Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

कांग्रेस छोड़ भाजपा का थामा दामन

कांग्रेस छोड़ भाजपा का थामा दामन

हनुमानगढ़
पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप ने ग्रहण करवाई सदस्यताहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव चन्दड़ा के उपसरपंच सहित कई परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता त्याग कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई व भाजपा नेता अमित सहू के नेतृत्व में गांव चन्दड़ा के उक्त परिवार कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा की रीति-नीति व विकास योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले गांव चन्दड़ा के उपसरपंच साहिब सिंह, कुलविंद्र सिंह, काकासिंह बराड़, बसाठ सिंह सहित अन्य लोगों को सोमवार को पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। उपसरपंच साहिब सिंह की अगुवाई में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले परिवारों का कहनाथा कि वे लोग व उनका परिवार कई दशकों से कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस...
शिक्षकों की स्थानांतरण नीति में लाई जाए पारदर्शिता

शिक्षकों की स्थानांतरण नीति में लाई जाए पारदर्शिता

हनुमानगढ़
राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के सम्मेलन में उठा मुद्दाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन सोमवार को टाउन के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नम्बर 1 में शुरू हुआ। सम्मेलन में संघ से जुड़े जिले भर के शिक्षक शामिल हुए। सम्मेलन के उद्घाटन कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में नेतराम महिया, संतलाल, अशोक, रामस्वरूप ढिल, महेन्द्र सिंह, कालूराम, रायसिंह, बलवन्त, राजेश ज्याणी, तेजपाल शर्मा ने शिरकत की। सम्मेलन में शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की ओर से शिक्षकों की स्थानांतरण नीति निर्धारित नहीं की जा रही। शिक्षा विभाग व सरकार की ओर से स्थानांतरण नीति में ऐसी पारदर्शिता लाई जाए ताकि कोई शिक्षक इससे प्रताड़ित न हो। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से चलाए जा रहे निष्ठा आॅनलाइन प्रशिक्षण उनमें भी देखा...
विद्यार्थियों व विद्यालय के शैक्षिक उन्नयन पर वार्तालाप

विद्यार्थियों व विद्यालय के शैक्षिक उन्नयन पर वार्तालाप

हनुमानगढ़
संघ के मुद्दों को प्रांतीय नेतृत्व के जरिए राज्य सरकार तक पहुंचाने का लिया निर्णयहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) के दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन का आगाज सोमवार को टाउन के सेठ राधा किशन बिहाणी बालिका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में समारोहपूर्वक हुआ। जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि भूपेन्द्र चौधरी, नगर परिषद उपसभापति अनिल खीचड़, सीबीईओ सुखमहेन्द्र सिंह, विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ रोहिताश कड़वासरा थे। चुनाव अधिकारी के रूप में हरीश चौधरी, सुखमहेन्द्र और जयपाल तथा पर्यवेक्षक के रूप में रेखा भादू मौजूद रही। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन की शुरूआत की। जिला शैक्षिक सम्मेलन में वक्ताओं की ओर से शैक्षिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा संगठनात्मक चर्चा के साथ विद्यार्थियों व विद्यालय के ...
बेटी आरती राव ने बढ़ाया समाज का मान

बेटी आरती राव ने बढ़ाया समाज का मान

हनुमानगढ़
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल, समाज ने पुरस्कार स्वरूप नकदी राशि भेंट कर किया सम्मानहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव रोड़ांवाली की बेटी आरती राव पुत्री भालाराम भाट ने राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता में 4 किलोमीटर दौड़ में राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल हासिल किया है। गांव की बेटी की इस उपलब्धि पर समाज के साथ पूरे गांव को नाज है। इस प्रदर्शन के दम पर छात्रा का चयन राष्टÑीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सोमवार को सर्व वुणा भाट समाज एवं एचपीआर कमेटी की ओर से जिला मुख्यालय पर समारोह आयोजित कर बेटी आरती भाट का सम्मान किया गया। आरती को नकद राशि पुरस्कार स्वरूप भेंट की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि समाज की बेटी आरती ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर गोल्ड मेडल जीतकर समाज या गांव ही नहीं पूरे हनुमानगढ़ जिले का नाम रोशन किया है...
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए किया प्रेरित

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए किया प्रेरित

हनुमानगढ़
राजकीय कॉलेज में कैम्पस एम्बेसडर सेमीनार यूथ फेस्टिवल का आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान-2022 के अन्तर्गत आयोजित की जा रही स्वीप गतिविधियों के तहत गुरुवार को टाउन के राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निर्वाचन विभाग की ओर से कैम्पस एम्बेसडर सेमीनार एवं यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. नरेन्द्रसिंह भाम्भू ने की। सेमीनार में छात्र-छात्राओं को वोटर हेल्पलाइन एप्प व उसके उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।...
पिता-पुत्र को भिजवाया जेल

