से ध्वजारोहण कर किया गया। प्रबंध समिति सचिव अमरनाथ सिंगला ने स्वयंसेविकाओं को राष्टÑहित में कार्य करने की शपथ दिलाई। प्राधानाचार्य प्रेरणा रस्तोगी ने विशेष शिविर की गतिविधियों व लक्ष्य से स्वयंसेविकाओं को अवगत करवाया। साथ ही कोविड-19 वैक्सीनेशन के अधिकाधिक प्रचार के लिए स्वयंसेविकाओं को जागरूक किया। शिविर प्रभारी स्वर्णदीप कौर व बबीता के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं ने शिविर में पहले दिन विद्...
चना-सरसों की फसल के लिए मांगा सिंचाई पानी

चना-सरसों की फसल के लिए मांगा सिंचाई पानी

हनुमानगढ़
मुख्य अभियंता से मिले हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर जिले के किसानहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। इंदिरा गांधी नहर परियोजना में 12 जनवरी के बाद चने व सरसों की फसल के लिए सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के बैनर तले बुधवार को हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर जिले के किसानों ने जल संसाधन उत्तर खण्ड हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता अमरजीत सिंह मेहरड़ा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चीफ से हुई वार्ता में आईजीएनपी में 12 जनवरी के बाद चने व सरसों को सिंचाई पानी को लेकर मांग प्रमुख रही। मुख्य अभियंता से किसान सभा पदाधिकारियों ने एक स्वर में फसल बचाने के लिए हर हाल में सिंचाई पानी दिलवाने की मांग की। इस पर मुख्य अभियंता ने बताया कि हमारे हिस्से का पानी हम ले चुके हैं, केवल पेयजलापूर्ति का पानी ही शेष है। 12 जनवरी के बाद एक बारी और ली जाती है, तो 1 लाख 23 हजार क्यूसेक डेज पानी कम पड़ रहा है। पोंग डैम का लेवल 2...
कार्यमुक्त करने के विरोध में क्रमिक अनशन शुरू

कार्यमुक्त करने के विरोध में क्रमिक अनशन शुरू

हनुमानगढ़
यूटीबी पर कार्यरत नर्सिंग कर्मियों का आन्दोलन तेजहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नर्स ग्रेड द्वितीय को यूटीबी से हटाने के आदेशों के विरोध में आन्दोलन कर रहे यूटीबी पर कार्यरत नर्सिंग कर्मियों का सीएमएचओ कार्यालय में चल रहा बेमियादी आन्दोलन बुधवार को तेज हो गया। मांगों की तरफ ध्यान न देने से नाराज यूटीबी पर कार्यरत नर्सिंग कर्मियों ने बुधवार से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। बुधवार को पांच नर्सिंग कर्मी उर्मिला, सुनीता, लालचन्द, अजयपाल व बिरमदेव क्रमिक अनशन पर बैठे।...
14 वर्षीय तीरंदाजी खिलाड़ी प्रज्वल ने लहराया परचम

14 वर्षीय तीरंदाजी खिलाड़ी प्रज्वल ने लहराया परचम

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में जीते दो रजत और एक कांस्य पदकहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में हनुमानगढ़ जिले के 14 वर्षीय खिलाड़ी प्रज्वल चौधरी ने जिले का नाम रोशन किया। जिला कलक्टर नथमल डिडेल की ओर से खिलाड़ी प्रज्वल चौधरी को सम्मानित किया गया। जिला कलक्टर ने जिले का नाम रोशन करने पर खिलाड़ी प्रज्वल चौधरी को शुभकामनाएं दी।...
विधायक-सभापति के प्रयासों से 20 साल पुरानी समस्या हुई हल

विधायक-सभापति के प्रयासों से 20 साल पुरानी समस्या हुई हल

हनुमानगढ़
कौमी मुस्लिम स्कूल के लिए भूमि आवंटित, मुस्लिम समुदाय के नागरिकों ने सभापति के निवास पहुंचकर किया धन्यवादहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मुस्लिम समाज की 20 वर्षांे से चली आ रही मांग को विधायक चौधरी विनोद व नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल के प्रयासों से मंजूरी मिली है। इसके तहत नगर परिषद की ओर से कौमी मुस्लिम स्कूल के लिए मुस्लिम समाज को भूमि आवंटित की गई है। बुधवार को हौसुल आलम मैमोरियल एज्युकेशन सोसायटी के वाइस चेयरमैन कारी अबुल फतेह के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने नगर परिषद सभापति के निवास पर पहुंचकर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।...
पीलीबंगा में निकाली कोरोना जागरूकता वाहन रैली

पीलीबंगा में निकाली कोरोना जागरूकता वाहन रैली

हनुमानगढ़
पीलीबंगा (सीमा सन्देश न्यूज)। कोरोना की संभावित तीसरी लहर व नए वेरिएंट ओमिक्रोन से बचाव के मद्देनजर उपखंड प्रशासन मुस्तैद हो गया है। कोविड वैक्सीनेशन महाअभियान को सफल बनाने व कोरोना जन जागरूकता के अंतर्गत बुधवार को तहसील मुख्यालय पर कोरोना जागरूकता वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को उपखण्ड अधिकारी रणजीत कुमार, नगर पालिकाध्यक्ष सुखचैन सिंह रमाणा,, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य विनोद गोठवाल व बार एसोसिएशन अध्यक्ष नरेन्द्र कस्वां ने उपखण्ड कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने मण्डी के मुख्य बाजार व मार्गों में लोगों से अधिक से अधिक वैक्सीनेशन व कोरोना गाइड लाइन की पालना करने का आह्वान किया।...