भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं के दृश्यों का मंचन
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन में नगर परिषद के रामलीला रंगमंच पर श्री रामलीला समिति की ओर से आयोजित की जा रही श्री रामलीला के दूसरे दिन बुधवार रात्रि को भगवान गणेश महाराज की सचेतन झांकी दिखाई गई। गुड़ खाण्ड एसोसिएशन के सदस्यों की ओर से पूजा-अर्चना की गई। आरती के बाद रावण वैदवति संवाद, भगवान श्रीराम का जन्म, सीता जन्म, गुरु शिक्षा, राक्षक उत्पात सहित भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं के दृश्यों का मंचन किया गया। श्रीराम के जन्म के बाद किन्नरों का नृत्य, बधाई का मंचन किया गया। श्रीराम के जन्म पर बधाई बांटी गई। समिति सचिव दिनेश तलवाड़िया ने बताया कि श्रीराम लीला में इस वर्ष पुराने व मंझे हुए कलाकारों की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। पिछले 62 वर्षांे से श्री रामलीला समिति की ओर से श्री रामलीला रंगमंच पर श्री रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला के निर्देशक प्रेमरतन पारीक, व अशोक मिड्ढा...








