Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

What’s Hot

फिल्म का पहला पोस्टर देख पाकिस्तानी बौखला जाएंगे

फिल्म का पहला पोस्टर देख पाकिस्तानी बौखला जाएंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
ग्रेटर नोएडा. पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर का नाम विवादों के साथ लगातार जुड़ा हुआ है। एक तरफ जांच एजेंसियां उसके कागज को वेरीफाई करने में लगी हुई हैंं, वहीं दूसरी तरफ उस पर बनने वाली फिल्म ने जोर पकड़ लिया है। फिल्म का थीम सॉन्ग 20 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। इसके लिए प्रोडक्शन कंपनी ने पोस्टर भी जारी किया है। जानी फायरफॉक्स कंपनी ने सीमा हैदर और सचिन मीणा पर बनने वाली फिल्म कराची टू नोएडा का एक पोस्टर जारी किया है। यह पोस्टर इसकी थीम सॉन्ग का है। फिल्म 'कराची टू नोएडा' का थीम सांग 20 अगस्त को रिलीज होने जा रहा है। जानी फायरफॉक्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म को लेकर काफी चचार्एं हो रही हैं। वहीं फिल्म का फर्स्ट पोस्टर भी सामने आ गया है। यह फिल्म के थीम सांग का पोस्टर है। फिल्म का पहला गीत 'चल पड़े हैं हम' है। प्रोडक्शन कंपनी के मालिक अमित जानी ने बताया है कि 20 अगस्त को इस फिल्म का थीम सॉन्ग रिली...
बच्चों पर अच्छी शिक्षा के लिए दबाव नहीं बनाएं अभिभावक : कोविंद

बच्चों पर अच्छी शिक्षा के लिए दबाव नहीं बनाएं अभिभावक : कोविंद

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
सालासर (राजस्थान) (वार्ता). पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि अभिभावकों को अपने सपनों को साकार करने के लिए बच्चों पर अच्छी शिक्षा के लिए दबाव नहीं बनाया जन चाहिए । श्री कोविंद ने यहां त्रिवेणी देवी धनुका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मां बाप अपना सपना अपने बच्चों पर थोपते है जिससे बच्चे तनाव में आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि पिता अपने सपने अपने बच्चों में देखते हैं जिससे बच्चे तनाव में आ जाते हैं और आत्महत्या तक की घटनाएं होती है । उन्होंने कहा , आधुनिक शिक्षा में इससे बचने की जरुरत है। बच्चे अपना सपना देखें । अभिभावक अपना सपना न थोपें । शिक्षा के लिए बच्चों को फ्री हैंड दिया जाना चाहिए जिससे वे अच्छे इंसान बने। श्री कोविंद ने तमिलनाडु की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक शिक्षण संस्थान का टॉप छात्र नीट की परीक्षा में फेल ...
पुरानी वस्तु का नहीं कोई मुकाबला : विधायक

पुरानी वस्तु का नहीं कोई मुकाबला : विधायक

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
- खुंजा में जनता क्लिनिक का किया लोकार्पण हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणानुसार शुक्रवार को जंक्शन शहर के वार्ड तीन, नई खुंजा में जनता क्लिनिक का लोकार्पण हुआ। हनुमानगढ़ तहसील में यह दूसरा जनता क्लीनिक खुला है। इससे पहले टाउन शहर में जनता क्लिनिक संचालित है। इसका लोकार्पण विधायक चौधरी विनोद कुमार ने रिबन काटकर किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, जिला अहिंसा बोर्ड के सहसंयोजक व पार्षद तरुण विजय, पीसीसी सदस्य भूपेन्द्र चौधरी, पार्षद मोहन लाल बड़सीवाल, गुरदीप सिंह चहल, अब्दुल हाफिज, श्याम सुंदर झंवर, मोहम्मद मुस्ताक जोइया, बीसूका सदस्य मनोज बड़सीवाल, सीएमएचओ डॉ. ओपी चाहर आदि ने शिरकत की। इस जनता क्लिनिक के खुलने से खुंजा क्षेत्र के चार वार्डांे के वाशिंदों को घर के पास ही चिकित्सा सुविधा मिल पाएगी। हर तरह की दवाइयां उपलब्ध रहेंगी।...
कुपवाड़ा में बीएसएफ की कार्रवाई, 800 कारतूस और पांच एके राइफल सहित युद्धक सामग्री बरामद

कुपवाड़ा में बीएसएफ की कार्रवाई, 800 कारतूस और पांच एके राइफल सहित युद्धक सामग्री बरामद

