पद बढ़ाने की मांग को लेकर रोका शिक्षामंत्री का काफिला
देर रात मंत्री के साथ हुई वार्ता, रीट पद बढ़ाकर 50 हजार करने की रखी मांग, तैनात रहा भारी पुलिस बलहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। रीट पद 31 हजार से बढ़ाकर 50 हजार करने की मांग को लेकर स्टूडेंट फेडरेशन आॅफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने सोमवार रात्रि को हनुमानगढ़ पहुंचे शिक्षामंत्री व जिला प्रभारी मंत्री डॉ. बीडी कल्ला का काफिले रोक लिया। टाउन में राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पास एकत्रित एसएफआई कार्यकर्ताओं ने संगठन के राज्य उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में काफिला रोक शिक्षामंत्री से मिलवाने की मांग की। पहले तो पुलिस की मध्यस्थता से काफिले को वहां से रवाना कर दिया गया। इसके बाद एसएफआई कार्यकर्ताओं की ओर से अपनी मांग पर अड़े रहने के चलते राजकीय कॉलेज में हुए कार्यक्रम के दौरान शिक्षामंत्री डॉ. कल्ला ने कार्यकर्ताओं की बात सुनी। जानकारी के अनुसार सोमवार को नोहर में आयोजित...








