Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

फॉस्फोरस तत्व के लिए मात्र डीएपी उर्वरक का प्रयोग नहीं उचित

फॉस्फोरस तत्व के लिए मात्र डीएपी उर्वरक का प्रयोग नहीं उचित

हनुमानगढ़
दलहनी एवं तिलहनी फसलों में सिंगल सुपर फॉस्फेट उर्वरक का प्रयोग लाभदायकहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रबी फसलों में फॉस्फोरस तत्व के लिए मात्र डीएपी उर्वरक का प्रयोग नहीं उचित है। इसलिए किसान दलहनी एवं तिलहनी फसलों में सिंगल सुपर फॉस्फेट उर्वरक का प्रयोग करें। सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) हनुमानगढ़ बीआर बाकोलिया ने बताया कि वर्तमान में रबी फसलों की बुवाई का कार्य किसानों की ओर से प्रारम्भ कर दिया गया है, जिसमें अभी सरसों फसल की बुवाई की जा रही है। रबी फसलों में फॉस्फोरस तत्व के लिए किसानों की ओर से मात्र डीएपी उर्वरक के प्रयोग पर जोर दिया जा रहा है, जो कि उचित नहीं है। दलहनी एवं तिलहनी फसलों में किसानों को सिंगल सुपर फॉस्फेट उर्वरक का प्रयोग लाभदायक है क्योंकि सिंगल सुपर फॉस्फेट उर्वरक से 16 प्रतिशत फॉस्फोरस के साथ-साथ 11 प्रतिशत सल्फर भी फसलों को मिलता ह...
शिविर में करीब 220 मरीज लाभान्वित

शिविर में करीब 220 मरीज लाभान्वित

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। राष्टÑीय शहरी स्वास्थ्य मिशन की ओर से शनिवार को टाउन के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सहयोग से टाउन के वार्ड 27, अम्बेडकर कॉलोनी स्थित अंबेडकर भवन में नि:शुल्क आउटरीच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. मनीषा कत्याल, पीएचएम सुरेन्द्र कुमार, जीएनएम सुगन मीणा, एएनएम पूजा स्वामी, बेअंत कौर, मनीषा, डेंटल हाइजिनिस्ट अंजू, लैब असिस्टेंट समरवीर सिंह ने सेवाएं दी। शिविर में करीब 220 मरीज लाभान्वित हुए। पवन मौर्या ने बताया कि दूर-दराज के मोहल्लों के लोग जो अस्पताल नहीं पहुंच पाते, उनमें रोगों का पता लगा दवा वितरण और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया है। वार्ड में हर साल यह शिविर आयोजित किया जाता है। अन्य वार्डांे में भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाने की आवश्यकता है।...
दो जिंदा कारतूस बरामद, युवक गिरफ्तार

दो जिंदा कारतूस बरामद, युवक गिरफ्तार

हनुमानगढ़, What's Hot, टॉप न्यूज़
पकड़े गए युवक के खिलाफ पूर्व में भी दर्ज हैं आठ मुकदमेहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन पुलिस ने 315 बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी को कारतूस देने की फिराक में था कि मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पहले ही धर दबोचा। पुलिस आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार हैड कांस्टेबल मनीष बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम शाम को गश्त कर रही थी। गश्त करते हुए पुलिस टीम टिब्बी रोड पर स्थित रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि भानीराम उर्फ भानी निवासी बरकत कॉलोनी, टाउन अभी टिब्बी रोड पर एचएमएच नहर की पुलिया पर बैठा है। उसके पास 315 बोर के दो जिंदा कारतूस हैं। वह किसी को यह कारतूस देने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम टिब्बी रोड पर एचएमएच नहर की पुलिया के पास पहुंची तो पुलिया पर एक व्यक्ति बैठा हुआ दिखाई दिया ...
गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने पाकिस्तान रवाना हुआ जत्था

गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने पाकिस्तान रवाना हुआ जत्था