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल ने कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा के नजदीक कार्रवाई करते हुए हथियारों का एक बड़ा जीखरा बरामद किया है। सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया इसमें पांच एके सीरीज की राफइल और सात 9 एमएम पिस्टल बरामद की गई हैं। इसके साथ ही आठ एके राइफल की मैगजीन और 9 एमएम पिस्टल की 15 मैगजीन बरामद गई हैं।7.62 कैलिबर की एके राइफल के लिए 415 गोलियां और एपी राइफल की 115 गोलियां बरामद की गई हैं। 9 एमएम की 244 गोलियों के साथ चार हैंड ग्रेनेड भी मिला है। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि 15 से 18 अगस्त को खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। भारतीय सेना, सीमा सुरक्षा बल और जम्मू—कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तलाशी अभियान अभी भी जारी है।गौरतलब है कि कुपवाड़ा उत्तरी कश्मीर का इलाका है। एक समय यह बेहद की खतरनाक इलाका माना जाता था। अभी भी नियंत्रण रेखा के करीब आतंकियों का यह हिंटर ल...
बीजेपी की इलेक्शन कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम नहीं:राजस्थान में चुनाव प्रबंधन की कमान पंचारिया को; केंद्रीय मंत्री मेघवाल को मेनिफेस्टो का जिम्मा

बीजेपी की इलेक्शन कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम नहीं:राजस्थान में चुनाव प्रबंधन की कमान पंचारिया को; केंद्रीय मंत्री मेघवाल को मेनिफेस्टो का जिम्मा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर। प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद नारायण पंचारिया और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का करीबी माना जाता है।राजस्थान में विधानसभा चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। बीजेपी ने भी गुरुवार को स्टेट इलेक्शन मैनेजमेंट और मेनिफेस्टो कमेटी का गठन किया। पार्टी ने किसी भी कमेटी में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को जगह न देकर चौंका दिया है।बीजेपी की ओर से इलेक्शन कमेटियों के नामों की घोषणा को लेकर गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इसमें प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी दोनों मौजूद थे।दोनों पदाधिकारियों की ओर से बताया गया कि इस बार मेनिफेस्टो कमेटी को संकल्प पत्र नाम दिया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद नारायण पंचारिया को चुनाव प्रबंधन समिति और केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को स्टेट मेनिफेस्टो कमेटी का संयोजक बनाया गया है।उधर, वसुंधरा राजे की च...
गुलाम नबी बोले- हिंदू धर्म इस्लाम से बहुत पुराना:कश्मीर में भी 600 साल पहले कोई मुसलमान नहीं था, सभी कश्मीरी पंडित थे

गुलाम नबी बोले- हिंदू धर्म इस्लाम से बहुत पुराना:कश्मीर में भी 600 साल पहले कोई मुसलमान नहीं था, सभी कश्मीरी पंडित थे

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
डोडा। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हिंदू धर्म इस्लाम से कहीं ज्यादा पुराना है। हिंदू धर्म सबसे पुराना धर्म है। केवल 10-20 मुसलमान मुगल सेना का हिस्सा बनकर भारत आए थे, बाकी का धर्म परिवर्तन कर दिया गया। गुलाम नबी पिछले दिनों डोडा जिले के 10 दिन के दौरे पर थे। उन्होंने ये बयान 9 अगस्त को डोडा में थाथरी इलाके में एक सभा में दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुलाम नबी आजाद के हिंदू धर्म पर दिए गए बयान का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। गुलाम ने कहा- सब हिंदू धर्म में पैदा हुए जो वीडियो सामने आया है, उसमें गुलाम कह रहे हैं- मैंने पार्लियामेंट में बहुत चीजें कहीं, जो आप तक यहां नहीं पहुंचीं। हमारे एक नेता ने कहा था कुछ लोग बाहर से आए थे। मैंने कहा, कोई अंदर या बाहर से नहीं आया भारत में। इस्लाम तो आया ही 1500 साल पहले। हिंदू धर्म बहुत पुराना है। तो बा...
पर्यावरण चेतना यात्रा शुरू, 54 जगह से होकर गुजरेगी:वक्ता बोले, केमिकल फर्टिलाइजर और सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण संतुलन बिगड़ा

पर्यावरण चेतना यात्रा शुरू, 54 जगह से होकर गुजरेगी:वक्ता बोले, केमिकल फर्टिलाइजर और सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण संतुलन बिगड़ा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर. अमृता देवी नागरिक पर्यावरण संस्थान और पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की ओर से रविवार सुबह शहर के एल ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर से पर्यावरण जन चेतना यात्रा निकाली गई। यह जन चेतना यात्रा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और अनूपगढ़ जिले में 54 स्थानों से होते हुए जोधपुर जिले में गांव खेजडली पहुंचेगी। वहां यात्रा का स्वागत किया जाएगा यात्रा की शुरुआत श्रीगंगानगर जिले में हुई। यहां एल ब्लॉक स्थित हनुमान मंदिर में उद्घाटन समारोह हुआ। इसमें मुख्य अतिथि श्री जगदंबा अंध एवं मूक बधिर विद्यालय के स्वामी निजानंद थे। अध्यक्षता श्री आत्म वल्लभ जैन शिक्षा ट्रस्ट के अध्यक्ष अमरचंद बोरड़ ने की। विशिष्ट अतिथि आशादीप संस्थान के अध्यक्ष देवेंद्र मित्तल थे । मुख्य वक्ता पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के सह प्रांत जल उपक्रम प्रमुख कुंजीलाल स्वामी थे। मंच पर मौजूद अतिथि। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण क...
मार्वल सुपर हीरोज से इंस्पायर्ड होकर TVS Raider हुई लॉन्च, लेकिन कीमत कर देगी हैरान