पिता-पुत्र को भिजवाया जेल

हनुमानगढ़
अवैध पिस्तौल-कारतूस बरामदगी का प्रकरणहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। अवैध पिस्तौल व कारतूस बरामदगी के मामले में गिरफ्तार पिता-पुत्र को जंक्शन पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी नूर मोहम्मद (70) पुत्र इल्हाबक्स व उसके बेटे नाजू खां (27) निवासी मस्जिद के पास, वार्ड नम्बर 4, पीरकामड़िया पीएस टिब्बी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया। गौरतलब है कि मुखबिर की सूचना मिलने पर बुधवार देर शाम को जंक्शन थाना की एसआई विशु वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त करते हुए रोही सतीपुरा में एनजीसी नहर पुलिया के पास पहुंची तो बाइक सवार दो जनों की गतिविधियां संदिग्ध नजर आर्इं। शक होने पर पुलिस ने मौके पर मौजूद बाइक सवार नूर मोहम्मद व उसके बेटे नाजू खां की तलाशी ली तो उनके पास से एक देसी पिस्तौल 12 बोर व 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने पिस्तौल-कारतूस बरामद कर मौके स...
सड़कों पर गोवंश, हर वक्त हादसे की आशंका

सड़कों पर गोवंश, हर वक्त हादसे की आशंका

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
अदालत की ओर से जुर्माना लगाने के बाद भी नगर परिषद ने नहीं ली सीखहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। खूंटे खाली और सड़कों पर गोवंश। शहर में निराश्रित गोवंश को आसरा नहीं मिल रहा है। जंक्शन-टाउन क्षेत्र से गुजरने वाला हाइवे हो या शहर के अंदर की सड़कें, हर जगह गोवंश नजर आता है। कहीं बैठे तो कहीं चलते नजर आते हैं। इनकी वजह से कई जगह हादसे हुए। गोवंश को पकड़ कर रखने के लिए गोशालाओं का संचालन किया जा रहा है, मगर नतीजा सिफर। जितने गोवंश इन गोशालाओं में हैं, उससे कई गुना सड़कों पर घूम रहे हैं, लेकिन इनसे होने वाले हादसों की परवाह शायद ही किसी को हो। वह भी तब जब गोधों की बीच सड़क लड़ाई के दौरान उनकी चपेट में आने से नागरिक की मौत के मामले में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने नगर परिषद को जिम्मेदार ठहराते हुए मृतक की विधवा को 5 लाख रुपए हर्जाना राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया था। बावजूद इसके नगर परिषद अपने दायि...
मोबाइल फोन छीनने का आरोपी भेजा जेल

मोबाइल फोन छीनने का आरोपी भेजा जेल

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मोबाइल फोन छीनने के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी को जंक्शन पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी राजब अली उर्फ राजा (31) पुत्र इलियास खान निवासी 22 एनजीसी पीरकामड़िया हाल वार्ड नम्बर 38, रूपनगर हनुमानगढ़ टाउन को बुधवार को गिरफ्तार किया था।...
संघर्ष समिति ने अभियान चला करवाए हस्ताक्षर

संघर्ष समिति ने अभियान चला करवाए हस्ताक्षर

हनुमानगढ़
टाउन के जिला अस्पताल को ही मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध अस्पताल का रूप देने की मांग तेज, कल से जिला अस्पताल के समक्ष बेमियादी धरना शुरू करने की घोषणाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के राजकीय जिला चिकित्सालय को ही राजकीय मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध अस्पताल का स्वरूप देने की मांग को लेकर आंदोलनरत जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति ने गुरुवार को जिला अस्पताल में हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान अस्पताल में आने वाले नागरिकों से मांग के समर्थन में हस्ताक्षर करवाए गए। संघर्ष समिति की मांग को सरकारी व निजी चिकित्सकों ने भी समर्थन देते हुए हस्ताक्षर किए। इस मौके पर निजी चिकित्सक सुखवीर सिंह गेट ने कहा कि टाउन का राजकीय जिला चिकित्सालय पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बनने वाला था। दो बार 6 व 9 मंजिला भवन निर्माण के संबंध में प्रोजेक्ट भी बने। यह सब कुछ होने के बाद भी अब यह चर्चा चल रही है कि जंक्शन में स...
आदेशों की पालना करवाने की मांग

आदेशों की पालना करवाने की मांग

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दुकान को तुड़वाने के संबंध में जिला स्तरीय सतर्कता समिति अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर की ओर से नगर परिषद आयुक्त को दिए गए आदेशों की पालना करवाने की मांग को लेकर एक विधवा ने गुरुवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार मैनादेवी (62) पत्नी बृजमोहन निवासी वार्ड नम्बर 36, हनुमानगढ़ टाउन ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। जिला स्तरीय सतर्कता समिति अध्यक्ष की ओर से प्रकरण संख्या 24/202 में 1 अक्टूबर 2021 को नगर परिषद आयुक्त को आदेश जारी कर दुकान को नियमानुसार तुड़वाने को कहा गया था। परंतु आयुक्त की ओर से आज तक आदेशों की पालना नहीं की गई। न ही आगामी सुनवाई की सूचना दी गई। विधवा महिला ने जिला कलक्टर को सौंपे ज्ञापन में कहा नगर परिषद आयुक्त आदेश की पालना करवाने में असमर्थ रही है। उन्होंने जिला कलक्टर से शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।...