Sunday, August 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

युवा मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

हनुमानगढ़
पार्टी पदाधिकारी बोले- नियुक्ति से संगठन को मिलेगी मजबूतीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मण्डल के नवनियुक्त पदाधिकारियों का गुरुवार को जंक्शन में पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप के निवास पर स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप व भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई सहित पार्टी के अन्य नेताओं व पदाधिकारियों ने भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मण्डल हनुमानगढ़ जंक्शन के नवनियुक्त अध्यक्ष साहिल खुंगर व नगर मण्डल हनुमानगढ़ टाउन के नवनियुक्त अध्यक्ष अशोक खिच्ची को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दी।...
आत्महत्या दुष्प्रेरण के मामले में दो जने गिरफ्तार

आत्महत्या दुष्प्रेरण के मामले में दो जने गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। युवती को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में जिले की खुइयां पुलिस ने एक महिला सहित दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ में जुटी है। खुइयां पुलिस थाना प्रभारी विजेन्द्र शर्मा ने बताया कि बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार एवं जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना में दर्ज मुकदमा नम्बर 91/2021 धारा 306 भादंसं में अनुसंधान के बाद आरोपी रामकुमार (35) पुत्र कानाराम नायक और सिलोचना (49) पत्नी भानीराम मेघवाल निवासी भगवानसर पुलिस थाना खुइयां को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि महावीर पुत्र मनीराम मेघवाल निवासी भगवानसर ने 2 सितम्बर को रिपोर्ट दी कि सिलोचना व रामकुमार ने उसकी पुत्री प्रियंका को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दि...
नोहर, गोगामेडी पुलिस की कार्यवाही, डेढ किलो अफीम सहित 3 गिरफ्तार; मोटरसाइकिल जब्त

नोहर, गोगामेडी पुलिस की कार्यवाही, डेढ किलो अफीम सहित 3 गिरफ्तार; मोटरसाइकिल जब्त

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
सीमा सन्देश न्यूजहनुमानगढ़। जिले की गोगामेड़ी पुलिस ने जिला विशेष दल सेक्टर नोहर के सहयोग से कार्रवाई करते हुए 800 ग्राम अफीम बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।गोगामेड़ी पुलिस थाना प्रभारी एसआई बिशन सहाय ने बताया कि बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रफल्ल कुमार व जिला पुलिस आीक्षक प्रीति जैन के निर्देशन में मादक व नशीले पदार्थाें के खिलाफ विषेष अभियान आॅपरेषन प्रहार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गुरूवार को रोही परलीका में नोहर से भादरा मुख्य सड़क के पास कार्रवाई करते हुए परमजीत (35) पुत्र इन्द्रजीत स्वामी निवासी वार्ड नम्बर 9, परलीका तहसील नोहर के कब्जे से 800 ग्राम अफीम बरामद की। मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच भादरा पुलिस थाना के एसआई राकेश गोदारा कर रहे हैं। इस का...
मजदूरी दरें न बढ़ाने के विरोध में पल्लेदार हड़ताल पर

मजदूरी दरें न बढ़ाने के विरोध में पल्लेदार हड़ताल पर

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
टाउन धानमंडी में किया विरोध-प्रदर्शनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पिछले तीन-चार सालों से मजदूरी की दरें नहीं बढ़ाने के विरोध में शनिवार को टाउन धानमंडी के पल्लेदार बेमियादी हड़ताल पर चले गए। पल्लेदारों ने अपनी मांगों के समर्थन में अनाज मण्डी पल्लेदार यूनियन के बैनर तले फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन कार्यालय के समक्ष नारेबाजी भी की। पल्लेदारों की हड़ताल के चलते किसान व व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मौके पर पल्लेदारों का कहना था कि वे व्यापारियों को पूर्व में भी तीन-चार बार मजदूरी की दरें बढ़ाने की मांग को लेकर लिखित में अवगत करवा चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दिनोंदिन बढ़ती महंगाई के कारण उनके परिवारों का गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है। इसके चलते मजबूरन हड़ताल करनी पड़ रही है।...
विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रस्तुतियों ने डाला हैरत में

विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रस्तुतियों ने डाला हैरत में

हनुमानगढ़
गुड डे डिफेंस स्कूल में मनाया गया चिल्ड्रन डेहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सूरतगढ़ फोरलेन पर गांव डबलीराठान के नजदीक स्थित गुड डे डिफेंस स्कूल में शनिवार को चिल्ड्रन डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से विद्यालय की ओर से नवज्योति मूक बधिर एवं अंध विद्यालय के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में नन्हे-मुन्ने बच्चों की ओर से चाचा नेहरू की वेशभूषा धारण कर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। न्...
चक ज्वालासिंहवाला में 26 छात्राओं को साइकिलें वितरित

चक ज्वालासिंहवाला में 26 छात्राओं को साइकिलें वितरित

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय समंदनगर चक ज्वालासिंहवाला में शनिवार को सत्र 2020-21 एवं 22 की कक्षा नौवीं की छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नरमा की खरीद नहीं होने से नाराज किसानों ने जताया विरोध

नरमा की खरीद नहीं होने से नाराज किसानों ने जताया विरोध

हनुमानगढ़
प्रशासन से खरीद व्यवस्था सुचारू करने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन धानमंडी में शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में नरमा लेकर पहुंचे किसान उस समय आक्रोशित हो गए जब दोपहर तक उनकी कृषि जिन्स की खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। आक्रोशित किसानों ने कृषि उपज मण्डी समिति के समक्ष एकत्रित होकर विरोध जताते हुए शीघ्र नरमा की बोली शुरू करने की मांग की। किसानों ने अधिकारियों से बात करनी चाही लेकिन उन्हें कार्यालय में कोई जिम्मेवार नहीं मिला।...
हनुमानगढ़ की झोली में आए 4 स्वर्ण, 5 रजत व 8 कांस्य पदक

हनुमानगढ़ की झोली में आए 4 स्वर्ण, 5 रजत व 8 कांस्य पदक

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
वुशु प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों का किया अभिनन्दनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। 15वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ के खिलाड़ियों ने अव्वल प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 5 रजत व 8 कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। शनिवार को पदक विजेता खिलाड़ियों का हनुमानगढ़ पहुंचने पर हनुमानगढ़ स्पोर्ट्स क्लब की ओर से जंक्शन स्थित रोटरी क्लब भवन में समारोहपूर्वक अभिनन्दन किया गया।...
अब दूर नहीं होगा विद्यालय का सफर

अब दूर नहीं होगा विद्यालय का सफर

हनुमानगढ़
साइकिल पाकर खिले बेटियों के चेहरे, करीब 400 बेटियों को नि:शुल्क साइकिल वितरणहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विद्यालय की कक्षा नौवीं की करीब 400 छात्राओं को साइकिलें वितरित की गई। नि:शुल्क साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरों पर खुशी देखते ही बनती थी। अब दूर-दराज के क्षेत्र से आने वाली बालिकाओं को विद्यालय पहुंचने में आसानी होगी।...
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत ग्राम व वार्ड सभाएं आयोजित

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत ग्राम व वार्ड सभाएं आयोजित

हनुमानगढ़
आज मतदान केन्द्र पर दावे व आपत्तियां प्राप्त करेंगे बीएलओहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभाएं व शहरी क्षेत्रों में वार्ड सभाएं हुर्इं। बैठक में अधिकृत अधिकारी बीएलओ मौजूद रहे तथा मतदाता सूची के पठन के बाद मौके पर ही पात्र युवाओं से आवेदन प्राप्त किए। जानकारी के अनुसार जिले में एक नवंबर को प्रारूप प्रकाशन के साथ संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य शुरू हो चुका है। 30 नवंबर तक दावे व आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। अभियान के तहत जिन युवाओं की उम्र एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई है, उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। 20 नवंबर को भी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम व वार्ड सभाएं होंगी।...