Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हनुमानगढ़

दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति पर अनियमितता की शिकायत

दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति पर अनियमितता की शिकायत

हनुमानगढ़
पशुपालकों एवं दुग्ध उत्पादकों ने अतिरिक्त जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति अध्यक्ष-सचिव की ओर से पशु आहार का रेट अधिक वसूलने लेने व अनुदान नहीं देने का आरोप लगाते हुए गांव 41 एनडीआर व पंडितांवाली के पशुपालकों एवं दुग्ध उत्पादकों ने बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। पशुपालकों एवं दुग्ध उत्पादकों ने बताया कि गांव 41 एनडीआर में दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड के नाम से समिति चल रही है। समिति के सचिव व अध्यक्ष की ओर से पशुपालकों से 150 रुपए प्रति बैग ज्यादा रेट वसूला जा रहा है। समिति पर 700-800 लीटर दूध आ रहा है। मुख्यमंत्री दूध संबल योजना के तहत 5 रुपए प्रति लीटर दूध अपने घर के सदस्यों के खाते में पिछले 12 महीनों से भेजा जा रहा है। उन्होंने पहले भी सरस डेयरी में शिकायत की थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। समिति पर नि:शुल्क आ...
संभावित ‘तीसरे’ की भूमिका जांचेंगे जांच अधिकारी

संभावित ‘तीसरे’ की भूमिका जांचेंगे जांच अधिकारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
घूसखोर कनिष्ठ सहायक और दलाल को भेजा जेलहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कोरोना वॉरियर को राज्य सरकार से मिलने वाली सहायता दिलाने के एवज में दो लाख रुपए की घूस लेते हत्थे चढ़े जिला कलक्ट्रेट के कनिष्ठ सहायक और दलाल को एसीबी हनुमानगढ़ की टीम ने बुधवार को श्रीगंगानगर स्थित एसीबी कोर्ट में पेश किया। यहां से मजिस्ट्रेट के आदेश पर दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया गया। उधर, अब जांच अधिकारी की ओर से इस मामले में संभावित ‘तीसरे’ अधिकारी-कर्मचारी की संलिप्तता का पता लगाया जाएगा। इसके बाद ही खुलासा होगा कि कनिष्ठ सहायक ने किसी अधिकारी के नाम पर रिश्वत की मांग की थी या नहीं। गौरतलब है कि एसीबी की हनुमानगढ़ इकाई को परिवादी की ओर से शिकायत दी गई थी कि उसके पिता की मृत्यु होने पर कोरोना वॉरियर को राज्य सरकार की ओर से देय 50 लाख रुपए की सहायता राशि की फाइल को प्रोसेस कर स्वीकृत करवाने के एवज में जिल...
संघर्ष समिति ने कहा, नए प्रस्तावित कोहला औद्योगिक क्षेत्र का नहीं औचित्य

संघर्ष समिति ने कहा, नए प्रस्तावित कोहला औद्योगिक क्षेत्र का नहीं औचित्य

हनुमानगढ़
किसान भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति कोहला के सदस्यों ने जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। चक 14 एसएसडब्ल्यू में प्रस्तावित नवीन कोहला औद्योगिक क्षेत्र (रीको) की भूमि अधिग्रहण कार्यवाही को निरस्त करने की मांग को लेकर किसान भूमि अधिग्रहण संघर्ष समिति कोहला के सदस्यों ने बुधवार को जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। समिति सदस्यों ने बताया कि टाउन के पास स्थित चक 14 एसएसडब्ल्यू में प्रस्तावित नवीन कोहला औद्योगिक क्षेत्र के लिए 109.86 हैक्टेयर (434 बीघा भूमि) अधिग्रहण की कार्यवाही अगस्त 2009 में शुरू हुई थी जिसका अंतिम अवार्ड 5 जुलाई 2012 को जारी हुआ था। उक्त कृषि भूमि के भाव उस समय किसानों को बहुत ही कम दिए गए थे। इसके परिणाम स्वरूप पिछले 13 वर्षों से भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही विवाद में है। भूमि का भौतिक कब्जा अभी तक किसानों के पास है। अधिग्रहण की कार्यवाही के लंबित रहते हुए किसा...
वीएम कॉलेज के मुख्य द्वार का रखा नींव पत्थर