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने के लिए शनिवार को संगत का एक जत्था पाकिस्तान रवाना हुआ। इस जत्थे में करीब 26 यात्री शामिल हैं। जंक्शन में रेलवे स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में माथा टेकने के बाद यह जत्था पाकिस्तान रवाना हुआ। यह जत्था दूसरी बार गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने के लिए गया है। जत्थे में शामिल सुरेन्द्र गाडी ने बताया कि पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए करतारपुर कॉरिडोर खोला गया है। करतारपुर कॉरिडोर कोरोना काल के चलते बंद था। गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने की इच्छा लम्बे समय से थी जो अब पूरी होने जा रही है। वे रविवार को गुरु नानक देव जी की जन्मस्थली गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब पहुंचेंगे। गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने के लिए अशोक नारंग, छगन महाजनी...
जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया पोती का जन्मदिन

जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया पोती का जन्मदिन

हनुमानगढ़
उद्देश्य, बच्चों में हो संस्कारों की वृद्धि और करें जरूरतमंदों की मददहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कार देना उनके जीवन के लिए बेहद जरूरी है। बच्चों को संस्कारवान बनाने की पहली नींव दादा-दादी होते हैं। कुछ ऐसा ही उदाहरण पेश करते हुए टाउन निवासी मुरलीधर शर्मा व गायत्री शर्मा ने अपनी पोती वृतिका का जन्मदिन शनिवार को जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के साथ केक काटकर व उन्हें भोजन करवाकर मनाया। वृतिका के दादा मुरलीधर शर्मा ने बताया कि ऐसी कई संस्थाएं हैं जो जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के सहयोग के लिए आगे आ रही हैं। वर्तमान में युवा पीढ़ी जन्मदिन के नाम पर हजारों लाखों-रुपए खर्च कर मनोरंजन करती है। लेकिन उन्होंने बच्चों को शुरू से ही अच्छे संस्कार देने के उद्देश्य से अपनी पोती वृतिका के जन्मदिन को हर वर्ष जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के साथ मनाने का निर्णय लिया है। दूसरी ब...
दिव्यांगों के जारी करवाए दिव्यांग मेडिकल सर्टिफिकेट

दिव्यांगों के जारी करवाए दिव्यांग मेडिकल सर्टिफिकेट

हनुमानगढ़
पीलीबंगा (सीमा सन्देश न्यूज)। उपखंड अधिकारी रणजीत कुमार बिजारणिया के दिशा-निर्देशानुसार व मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अरोड़ा के मार्गदर्शन में पीलीबंगा उपखंड क्षेत्र के दिव्यांगों के दिव्यांग मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करवाए गए। पीलीबंगा उपखंड के जनसेवक हरबंस लाल सहारण द्वारा जनसेवा वाहन के माध्यम से पीलीबंगा उपखंड क्षेत्र के दिव्यांगों अर्पण सिंह पुत्र संतासिंह वार्ड 3 पीलीबंगा गांव, गीता पुत्री दुलाराम वार्ड 2 अमरपुरा राठान, रेणु पत्नी ताराचंद वार्ड 8 गोलुवाला सिहागान, संतोष पत्नी भागीरथ वार्ड 3 हरदयालपुरा को उनके घर से राजकीय जिला चिकित्सालय हनुमानगढ़ टाउन ले जाकर मेडिकल टीम डॉक्टर विकास चौधरी, डॉक्टर दलीप यादव, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ संदीप सिहाग व डॉ आदित्य जैन टीम की मौजूदगी में विभिन्न श्रेणी के दिव्यांगों के दिव्यांग मेडिकल सर्टिफिकेट जारी करवाए गए तथा दिव्यांगों को वापिस उनके घर तक ...
हॉकी खिलाड़ियों को किट वितरित

