अधिकारियों ने समस्या सुन किया निस्तारण
जिले के सभी 269 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जिले के सभी 269 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुई। ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में मुख्य सचिव उषा शर्मा व राज्य सरकार के उच्च स्तरीय अधिकारियों की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया गया। इस जनसुनवाई का प्रसारण ब्रॉडकास्टिंग, वेबकास्टिंग, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, वेबिनार के माध्यम से किया गया। इसका सीधा प्रसारण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर स्थापित ई मित्र प्लस मशीनों के माध्यम से किया गया। जनसुनवाई को यूट्यूब लिंक पर भी देखा गया। ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में उपखण्ड अधिका...