वीएम कॉलेज के मुख्य द्वार का रखा नींव पत्थर

हनुमानगढ़
गोयल परिवार की ओर से करवाया जा रहा निर्माणहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन में राजकीय जिला चिकित्सालय के नजदीक स्थित व्यापार मण्डल कन्या महाविद्यालय के मुख्य द्वार का नींव पत्थर बुधवार को रखा गया। मुख्य द्वार का निर्माण हेमराज द्वारकाप्रसाद फर्म के मालिक प्यारेलाल गोयल, विनोद गोयल व सुभाष गोयल की ओर से अपने पिता हेमराज गोयल व माता शांतिदेवी की स्मृति में करवाया जा रहा है। गोयल परिवार की ओर से मुख्य द्वार का नींव पत्थर रखा। इस मौके पर इस मौके पर व्यापार मण्डल शिक्षा समिति अध्यक्ष अशोक जिन्दल ने बताया कि व्यापार मण्डल शिक्षा समिति में करीब 11 माह से निर्माण कार्य चल रहा है। नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल की ओर से बास्केटबॉल खेल मैदान में शैड बनाए जाने के लिए 15 लाख रुपए दिए। वहीं फूडग्रेन मर्चंेट्स एसोसिएशन संस्था की ओर से आठ लाख रुपए का सहयोग व्यापार मण्डल पब्लिक स्कूल के द्वार के निर्माण...
कलक्टर ने सुनी समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

कलक्टर ने सुनी समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान

हनुमानगढ़
जिला कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। आमजन की समस्याओं के समाधान को लेकर राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन जिला कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुए जनसुनवाई कार्यक्र्रम में जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने नागरिकों की समस्याएं सुनी और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जिले के सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी सभागार में मौजूद रहे। वहीं सभी ब्लॉक मुख्यालय पर एसडीएम, बीडीओ, तहसीलदार समेत सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिले के नागरिकों ने अपनी परिवेदना प्रस्तुत की। जिला स्तरीय जनसुनवाई में जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। जनसुनवाई में नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं जिला कलक्टर के समक्ष रखीं। जिला ...
शहर की परिधि वाले गांवों तक होगी रोशनी

शहर की परिधि वाले गांवों तक होगी रोशनी

हनुमानगढ़
गांव मक्कासर तक करवाए गए रोड लाइटिंग कार्य का लोकार्पणहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। नगर परिषद की ओर से शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी रोड लाइट की सुविधा देते हुए गांव मक्कासर के ग्रामीणों को सौगात दी गई है। बुधवार रात्रि को नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, उपसभापति अनिल खीचड़, निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, सरपंच बलदेव सिंह, जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा की ओर से रोड लाइट का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर सभापति गणेश राज बंसल ने कहा कि नगर परिषद की ओर से शहर को मिनी चण्डीगढ़ का स्वरूप देने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर परिषद की ओर से शहर में आने वाले व्यक्ति की सुविधा को देखते हुए और दुर्घटनाओं व असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से सूरतगढ़ रोड स्थित ड्रीमलेंड कॉलोनी से गांव मक्कासर तक 45 लाख रुपए की लागत से रोड लाइट लगवाई गई है। इससे रात्रि ...
साफ-सफाई का ध्यान रख बीमारियों से बचाव के लिए किया जागरूक