मार्वल सुपर हीरोज से इंस्पायर्ड होकर TVS Raider हुई लॉन्च, लेकिन कीमत कर देगी हैरान

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
भारत में एंट्री लेवल बाइक्स का क्रेज हमेशा से ही खूब रहा है और आज भी यह सेगमेंट उतना ही पॉपुलर है। टीवीएस मोटर ने अपनी एंट्री लेवल बाइक TVS Raider को सुपर स्क्वॉड एडिशन में लांच कर दिया है जोकि आयरन मैन और ब्लैक पैंथर जैसे आइकॉनिक मार्वल सुपर हीरोज से इंस्पायर्ड हैं। कंपनी इस बाइक के जरिये यूथ को लुभाने की कोशिश कर रही है ताकि इसकी बिक्री में इजाफा हो। Raider अपने 125cc बाइक सेगमेंट में सबसे बेहतरीन बाइक है, इसकी राइड क्वालिटी और परफॉरमेंस काफी दमदार है। खैर नई थीम में यह बाइक कफी बेहतर नज़र आ रही है.. आइये जानते हैं इसकी कीमत और इसमें मिले फीचर्स के बारे में...कीमत और फीचर्स:TVS Raider Super Squad Edition की एक्स-शो रूम कीमत 98,919 रुपये है।यह मॉडल देशभर में टीवीएस डीलरशिप पर उपलब्ध है। यह बाइक पहले से ही स्पोर्टी है और अब यह और भी बेहतर नज़र आ रही है। इसमें अब नए ग्राफिक्स दिए गये हैं। इ...
बीकानेर एवं अजमेर जिले में बायोलॉजिकल पार्क की स्थापना हाेगी

बीकानेर एवं अजमेर जिले में बायोलॉजिकल पार्क की स्थापना हाेगी

जयपुर, What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
जयपुर. राज्य के बीकानेर एवं अजमेर जिले में बायोलॉजिकल पार्क की स्थापना की जाएगी। साथ ही, जयपुर जंतुआलय को पक्षी विहार तथा बीकानेर जंतुआलय को पक्षी विहार एवं रेस्क्यू सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन कार्यों के लिए 20 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इस स्वीकृति से वन्यजीवों के संरक्षण एवं संवर्द्धन को बढ़ावा मिल सकेगा। रेस्क्यू सेंटर से घायल पशु-पक्षियों का त्वरित उपचार किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में इस संबंध में घोषणा की गई थी। लक्ष्मणगढ़ में स्काउट आवासीय विद्यालय का बनेगा भवन सीकर जिले के उपखंड लक्ष्मणगढ़ के गांव छोटी खुड़ी में प्रदेश का दूसरा राजस्थान स्काउट आवासीय विद्यालय शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विद्यालय भवन निर्माण के लिए 6.75 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी दी ...
OMG 2 ने दिखाया खास ट्रेंड, आज की कमाई में सनी देओल को चौंका देंगे अक्षय कुमार!

OMG 2 ने दिखाया खास ट्रेंड, आज की कमाई में सनी देओल को चौंका देंगे अक्षय कुमार!

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई. इस हफ्ते दो बड़ी फिल्में, 'OMG 2' और 'गदर 2' रिलीज हुई हैं। पहले दो दिन की कमाई में सनी की 'गदर 2' ने अक्षय कुमार की 'OMG 2' पर बड़ी बढ़त बनाई है। पहले दो दिन पिछड़ने के बावजूद तीसरे दिन 'OMG 2' कमाल कर सकती है। इसकी वजह फिल्म की कमाई का पहले दो दिन का ट्रेंड है। 'गदर 2' ने पहले दिन यानी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ की ओपनिंग की। इसके बाद शनिवार को छुट्टी के दिन फिल्म ने 43 करोड़ रुपए का कलेक्शन करते हुए कुल कमाई का आंकड़ा 83 करोड़ के पार पहुंचा दिया। 'ओएमजी 2' की कमाई में दिखी बढ़त'ओएमजी 2' की बात करें तो फिल्म पहले दिन 'गदर 2' से काफी पिछड़ गई। फिल्म ने पहले दिन करीब साढ़े 10 करोड़ रुपए कमाए। फिल्म को मिले अच्छे रिव्यूज और तारीफों के बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में करीब 40 फीसदी की बढ़त देखी गई। फिल्म ने दूसरे दिन साढ़े 14 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म को जिस तरह स...