Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

साल के अंतिम महाअभियान में उमड़े वैक्सीनेशन करवाने

साल के अंतिम महाअभियान में उमड़े वैक्सीनेशन करवाने

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
जिले में बनाए गए करीब 400 केन्द्रों पर हुआ टीकाकरणहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला कलक्टर नथमल डिडेल के निर्देशानुसार चिकित्सा विभाग की ओर से बुधवार को जिले में इस साल का अंतिम कोविड-19 वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया गया। महाअभियान के तहत जिले भर में बनाए गए करीब 400 वैक्सीनेशन केन्द्रों पर कोरोना से बचाव के लिए 18 साल से अधिक आयु के नागरिकों के प्रथम व दूसरी डोज लगाई गई। चिकित्सा विभाग के कार्मिकों की ओर से घर-घर जाकर कोविड टीकाकरण से वंचित लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई। विभाग के कार्मिकों ने हर सम्भावित जगह पर टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों का टीकाकरण किया।...
विधायक ने किया जीर्णोद्धार का शुभारंभ

विधायक ने किया जीर्णोद्धार का शुभारंभ

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के नवीनीकरण एवं जीर्णोद्धार का कार्य निरंतर जारी है। टिडियासर से साहवा तक सड़क के जीर्णोद्वार व नवीनीकरण के कार्य का शुभारम्भ विधायक अमित चाचाण ने किया। इसके निर्माण पर 96 लाख रुपये खर्च होंगे। इस मौके पर विधायक ने राजकीय विधालय में विधायक कोटे से पांच लाख की लागत से बनने वाली चार दीवारी का भी शिलान्यास किया। इसके अलावा विधायक अमित चाचाण ने कानसर से देवासर तक सडकÞ के जीर्णोद्वार व नवीनीकरण के कार्य का शिलान्यास किया। इसके निर्माण पर एक करोड़ 80 लाख रुपये खर्च होंगे।इस मौके पर विधायक कोटे से उप स्वास्थ्य केन्द्र में लैबर रुम व पंचायत समिति द्वारा वालीवाल ग्राऊड बनाने की घोषणा की गई। दोनों जगहों पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल ने की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पहली बार जनप्रतिनिधि ने ग्रामीण क्षेत्र की सडकÞों न...
गर्माया विवादित टिप्पणी करने का मामला, जाट समाज ने घेरा सिटी पुलिस थाना

गर्माया विवादित टिप्पणी करने का मामला, जाट समाज ने घेरा सिटी पुलिस थाना

हनुमानगढ़
जलाया सभापति का पुतला, माफी मांगने व इस्तीफा देने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल की ओर से जाट समाज के अधिवक्ता को सोशल मीडिया वाट्सअप पर मैसेज भेजकर जाट समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का मामला गर्मा गया है। अभद्र टिप्पणी करने से नाराज जाट समाज सड़कों पर उतर आया है और पुलिस प्रशासन से सभापति के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। शनिवार को जाट समाज के नागरिकों ने जिला मुख्यालय पर जंक्शन स्थित जाट भवन में इस मुद्दे को लेकर बैठक की। बैठक के बाद समाज के नागरिक सभापति के पुतले के साथ हनुमानगढ़ जंक्शन सिटी पुलिस थाना के समक्ष पहुंचे और घेराव-प्रदर्शन किया। इस दौरान घेराव कर रहे जाट समाज के नागरिकों ने पुलिस प्रशासन होश में आओ व सभापति गणेश राज बंसल मुर्दाबाद के नारे लगाए। साथ ही अपने साथ लाए गए सभापति के पुतले पर जूते मारे। बाद में पुलिस थाना के सामने ही पुतला ...
हेरोइन (चिट्टा) उपलब्ध करवाने वाला अधेड़ काबू