साफ-सफाई का ध्यान रख बीमारियों से बचाव के लिए किया जागरूक

हनुमानगढ़
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने वितरित की हाइजीन किटहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से गांव लीलांवाली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को बालिकाओं को हाइजीन किट वितरित की गई। इस दौरान सोसाइटी पदाधिकारियों की ओर से बालिकाओं को साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया गया। सोसाइटी सचिव रामनिवास मांडण ने बताया कि बच्चियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए और साफ-सफाई को दिनचर्या में शामिल करने के लिए हाइजीन किट में दोनों तरह की साबुन, टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट, तेल, सैनिटरी नैपकिन आदि चीजें डाली गई हैं। इनका उपयोग कर साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। चेयरपर्सन डॉ. पीसी बंसल ने बच्चियों को फर्स्ट एड यानी प्राथमिक सुरक्षा की जानकारी देते हुए बताया कि कैसे रसोई में काम करते हुए आग लगने पर बचा जा सकता है और किसी...
कार्यकारिणी का विस्तार, समाज के मुद्दों पर चर्चा

कार्यकारिणी का विस्तार, समाज के मुद्दों पर चर्चा

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। अग्रवाल महिला समाज सेवा समिति की बैठक गुरुवार को जंक्शन के महाराजा अग्रसेन भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। संरक्षक मंडल में समाज की वरिष्ठ महिला सदस्यों को शामिल किया गया। संरक्षक मंडल में एडवोकेट मंजुला गर्ग, पूर्व चेयरमैन संतोष बंसल, मीना बंसल, दर्शना अग्रवाल को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी में विशिष्ट सदस्य में अंजना जैन एवं डॉ. क्रांति बंसल एवं सदस्य के रूप में अंजली बंसल को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। समाज के पीड़ित परिवार भी अपनी समस्या लेकर पहुंचे जिन्हें समिति की ओर से पूरा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। बैठक में अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के विवाह के लिए आवेदन फार्म भरवाने पर बल दिया गया। विवाह के आवेदन फार्म महाराजा अग्रसेन भवन के कार्यालय में उपल...
काले कपड़े पहन दिया वादाखिलाफी आक्रोश धरना

काले कपड़े पहन दिया वादाखिलाफी आक्रोश धरना

हनुमानगढ़
समझौता लागू न होने से सरकार से नाराज ग्राम विकास अधिकारीहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। ग्राम विकास अधिकारियों की ओर से अपनी मांगों को लेकर किए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के तहत गुरुवार को टाउन में पंचायत समिति कार्यालय परिसर में वादाखिलाफी आक्रोश धरना दिया गया। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के बैनर तले काले कपड़े पहनकर धरने पर बैठे ग्राम विकास अधिकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्राम विकास अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना एवं स्वामित्व योजना का पूर्ण बहिष्कार कर धरने पर बैठे। धरना-प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि राजस्थान सरकार की ओर से ग्राम विकास अधिकारी संघ के साथ प्रशासन गांव के संग अभियान के समय समझौता किया गया था। वह समझौता अभी तक लागू नहीं ...
रेलवे स्टेशन परिसर के लिए उपलब्ध करवाए डस्टबीन

रेलवे स्टेशन परिसर के लिए उपलब्ध करवाए डस्टबीन

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। किरयाना एसोसिएशन, अन्नपूर्णा सेवा समिति व पुष्करणा सेवा संघ की ओर से हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन के लिए गुरुवार को दस डस्टबीन उपलब्ध करवाए गए हैं। यह डस्टबीन किरयाना एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक व्यास ने रेलवे अधिकारियों को सौंपे। इस मौके पर किरयाना एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक व्यास ने बताया कि पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर डस्टबीन उपलब्ध करवाए गए हैं। उम्मीद है कि इन डस्टबीन का उपयोग स्टेशन परिसर व यहां बने कार्यालयों में कचरा डालने के लिए होगा। उन्होंने बताया कि समय-समय पर रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया जाता है। अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यकता जानी जाती है। उन्होंने कहा कि सफाई के मामले में हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन अव्वल रहा है और सम्मानित भी हो चुका है। व्यास ने कहा कि कई बार देखने में आता है कि यात्रियों की ओर से स्टेशन परिसर में...