Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

मसीतांवाली हेड पर एसडीआरएफ की चौकी स्थापित करने की कवायद

मसीतांवाली हेड पर एसडीआरएफ की चौकी स्थापित करने की कवायद

हनुमानगढ़
राज्य में चिह्नित 10 हॉट स्पॉट में मसीतांवाली हेड भी शामिल, नहर में गिरने की घटना के बाद समय पर शुरू हो सकेगा रेस्क्यू आॅपरेशनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले के मसीतांवाली हेड पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की चौकी स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। इसका मकसद दुर्घटनावश या आत्महत्या के इरादे से नहर में गिरे व्यक्ति को बचाव अभियान चलाकर सकुशल बाहर निकाला जा सके। क्योंकि इंदिरा गांधी नहर के मसीतांवाली हेड पर नहर में गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इंदिरा गांधी सहित अन्य नहरों में गिरे व्यक्तियों के बचाव के लिए एसडीआरएफ की टीम करीब 300 किलोमीटर दूर बीकानेर मुख्यालय से बुलानी पड़ती है। लेकिन जब तक टीम यहां पहुंच रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू करती है तब काफी देर हो जाती है। समय रहते बचाव अभियान शुरू किया जा सके, इसके लिए मसीतांवाली हेड पर एसडीआरएफ चौकी स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई ह...
नाली निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप

नाली निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप

हनुमानगढ़
ग्रामीणों ने मौके पर एकत्रित होकर दर्ज कराया विरोधहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ग्राम पंचायत दो केएनजे की आईटीआई कॉलोनी में चल रहे नाली निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए बुधवार को ग्रामीणों ने निर्माण कार्य स्थल पर एकत्रित होकर विरोध दर्ज कराया। सूचना पर जिला परिषद डायरेक्टर मनीष गोदारा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का निरीक्षण कर ठेकेदार को सही तरीके से नाली का निर्माण करन की हिदायत दी। इस मौके पर मौजूद ग्रामीण करण प्रजापत का आरोप था कि नाली निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है। कहीं एक फीट चौड़ाई में नाली का निर्माण किया जा रहा है तो कहीं एक फीट से कम। कहीं पर लेवल का ध्यान नहीं रखा जा रहा। नाली के एक तरफ पांच इंच दीवार का निर्माण हो रहा है जबकि नौ इंच का प्रावधान है। जब वे इसकी शिकायत करने के लिए सरपंच प्रतिनिधि से मिले तो वे आग-बबूला हो जा...
नवचयनित आरएएस अंकित मिमानी का स्वागत

नवचयनित आरएएस अंकित मिमानी का स्वागत

हनुमानगढ़
गोलूवाला (सीमा सन्देश न्यूज)। नवचयनित आरएएस अंकित मिमानी का शनिवार को भीमराव अंबेडकर कॉलेज श्रीगंगानगर में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में निशुल्क मार्गदर्शन कर रहे कॉलेज के प्रोफेसर सी पी जांदू द्वारा माल्यर्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सीपी जांदू ने बताया की महाविधालय में निशुल्क उड़ान कोचिंग के माध्यम से छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं का निशुल्क मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है,और अंकित मिमानी ने राजस्थान के टॉप सौ में स्थान हासिल कर गुरुजनों, माता पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। अंकित मिमानी ने कहा की उन्होंने अपने इंटरव्यू की तैयारी सीपी जांदू सर और निशुल्क उड़ान कोचिंग और महाविधालय के स्टाफ के मार्गदर्शन में की थी,साथ ही साथ मॉक इंटरव्यू के बेहतरीन माहौल के कारण बेहतर ढंग से इंटरव्यू दे पाए। अंकित मिमानी ने तैयारी करने वाले छात्रों के लिए कहा की ...
गोवंश पर तेजाब डालने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग

गोवंश पर तेजाब डालने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग

हनुमानगढ़
जाखड़ांवाली चौकी कार्मिकों को गोवंश प्रेमियों ने ज्ञापनजाखड़ांवाली (सीमा सन्देश न्यूज)। पुलिस चौकी जाखड़ांवाली क्षेत्र के 51 हजार आरडी के पास सूरतगढ़ ब्रांच के नजदीक अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोवंश पर डाले गए तेजाब से व्यथित गोवंश प्रेमियों ने सोमवार को पुलिस चौकी जाखड़ांवाली प्रभारी के नाम ज्ञापन हेड कांस्टेबल कृष्ण लाल बिश्नोई को ज्ञापन सौंपकर दोषी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। जाखड़ांवाली सरपंच ताराचंद शर्मा के नेतृत्व में गोवंश प्रेमियों ने ज्ञापन सौंपते हुए ऐसी घटना क्षेत्र के लिए निंदनीय कार्य है जिसके चलते गोवंश प्रेमियों में रोष व्याप्त है ठोस प्रभावी कार्रवाई की मांग व दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की गई है। इस दौरान जाखड़ांवाली सरपंच ताराचंद शर्मा, उपसरपंच श्रीराम मायल, जयसिंह घोटीया, रवि कुमार हनुमान, सुभाष कुमार, कुलदीप कुमार सहित गोवंश प्रेमी उपस्थित थे।...
किसान आंदोलन को लेकर हो रही बैठक के दौरान विवाद

किसान आंदोलन को लेकर हो रही बैठक के दौरान विवाद

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक में शामिल लोगों के साथ मारपीट करने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर सदर पुलिस थाना प्रभारी से मिले ग्रामीणहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आन्दोलन के प्रचार-प्रसार व शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानों को भेजने के संबंध में रविवार शाम को गांव जंडावाली में हो रही बैठक के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि गांव के ही अपराधिक प्रवृत्ति के कुछ जनों ने किसान आंदोलन को लेकर बैठक करने से नाराज होकर बैठक में मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। इस घटना से नाराज ग्रामीण सोमवार को सदर पुलिस थाना प्रभारी के पास पहुंचे और मारपीट करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। ग्राम पंचायत सिंहपुरा सरपंच रमनदीप कौर व संयुक्त किसान मोर्चा के रघुवीर सिंह वर्मा के नेतृत्व में थाना ...
दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग

दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग

हनुमानगढ़
ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग को लेकर डबलीवास पेमा के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि गांव डबलीवास पेमा निवानी नानकराम को करीब दो साल पहले रुपयों की जरूरत थी। नानकराम ने अपने पिता से हिस्से में आई कुल 2 बीघा जमीन 1. 50 लाख रुपए में जगदीश पुत्र कुम्भाराम को रहन की थी। अब जगदीश को नानकराम पैसे देने से मुकर गया है और जमीन देने से भी मुकर गया है। इस पर पूर्व सरपंच बालचन्द ज्याणी के घर पर पंचायत भी की गई थी, जिसमें नानकराम ने पांच-सात दिन में पैसे देने के लिए गांव के मौजिज व वार्ड पंच करनैल सिंह के सामने हामी भरी थी। जब पंचायत ने दोबारा पैसे देने के लिए कहा तो मीरा पत्नी नानकराम और नानकराम पुत्र कर्मसिंह ने कहा कि हमारे पीछे भी आदमी हैं। हम पैसे नह...
लूट प्रयास व मारपीट के मामले में फरार स्थाई वारंटी धरा

लूट प्रयास व मारपीट के मामले में फरार स्थाई वारंटी धरा

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन पुलिस थाना में दर्ज लूट प्रयास व मारपीट के मामले में काफी समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार वांछित अपराधियों व भगौड़ों की धरपकड़ के लिए जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन के निदेर्शानुसार अभियान चलाया जा रहा है। धरपकड़ अभियान की निरंतरता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्साराम बोस व सीओ सिटी प्रशांत कौशिक के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए थाना स्तर पर अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। इसी क्रम में हैड कांस्टेबल लालचन्द के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सोमवार को सफलता हासिल करते हुए पुलिस थाना में दर्ज लूट प्रयास व मारपीट के मामले में लम्बे समय से फरार चल रहे स्थाई गिरफ्तारी वारंटी वेदप्रकाश पुत्र बगड़ावतराम जाट निवासी हाउसिंग बोर्ड हनुमानगढ़ जंक्शन ...
चोरी के शक में दो नाबालिग सहित तीन जनों को थाना ले जाकर किया टॉर्चर!

