Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

कुम्भकरण-मेघनाथ वध व लक्ष्मण मूर्छा के दृश्य का मंचन

कुम्भकरण-मेघनाथ वध व लक्ष्मण मूर्छा के दृश्य का मंचन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्री रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में नौवें दिन नव दुर्गा माता की झांकी दिखाई गई जिसकी पूजा अर्चना इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी डॉ. पारस जैन, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. भवानी ऐरन सहित अन्य सदस्यों ने की। झांकी के पश्चात रावण, अंगद संवाद, लक्ष्मण मूर्छित, हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण मुर्छा से मुक्त करवाना, कुंभकरण वध, मेघनाद वध की झांकी का मंचन किया गया। रामलीला का मंचन डायरेक्टर प्रेम पारीक के सानिध्य में किया जा रहा है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)...
बिना जांच पड़ताल के 12 वर्ष पुराने मामले में बालक को किया अनजान तथाकथित माता-पिता के सुपुर्द

बिना जांच पड़ताल के 12 वर्ष पुराने मामले में बालक को किया अनजान तथाकथित माता-पिता के सुपुर्द

हनुमानगढ़
बाल कल्याण समिति ने लगाए आरोप, बोले क्षेत्राधिकार का हुआ हनन, विभागीय कार्यवाही की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। बाल कल्याण समिति ने शुक्रवार को कार्यालय में जांच के अनुसार पाया कि वर्ष 2009 में एक गुमशुदा बालक बाल कल्याण समिति हनुमानगढ़ के समक्ष सूरतगढ से लाया गया था जिसको विवेक आश्रम श्रीगंगानगर में आवासित करवाया था। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)...
राजस्व दिवस पर कर्मचारी हुए सम्मानित

राजस्व दिवस पर कर्मचारी हुए सम्मानित

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राजस्व विभाग के कार्मिकों ने सदैव सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन कर्तव्य परायणता एवं निष्ठा के साथ किया है। राजस्व विभाग के अधिकारी व कार्मिक सदैव विश्वास पर खरे उतरे है। ये बात जिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने शुक्रवार को दूसरे राजस्व दिवस पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए कही। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)...
जंक्शन में सिंदूर खेला के साथ दुर्गा पूजा का समापन

जंक्शन में सिंदूर खेला के साथ दुर्गा पूजा का समापन

हनुमानगढ़
श्रीगंगानगर रोड स्थित नहर में किया विसर्जनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से मनाए जा रहे 29वें दुर्गा पूजा महोत्सव कार्यक्रम का मूर्ति विसर्जन के साथ समापन हुआ। इसे पूर्व रात्रि को माता का विशाल जागरण करवाया गया। श्री गौशाला सेवा समिति के अध्यक्ष इन्द्र हिसारिया, गणेश राज बंसल सभापति, कामचंद गोयल ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर जागरण का शुभारंभ किया। जागरण में श्रीगंगानगर से विक्की शर्मा, हनुमानगढ़ के लक्की कण्डा, सोनिया सारवी व शुभम काण्डा म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सुंदर सुंन्दर भजनों के माध्यम से मां दुर्गा का गुणगान किया गया ओर संगरिया के सांवरिया आर्ट ग्रुप एवं महादेव आर्ट ग्रुप द्वारा मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपो की सचेतन झांकिया प्रस्तुत की गई। समिति की ओर से शहर में शोभायात्रा निकालकर धूमधाम से जंक्शन में श्रीगंगानगर रोड स्थित नहर में मूर्तियों ...
9 गांवों के किसानों ने मांगा उचित मुआवजा

9 गांवों के किसानों ने मांगा उचित मुआवजा

हनुमानगढ़
सीमा सन्देश न्यूजसंगरिया। केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी सड़क योजना भारतमाला मे एनएच 754 नेशनल हाईवे में डबवाली क्षेत्र के नौ गांवों के किसान प्रभावित होंगे। किसान पिछले 3 साल से विभिन्न मुद्दों को लेकर संघर्षरत है।
दो घरों में चोरी, उड़ा ले गए लाखों की नगदी व जेवर

दो घरों में चोरी, उड़ा ले गए लाखों की नगदी व जेवर

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
नोहर। कस्बे के ढ़ाणी सिखान स्थित वार्ड नं. एक में अज्ञात चोरो ने दो घरों को निशाना बनाते हुए सोने-चांदी का सामान सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। यहां वार्ड एक मावडियां जी मन्दिर के पास स्थित विनोद छिम्पा के मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए पहले मुख्य दरवाजें का ताला तोड़ा। फिर अंदर के दरवाजें का ताला तोड़ कर कमरे की अलमारी में रखें सोने-चांदी का समान व कुछ नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए।...
रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की बेस्ट एम्प्लॉयर कंपनी बनी, लिस्ट में भारत की 19 कंपनियां शामिल

रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की बेस्ट एम्प्लॉयर कंपनी बनी, लिस्ट में भारत की 19 कंपनियां शामिल

हनुमानगढ़
मुंबई रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की बेस्ट एम्प्लॉयर कंपनी बन गई है। बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दुनिया के बेस्ट एम्प्लॉयर की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को भारत में पहला स्थान दिया गया है। इसके साथ ही दुनिया में रिलायंस ने 52वें नंबर पर जगह बनाई है। इस लिस्ट में दुनिया की 750 बड़ी कंपनियां को शामिल किया गया है। भारत की कुल 19 कंपनियों ने इस लिस्ट जगह बनाई है। टॉप 100 कंपनियों में जगह बनाने वाली भारतीय कंपनियों में ICICI बैंक 65वें, HDFC बैंक 77वें और HCL टेक्नोलॉजी 90वें पायदान पर हैं।...
संयुक्त किसान मोर्चा ने घेरा जंक्शन थाना

संयुक्त किसान मोर्चा ने घेरा जंक्शन थाना

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से पूर्व घोषणा के अनुसार बुधवार को हनुमानगढ़ में जंक्शन थाने का घेराव किया गया। इस मौके पर किसानों और मजदूरों ने थाने के सामने प्रदर्शन भी किया। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)
रामलीला में बाली वध का मंचन

रामलीला में बाली वध का मंचन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़। टाऊन के नगर परिषद रामलीला रंगमंच पर श्री रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला के सातवें दिन की शुरूआत दक्षिण मुखी बालाजी महाराज की सचेतन झांकी एवं पूजा अर्चना की गई। आरती श्री सनातन धर्म महावीर दलदल न्यास के सदस्यों द्वारा की गई। झांकी के पश्चात हनुमान राम मिलाप व राम-सुग्रीव मित्रता,बाली सुग्रीव युद्ध व बाली वध, हनुमान जी समुन्द्र पार के नाटक का मंचन बहुत ही सुन्दर ढग से पुराने कलाकार द्वारा किया गया। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
माता को लगाया 56 भोग का प्रसाद

माता को लगाया 56 भोग का प्रसाद

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़। टाउन की मिथिला कालोनी में श्री दुर्गा पूजा समिति द्वारा 16वें दुर्गा पूजा महोत्सव के अष्टमी के अवसर पर 56 भोग माता दुर्गा को लगाये गया । मुख्य यजमान कमलकान्त ने सपत्नी माता की पूजा कर आरती की व 56 भोग लगाया। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)