हेरोइन (चिट्टा) उपलब्ध करवाने वाला अधेड़ काबू

हनुमानगढ़
बाइक सवार चार जनों के कब्जे से 24 ग्राम चिट्टा बरामदगी का मामलाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन पुलिस की ओर से नाबालिग किशोर सहित चार जनों के कब्जे से 24 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद करने के मामले की जांच कर रही टाउन पुलिस ने मादक पदार्थ उपलब्ध करवाने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहनाज अख्तर उर्फ साजी (45) पुत्र मुश्ताक निवासी नई खुन्जा हनुमानगढ़ जंक्शन के रूप में हुई है। जांच अधिकारी टाउन पुलिस थाना के एसआई पूर्णसिंह ने बताया कि 24 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में निरुद्ध किए गए नाबालिग बालक ने पूछताछ में खुलासा किया था उसने 20 ग्राम चिट्टा शहनाज अख्तर उर्फ साजी से आठ हजार रुपए में खरीदा था। इस खुलासे के बाद शहनाज अख्तर उर्फ साजी की धरपकड़ के प्रयास शुरू किए गए। शुक्रवार को शहनाज अख्तर उर्फ साजी को गिरफ्तार कर लिया। उसे पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायालय में पेश ...
पीपल्स ग्रीन पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिया आन्दोलन को समर्थन

पीपल्स ग्रीन पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिया आन्दोलन को समर्थन

हनुमानगढ़
जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति के बेमियादी धरने को एक माह पूराहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के एमजीएम राजकीय जिला चिकित्सालय को ही राजकीय मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बेस अस्पताल रखने की मांग को लेकर जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति की ओर से शुरू किए गए बेमियादी धरने को शनिवार को पूरा एक माह हो गया। शनिवार को इण्डियन पीपल्स ग्रीन पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्टÑीय उपाध्यक्ष भंवरलाल नायक के नेतृत्व में धरनास्थल पर पहुंचकर संघर्ष समिति के आन्दोलन को समर्थन दिया। उधर, शनिवार को 30वें दिन टाउन के सेक्टर नम्बर 3 के महिला मण्डल की सदस्य व गांव कोहला के ग्रामीण धरने पर बैठे। धरनार्थियों ने राज्य सरकार, प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर संघर्ष समिति के देवेन्द्र पारीक ने कहा कि जनहित के मुद्दे और जनता के दर्द को निश्चित रूप से अपने आप समर्थन मिलता है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पता...
विकास कार्यां में आड़े नहीं आने दी जाएगी पार्टीबाजी

विकास कार्यां में आड़े नहीं आने दी जाएगी पार्टीबाजी

हनुमानगढ़
सूरतगढ़ पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान मील का स्वागतहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सूरतगढ़ पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान हजारीराम मील का शनिवार को टाउन की धानमंडी स्थित मील ट्रेडर्स फर्म पर स्वागत किया गया। इस दौरान फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन अध्यक्ष सन्तराम जिन्दल सहित अन्य व्यापारियों ने नवनिर्वाचित प्रधान मील को माला पहनाकर जीत की बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि मतदाताओं ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें प्रधान चुना वे उन उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। प्रधान मील ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा मंडी व्यापारियों के साथ खड़े रहने के लिए आश्वस्त किया। साथ ही कहा कि प्रधान रहते पूरी ईमानदारी के साथ बिना भेदभाव के सूरतगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के गांवों के लिए अधिक से बजट स्वीकृत करवा विकास कार्य करवाए जाएंगे। विकास कार्यांे में पार्टीबाजी आड़े नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर बालकिशन क...
दो साल में करवाए गए विकास कार्यांे से संतुष्ट हो किया सम्मान

