Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

क्रिकेट खेलकर सेवा के लिए धन जुटाएगा भटनेर किंग्स क्लब

क्रिकेट खेलकर सेवा के लिए धन जुटाएगा भटनेर किंग्स क्लब

स्पोर्ट्स, हनुमानगढ़
क्लब ने गठित की हैं 8 टीमें, एकत्रित धन का सामाजिक कार्यों में होगा उपयोगहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भटनेर किंग्स क्लब के भटनेर प्रीमियर लीग सीजन-3 का आगाज 2 अक्टूबर को होगा। जंक्शन स्थित बेबी हैप्पी मॉडर्न पीजी कॉलेज के खेल मैदान में होने वाले टूर्नामेंट की तैैयारियों को लेकर बुधवार को क्लब की बैठक संरक्षक आशीष विजय की अध्यक्षता में हुई। क्लब संरक्षक आशीष विजय ने बताया कि क्लब का गठन ही खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के मकसद से हुआ था। बाद में सदस्यों के सहयोग से सामाजिक कार्यों में क्लब की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय किया। भटनेर प्रीमियर लीग का मकसद आपस में फण्ड एकत्रित करना भी है। एकत्रित राशि का उपयोग मुख्यमंत्री राहत कोष, गो शालाओं, वृद्ध आश्रम व अन्य सेवाभावी संस्थाओं अथवा जरूरतमंदों को सहायता देकर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्लब ने अब तक जन कल्याण व सामाजिक कार्यों में उल्ल...
महिला के गले से सोने का लॉकेट छीनकर भागे बाइक सवार

महिला के गले से सोने का लॉकेट छीनकर भागे बाइक सवार

हनुमानगढ़
सीसीटीवी फुटेज में नजर आए बाइक सवार दो संदिग्धहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। बाइक पर सवार होकर आए दो जने रात्रि को अपनी बेटी के साथ बाजार से घर जा रही एक महिला के गले में पहने सोने के तीन लॉकेट झपट कर फरार हो गए। अचानक हुई इस घटना के बाद मां-बेटी की ओर से शोर मचाने पर आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन जब तक वहां पहुंचे लोगों को माजरा समझ आता, इससे पहले ही बाइक सवार घटनास्थल से रफ्फूचक्कर हो गए। महिला के पति की ओर से मुकदमा दर्ज करवाने के लिए टाउन पुलिस थाना में परिवाद सौंपा गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बाइक सवार अज्ञात जनों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार सहदेव पुत्र रामअवतार निवासी जैन हॉस्पिटल के पीछे, पंजाबी मोहल्ला, टाउन ने बताया कि उसकी पत्नी पूनम देवी व बेटी प्रिया सोमवार रात्रि करीब सवा आठ बजे टाउन शहर के बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही...
पहले पिता के साथ मिलकर मां को पीटा, फिर भाई को

पहले पिता के साथ मिलकर मां को पीटा, फिर भाई को

हनुमानगढ़
पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्जहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। एक युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर पहले मां को पीट डाला। बाद में जब युवक का छोटा भाई घर आया तो भी उक्त युवक ने अपनी मां के साथ मारपीट की। उसे बचाने के लिए आए अपने छोटे भाई के साथ भी मारपीट की। मामला पल्लू पुलिस थाना क्षेत्र के गांव उदासर छोटा का है। इस संबंध में पल्लू थाना में एक युवक ने अपने भाई व पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार हनुमान (21) पुत्र मनफूल नायक निवासी उदासर छोटा तहसील रावतसर ने अपनी माता रोशनी देवी (50) के साथ पल्लू पुलिस थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अपने खेत में ढाणी बनाकर परिवार सहित रहता है। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे वह किसी कार्यवश जैतपुर चला गया। घर में उसकी माता रोशनी, पिताजी, मनफूल व बड़ा भाई शंकर लाल खेत में थे। उसके जैतपुर जाने के बाद उसके पिताजी मनफूल व बड़े भाई शंकर लाल ने शरा...
अधिकारों के प्रति सचेत रहने के लिए किया जागरूक

अधिकारों के प्रति सचेत रहने के लिए किया जागरूक

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के राजकीय नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को राजस्थान राज्य महिला नीति-2021 तथा महिला प्रकोष्ठ के अन्तर्गत कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. नरेन्द्रसिंह भाम्भू ने की। मुख्य वक्ता डॉ. अर्चना गोदारा ने छात्राओं को बताया कि किस प्रकार से कार्यस्थल पर हो रहे महिला यौन उत्पीड़न को रोका जा सकता है। कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम के बारे में जानकारी दी। छात्राओं को समझाया कि वे किस तरह से अपने अधिकारों के प्रति सचेत रह सकती हैं। व्याख्यान के पश्चात उड़ान योजना के अन्तर्गत महाविद्यालय की नियमित छात्राओं को सैनेटरी पैड का वितरण किया गया। इस मौके पर भागवन्ती, किरण ढिल, डॉ. यासमीन खानम, पवनदीप कौर, मनदीप कौर आदि मौजूद रहे।...
पदोन्नति नहीं मिलने से नाराज जेईएन बेमियादी हड़ताल पर, कार्य प्रभावित