हॉकी खिलाड़ियों को किट वितरित

हनुमानगढ़, स्पोर्ट्स
टोपरियां (सीमा सन्देश न्यूज)। गुरुवार को ढंढेला गांव में नोहर पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल ने नई सौगात देते हुए ढंढेला गाँव के हॉकी खिलाडियों को 32 हॉकी, 32 सिनगार्ड, 50 बॉल, गोलकीपर किट, वालीबॉल में 2 शूटिंग बॉल, 1 स्मेशिंग बॉल वितरित की। वहीं जिला स्तरीय विजेता हॉकी टीम को 21000 हजार नगद राशि से पुरस्कृत करते हुए और ब्लॉक स्तर पर सोनङी और ढंढेला के मध्य खेले गये मुकाबले को जीतने पर ढंढेला टीम को बधाई दी। आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनायें दी। इसके अलावा पहले से घोषित योजनाओं को संज्ञान में लेते हुए मैदान में मिट्टी भराई,ओपन जिम आदि को तुरन्त क्रियान्वित करने के आदेश दिये। वहीं ढंढेला के ग्रामवासियों ने प्रधान सोहन ढिल को धन्यवाद दिया और जिला स्तर पर विजित ट्रॉफी को पंचायत समिति नोहर को भेंट किया। इस अवसर पर थालङका सरपंच राधेश्याम सहारण, ढंढेला सरपंच हजारीराम नायक, कनिष्ठ ल...
डीएपी के लिए लम्बी लाइन

डीएपी के लिए लम्बी लाइन

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
रावतसर (सीमा सन्देश)। नई धानमंडी में डीएपी खाद को लेकर किसानों की लम्बी लाइन देखने को मिल रही है। किसानों ने बताया कि सरसों की बिजाई के लिए उन्हें डीएपी खाद की आवश्यकता है, किन्तु यह समय पर उपलब्ध नहीं हो रही है। अनेक किसानों ने बताया कि वे प्रात: 7 बजे भूखे पेट ही डीएपी के लिए रावतसर आए थे और 11-12 बजे तक धूप में लाइन में लगे रहने पर भी डीएपी खाद का एक कट्टा भी नसीब नहीं हुआ है। लगभग 50 किमी दूर खाद के लिए आना पड़ रहा है। प्रत्येक किसान को तीन कट्टा डीएपी दी जा रही है। कुछ किसानों को तो तीन कट्टा डीएपी मिल गई, लेकिन बाकी को खाली हाथ लौटना पड़ा है। यहां ग्राम पंचायत खोडां, जस्सा पट्टी, धन्नासर अन्य ग्राम पंचायमों से किसान डीएपी खाद के लिए रावतसर पहुंचे, मगर कुछ को ही प्रसाद की तरह से खाद मिली और बाकी मन मसोस कर रह गये।...
अधिकारियों ने गांवों में पहुंच की जनसुनवाई

अधिकारियों ने गांवों में पहुंच की जनसुनवाई

हनुमानगढ़
ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर हुई ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाईहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले के सभी 269 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई हुई। जनसुनवाई भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर आयोजित हुई। विभिन्न ग्राम पंचायतों पर जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी लगाया गया था। जिला स्तरीय प्रभारी अधिकारियों ने संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पहुंच कर जनसुनवाई की। जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने गांव जोड़कियां में जनसुनवाई की। इस दौरान एसडीएम डॉ. अवि गर्ग, बीडीओ यशपाल असीजा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शिविरों में पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, सफाई व्यवस्था, खाद्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं आदि से जुड़ी हुई समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने पर जोर रहा। जनसुनवाई में ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, गिरदावर के अलावा पीएचईडी, बिजली विभाग, सार्वजनिक निर्म...
नाजायज सम्बन्धों में बाधक पति को पिलाया जहरीला पदार्थ

नाजायज सम्बन्धों में बाधक पति को पिलाया जहरीला पदार्थ

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
युवक की पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्जहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नाजायज सम्बन्धों में बाधक पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने पानी में जहर मिलाकर दे दिया। जहरीला पानी पीने से युवक की हालत बिगड़ गई और वह दूसरे घर में रह रही अपनी मां के पास पहुंचते ही बेहोश हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत गंभीर होने पर युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में युवक उपचाराधीन है। युवक की मां ने अपनी पुत्रवधू व उसके प्रेमी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार कमलेश (45) पत्नी अशोक कुमार वाल्मीकि निवासी वार्ड 5, पीलीबंगा ने अपने बेटे मुकेश कुमार के साथ थाना पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दी कि उसके पुत्र नरसी का विवाह करीब 13 साल पूर्व मीना के साथ हुआ था। उनके दो सन्तान उत्पन्न हुई। पिछले कुछ वर्षों से उसकी पुत्रवधू मीना का काकू पुत्र छोटूला...