दो साल में करवाए गए विकास कार्यांे से संतुष्ट हो किया सम्मान

हनुमानगढ़
ग्राम पंचायत रामयरा नारायण सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी को किया सम्मानितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दो साल के कार्यकाल में ग्राम पंचायत में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाने पर शनिवार को ग्राम पंचायत रामसरा नारायण सरपंच रमनदीप कौर और ग्राम विकास अधिकारी विमल देवी का ग्रामीणों की ओर से सम्मान किया गया। गांव के गुरनाम सिंह चौक पर आयोजित कार्यक्रम में सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी सहित वार्ड पंचों ने अतिथियों के रूप में शिरकत की। अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गांव के अशोक सहारण व गुरनाम सिंह भुल्लर ने कहा कि ग्राम पंचायत सरपंच की ओर से चुनावों के समय किए गए वादों में से करीब दो साल के कार्यकाल में अधिकतर वादे पूरे कर दिए गए हैं। सरपंच सहित ग्राम पंचायत की पूरी टीम ने दो साल के कार्यकाल में जो विकास कार्य गांव में करवाए हैं उनके लिए ग...
सट्टा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सट्टा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

हनुमानगढ़
पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। शहर में जगह-जगह चल रहे सट्टा के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर टाउन निवासी एक जागरूक नागरिक ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन जगहों व दुकानों के नाम भी बताए गए हैं जहां सट्टा कारोबार चल रहा है। टाउन निवासी रिंकू भार्गव के अनुसार जिला मुख्यालय पर टाउन बाजार में सट्टा कारोबार सरेआम चल रहा है। टाउन के मुख्य बाजार में नगर परिषद रंगमंच व तूड़ी की टाल के पास हुनर वैरायटी स्टोर, चुंगी नम्बर 6 व कैलाश हॉस्पिटल के पास तीसरी दुकान में, लक्ष्मीनारायण मंदिर नई धान मण्डी के पीछे रेहड़ी वाले खोखा पर सट्टा लगाया जाता है। बाजार के मुख्य स्थलों पर सट्टा दुकानें होने से आम गरीब, मजदूर, दिहाड़ी-मजदूरी के रुपए कमाकर लाता है और सट्टा दुकानों को देखकर 1 रुपए के 90 रुपए पाने की चाह में अपनी मजदूरी के सभी रुपयों को...
फैक्ट्री से चुराए थे सरसों भरे 150 थैले, श्रीगंगानगर जिले के पांच जने गिरफ्तार

फैक्ट्री से चुराए थे सरसों भरे 150 थैले, श्रीगंगानगर जिले के पांच जने गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
गांव कोहला स्थित फैक्ट्री में 3 अक्टूबर की रात्रि को हुई थी नकबजनी की वारदातहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव कोहला स्थित फैक्ट्री से करीब ढाई माह पहले हुई सरसों से भरे 150 थैले चोरी करने की वारदात का टाउन पुलिस ने शनिवार को खुलासा करते हुए पांच जनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए पांचों युवक पड़ोसी जिले श्रीगंगानगर के निवासी हैं और 20 से 30 साल की आयु के बीच के हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर बरामदगी आदि के प्रयासों में जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास कुमार (25) पुत्र गंगाबिशन नायक निवासी वार्ड 3, चक 12 पीएस पुलिस थाना रायसिंहनगर श्रीगंगानगर, विनोद कुमार (20) पुत्र मानकराम नायक निवासी वार्ड 8, रोटांवाली श्रीगंगानगर, प्रदीप कुमार उर्फ कालू (30) पुत्र सन्त कुमार बिश्नोई निवासी वार्ड 6, चक 7 जेड, भट्ठा कॉलोनी, मिर्जावाली रोड पीएस सदर श्रीगंगानगर, राजीव कुमार उर्फ राज (22) पुत्र बृजलाल नायक...
राज्य सरकार के आदेशों पर रोक लगाने की मांग

राज्य सरकार के आदेशों पर रोक लगाने की मांग

हनुमानगढ़
जिला गोशाला विकास समिति ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राज्य सरकार की ओर से गोचर, चारागाह आदि में अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों के पट्टे जारी करने के आदेशों पर रोक लगाने जाने की मांग को लेकर बुधवार को जिला गोशाला विकास समिति के प्रतिनिधिमण्डल की ओर से राज्यपाल के नाम का ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रतिभा देवठिया को सौंपा गया।...