पदोन्नति नहीं मिलने से नाराज जेईएन बेमियादी हड़ताल पर, कार्य प्रभावित

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
पांच दिन से जयपुर में चल रहा धरनाहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। सहायक अभियंता की भर्ती को निरस्त करने एवं वर्ष 2011 से 2013 में भर्ती सभी कनिष्ठ अभियंताओं को सहायक अभियंता के पद पर पदोन्नत करने की मांग को लेकर नगरीय निकाय के कनिष्ठ अभियंता पांच दिन से बेमियादी हड़ताल पर हैं। अपनी मांगों को लेकर कनिष्ठ अभियंता पिछले पांच दिनों से जयपुर में धरना दे रहे हैं। हड़ताल के कारण नगरीय निकायों में कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हनुमानगढ़ से भी नगर परिषद व नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता जयपुर में चल रहे धरने में शामिल हैं। हनुमानगढ़ नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता मेघराज सिंह, प्रेमदास, धीरज कुमार, सत्यवीर कटारिया, पीलीबंगा नगर पालिका से गोपीकृष्ण, संगरिया से मुकेश कुमार, सुरेंद्र प्रताप आदि धरने पर बैठे हैं। आंदोलन कर रहे कनिष्ठ अभियंताओं ने बताया कि 2011 और 2013 में नगर पालिकाओं में कनिष्ठ अभियंता की भर्ती की गई ...
विद्यालय में भेंट किया सोफा सेट

विद्यालय में भेंट किया सोफा सेट

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ग्राम पंचायत डबलीराठान के कुतुब बास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को भामाशाह तरसेम टेलर व पूर्व सरपंच अजमेर सिंह ने प्रिंसिपल कार्यालय के लिए सोफा सेट भेंट किया। इस मौके पर डबलीबास कुतुब सरपंच जगतार सिंह बराड़, प्रिंसिपल श्वेता असीजा, लेख गिरधर, राजेंद्र गुम्बर, जीआर इंस्टिट्यूट के संचालक गुरप्रीत धालीवाल व विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। प्रिंसिपल श्वेता असीजा ने भामाशाहों का सहयोग के लिए आभार जताया।...
बस स्टैंड को अबोहर बाइपास मार्ग पर ले जाने का निर्णय वापस लेने की मांग

बस स्टैंड को अबोहर बाइपास मार्ग पर ले जाने का निर्णय वापस लेने की मांग

हनुमानगढ़
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। वर्तमान में संचालित हनुमानगढ़ जंक्शन बस स्टैंड को यथावत रखने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बस स्टैंड को अबोहर बाइपास मार्ग पर ले जाने का निर्णय वापस लेने की मांग की गई। इस मौके पर पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि हनुमानगढ़ जंक्शन बस स्टैंड वर्तमान में जहां स्थित है वह जगह उपयुक्त एवं आदर्श स्थल है। इसके पास ही ज्यादातर बाजार विकसित है। सब्जी मण्डी, आॅटो स्टैंड, मुख्य धार्मिक स्थल, रेलवे स्टेशन, पेट्रोल पंप, राजकीय एवं निजी चिकित्सालय, निजी एवं राजकीय शिक्षण संस्थाएं इत्यादि स्थित हैं। अगर हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित बस स्टैंड को अबोहर बाइपास पर स्थानांतरित किया जाता है तो हर बस चालक अपने वाहन को टाउन और जंक्शन दोनों शहर...
अतुल धींगड़ा जिला प्रभारी नियुक्त

अतुल धींगड़ा जिला प्रभारी नियुक्त

हनुमानगढ़
आॅल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की बैठक आयोजितहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। अखिल भारतीय संगठन आॅल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को टाउन की अरोड़वंश धर्मशाला में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल हांडा की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन का राजस्थान प्रदेश में विस्तार करते हुए जिला और विधानसभा कार्यकारिणी का गठन किया गया। राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुमित सुखीजा की अनुशंसा पर बैठक में सर्वसम्मति से अतुल धींगड़ा को जिला प्रभारी, भुवनेश ग्रोवर को जिलाध्यक्ष, हरीओम सहगल को हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, शिमला मेहंदीरत्ता को हनुमानगढ़ महिला विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, कुलदीप कटारिया को संगरिया विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, सुनील मेहंदीरत्ता को भादरा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, राजेश सिडाना को पीलीबंगा (रावतसर, गोलुवाला, डबलीराठान) विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष की जिम्मेवारी स...
ग्रामीण बस सेवा शुरू करने की मांग

ग्रामीण बस सेवा शुरू करने की मांग

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ग्रामीण बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर गांव मल्लड़खेड़ा, दौलतपुरा, शेरगढ़, फतेहपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुलाब सिंवर के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि ग्राम मल्लड़खेड़ा, दौलतपुरा, शेरगढ़, फतेहपुर में संगरिया व हनुमानगढ़ से आने-जाने का कोई साधन नहीं है। ग्रामीणों को निजी वाहनों से आना-जाना पड़ता है। ऐसे में संगरिया से ग्राम पंचायत मल्लड़खेड़ा दौलतपुरा, शेरगढ़, फतेहपुर होते हुए हनुमानगढ़ टाउन के लिए बस सेवा उपलब्ध करवाई जाए ताकि ग्रामीणों को आने-जाने की सुविधा मिल सके। इस मौके पर जोगेन्द्र सिंह, बृजलाल, संताराम, लक्ष्मणराम, महेन्द्र चाहर सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।...
धान-मूंग फसल की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग

धान-मूंग फसल की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग

बिजनेस, हनुमानगढ़
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। धान और मूंग फसल की सरकारी खरीद शुरू करने सहित किसानों से जुड़ी छह सूत्री मांगों के समाधान की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने सोमवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष रेशम सिंह ने कहा कि जिले में धान और मूंग की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है। इसलिए जल्द से जल्द सरकारी खरीद पर किसान का दाना दाना खरीदा जाए। जिले में जो कृषि कनेक्शन हैं उनमें कई स्थानों पर लम्बे समय से बिजली के मीटर खराब हैं। बार बार विभाग को अवगत करवाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। एवरेज बिल के नाम पर किसानों के साथ ठगी की जा रही है। इससे किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करवाया जाए। किसान को जो नरमा बिजाई के समय विभिन्न कम्पनियों की ओ...