चक ज्वालासिंहवाला के मन्दिर में चोरी
एक दानपात्र का ताला तोड़ चुराई चढ़ावा राशि तो साथ ले गए दूसरा दानपात्रहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। गांव चक ज्वालासिंहवाला में स्थित काली माता मन्दिर में बुधवार रात्रि को चोरी की वारदात हो गई। रात्रि को किसी समय मन्दिर में घुसे चोरों ने दानपात्र का ताला तोड़कर चढ़ावा राशि चोरी कर ली। साथ ही एक दानपात्र साथ ले गए। गुरुवार सुबह चोरी का पता चलने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे बीट अधिकारी ने मौका मुआयना किया। पुजारी भागीरथ ने बताया कि उसने गुरुवार सुबह करीब 6 बजे उसने आकर मन्दिर का गेट खोला तो देखा कि अन्दर मन्दिर के गेट पर लगा ताला टूटा हुआ था। दानपात्र का ताला भी टूटा पड़ा था। उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को देकर मौके पर बुलाया। दानपात्र में करीब दो हजार रुपए की चढ़ावे की राशि थी जो रात्रि को अज्ञात जना चोरी कर ले गया। मन्दिर परिसर में ही बने गोगा पीर जी के मन्दिर में रखा दानपात्र चोर...