चोरी के शक में दो नाबालिग सहित तीन जनों को थाना ले जाकर किया टॉर्चर!

हनुमानगढ़
साढ़े तीन घंटे तक पुलिस थाना में रखकर मारपीट-गाली गलौज करने का आरोप, आक्रोशित नागरिकों का पुलिस थाना पर प्रदर्शन, दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, एसपी के नाम थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापनगोलूवाला (सीमा सन्देश न्यूज)। चोरी करने के शक में दो नाबालिग लड़कों सहित तीन जनों को बाजार से उठाकर पुलिस थाना ले जाने व करीब साढ़े तीन घंटे तक प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित नागरिकों ने सोमवार को गोलूवाला पुलिस थाना पर प्रदर्शन किया। नागरिकों ने थाना के दोनों पुलिस कर्मियों को हटाने व उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग का एसपी के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। गोलूवाला सिहागान सरपंच प्रतिनिधि जगदीश सारस्वत एवं गणेश कालवा के नेतृत्व में पुलिस थाना पर प्रदर्शन कर रहे नागरिकों का कहना था कि पढ़ाई करने वाला गोलूवाला निवादान निवासी 17 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र रामकुमार मेघवाल रविवार शाम करी...
महाविद्यालय निदेशक-अध्यक्ष व सचिव का पुतला दहन

महाविद्यालय निदेशक-अध्यक्ष व सचिव का पुतला दहन

हनुमानगढ़
एनएम लॉ कॉलेज को स्थाई सम्बद्धता दिलाने की मांगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के नेहरू मेमोरियल विधि महाविद्यालय को स्थाई सम्बद्धता दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं ने सोमवार को कॉलेज के मुख्य गेट के समक्ष कॉलेज का संचालन करने वाली राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान समिति के निदेशक, अध्यक्ष व सचिव का प्रतीकात्मक पुतला जलाकर विरोध प्रकट किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चाहर के नेतृत्व में समिति निदेशक, अध्यक्ष एवं सचिव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सुनील चाहर ने कहा कि पिछले लम्बे समय से कॉलेज के छात्र-छात्राएं स्थाई सम्बद्धता दिलवा परीक्षा फार्म दिलवाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन समिति पदाधिकारी उनकी मांगों को लगातार अनसुना कर रही है। कॉलेज को स्थाई सम्बद्धता दिलाना तो दूर अस्थाई मान्यता भी नहीं मिली। समिति अध्यक्ष, सचिव व न...
बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर विधायक ने ली बैठक

बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर विधायक ने ली बैठक

हनुमानगढ़
अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई?करने की कही बातनोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के मध्यनजर कानून व्यवस्था को लेकर विधायक अमित चाचाण ने शनिवार को  पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। यहां अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय में हुई बैठक में  एडीएम डॉ. गुंजन सोनी, एसडीएम श्वेता कोचर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र मीणा, डीवाईएसपी महेन्द्रसिंह राजवी, थाना प्रभारी विरेन्द्रसिंह नरूका, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश उपस्थित थे। बैठक में विधायक अमित चाचाण ने क्षेत्र में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए इन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को प्रभावी कार्यवाही करने की बात कही। ताकि इस प्रकार की आपराधिक घटनाओं की पुनरावृति न हो। बैठक में विधायक अमित चाचाण ने नशे आदि के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि कानून ...